ये हैं IPL 2026 Auction के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी, इस सीजन अनकैप्ड प्लेयर्स ने बिखेर डाला जलवा

IPL 2026 Five Most Expensive Players: आईपीएल 2026 ऑक्शन में कई खिलाड़ियों की किस्मत चमकी, तो कई अनसोल्ड रहे। इस बार घरेलू खिलाड़ी विदेशी खिलाड़ियों से ज्यादा डिमांड में नजर आए।
ये है IPL 2026 Auction के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी, अपकैप्ड प्लेयर्स ने भी बिखेरा जलवा
IPL 2026 Auction के सबसे महंगे खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Most Expensive Player from IPL 2026 Auction:आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन इस बार भी रोमांच और उत्साह से भरपूर रहा। इस ऑक्शन में विदेशी खिलाड़ियों की तुलना में टीमें ज्यादा अनकैप्ड खिलाड़ियों की तरफ आकर्षित दिखीं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने बड़े पर्स का पूरी तरह से उपयोग किया और कई स्टार खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। मिनी ऑक्शन में करोड़ों की बोली और जंग देखने को मिली। आइए जानते हैं ऑक्शन में बिकने वाले पांच सबसे महंगे खिलाड़ियों के बारे में चर्चा कर लेते हैं।

कैमरून ग्रीन

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पर ऑक्शन में सबसे ज्यादा बोली लगी। कोलकाता नाइट राइडर्स ने अन्य कई टीमों के साथ मुकाबला करते हुए ग्रीन को अपने नाम करने में सफलता पाई। कैमरून ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ियों में शामिल हो गए। केकेआर ने उन्हें 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका ऑलराउंड प्रदर्शन और मैच बदलने की क्षमता कोलकाता ने ध्यान में रखकर बड़ी बोली लगाई।

मथीशा पथिराना

चेन्नई सुपर किंग्स से रिलीज होने के बाद मथीशा पथिराना के लिए बोली लगना तय माना जा रहा था। पथिराना ऑक्शन में बिकने वाले दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने। कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 18 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। पथिराना की फॉर्म और प्रदर्शन क्षमता ने टीम को उन पर दांव लगाने के लिए मजबूर किया।

कार्तिक शर्मा

विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला। कार्तिक को अंत में चेन्नई ने 14.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग कौशल ने इस युवा खिलाड़ी को ऑक्शन में सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ियों में शामिल कर दिया।

प्रशांत वीर

मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर प्रशांत वीर भी इस ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हुए। उनके लिए चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। अंततः सीएसके ने 14.20 करोड़ रुपये खर्च कर उन्हें अपनी टीम में जोड़ा। प्रशांत और कार्तिक शर्मा संयुक्त रूप से आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए।

लियाम लिविंगस्टन

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टन पहले राउंड में अनसोल्ड रहे। लेकिन दूसरे राउंड में सनराइजर्स हैदराबाद ने उनके नाम पर जमकर पैसा लगाया। एसआरएच ने लिविंगस्टन को 13 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। उनकी बल्लेबाजी और ऑलराउंड क्षमता को देखकर टीम ने उन्हें बड़े दांव के तौर पर खरीदा।

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में फ्रैंचाइजी के मालिकों को घरेलू क्रिकेटर्स पर ज्यादा इंटरेस्ट दिखा। ये ही कारण रहा कि कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर जैसे खिलाड़ियों को 14.2 करोड़ जैसी भारी रकम दी गई। इस ऑक्शन में दो रिकॉर्ड बने। इसमें पहला रिकॉर्ड ये है कि कैमरून ग्रीन अब सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन चुके हैं। वहीं, कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर का नाम आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अपकैप्ड खिलाड़ियों की लिस्ट में शुमार हो गया। अब इन दोनों खिलाड़ियों को उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 में अपना जलवा बिखेरना होगा।