बांग्लादेश में इंकलाब प्लेटफॉर्म से जुड़े कार्यकर्ता ढाका में शेख हसीना विरोधी आंदोलन के प्रमुख नेता उस्मान हादी की हत्या के खिलाफ न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। हादी की मौत 18 दिसंबर को हुई थी। प्रदर्शनकारी पुलिस मुख्यालय की ओर मार्च करते हुए जमुना नदी के पास स्थित मुख्य सलाहकार कार्यालय तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है और पानी की बौछार, आंसू गैस व ध्वनि बम का इस्तेमाल कर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया है।
#WATCH | Bangladesh | Members of the Inquilab platform hold a protest in Dhaka, demanding justice in the killing of Osman Hadi, a key leader in the protests against Sheikh Hasina, who died on 18 December.
The protestors are marching toward the police and attempting to reach… pic.twitter.com/V9hk0RkuIG
— ANI (@ANI) February 6, 2026
















