Belagavi Student Pratap Shivangekar Studies In Field Wins National Wrestling Gold Viral Video
खेत में मवेशियों के बीच पढ़ता दिखा 8वीं का छात्र, नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट प्रताप शिवंगेकर का वीडियो वायरल
Karnataka Inspiring Student : कर्नाटक के बेलगावी के 8वीं के छात्र प्रताप शिवंगेकर का खेत में पढ़ाई करते हुए वीडियो वायरल। प्रताप नेशनल लेवल रेसलिंग प्रतियोगिता में भी गोल्ड जीत चुके हैं।
Belagavi Student Viral Video : हम अक्सर जिंदगी में सुविधाओं की कमी का रोना रोते हैं, लेकिन कर्नाटक के बेलगावी के रहने वाले 8वीं क्लास के छात्र Pratap Shivangekar की कहानी कुछ और ही बयां करती है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में प्रताप खेत में मवेशियों के बीच जमीन पर किताबें रखकर पढ़ाई करते नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो को इंस्टाग्राम पर Swadesh Sutar (@mr_dribble_machine) ने शेयर किया, जिसे अब तक 34 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो में शख्स बताता है कि वह कई दिनों से इस बच्चे को सुबह-सुबह पढ़ते देख रहा था और उसकी लगन देखकर बात करने पहुंचा।
वीडियो में बताया गया कि प्रताप सुबह साढ़े पांच बजे से अपने घर के काम में हाथ बंटाते हैं और साथ ही पढ़ाई भी करते हैं। खेत में मवेशी चर रहे होते हैं और वह उसी माहौल में पूरी एकाग्रता से किताबों में डूबे रहते हैं।
वीडियो बनाने वाला शख्स कहता है कि उम्र में छोटा होने के बावजूद उसका माइंडसेट बेहद मजबूत है। यह दृश्य उन लोगों के लिए सीख बन गया है, जो अक्सर समय या संसाधनों की कमी का बहाना बनाते हैं।
वायरल वीडियो के बाद कमेंट सेक्शन में प्रताप के कोच ने खुलासा किया कि वह पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अव्वल हैं। कोच के मुताबिक, प्रताप ने नेशनल लेवल की ‘Mission Olympic Wrestling Competition 2025’ में गोल्ड मेडल जीता है।
छोटी सी उम्र में पढ़ाई और खेल दोनों में संतुलन बनाकर चलने वाला यह छात्र अब हजारों लोगों के लिए प्रेरणा बन चुका है। सोशल मीडिया यूजर्स ने उसे सलाम करते हुए कहा कि अगर इरादे मजबूत हों, तो खेत की मिट्टी भी कामयाबी की बुनियाद बन सकती है।
Belagavi student pratap shivangekar studies in field wins national wrestling gold viral video