Dhurandhar 2 Collection: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी जलवा जारी, डकैत और प्रोजेक्ट हेल मैरी रह गए पीछे

Dhurandhar 2 Worldwide Collection: धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है और 1000 करोड़ क्लब पार कर चुकी है। वहीं डकैत की शुरुआत धीमी रही और प्रोजेक्ट हेल मेरी ने स्थिर कमाई की।
Dhurandhar 2 Box Office Collection Dacoit and Project Hail Mary Ranveer Singh movie
धुरंधर 2 और डकैत (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Dhurandhar 2 Box Office Collection: सिनेमाघरों में इस समय कई बड़ी फिल्में एक साथ चल रही हैं, जिसमें रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' और मृणाल ठाकुर की 'डकैत' के अलावा हॉलीवुड फिल्म 'प्रोजेक्ट हेली मेरी' शामिल हैं। रणवीर सिंह की इस एक्शन फिल्म ने तीसरे हफ्ते में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। जानिए आज रविवार को इन तीनों फिल्मों ने कितने का कलेक्शन कर लिया है।

'धुरंधर 2' ने रिलीज के पहले हफ्ते में ही 674.17 करोड़ रुपये का जबरदस्त कलेक्शन किया था। दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई थोड़ी घटी, लेकिन फिर भी इसने 263.65 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया। तीसरे हफ्ते में भी फिल्म की रफ्तार धीमी जरूर हुई, लेकिन पूरी तरह थमी नहीं। तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 110.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं तीसरे रविवार को भी फिल्म ने लगभग 12.76 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल कलेक्शन 1,081.68 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

डकैत को मिली धीमी शुरुआत

मृणाल ठाकुर और आदिवी शेष की डकैत ने 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। पहले दिन फिल्म ने 6.55 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि दूसरे दिन यह आंकड़ा 6.85 करोड़ रुपये रहा। तीसरे दिन रविवार को फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई और इसने 4.64 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीन दिनों में फिल्म की कुल कमाई 18.04 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जो उम्मीद के मुकाबले थोड़ी कम मानी जा रही है।

प्रोजेक्ट हेल मेरी की स्थिर कमाई

हॉलीवुड फिल्म प्रोजेक्ट हेल मेरी भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। 26 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म को 18 दिन हो चुके हैं। तीसरे रविवार को फिल्म ने 2.79 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल भारत कलेक्शन 53.84 करोड़ रुपये हो गया है। जहां 'धुरंधर 2' 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होकर ब्लॉकबस्टर बन चुकी है, वहीं डकैत और प्रोजेक्ट हेल मेरी अभी भी अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में हैं। फिलहाल बॉक्स ऑफिस की रेस में रणवीर सिंह की फिल्म सबसे आगे है और आने वाले दिनों में भी इसका दबदबा जारी रहने की पूरी उम्मीद है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com