सेंसेक्स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों की बंपर कमाई, एक हफ्ते में 4.13 लाख करोड़ का इजाफा; निवेशकों की चांदी!

Sensex Top-10 Companies: टॉप-10 में से जिन आठ कंपनियों के मार्केटकैप में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, उनमें HDFC बैंक, ICICI बैंक, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, भारती एयरटेल, SBI, टीसीएस और एचयूएल शामिल हैं।
sensex top-10 companies market capitalisation
शेयर मार्केट, (कॉन्सेप्ट फोटो)
Published on
Updated on

Sensex Top-10 Companies Market Cap: भारतीय इक्विटी मार्केट में बीते हफ्ते बड़ी रैली देखने को मिली है। इस दौरान देश की टॉप-10 में से आठ कंपनियों के मार्केट कैप में 4,13,003.23 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। बाजार में तेजी आने की वजह शेयर बाजार का शानदार प्रदर्शन था। 6-10 मार्च की अवधि में सेंसेक्स 4,230.70 अंक या 5.77 प्रतिशत बढ़कर 77,550.25 और निफ्टी 1,337.50 अंक या 5.89 प्रतिशत बढ़कर 24,050.60 पर बंद हुआ।

टॉप-10 में से जिन आठ कंपनियों के मार्केटकैप में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, उनमें एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, भारती एयरटेल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टीसीएस और एचयूएल शामिल हैं। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इन्फोसिस के मार्केटकैप में गिरावट देखी गई है।

HDFC बैंक के मार्केटकैप में इजाफा

एचडीएफसी बैंक का मार्केटकैप 91,282.67 करोड़ रुपये बढ़कर 12,47,478.57 करोड़ रुपये हो गया है। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 76,036.36 करोड़ रुपये बढ़कर 9,46,741.85 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन 60,980.35 करोड़ रुपये बढ़कर 5,75,206.47 करोड़ रुपये हो गया है। एलएंडटी का मार्केटकैप 47,624.97 करोड़ रुपये बढ़कर 5,44,736.59 करोड़ रुपये हो गया है।

भारती एयरटेल का भी बढ़ा वैल्यूएशन

इसके अलावा भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 45,873.43 करोड़ रुपये बढ़कर 10,66,293.69 करोड़ रुपये हो गया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का मार्केटकैप 43,614.67 करोड़ रुपये बढ़कर 9,84,629.98 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) र्केट कैप में 26,303.49 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई, जिससे इसका मार्केट कैप बढ़कर 9,13,331.92 करोड़ रुपये हो गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) के मार्केट कैप में भी वृद्धि दर्ज की गई, जिससे इसका मूल्यांकन 21,287.29 करोड़ रुपये बढ़कर 5,06,477.89 करोड़ रुपये हो गया।

इन्फोसिस को 3,285.03 करोड़ का नुकसान

दूसरी तरफ इन्फोसिस के मार्केट कैपिटलाइजेशन में 3,285.03 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 5,24,124.40 करोड़ रुपए रह गया।इसी तरह, रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैपिटलाइजेशन में 947.28 करोड़ रुपए की मामूली गिरावट आई, जिससे इसका मूल्यांकन 18,27,086.79 करोड़ रुपए पर आ गया।

रिलायंस सबसे मूल्यवान कंपनी

गिरावट के बावजूद, रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी के रूप में अपनी स्थिति बरकरार रखने में सफल रही, जिसके बाद एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का स्थान रहा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com