दोस्त ने सिगरेट पीने से रोका, तो पेट्रोल पंप पर लगा दी आग, रायपुर से आया डराने वाला VIDEO

Raipur Petrol Pump: रायपुर के एक पेट्रोल पंप पर बाइक की टंकी मे मंगलवार को एक युवक ने लाइटर से आग लगा दी। हालांकि, पंप कर्मचारियों की सतर्कता से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया।
raipur petrol pump viral video
दोस्त ने सिगरेट पीने से रोका, तो पेट्रोल पंप पर लगा दी आग (Image- Social Media)
Published on: 
Updated on: 

Youth Sets Bike on Fire at Raipur Petrol Pump: रायपुर के बीरगांव स्थित संगीता पेट्रोल पंप में मंगलवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पेट्रोल भरवाने आए एक युवक ने लाइटर से आग लगा दी। अचानक उठीं लपटों से वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए। हालांकि, कर्मचारियों की सूझबूझ और तेजी से की गई कार्रवाई के कारण आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

17 फरवरी शाम 7 बजे की घटना

जानकारी के मुताबिक 17 फरवरी की शाम करीब सात बजे दो युवक बाइक से पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक के पीछे बैठा युवक नीचे उतरा और सिगरेट जलाने लगा। उसके साथी ने उसे पेट्रोल पंप परिसर में सिगरेट न जलाने की सलाह दी।

बताया जा रहा है कि इसी बात पर नाराज होकर युवक ने हाथ में मौजूद लाइटर से पेट्रोल के पास आग लगा दी। देखते ही देखते आग की लपटें उठीं और मौके पर मौजूद कर्मचारी व ग्राहक घबरा गए।

कर्मचारियों ने दिखाई तत्परता

पेट्रोल भर रहा कर्मचारी तुरंत मशीन छोड़कर पीछे हट गया। आग की चिंगारी आरोपी युवक पर भी गिरी, जिससे वह घबराकर वहां से भाग निकला। कर्मचारियों ने तत्काल अग्निशामक यंत्र का उपयोग किया और कुछ ही मिनटों में आग बुझा दी। यदि थोड़ी भी देर होती तो आग मशीन या भूमिगत टैंक तक पहुंच सकती थी, जिससे बड़ा विस्फोट और भारी जान-माल का नुकसान हो सकता था।

आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए थे। लेकिन वीडियो वायरल होने पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने जांच शुरू की और इमरान कुरैशी सहित दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com