-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Allahabad High Court Asks Supreme Court To Stay Away From District Judiciary Service Rules Dispute
हमारे काम में दखल न दें! सुप्रीम कोर्ट से क्यों नाराज हुआ इलाहाबाद हाईकोर्ट? जिला जजों पर घमासान
- Written By: सौरभ शर्मा
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने SC से जिला न्यायपालिका के सेवा नियमों में हस्तक्षेप न करने की अपील की है। वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने तर्क दिया कि उच्च न्यायालय को उसके संवैधानिक अधिकारों से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट से क्यों नाराज हुआ इलाहाबाद हाईकोर्ट?
Allahabad High Court Dispute With Supreme Court: न्यायपालिका के इतिहास में यह एक बड़ा टकराव माना जा रहा है। दो दशकों से सुलग रहा एक विवाद बुधवार को एक बार फिर से खुलकर सामने आ गया, जब इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट को कड़े शब्दों में नसीहत दे डाली। हाईकोर्ट ने साफ कहा कि सुप्रीम कोर्ट को जिला अदालतों के मामलों से “दूर रहना चाहिए” (हैंड्स-ऑफ अप्रोच)। यह पूरा घमासान राज्य के न्यायिक अधिकारियों के सेवा नियमों को लेकर छिड़ा है, जिस पर हाईकोर्ट अपना अधिकार कम होते नहीं देखना चाहता।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश द्विवेदी ने सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ के सामने तीखी दलीलें दीं। उन्होंने सवाल किया, “हाईकोर्ट को उसके संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों से वंचित क्यों किया जा रहा है? अब बात बहुत आगे बढ़ चुकी है।” द्विवेदी ने स्पष्ट किया कि संविधान के अनुच्छेद 227(1) के तहत जिला न्यायपालिका पर निगरानी का अधिकार हाईकोर्ट का है, इसलिए भर्ती, प्रमोशन या सेवानिवृत्ति आयु जैसे सेवा नियम बनाने का हक भी हाईकोर्ट का ही होना चाहिए।
‘हाईकोर्ट को कमजोर करने की जगह मजबूत करें’
वरिष्ठ अधिवक्ता ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की कि जिला न्यायाधीशों की भर्ती, उनकी सेवानिवृत्ति की आयु या प्रमोशन कोटा जैसे मामलों में शीर्ष अदालत को दखल नहीं देना चाहिए। इस पर, सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने अपना रुख स्पष्ट किया। बेंच ने कहा कि “ऑल इंडिया ज्यूडिशियल सर्विस” (अखिल भारतीय न्यायिक सेवा) की अवधारणा अभी भी विचाराधीन है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उनका मकसद हाईकोर्ट की शक्तियों को कम करना कतई नहीं है, बल्कि वे सिर्फ यह देखना चाहते हैं कि जिला जजों की पदोन्नति के लिए क्या कुछ सामान्य दिशा-निर्देश बनाए जा सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अब बिना इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल, सुप्रीम कोर्ट का सरकार को सख्त निर्देश, जानें क्या है नया नियम
शिवसेना नाम और धनुष-बाण चिह्न विवाद: सुप्रीम कोर्ट में आज होगी अहम सुनवाई, सिब्बल ने मांगा था समय
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को ठेंगा! नागपुर में फुटपाथ बने पार्किंग व गोदाम, पैदल चलना हुआ दुभर
आसाराम की मेडिकल जमानत पर SC में सुनवाई; AIIMS रिपोर्ट के विरोधाभास पर उठाए सवाल, 6 अगस्त को अगली सुनवाई
यह भी पढ़ें: तेजस्वी के ‘सफाई अभियान’ से RJD में खलबली; BJP बोली- ’37 बाहर, जल्द खाली हो जाएगी पार्टी’
प्रमोशन कोटे पर फंसा है असली पेंच
यह पूरा विवाद जिला न्यायाधीश के पद पर होने वाली पदोन्नति को लेकर है, जो तीन तरीकों से होती है: वरिष्ठता-आधारित, सीधी भर्ती और सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा। 2002 में इनका अनुपात 50:25:25 था, जिसे 2010 में बदला गया और फिर सुप्रीम कोर्ट ने इसे दोबारा 50:25:25 कर दिया। इलाहाबाद हाईकोर्ट इस लड़ाई में अकेला नहीं है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मनींदर आचार्य ने भी कहा कि मौजूदा प्रणाली ठीक काम कर रही है और नए कोटे की जरूरत नहीं है। केरल, बिहार और दिल्ली के प्रतिनिधियों ने भी बदलाव का विरोध किया। द्विवेदी ने अंत में कहा कि सुप्रीम कोर्ट को दखल तभी देना चाहिए जब कहीं न्यायिक व्यवस्था चरमरा जाए, क्योंकि हर राज्य के नियम अलग होते हैं।
Allahabad high court asks supreme court to stay away from district judiciary service rules dispute
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
एक बस बनी शहर की मुसीबत, बीच रास्ते बंद हुई बस ने थाम दी छत्रपति संभाजीनगर की रफ्तार, जाम में फंसे हजारों लोग
Aug 05, 2026 | 09:39 AMअजीत अगरकर का भविष्य अधर में! BCCI में नए मुख्य चयनकर्ता को लेकर मंथन, वीवीएस लक्ष्मण का नाम सबसे आगे
Aug 05, 2026 | 09:34 AMदुनिया को बड़ी राहत: अमेरिका, ईरान और ओमान के बीच होर्मुज खोलने पर डील आज, जानें क्या हैं इसकी शर्तें
Aug 05, 2026 | 09:29 AMनवभारत विशेष: वन नेशन, वन इलेक्शन: क्या भारत इंडोनेशिया की गलती दोहराएगा?
Aug 05, 2026 | 09:25 AMनगरसेवक मालिक नहीं सेवक हैं, एकनाथ शिंदे ने कल्याण-डोंबिवली के जनप्रतिनिधियों को दी सादगी और सेवा की सीख
Aug 05, 2026 | 09:25 AMअब बिना इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल, सुप्रीम कोर्ट का सरकार को सख्त निर्देश, जानें क्या है नया नियम
Aug 05, 2026 | 09:20 AMदतिया में आज कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, निकाला जाएगा विजयी जुलूस, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भी होंगे शामिल
Aug 05, 2026 | 09:20 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM













