-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Who Will Get The Reins Of Delhi After Arvind Kejriwal Resignation
अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद किसे मिलेगी दिल्ली की बागडोर, चर्चा में सबसे आगे है यह नाम
- Written By: अभिषेक सिंह
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के ऐलाने ने दिल्ली में सियासी तापमान बढ़ा दिया है। केजरीवाल के दो दिन बाद सीएम पद त्यागने की घोषणा के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा होने लगी है कि अरविंद केजरीवाल के बाद दिल्ली की बागडोर कौन संभालेगा। इस कौतूहल में कई नाम निकलकर सामने भी आए हैं। जिसमें एक नाम सबसे आगे है।

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के ऐलाने ने दिल्ली में सियासी तापमान बढ़ा दिया है। केजरीवाल के दो दिन बाद सीएम पद त्यागने की घोषणा के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा होने लगी है कि अरविंद केजरीवाल के बाद दिल्ली की बागडोर कौन संभालेगा। इस कौतूहल में कई नाम निकलकर सामने भी आए हैं। जिसमें एक नाम सबसे आगे है। वह कौन है? और क्यों उस नाम को सबसे आगे रखा जा रहा है? इन सारे सवालों के जवाब हम आपको देने जा रहे हैं।
केजरीवाल के इस्तीफे के बाद दिल्ली की गद्दी पर कौन बैठेगा इस सवाल का जवाब हर कोई तलाश रहा है। दूसरी तरफ राजनीतिक पंडित भी इस सवाल का जवाब ढूंढने की उधेड़बुन में लगे हुए हैं। कोई सौरभ भारद्वाज को अगल दिल्ली का सीएम मान रहा है तो कोई मनीष सिसोदिया की बात कर रहा है। आतिशी मार्लेना का नाम भी इस चर्चा में जोर-शोर से लिया जा रहा है।
केजरीवाल ने दिया जवाब
इस चर्चा और शोरगुल के बीच दिल्ली के गद्दी पर कब और कौन बैठेगा इसका जवाब अगर आप थोड़ा गौर करेंगे तो अरविंद केजरीवाल के भाषण में ही मिल जाएगा। अरविंद केजरीवाल के भाषण के मुताबिक मनीष सिसोदिया पहले ही इस रेस से बाहर हो चुके हैं। क्योंकि केजरीवाल ने उनके लिए भी वही कहा है जो अपने लिए सीएम पद छोड़ने का कारण बताया है।
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब के हिंदू व्यापारियों पर ED की रेड से भड़के केजरीवाल, बोले- चिट्टा पार्टी से गठबन्धन को बेचैन है BJP
जो बोया, वही काट रहीं दीदी… TMC की टूट पर कांग्रेस ने ली चुटकी, बोले- नीतीश को रोकने की भुगत रहीं सजा
‘AAP कार्यकर्ताओं को आ रहे IB के फोन’, अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा; बोले- हमारे लोगों को बनाया जा रहा निशाना
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
यह भी पढ़ें:- जेल से बाहर आते ही एक्शन में आए अरविंद केजरीवाल, हरियाणा चुनाव को लेकर की बड़ी बैठक
सीएम केजरीवाल ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर तभी बैठूंगा जब लोग मुझे ईमानदारी का सर्टिफिकेट देंगे। मैं जेल से बाहर आने के बाद अग्निपरीक्षा देना चाहता हूं। मैं मुख्यमंत्री और सिसोदिया उपमुख्यमंत्री तभी बनेंगे जब लोग कहेंगे कि हम ईमानदार हैं।
सिसोदिया ने जताई सहमति
केजरीवाल के इस बयान पर मनीष सिसोदिया ने भी सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि दो साल की कानूनी प्रक्रिया के बाद अब देश की शीर्ष अदालत ने भी कह दिया है कि जाओ और अपना काम करो। लेकिन मैं अभी उपमुख्यमंत्री-शिक्षा मंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा। मैं यहां कुर्सी और पद के लालच में राजनीति में नहीं आया हूं।
रेस में आगे हैं आतिशी
वहीं दूसरी तरफ सूत्रों ने की माने तो सीएम पद की रेस में आतिशी मार्लेना का नाम सबसे आगे है। इसके साथ ही कहा यह भी जा रहा है कि मंत्री सौरभ भारद्वाज के नाम पर भी विधायक दल की मीटिंग में चर्चा हो सकती है। आतिशी के चेहरे को लेकर संजय सिंह ने भी इनकार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि विधायक दल की बैठक में निर्णय लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:- अग्निपरीक्षा के लिए तैयार अरविंद केजरीवाल, बोले- 2 दिन में CM पद से दूंगा इस्तीफा
Who will get the reins of delhi after arvind kejriwal resignation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
विदर्भ में पूरी तरह एक्टिव हुआ मानसून! नागपुर में झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, उमस भरे टॉर्चर से मिली बड़ी राहत
Jun 24, 2026 | 07:00 AMPowerful Sanskrit Quotes: जीवन को नई दिशा देते हैं संस्कृत के ये 5 प्रेरणादायक श्लोक, जानिए इनके अर्थ
Jun 24, 2026 | 06:58 AMदिल्ली में बड़ा हादसा, उद्योग भवन के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, दमकल की 20 गाड़ियों ने पाया काबू
Jun 24, 2026 | 06:57 AMLIVEआज की ताजा खबर 24 जून: आज पूरे देश में ‘वंदे मातरम’ कैंप आयोजित किए जाएंगे
Jun 24, 2026 | 06:16 AMBirthday Horoscope 24 June 2026: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा करियर और कैसा रहेगा आपका आने वाला पूरा साल?
Jun 24, 2026 | 06:15 AMफिल्मों में नहीं मिली बड़ी सफलता तो टीवी का किया रुख, कपिल शर्मा शो ने बदल दी सुमोना चक्रवर्ती की किस्मत
Jun 24, 2026 | 06:02 AMअब वीकेंड पर भी निपटेंगे Traffic Challan, दिल्ली में शुरू होंगी स्पेशल ट्रैफिक कोर्ट
Jun 24, 2026 | 04:21 AMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














