- Hindi News »
- India »
- Bageshwar Dham Maharaj Nagpur Controversy Case Dhirendra Shastris Attack On Shyam Manav
‘नागपुर वालों तुम्हारे सिर पर नाचेंगे, सच से पैंट गीली हो जाएगी’, श्याम मानव पर धीरेंद्र शास्त्री का प्रहार
- Written By: किर्तेश ढोबले

Image-Social Media
नई दिल्ली: बागेश्वर धाम के प्रसिद्ध कथाकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने नागपुर समिति द्वारा चुनौती के बाद शुक्रवार को रायपुर में पहले दरबार लगाया। इस दौरान उन्होंने नागपुर की कमेटी के संस्थापक श्याम मानव पर जमकर हमला बोला। शास्त्री ने कहा कि, जिन्होंने हमें चुनौती दी है वो आज नहीं आ पाए कोई नहीं कल आ जाइए। आपकी पैंट गीली हो जाएगी। इसके बाद दुबारा मत कहना कि हम भाग गए। हालांकि, अब तो हम तुम्हारे सिर पर नाचेंगे।
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि, हम एक-एक हिंदू को जगाकर रहेंगे। इसके लिए मुझे चुनौती स्वीकार है, मगर दरबार में आ जाओ, हम खर्चा और सुरक्षा दोनों देंगे। हमने पुलिस से अपील की है कि सुरक्षा में 2 से 4 पुलिसकर्मी लगवा दीजिए, जिससे वो सकुशल घर वापिस चले जाएं। साथ ही उनकों यहां पर पनीर की सब्जी और दो मिर्च भी खिलाएंगे। चूंकि, मिर्च तो लगेगी और दरबार में ठठरी भी बांधेंगे।
यह है मामला
उल्लेखनीय है कि, बागेश्वर सरकार नाम से मशहूर धीरेंद्र शास्त्री मध्य प्रदेश के छतरपुर में बागेश्वर धाम में कथा वाचन करते हैं। उनका मध्य प्रदेश के साथ साथ छत्तीसगढ़ में भी काफी प्रभाव है। इससे पहले नागपुर में कथा वाचन का कार्यक्रम किया था। इस दौरान उन्होंने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दरबार लगाया था। जिसे लेकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति ने जादू-टोने और अंधविश्वाश फैलाने का आरोप लगाया था। समिति के संस्थापक और नागपुर की जादू-टोना विरोधी नियम जनजागृति प्रचार-प्रसार समिति के सह अध्यक्ष श्याम मानव ने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार को डर का दरबार बताया।
सम्बंधित ख़बरें
दोस्त ने सिगरेट पीने से रोका, तो पेट्रोल पंप पर लगा दी आग, रायपुर से आया डराने वाला VIDEO
रायपुर के मैग्नेटो मॉल में ‘तांडव’, लाठी-डंडों से पहुंची भीड़ ने उजाड़ी क्रिसमस की सजावट, मचाया बवाल
जिस मच्छर ने काटा, उसे मारकर नगर निगम दफ्तर पहुंच गया शख्स; देखें ये हैरान कर देने वाला वीडियो
रायपुर में ED की बड़ी कार्रवाई, 30 से अधिक ठिकानों पर मारा छापा; ₹2434 करोड़ के फ्रॉड का मामला
गौरतलब है कि, नागपुर की जादू-टोना विरोधी नियम जनजागृति प्रचार-प्रसार समिति के सह-अध्यक्ष श्याम मानव ने उन्हें चुनौती दी थी। उन्होंने कहा था कि वे उनके बताए व्यक्तियों का पर्चा बनाकर सही बात बताएंगे तो बदले में समिति उन्हें 30 लाख रुपए का इनाम देगी। वहीं, इसे लेकर श्याम मानव ने नागपुर पुलिस को धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कार्रवाई के लिए शिकायत भी दी थी।
‘सब कुछ…सच बताने पर बनना होगा गुलाम’- धीरेंद्र शास्त्री
श्याम मानव की चुनौती के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आज रायपुर में दरबार लगाया। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘हमें उनकी चुनौती स्वीकार है। मगर, भरे दरबार में होगा। यदि हमने उनकी चुनौती के अनुसार सब कुछ सच बता दिया तो उन्हें जीवनभर हमारा गुलाम बनना पड़ेगा। अगर, हम नहीं बता पाए तो हम अंधविश्वासी हो गए। यदि बता दिया तो जीवनभर आपको बागेश्वर धाम पर पानी भरना पड़ेगा। ये हम करवा भी लेंगे, लेकिन इसके लिए उनको दरबार में आना होगा।’
Bageshwar dham maharaj nagpur controversy case dhirendra shastris attack on shyam manav
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सागर में कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ मार्च, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता; सरकार के खिलाफ लगाए नारे
May 26, 2026 | 08:17 PM‘मेलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ…’, भोपाल में ‘AAP’ का मेलोडी प्रोटेस्ट; पेट्रोल पंपों पर बांटी टॉफी
May 26, 2026 | 08:05 PMसंन्यास लेते ही बदला विजय शंकर का इरादा, भारत छोड़ अब इस विदेशी लीग में अपना जलवा दिखाएगा यह धाकड़ खिलाड़ी
May 26, 2026 | 08:05 PMमहाविकास आघाड़ी को एक और झटका, शिंदे सेना में ‘इस’ बड़ी पार्टी का होगा विलय!
May 26, 2026 | 07:59 PMNeem Karoli Baba: जब टूटने लगे सारी उम्मीदें, तो निराश न हों, नीम करोली बाबा की ये बातें बदल देंगी ज़िंदगी
May 26, 2026 | 07:53 PMPM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PMसिद्धारमैया CM पद से देंगे इस्तीफा! करीबी नेताओं के साथ कर रहे बड़ी बैठक, DK शिवकुमार बनेंगे मुख्यमंत्री?
May 26, 2026 | 07:45 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














