-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Why Roza Is Broken With Dates Real Reason Behind Ramadan Fasting
खजूर से ही क्यों तोड़ा जाता है रोज़ा? रोज़ा रखने के पीछे की असली वजह भी जानिए
- Written By: सीमा कुमारी
Dates Benefits In Ramadan:रमजान के महीने में रोज़ा खोलते समय खजूर खाने की परंपरा सदियों पुरानी है। इसे सुन्नत माना जाता है और इसके पीछे धार्मिक के साथ-साथ वैज्ञानिक कारण भी जुड़े हैं।

इफ्तार में खजूर (सौ.सोशल मीडिया)
Islamic Fasting Rules: इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र महीना रमजान जल्द ही शुरू होने वाला है। यह महीना मुस्लिम समुदाय के लिए इबादत, आत्म-संयम और दान-पुण्य का होता है। रमजान में रोजा रखना, नमाज अदा करना, दान-पुण्य करना और आत्मसंयम रखना बेहद पुण्य कार्य माना जाता है। इस दौरान सहरी और इफ्तार की विशेष अहमियत दी जाती है।
इफ्तार के समय अधिकतर लोग सबसे पहले खजूर खाकर रोज़ा खोलते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर रोजा खजूर से ही क्यों खोला जाता है? इसके पीछे धार्मिक मान्यता के साथ-साथ वैज्ञानिक कारण भी जुड़े हुए हैं।
खजूर खाकर ही क्यों तोड़ा जाता है रोजा
इस्लामिक मान्यता के अनुसार, रोजा खजूर खाकर खोलना सुन्नत यानी शुभ माना जाता है। इस्लामिक धर्म ग्रथों के अनुसार, हजरत मुहम्मद को खजूर बेहद प्रिय था और वे रोजा खोलते समय सबसे पहले खजूर का सेवन करते थे।
सम्बंधित ख़बरें
Lesson Of Gautam Buddha: गौतम बुद्ध ने क्यों कहा, हर व्यक्ति की होती हैं चार पत्नियां? जानें कहानी का गहन अर्थ
Raksha Bandhan Puja Thali: रक्षाबंधन की पूजा की थाली में जरूर रखें ये 10 शुभ चीजें, तभी पूरी मानी जाएगी पूजा
Paneer vs Eggs: 100 ग्राम पनीर या 2 उबले अंडे, जानें किसमें मिलता है ज्यादा प्रोटीन
Jagannath Rath Yatra: प्रभु जगन्नाथ के 3 रथों का क्या है महत्व? जानें रथों के निर्माण और उनसे जुड़े रोचक तथ्य
इसी वजह से मुस्लिम समुदाय में यह परंपरा सदियों से चली आ रही है और आज भी लोग इफ्तार की शुरुआत खजूर से करना शुभ और पुण्यकारी मानते हैं।
इफ्तार में खजूर खाने के फायदे
-
तुरंत ऊर्जा देता है
पूरा दिन रोज़ा रखने के बाद शरीर में ग्लूकोज का स्तर कम हो जाता है। खजूर में मौजूद प्राकृतिक शुगर तुरंत ऊर्जा देकर कमजोरी दूर करने में मदद करती है।
-
पाचन तंत्र को मजबूत करता है
खजूर में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो लंबे समय तक खाली पेट रहने के बाद पाचन प्रक्रिया को सामान्य करने में सहायक है।
-
हाइड्रेशन में मददगार
रोज़े के दौरान लंबे समय तक पानी नहीं पिया जाता। खजूर आवश्यक पोषक तत्व प्रदान कर शरीर को संतुलित रखने में मदद करता है।
-
सिरदर्द और थकान से राहत
खजूर में मौजूद विटामिन और मिनरल्स शरीर को ताकत देते हैं, जिससे सिरदर्द और थकान कम हो सकती है।
ये भी पढ़े:-2026 में कब से शुरू हो रहा है रोज़ा? जानिए सही तारीख़ और रोज़े के दौरान क्या करें और क्या नहीं?
रमजान में रोज़ा रखने का असली उद्देश्य
- Ramadan केवल भूखे-प्यासे रहने का नाम नहीं है, बल्कि यह आत्मसंयम, आत्मचिंतन और इबादत का महीना है।
- रोज़ा व्यक्ति को अपनी इच्छाओं पर नियंत्रण रखना सिखाता है।
- यह आध्यात्मिक शांति और आत्मिक शुद्धि का अवसर देता है।
- ज़कात और दान के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा मिलती है।
- कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और संयम बनाए रखने का संदेश देता है।
- इस तरह रमजान शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक रूप से भी इंसान को मजबूत बनाता है।
Why roza is broken with dates real reason behind ramadan fasting
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भंडारा में अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई की मांग, बिगर सातबारा किसान संगठन ने दी आंदोलन की चेतावनी
Jul 10, 2026 | 03:39 PM6 दिन डूबा रहा वसई-विरार, मानसून तैयारियों में फिर फेल VVMC, लोगों का आरोप- रील बनाते रहे जनप्रतिनिधि
Jul 10, 2026 | 03:38 PMमूसलाधार बारिश में भी नहीं थमा मेट्रो का सफर, महा मुंबई मेट्रो ने तीसरी बार बनाया नया रिकॉर्ड
Jul 10, 2026 | 03:37 PMमिलावटखोरों को मिलेगी मौत की सजा? विधानसभा में गूंजा मुद्दा, मंत्री नरहरी झिरवाल ने दिया जवाब
Jul 10, 2026 | 03:35 PMCM योगी का सपा पर हमला: हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ाई, अब जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़ा पाएंगे?
Jul 10, 2026 | 03:35 PMएकनाथ शिंदे इस देश का सबसे बड़ा गद्दार है… शरद पवार और शिंदे की भेंट पर फिर बरसे संजय राउत
Jul 10, 2026 | 03:32 PMनागपुर में नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोपी कपिल लोनारे गिरफ्तार; हुडकेश्वर पुलिस की कार्रवाई
Jul 10, 2026 | 03:32 PMवीडियो गैलरी

₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:23 PM
नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PM
40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AM














