- Hindi News »
- India »
- Army Help Andhra Pradesh Floods Budameru River Vijayawada
आंध्र प्रदेश में बाढ़ से निपटने के लिए प्रयास जारी, विजयवाड़ा में सेना की ली जा रही मदद
- Written By: साक्षी सिंह
आंध्र प्रदेश में बाढ़ से निपटने के लिए प्रयास जारी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि बुडामेरू नदी के तटबंधों की दरारों को भरने के वास्ते सैन्य दल को बुलाया जा रहा है। इससे पहले चौहान ने विजयवाड़ा में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। नायडू ने कहा कि तटबंधों की दरारों को भरने के लिए सेना भी पहुंच रही है।

आंध्र प्रदेश में बाढ़ से निपटने के लिए कमर कसती हुई सेना
जारही: आंध्र प्रदेश में बाढ़ से निपटने के लिए प्रयास जारी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि बुडामेरू नदी के तटबंधों की दरारों को भरने के वास्ते सैन्य दल को बुलाया जा रहा है। विजयवाड़ा में एनटीआर जिलाधिकारी कार्यालय में गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान को आपदा के बारे में अवगत करा दिया गया है। संवाददाता सम्मेलन के दौरान चौहान भी उनके साथ मौजूद थे।
इससे पहले चौहान ने विजयवाड़ा में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। नायडू ने कहा कि तटबंधों की दरारों को भरने के लिए सेना भी पहुंच रही है। हम हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के अनुसार, विजयवाड़ा में अभूतपूर्व बारिश और बाढ़ के बाद स्थिति का विश्लेषण करने के लिए एक तकनीकी टीम पहुंच गई है।
ये भी पढ़ें:-अपराजिता बिल पर गवर्नर बोस नाराज, कहा- CM ममता के कारण बिल अटका, बद से बदतर हो रहा प्रशासन
सम्बंधित ख़बरें
इस राज्य में पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत! 400 से ज्यादा पेट्रोल पंप बंद होने से मचा हड़कंप, लगीं लंबी कतारें
विशाखापत्तनम में भरभराकर गिरा रेलवे ओवरब्रिज का हिस्सा, 7 मजदूरों की हालत बेहद नाजुक! मौके पर मचा हड़कंप
ससुर को सत्ता से हटाया और बदल दी हैदराबाद की किस्मत; वो नेता जिसके एक इशारे पर आज भी हिल जाती है दिल्ली
कुरनूल में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो और लॉरी की टक्कर में 8 लोगों की मौत, मची चीख-पुकार
नायडू ने बताया कि बाढ़ के कारण कई घर तबाह हो गए हैं और वाहन, घरेलू उपकरण और कई अन्य चीजों को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रकाशम बैराज की क्षमता को बढ़ाने की जरूरत है ताकि यह 15 लाख क्यूसेक पानी को संभाल सके। अभी इसकी क्षमता केवल 11.9 लाख क्यूसेक पानी की है। केंद्रीय मंत्री चौहान ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति खराब है और उन्होंने पहले कभी ऐसी स्थिति नहीं देखी।
उन्होंने बताया कि एक बार में 400 मिलीमीटर बारिश होना एक बड़ी आपदा है, लेकिन उन्होंने मुख्यमंत्री तथा सरकारी तंत्र द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में भोजन पहुंचाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किए जाने के कदम की भी सराहना की और कहा कि बुडामेरू के तटबंधों में दरारों को भरने के लिए सैन्य दल के जल्द ही आने की उम्मीद है।
Agriculture Minister @ChouhanShivraj conducts an aerial survey of flood-affected areas including Budameru catchment, Jakkampudi Milk Factory, Kandrika, Ajit Singh Nagar, Ambapuram in Vijayawada, #AndhraPradesh.#AndhraPradeshFloods | pic.twitter.com/vg3J8bFUqK — All India Radio News (@airnewsalerts) September 5, 2024
चौहान ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) सरकार के कार्यकाल के दौरान बुडामेरू के पास अवैध खनन हुआ और दावा किया कि आपदा में इसकी बड़ी भूमिका रही। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार दक्षिणी राज्य को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेगी। इससे पहले, चौहान ने विजयवाड़ा और उसके आसपास के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया।
ये भी पढ़ें:-राजस्थान: टीना डाबी समेत 108 IAS अधिकारियों का तबादला, किया गया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
इस दौरान उन्होंने जक्कमपुडी मिल्क फैक्टरी, कंद्रिगा, अजित सिंह नगर, अंबापुरम और अन्य बाढ़ प्रभावित इलाकों का सर्वेक्षण किया। उनके साथ हेलीकॉप्टर में आंध्र प्रदेश के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश भी थे। केंद्रीय मंत्री ने प्रकाशम बैराज का भी जायजा लिया जहां हाल में तीन बड़ी नौकाएं बैराज से टकरा गई थीं जिससे कंक्रीट बीम क्षतिग्रस्त हो गया था। (एजेंसी)
Army help andhra pradesh floods budameru river vijayawada
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ultraviolette Tesseract का इंतजार हुआ लंबा, अब 2027 में लॉन्च होगा सुपर स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर
May 29, 2026 | 03:09 AMAaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
May 29, 2026 | 12:04 AMक्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














