खेती सीजन खत्म, तेलंगाना-आंध्र में मिर्च तुड़ाई बना रोजगार का सहारा, गड़चिरोली से हजारों मजदूर बाहर

Gadchiroli Workers: हजारों मजदूर मिर्च तुड़ाई के लिए तेलंगाना और आंध्रप्रदेश जा रहे हैं। अच्छी मजदूरी से गांव-गांव से जत्थे रवाना हो रहे हैं, जिससे उद्योगविहीन जिले को रोजगार का सहारा मिल रहा है।
The farming season is over, chilli picking has become a source of employment in Telangana and Andhra Pradesh, forcing thousands of labourers out of Gadchiroli
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Updated on

Gadchiroli Chilli Harvest Season: गड़चिरोली उद्योग विरहित जिले में रोजगार का व्यापक माध्यम नहीं है। खेती का सीजन समाप्त होते ही जिले के किसान, खेत मजदूर रोजगार की तलाश में हमेशा स्थलांतरीत होता आया है। फिलहाल सर्वत्र मिर्च तुड़ाई का सीजन शुरू है। इस सीजन से वित्तीय आय प्राप्त होने से मजदूरों के जत्थे जगह-जगह स्थलांतरीत हुए है।

खासकर पड़ोसी तेलंगाना व आंध्रप्रदेश राज्य में मजदूरों की व्यापक मांग होने से जिले के हजारों मजदूर इन दोनों राज्यों में बड़े पैमाने पर मजदूर के रूप में कार्य कर रहे हैं। फिलहाल मिर्च तुड़ाई की शुरुआत हुई समय पर मजदूर उपलब्ध नहीं होने से मिर्च उत्पादक किसानों की ओर से बड़े पैमाने पर मजदूरों की मांग हो रही है।

इसके तहत जिले के हजारों मजदूर पड़ोसी जिलों के साथ आंध्रप्रदेश व तेलंगाना राज्य में मिर्च तुड़ाई मजदूर के रूप में प्रतिवर्ष कार्य करते आए है। मजदूरी अच्छी मिलने से इस वर्ष भी बड़े पैमाने पर जिले के मजदूरों दोनों राज्य में स्थलांतरीत हुए है।

सप्ताहभर व 15 दिन चलने वाले इस सीजन से अच्छी आय मिलती है। गांव गांव से मजदूरों के जत्थे इन दोनों राज्य में जा रहे है। जिससे उद्योग विरहित जिले के मजदूर, किसानों को तेलंगाना व आंध्रपदेश राज्य का व्यापक सहारा मिल रहा है।

विवाह कार्य सहित सामाजिक कार्यक्रमों में होती है मदद

मजदुर वर्ग अधिकत्तर मजदूरी कर अपना जीवनयापन करते है। ऐसे में ग्रीष्मकाल की आहट महसूस होने के साथ ही आने वाले दिनों में विवाह की धूम शुरू होने वाली है।

ऐसे स्थिति में अपने परिवार और परिजनों के विवाह में उपहार देने के लिए मजदूर वर्ग के पास पैसे नहीं होते है। मिर्च तुड़ाई से मिलने वाली मजदूरी से विवाह कार्य करने समेत उपहार देने में मजदूरों को काफी मदद होती है।

मिलने वाली राशि से आगामी माह का बजट कर रहे निश्चित

खेती का सीजन निपटने के बाद जिले के किसान, मजदूरों के पास काम नहीं होता है, रोगायों से कुछ दिनों के लिए ही सही स्थानीय स्तर पर काम मिलता है। लेकिन कुछ दिनों का यह रोजगार होने से जिले के अनेक मजदूर कार्य की खोज में अन्यत्र स्थलांतरीत होता आया है।

फिलहाल मिर्च तुडाई का सीजन शुरू है। मिर्च उत्पादक किसानों की और से मजदूरों की व्यापक मांग शुरू है।

पड़ोसी आंध्रप्रदेश तेलंगाना राज्य में अच्छी मजदूरी मिलने से जिले के मजदूर इन दोनो राज्यों को अधिक पसंद कर रहे है।

15 दिनों के रोजगार से अच्छी आय प्राप्त हो रही है। इस राशि से अनेक मजदूर आगामी माह का बजट निश्चित कर रहे है।

Navbharat Live
navbharatlive.com