- Hindi News »
- Special Coverage »
- Know The Important Events Of The History Of 28 December
28 दिसंबर का इतिहास: आम आदमी पार्टी ने बड़ा उलटफेर करते हुए दिल्ली में बनाई सरकार
28 December History: चुनाव में आठ सीट जीतने वाली कांग्रेस ने भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए आम आदमी पार्टी को बिना शर्त समर्थन देकर उसकी सरकार बनाने का रास्ता साफ कर दिया।
- Written By: दीपिका पाल

28 दिसंबर का इतिहास (सौ. डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के चुनावी इतिहास में 28 दिसंबर की तारीख एक बड़े सियासी उलटफेर के साथ दर्ज है। इसी दिन आम आदमी पार्टी (आप) ने कांग्रेस की मदद से दिल्ली में पहली बार सरकार बनाई थी।अन्ना हजारे का भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन छोड़कर राजनीति में आए केजरीवाल के नेतृत्व में 2013 में चुनावी समर में उतरी आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई और 28 सीट जीतकर सारे राजनीतिक विश्लेषकों के अनुमानों को गलत साबित कर दिया।
इस चुनाव में आठ सीट जीतने वाली कांग्रेस ने भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए आम आदमी पार्टी को बिना शर्त समर्थन देकर उसकी सरकार बनाने का रास्ता साफ कर दिया।
देश-दुनिया के इतिहास में 28 दिसंबर की तारीख पर दर्ज कई महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1885 : बंबई (अब मुंबई) में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन।
1926 : इंपीरियल एयरवेज ने भारत और इंग्लैंड के बीच यात्री और डाक सेवा शुरू की।
1928 : कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहली बार सवाक (बोलती) फिल्म ‘मेलोडी ऑफ लव’ प्रदर्शित हुई।
1957 : ब्रिटेन के उत्तरी भाग में स्थित देश के सबसे बड़े बूचड़खाने को पशुओं की ‘फ़ुट एंड माउथ’ बीमारी की वजह से बंद करने का फैसला किया गया।
1974 : पाकिस्तान में भीषण भूकंप। 6.3 तीव्रता के इस भूकंप में 5200 से ज्यादा लोगों की मौत।
1995 : पोलैंड के अन्वेषक मारके कार्मिस्की एक ही वर्ष में उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुवों पर झंडा फहराने वाले पहले व्यक्ति बने।
2003 : अमेरिका में ब्रिटेन के कुछ विमानों में स्काई मार्शल यानि सुरक्षा गार्ड तैनात करने का फैसला लिया गया।
2008 : भारत के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि और साहित्यकार प्रो. सुरेश वात्स्यायन का निधन।
सम्बंधित ख़बरें
ये भी पढ़े: 26 December History: इतिहास की सबसे बड़ी सुनामी का दिन, युद्ध, विज्ञान और विकास की कहानी
2013 : आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनायी।
2023: लाइबेरिया में ईंधन टैंकर में विस्फोट से 40 से अधिक लोगों की मौत।
भाषा एजेंसी के द्वारा
Know the important events of the history of 28 december
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra Budget 2026: किसानों की कर्ज माफी की तैयारी! शिंदे समिति ने बैंकों से मांगा बकाया ऋण का डेटा
Feb 16, 2026 | 05:11 PMनासिक को मुंबई-दिल्ली की तर्ज पर विकसित करेंगे, औद्योगिक संगठनों के संवाद कार्यक्रम महापौर ने जताया विश्वास
Feb 16, 2026 | 05:11 PMमालेगांव में टीपू सुल्तान की तस्वीर पर सियासी संग्राम, अबू आजमी ने संविधान का हवाला देकर कही बड़ी बात
Feb 16, 2026 | 05:08 PM‘अग्नि परीक्षा’ से बॉक्स ऑफिस हिलाएंगे खेसारी लाल! दो-दो हसीनाओं संग होली पर करेंगे रोमांस
Feb 16, 2026 | 05:07 PMशेयर बाजार में जबरदस्त यू-टर्न, सुबह की गिरावट के बाद 650 अंक उछला सेंसेक्स; निवेशकों में लौटी रौनक
Feb 16, 2026 | 05:06 PMमालेगांव से आगे बढ़ने की तैयारी में ‘इस्लाम’ पार्टी, महाराष्ट्र की राजनीति में सक्रिय होने के संकेत
Feb 16, 2026 | 04:59 PMराशिद खान बने टी20 फॉर्मेट के बादशाह, रच डाला इतिहास, बनाया ऐसा रिकॉर्ड जिसे तोड़ना हर किसी के लिए मुश्किल
Feb 16, 2026 | 04:55 PMवीडियो गैलरी

Video: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PM
“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM














