राजस्थान: टीना डाबी समेत 108 IAS अधिकारियों का तबादला, किया गया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान में शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। प्रदेश में टीना डाबी समेत 108 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। इसके अलावा 20 आईएएस अफसरों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
राजस्थान: टीना डाबी समेत 108 IAS अधिकारियों का तबादला, किया गया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
टीना डाबी
Published on
Updated on

जयपुर: राजस्थान में शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। प्रदेश में टीना डाबी समेत 108 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। इसके अलावा 20 आईएएस अफसरों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

कार्मिक विभाग ने गुरुवार रात तबादला आदेश जारी किया, जिसमें आईएएस अधिकारी सुधीर कुमार शर्मा की ओर से दाखिल स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के आवेदन को स्वीकार कर लिया गया है।

इस फेरबदल के क्रम में जयपुर कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित का तबादला कर दिया गया है और उनकी जगह जितेंद्र कुमार सोनी को राजधानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा भजनलाल सरकार ने दो महिला अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। आनंदी को जयपुर विकास प्राधिकरण और आरती डोगरा को बिजली डिस्कॉम के चेयरमैन पद पर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही तकरीबन 12 जिलों के कलेक्टर और विभागों में प्रशासनिक कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं, जिनकी लिस्ट एएनआई के माध्यम से खबर में इंसर्ट किया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com