- Hindi News »
- India »
- Cji Surya Kant Orders Court To Deal With Personal Liberty Issue
CJI सूर्यकांत एक और सख्त आदेश, निजी स्वतंत्रता के मामले को लेकर अदालतों को कहा…
Unified Judicial Policy: CJI सूर्यकांत ने यूनिफाइड ज्यूडिशियल पॉलिसी की घोषणा की है। इसके तहत व्यक्तिगत स्वतंत्रता के मामलों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसका उद्देश्य न्याय व्यवस्था में भरोसा बढ़ाना है।
- Written By: रंजन कुमार

CJI सूर्यकांत। इमेज-सोशल मीडिया
Chief Justice Surya Kant News: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत ने शनिवार को यूनिफाइड ज्यूडिशियल पॉलिसी (UJP) के बारे में कहा कि अब अदालतों में व्यक्तिगत स्वतंत्रता से जुड़े मामलों को सबसे पहले सुना जाएगा। इसके साथ ही व्यापार और आर्थिक मामलों में फैसलों में एकरूपता लाई जाएगी, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़े। परिवार, उपभोक्ता और सामाजिक न्याय से जुड़े मामलों में भी अदालतों का रवैया सहानुभूतिपूर्ण होगा। उन्होंने अदालतों को UJP के पालन का आदेश दिया।
CJI ने जैसलमेर में रीजनल ज्यूडिशियल कॉन्फ्रेंस में कहा कि लोग सिर्फ इंसाफ पाने के लिए नहीं, बल्कि इस उम्मीद से अदालतों में आते हैं कि कानून का पालन ठीक से होगा। उनकी आजादी की रक्षा होगी। उनके हक साफ होंगे। सरकारें जवाबदेह होंगी।
अदालती भाषा आसान होना जरूरी
जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि न्याय व्यवस्था का समझ में आने वाला होना बेहद जरूरी है। अदालती भाषा आसान हो तो आम लोग इसे बेहतर ढंग से समझ पाएंगे और सिस्टम पर उनका भरोसा बना रहेगा। उन्होंने बताया कि फैसलों में एकरूपता, सही वजहें, पुराने फैसलों का ध्यान रखना और समय पर मामलों का निपटारा होना इस समझदारी की जड़ें हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur High Court: आदेशों के पालन में देरी पर विभाग से जवाब तलब, सचिव को फिलहाल राहत
Gadchiroli Police Recruitment: नागपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, भर्ती में कॉमन मेरिट नहीं; आरक्षण नियम बरकरार
नागपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला: 8 साल की बच्ची की कस्टडी याचिका खारिज, बच्चे का हित सर्वोपरि
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
इंसाफ किस्मत से नहीं, तय नियमों से मिलता है
CJI सूर्यकांत ने यह भी कहा कि अगर न्याय व्यवस्था का तरीका समझ से बाहर या उसके कोई तय सिद्धांत न हों तो लोगों का भरोसा कम हो जाता है, क्योंकि लोग यह नहीं समझ पाते कि ऐसे ही दूसरे मामलों में क्या होगा या उनके मामले कब सुलझेंगे। उन्होंने कहा कि जब अदालती फैसले सोच-समझकर, कानून के लगातार इस्तेमाल और नियमों के पारदर्शी विकास से होते हैं तो अदालतों पर भरोसा बढ़ता है। लोग समझते हैं कि इंसाफ किस्मत से नहीं, बल्कि तय नियमों से मिलता है।
टेक्नोलॉजी बहुत मददगार
जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि टेक्नोलॉजी ऐसा जरिया बन गई है, जो कानून के सामने सबको बराबर बनाने, लोगों के लिए न्याय पाना आसान करने और अदालतों को ज्यादा असरदार बनाने में मदद करती है। टेक्नोलॉजी की मदद से अदालतें अपनी चारदीवारी और सरकारी अड़चनों को पार कर सकती हैं। ऐसे फैसले दे सकती हैं, जो समय पर, पारदर्शी और सही सिद्धांतों पर आधारित हों।
यह भी पढ़ें: पेटवाड़ का लाल जस्टिस सूर्यकांत आज लेगा शपथ, गांव के इन लोगों को है खास न्योता
UJP क्यों जरूरी है?
सीजेआई ने कहा कि राज्यों में हाई कोर्ट और देश भर में सुप्रीम कोर्ट द्वारा चलाए जा रहे न्याय सिस्टम अलग-अलग नहीं चल रहे। उन्होंने UJP की जरूरत पर जोर दिया। इस पॉलिसी के तहत टेक्नोलॉजी अहम भूमिका निभाएगी। यह दोनों सिस्टम को एक साथ लाएगी। इसके लिए नियमों को एक जैसा बनाया जाएगा। मामलों को प्राथमिकता दी जाएगी, देरी को कम किया जाएगा और अलग-अलग जगहों पर दिए जाने वाले फैसलों को एक जैसा रूप दिया जाएगा। CJI ने कहा कि केवल टेक्नोलॉजी कानून का राज कायम नहीं रख सकती है। इसे गहरे संवैधानिक परंपराओं को लेकर चलना होगा, जो अदालती व्यवहार को सहारा देती हैं।
Cji surya kant orders court to deal with personal liberty issue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Nagpur Weekly Market: स्मार्ट सिटी का दावा, सड़क पर बाजार की हकीकत, अव्यवस्था से जाम और हादसे
May 04, 2026 | 03:33 PM‘लेफ्ट का सूपड़ा साफ और बंगाल में बीजेपी’, चुनावी नतीजों पर प्रियंका चतुर्वेदी ने क्या कहा?
May 04, 2026 | 03:25 PMFortuner की टेंशन बढ़ी Nissan Terrano नए अवतार में वापसी को तैयार, मिलेगा दमदार लुक और हाइब्रिड इंजन
May 04, 2026 | 03:08 PMबारामती में सुनेत्रा पवार की जीत, राहुरी में BJP का कब्जा; महाराष्ट्र विधानसभा के बदले समीकरण? जानें नया गणित
May 04, 2026 | 03:00 PMHaryana Bank Fraud: हरियाणा बैंक फ्रॉड में 590 करोड़ का घोटाला, HPGCL का अफसर बर्खास्त
May 04, 2026 | 02:54 PMसिस्टम शर्मसार: अशोकनगर में शव ले जाने के लिए नहीं थी एंबुलेंस, चादर में बॉडी ले जाते दिखे बेबस परिजन- VIDEO
May 04, 2026 | 02:53 PMNagpur High Court: आदेशों के पालन में देरी पर विभाग से जवाब तलब, सचिव को फिलहाल राहत
May 04, 2026 | 02:52 PMवीडियो गैलरी

Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM












