- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Kalyan Student Attacked With Knife Over Staring Dispute Fir Registered
‘हमारी तरफ क्या देख रहा है…’ कल्याण में छोटी बहन को स्कूल छोड़कर वापस लौट रहे छात्र पर चाकू से हमला
Kalyan Crime News: कल्याण के मछली बाजार इलाके में अपनी बहन को स्कूल छोड़कर लौट रहे छात्र पर दो युवकों ने 'घूरने' के मामूली विवाद में चाकू से हमला कर दिया। पुलिस जांच जारी है।
- Written By: आकाश मसने

पीड़ित छात्र (सोर्स: सोशल मीडिया)
Student Attacked In Kalyan: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण शहर से एक बेहद चौंकाने वाली और विचलित कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ मामूली सी बात पर एक स्कूली छात्र की बेरहमी से पिटाई की गई और उस पर चाकू (चॉपर) से जानलेवा हमला किया गया। हमलावरों का तर्क सिर्फ इतना था कि वह छात्र उन्हें देख क्यों रहा था। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में असुरक्षा और डर का माहौल व्याप्त है।
बहन को स्कूल छोड़कर लौट रहा था छात्र
मिली जानकारी के अनुसार, घटना कल्याण पश्चिम के मछली बाजार इलाके की है। पीड़ित छात्र की पहचान फरदीन शेख के रूप में हुई है। फरदीन रोजाना की तरह अपनी छोटी बहन को स्कूल छोड़ने गया था। जब वह अपनी बहन को छोड़कर मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहा था, तभी रास्ते में दो युवकों ने उसे रोक लिया।
‘क्या देख रहा है?’ और शुरू कर दी पिटाई
आरोपियों ने फरदीन की गाड़ी रोककर उससे आक्रामक लहजे में पूछा, “तू हमारी तरफ क्या देख रहा है?” इससे पहले कि फरदीन कुछ समझ पाता या सफाई देता, उन युवकों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। वहां से किसी तरह बचकर फरदीन अपने घर पहुँचा और अपने एक दोस्त को साथ लेकर आरोपियों के घर यह पूछने गया कि आखिर उन्होंने उसे क्यों मारा?
सम्बंधित ख़बरें
‘MARTI’ से बदलेगी महाराष्ट्र के अल्पसंख्यकों की किस्मत, सुनेत्रा पवार ने विधानसभा में किया बड़ा ऐलान
महाराष्ट्र में नौकरियों की बारिश! डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का बड़ा ऐलान, बोले- 2026 होगा ‘भर्ती वर्ष’
महाराष्ट्र विधानसभा में CM फडणवीस की दहाड़, उद्धव सरकार की नीतियों पर घेरा, दावोस और निवेश पर दिया करारा जवाब
अश्लील फोटो, ब्लैकमेलिंग और सुसाइड, 16 साल की छात्रा ने नांदेड़ में फांसी लगाकर दी जान, 5 लोगों पर FIR दर्ज
दोबारा पूछने पर चाकू से किया वार
जब फरदीन आरोपियों के घर पहुंचा और उनसे मारपीट का कारण पूछा, तो आरोपी और भी ज्यादा भड़क गए। आरोपियों में से एक, जो कि नाबालिग बताया जा रहा है, उसने आव देखा न ताव और अपने पास रखे चाकू से फरदीन पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी का दूसरा भाई, कायद भी फरदीन के साथ मारपीट कर रहा था। इस अचानक हुए हमले में फरदीन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसका उपचार चल रहा है।
यह भी पढ़ें:- दावोस में लोढा ग्रुप के साथ 1 लाख करोड़ का करार, CM फडणवीस ने विधानसभा में विपक्ष को दिया करारा जवाब
इलाके में आरोपियों का आतंक
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि इन युवकों की इलाके में काफी दहशत है। ये अक्सर छोटी-छोटी बातों पर लोगों से उलझते हैं और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले ही इन आरोपियों ने एक महिला के घर में घुसकर भी हंगामा किया था। लोग इनके बढ़ते हौसलों से काफी परेशान हैं और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
घटना की गंभीरता को देखते हुए बाजारपेठ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि हमलावरों में से एक नाबालिग है और दूसरे की तलाश की जा रही है। पुलिस अब इस मामले में सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान दर्ज कर रही है ताकि आरोपियों के खिलाफ कड़ा केस बनाया जा सके।
Kalyan student attacked with knife over staring dispute fir registered
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उदयपुर में तेलुगु रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधे रश्मिका-विजय, कपल की पहली झलक आई सामने
Feb 26, 2026 | 07:03 PM‘MARTI’ से बदलेगी महाराष्ट्र के अल्पसंख्यकों की किस्मत, सुनेत्रा पवार ने विधानसभा में किया बड़ा ऐलान
Feb 26, 2026 | 07:00 PMIND W vs AUS W: दूसरे वनडे से पहले भारतीय महिला टीम को मिली खुशखबरी, कप्तान हरमनप्रीत कौर हुई फिट
Feb 26, 2026 | 06:57 PMIND vs ZIM: चेपॉक में पहले बल्लेबाजी करेगा भारत, टीम इंडिया की प्लेइंग XI में संजू-अक्षर की हुई वापसी
Feb 26, 2026 | 06:54 PMRashmika Mandanna की शादी पर सवाल सुनते ही ऋषभ शेट्टी दिया ‘साइलेंट’ रिएक्शन, लोगों को याद आया पुराना विवाद
Feb 26, 2026 | 06:49 PMआमलकी एकादशी के दिन अगर किए इनमें से कोई भी काम, बनेंगे पाप के भोगी!
Feb 26, 2026 | 06:45 PMमहाराष्ट्र में नौकरियों की बारिश! डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का बड़ा ऐलान, बोले- 2026 होगा ‘भर्ती वर्ष’
Feb 26, 2026 | 06:45 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM
वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर मसान होली पर विवाद: डोम राजा परिवार ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी
Feb 26, 2026 | 01:28 PM
आस्था के सागर में डूबा उज्जैन, 1.31 करोड़ के नोटों से सजा बुद्धेश्वर महादेव मंदिर, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
Feb 26, 2026 | 12:42 PM
मालेगांव सरकारी दफ्तर में नमाज पर भड़के नितेश राणे, मदरसों को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO
Feb 25, 2026 | 06:35 PM
टिकट काटने वाले काट रहे गरीबों की जेब! आनंद बिहार रेलवे स्टेशन पर टिकट बाबू ने किया गजब का कांड, देखें-VIDEO
Feb 25, 2026 | 05:54 PM












