ऑस्ट्रेलिया भुगत रहा अपनी करनी का फल, जानें कब-कब कंगारू टीम हुई वर्ल्ड कप के पहले राउंड से बाहर?

Australia Cricket Team: टी20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का सफर खत्म हो गया। जिम्बाब्वे और आयरलैंड का मैच बारिश से रद होने के बाद टीम बाहर हो गई। मिचेल मार्श के 2023 के फैसले की चर्चा फिर तेज हो गई।
When did Australia get eliminated in the first round of the World Cup?
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Australia out of Super 8, T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का सफर आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में उम्मीद से कहीं पहले खत्म हो गया। टीम पहले ही राउंड से बाहर हो गई, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। दूसरी ओर जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली। ऑस्ट्रेलिया को करीब 17 साल बाद ऐसा दिन देखना पड़ा है, जब उसे विश्व कप के पहले चरण से ही बाहर होना पड़ा।

2009 के बाद पहली बार हुआ ऐसा

टी20 विश्व कप का पहला संस्करण 2007 में खेला गया था और तब से अब तक ऑस्ट्रेलिया आमतौर पर आगे के दौर तक पहुंचता रहा है। लेकिन 2009 में टीम पहली बार पहले राउंड से बाहर हुई थी। अब 2026 में दूसरी बार ऐसा हुआ है, जब ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज पार नहीं कर सका। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने टी20 विश्व कप का खिताब एक बार जीता है। साल 2021 में उसने फाइनल में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।

वनडे विश्व कप में भी झेल चुका है झटके

अगर वनडे विश्व कप के इतिहास पर नजर डालें तो ऑस्ट्रेलिया तीन बार पहले राउंड से बाहर हो चुका है। पहली बार 1979 में टीम ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ पाई थी। इसके बाद 1983 में भी यही स्थिति रही। फिर 1992 में भी ऑस्ट्रेलिया का सफर शुरुआती दौर में ही समाप्त हो गया था। इस तरह वनडे और टी20 विश्व कप को मिलाकर ऑस्ट्रेलिया कुल पांच बार पहले राउंड से बाहर हुआ है, जो उसके मजबूत इतिहास को देखते हुए चौंकाने वाला आंकड़ा है।

जिम्बाब्वे और श्रीलंका से मिली हार

ऑस्ट्रेलिया ने इस टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ जीत से की थी और वह मुकाबला 67 रन से जीता था। लेकिन इसके बाद टीम की लय बिगड़ गई। दूसरे मैच में जिम्बाब्वे ने शानदार खेल दिखाते हुए ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हरा दिया। इसके बाद श्रीलंका क्रिकेट टीम ने भी 16 फरवरी को खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर उसकी मुश्किलें बढ़ा दीं।

ओमान के खिलाफ आखिरी मुकाबला औपचारिकता

अब ऑस्ट्रेलिया को अपना आखिरी ग्रुप मैच ओमान के खिलाफ खेलना है, लेकिन यह मुकाबला सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गया है। टीम के पास आगे बढ़ने का कोई मौका नहीं बचा है और इस मैच के बाद उसे खाली हाथ स्वदेश लौटना होगा। टी20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का यह प्रदर्शन क्रिकेट जगत के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, जबकि जिम्बाब्वे जैसी टीमों का उभरना टूर्नामेंट को और रोमांचक बना रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com