- Hindi News »
- India »
- Amitabh Kant Resign As G20 Sherpa Post Career Ends After 45 Years
अमिताभ कांत ने छोड़ा G20 शेरपा पद, इस वजह से 45 साल के करियर पर लगाया ब्रेक
अमिताभ कांत ने G20 शेरपा पद से इस्तीफा दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि अब वह नए अवसरों की ओर बढ़ना चाहते हैं और इस योगदान के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।
- Written By: अक्षय साहू

अमिताभ कांत (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: अमिताभ कांत ने जी-20 के शेरपा पद से इस्तीफा दे दिया है। अमिताभ ने अपने 45 साल लंबे सरकारी सेवा के करियर में कई महत्वपूर्ण पद संभाले हैं। उन्होंने जी-20 के शेरपा पद से इस्तीफा देने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी।
केरल कैडर के 1980 बैच के सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी कांत को जुलाई 2022 में भारत का जी20 शेरपा नियुक्त किया गया था। भारत के जी20 की अध्यक्षता संभालने के कुछ महीने पहले उनकी नियुक्ति की गई थी। उन्होंने लिंक्डइन पोस्ट करके अपने फैसले के बारे में दुनिया को बताया।
मेरा नया सफर: अमिताभ कांत
अमिताभ ने लिंक्डइन पर ‘मेरा नया सफर’ शीर्षक से पोस्ट लिखा। इसमें उन्होंने कहा, 45 साल की समर्पित सरकारी सेवा के बाद, मैंने नए अवसरों को अपनाने तथा जीवन में आगे बढ़ने का फैसला किया है। मैं जी20 शेरपा के रूप में मेरा इस्तीफा स्वीकार करने और मुझे कई विकासात्मक पहलों को आगे बढ़ाने तथा भारत की वृद्धि, विकास एवं प्रगति में योगदान करने का अवसर देने के लिए भारत के प्रधानमंत्री का बहुत आभारी हूं।
सम्बंधित ख़बरें
Child Drowning Death News: विरार रिसॉर्ट में दर्दनाक हादसा, स्विमिंग पूल में डूबने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत
Hormonal Mood Swing: पीरियड्स के दौरान मूड स्विंग को न करें इग्नोर, मेंटल हेल्थ के लिए है बड़ा खतरा
S Name Personality: बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते है ‘S’ अक्षर के नाम वाले, गुरु की बनी रहती है कृपा
Vasai Virar Cleaning Workers: वसई-विरार मनपा पर सफाई कर्मचारियों की अनदेखी का आरोप, आयोग ने लगाई फटकार
Amitabh Kant steps down as G20 Sherpa; tweets, “…I now look forward to contributing to India’s transformational journey towards Viksit Bharat by facilitating and supporting free enterprise, startups, think tanks, and academic institutions…” He tweets, “After 45 years of… pic.twitter.com/ZCumAHbLXn — ANI (@ANI) June 16, 2025
उन्होंने कहा कि भारत के जी-20 शेरपा के रूप में बहुपक्षीय वार्ता का नेतृत्व करना उनके ‘करियर’ की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक रहा है। कांत ने कहा कि 2023 में भारत की जी-20 की अध्यक्षता, इस मंच के इतिहास की अब तक सबसे अधिक समावेशी, महत्वाकांक्षी, कार्रवाई-उन्मुख और निर्णायक अध्यक्षताओं में से एक रही। उन्होंने कहा, हमने महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद ‘न्यू डेली लीडर्स डिक्लेरेशन’ पर सर्वसम्मति हासिल की। साथ ही डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, बहुपक्षीय वित्तीय सुधार, जलवायु वित्त और महिला-नेतृत्व वाले विकास जैसी महत्वपूर्ण विकासात्मक प्राथमिकताओं पर विश्व का ध्यान पुनः केंद्रित करने में सफलता प्राप्त की।
सोनिया गांधी की तबियत फिर बिगड़ी, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती
नीति आयोग में संभाल चुके हैं अहम पद
कांत ने 2016-2022 तक नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के तौर पर काम किया था। अपने कार्यकाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें परिवर्तनकारी आकांक्षी जिला कार्यक्रम का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला, जिसने सामाजिक-आर्थिक संकेतकों में सुधार करके और हमारे लाखों नागरिकों के लिए अवसर उत्पन्न करके भारत के 115 सबसे पिछड़े जिलों का उत्थान किया।
Amitabh kant resign as g20 sherpa post career ends after 45 years
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
विकास या मुसीबत? नागपुर की सड़कों पर ट्रैफिक का तांडव; फ्लाईओवर निर्माण बना सिरदर्द
May 19, 2026 | 01:11 PMभंडारा में कम बारिश की आशंका, पालकमंत्री पंकज भोयर ने दिए पानी के सूक्ष्म नियोजन के निर्देश
May 19, 2026 | 01:08 PMकेजरीवाल, सिसोदिया समेत AAP नेताओं की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया नोटिस, 4 हफ्तों में मांगा जवाब
May 19, 2026 | 01:07 PMNalco job 2026: नालको में निकली 268 पदों पर भर्ती, 10वीं पास वालों के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन प्रक्रिया
May 19, 2026 | 01:04 PMChild Drowning Death News: विरार रिसॉर्ट में दर्दनाक हादसा, स्विमिंग पूल में डूबने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत
May 19, 2026 | 01:04 PMRanbir Kapoor की Ramayana का बड़ा कारनामा, 10 हजार क्रू मेंबर में कर रहे काम, फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
May 19, 2026 | 01:03 PMMouni Roy Black Dress: सेपरेशन के बाद कान्स 2026 में छाईं मौनी रॉय, ब्लैक ड्रेस में दिखा ग्लैमरस अंदाज
May 19, 2026 | 01:01 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













