Thane News: मीरारोड में घरफोड़ चोरी का खुलासा, पुलिस ने 3 शातिर चोर दबोचे

Thane News: काशीगांव इलाके में हुई घरफोड़ चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए दूसरे राज्य भाग रहे 3 आरोपियों को भाईंदर स्टेशन से गिरफ्तार किया। आरोपियों से सोने के गहने, नकदी और हथियार बरामद हुए।
Posing as Police Two Thives Flee After Swindling Gold Jewelry in Bhandara
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)
Published on: 
Updated on: 

Mira Bhayandar News In Hindi: काशीगांव इलाके में हुई चोरी के मामले में काशीगांव पुलिस स्टेशन की अपराध जांच टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपी दूसरे राज्य फरार होने की कोशिश में थे, जिन्हें पुलिस ने भाईंदर रेलवे स्टेशन से धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों का नाम इरफान यूसुफ खान (उम्र 25), निवासी साईं बाबा नगर, नयानगर, मीरारोड, सागर दिलीप सोनी (उम्र 23), निवासी शिवर गार्डन, मीरारोड, मूल निवासी नेपाल, अजय विजय तोर्ने (उम्र 19), निवासी कनकिया मीरारोड है।

30 दिसंबर की सुबह शिकायतकर्ता श्रद्धा अनिल शेलार (गृहिणी), निवासी रसाई निवास, पूनम संगम, काशीगांव, मीरारोड, अपने पति अनिल शेलार के साथ घर में ताला लगाकर रामदेव पार्क, मीरारोड में वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद पद हेतु नाम्मांकन दाखिल करने गई थी। दोपहर करीब 1।30 बजे घर लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था और सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था।

गहने, नकदी और प्रयुक्त हथियार बरामद

जांच करने पर लोहे की अलमारी की तिजोरी से 2 लाख 16 हजार रुपए मूल्य के 43 ग्राम के सोने के आभूषण, चैन, कंगन, हार, नथ, झुमके, साथ ही 20 हजार रुपए नकद चोरी होने की पुष्टि हुई शिकायत के आधार पर काशीगांव पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ बोरी का मामला दर्ज किया गया अपराध की गहन जांच के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने के आभूषण, नकदी और अपराध में प्रयुका हथियार बरामद किए है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी इरफान और दिलीप के खिलाफ पहले भी नयानगर, नवधर और मीरारोड पुलिस स्टेशनों में चोरी व सेंधमारी के कई मामले दर्ज हैं। यह पूरी कार्रवाई मीरा भाईंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय के मार्गदर्शन में की गई।

Navbharat Live
navbharatlive.com