-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Arvind Kejriwal Killed 3 Birds With One Stone Ground Prepared For Delhi Elections With Haryana
अरविंद केजरीवाल ने एक तीर से किए तीन शिकार, हरियाणा के साथ दिल्ली चुनाव की जमीन भी तैयार
- Written By: अभिषेक सिंह
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को एकाएक इस्तीफे का ऐलान कर के विरोधियों ही नहीं सियासी पंडितों को भी चौंका दिया। यही वजह है कि केजरीवाल के इस्तीफे की घोषणा के बाद से सियासी फिजाओं में यह प्रश्न तेजी से तैर रहे हैं कि आखिर केजरीवाल ने इतना बड़ा फैसला क्यों लिया। इस सवाल के जवाब में कोई एक दो नहीं बल्कि तीन कारण हैं जो हम एक एक कर आपको बताने वाले हैं।

अरविंद केजरीवाल (डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को एकाएक इस्तीफे का ऐलान कर के विरोधियों ही नहीं सियासी पंडितों को भी चौंका दिया। किसी ने इस बात की उम्मीद भी नहीं की थी कि केजरीवाल जेल से बाहर आते ही यह धमाका करने वाले हैं। यही वजह है कि केजरीवाल के इस्तीफे की घोषणा के बाद से सियासी फिजाओं में यह प्रश्न तेजी से तैर रहे हैं कि आखिर केजरीवाल ने इतना बड़ा फैसला क्यों लिया। इस सवाल के जवाब में कोई एक दो नहीं बल्कि तीन कारण हैं जो हम एक एक कर आपको बताने वाले हैं।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के ऐलान के बाद राजनीतिका विश्लेषकों के लिए यह कौतूहल का विषय हो गया कि आखिर ऐसा कौन सा कारण है जिसने केजरीवाल को इस्तीफा देने के लिए मजबूर कर दिया। क्योंकि केजरीवाल को जबसे गिरफ्तार किया गया है तबसे लगातार विरोधी दल खासकर बीजेपी उनके इस्तीफे की मांग करती रही है। लेकिन केजरीवाल ने जेल में रहते हुए कभी इस्तीफे की बात नहीं कही। फिर ऐसा क्या हुआ के बाहर आने के बाद उन्होंने इस्तीफे का ऐलान कर दिया।
यह भी पढ़ें:- अरविंद केजरीवाल के बाहर आते ही तेज हुई ‘आप’ बीजेपी की तकरार, अब होगी जंग आर-पार
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब के हिंदू व्यापारियों पर ED की रेड से भड़के केजरीवाल, बोले- चिट्टा पार्टी से गठबन्धन को बेचैन है BJP
जो बोया, वही काट रहीं दीदी… TMC की टूट पर कांग्रेस ने ली चुटकी, बोले- नीतीश को रोकने की भुगत रहीं सजा
‘AAP कार्यकर्ताओं को आ रहे IB के फोन’, अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा; बोले- हमारे लोगों को बनाया जा रहा निशाना
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
हरियाणा चुनाव 2024
हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होने वाली है। इसी बीच सीएम केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई। जिसके बाद रविवार को उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम की कुर्सी त्यागने का ऐलान कर दिया। जिसके बाद राजनीतिक चौपालों पर चर्चा हुई कि केजरीवाल ने हरियाणा चुनाव के मद्देनजर यह कदम उठाया है। कहा जा रहा कि केजरीवाल के इस कदम से आम आदमी पार्टी को वहां सिम्पैथी मिलेगी और राज्य में पार्टी की पैठ बढ़ सकती है। या हो सकता है कि वह किंगमेकर की भूमिका में भी आ जाए।
दिल्ली विधानसभा चुनाव
अगले साल फरवरी में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने हैं। केजरीवाल ने इस्तीफे का ऐलान करते हुए जल्दी चुनाव कराने की मांग की है। इस दौरान केजरीवाल ने यह भी कहा कि वह अग्निपरीक्षा देने जा रहे हैं। जब जनता उन्हें ईमानदारी का सर्टिफिकेट दे देगी तब वह सीएम की कुर्सी पर बैठेंगे। ऐसे में माना यह जा रहा है कि केजरीवाल अपने इस कदम से राज्या की जनता को भावनात्मक तौर पर प्रभावित करेंगे। बीजेपी को विलेन के तौर पर पेश करेंगे जिससे आने वाले चुनाव में उन्हें फायदा मिलेगा।
सुप्रीम कोर्ट की बंदिशें
जानकारों के मुताबिक केजरीवाल के इस फैसले में कहीं न कहीं सुप्रीम कोर्ट के आदेश में उन पर लगाई गई कई शर्तें भी शामिल हैं, जिसकी वजह से दिल्ली के मुख्यमंत्री पर यह फैसला लेने का दबाव बढ़ गया है। कानूनी जानकारों का मानना है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई जमानत की शर्तें अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री के तौर पर अपने कर्तव्यों का पालन करने की पूरी आजादी नहीं देती हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि रिहा होने के बाद भी वह सचिवालय या सीएम ऑफिस नहीं जा सकते हैं। साथ ही वह उन फाइलों को छोड़कर किसी भी फाइल पर हस्ताक्षर नहीं कर सकते हैं, जिन्हें उपराज्यपाल से मंजूरी मिलनी है। कोई और सीएम रहेगा तो वह सारे फैसले ले सकेगा।
यह भी पढ़ें:- अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद किसे मिलेगी दिल्ली की बागडोर, चर्चा में सबसे आगे है यह नाम
Arvind kejriwal killed 3 birds with one stone ground prepared for delhi elections with haryana
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अब वीकेंड पर भी निपटेंगे Traffic Challan, दिल्ली में शुरू होंगी स्पेशल ट्रैफिक कोर्ट
Jun 24, 2026 | 04:21 AMTelegram से हटा बैन, फिर से हुआ चालू, नहीं चल रहा ऐप तो अपनाएं ये आसान तरीका
Jun 24, 2026 | 02:09 AMAaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें अपनी राशि का दैनिक भविष्यफल
Jun 24, 2026 | 12:10 AMअतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PMJPL फाइनल के दौरान रांची में बड़ा हादसा, स्टेडियम के गेट पर भगदड़ में कई घायल, फैंस ने की तोड़फोड़
Jun 23, 2026 | 11:17 PMExplainer: 100 में से 10 कत्ल की वजह मोहब्बत! राजा रघुवंशी से सौरभ राजपूत तक, क्यों जानलेवा बन रहा है ये इश्क?
Jun 23, 2026 | 11:12 PM76 साल की रिटायर्ड महिला हर हफ्ते 400 बंदरों को खिलाती हैं खाना, सेवा की मिसाल बना जीवन
Jun 23, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM
तलवार, पत्थरबाजी और बंधक! Nagarasu Gurudwara की छत पर क्यों डटे हैं निहंग?, VIDEO
Jun 23, 2026 | 03:38 PM














