-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 31 July 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 31 जुलाई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
- Written By: प्रिया जैस , अर्पित शुक्ला
Aaj Ki Taza Khabar LIVE: आज ITR फाइल करने की आखिरी तारीख है। भिवंडी में गंगाराम वाड़ी के तवरे कंपाउंड में इमारत गिरने के बाद बचाव कार्य जारी है और घायलों को पास के अस्पताल ले जाया जा रहा है।

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today LIVE: आज इनकम टैक्स रिटर्न (ITR-1 और ITR-2) दाखिल करने की आखिरी तारीख है। समय सीमा के बाद फाइल करने पर ₹5,000 तक का लेट फीस देना होगा। लोकसभा और राज्यसभा में पेपर लीक के खिलाफ विरोध कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर सदन में गहमागहमी आज भी देखने मिलेगी। इस बीच, राहुल गांधी की “इडियट” वाली टिप्पणी को लेकर विशेषाधिकार नोटिस पेश किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के नए आदेश के अनुसार, आज भोजशाला परिसर में तय नई जगह पर नमाज अदा की जाएगी। इस आदेश में हर शुक्रवार को दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच नमाज की इजाजत दी गई है। लखनऊ में आज आरक्षण-विरोधी विरोध मार्च और धरना-प्रदर्शन शुरू होगा। ‘सवर्ण मोर्चा’ के बैनर तले आयोजित यह विरोध प्रदर्शन 31 जुलाई से 2 अगस्त तक शहीद स्मारक पर चलेगा। देश और दुनिया से जुड़ी तमाम लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए नवभारत लाइव के साथ…
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 08 अगस्त LIVE: IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में PM मोदी ने छात्रों को दिया मंत्र
आज की ताजा खबर 07 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
आज की ताजा खबर 06 अगस्त: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
आज की ताजा खबर 04 अगस्त: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
31 Jul 2026 09:58 PM (IST)
31 Jul 2026 09:58 PM (IST)अस्मिता डे और हर्ष ने जूडो में जीता गोल्ड
भारत के लिए जूडो में ऐतिहासिक दिन साबित हो रहा है। अस्मिता डे के बाद हर्ष सिंह भी कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन बन गए हैं। हर्ष ने अपने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के जॉशुआ कैट्ज को 10-0 से हरा दिया। इसके साथ ही उन्होंने भी गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। CWG के इतिहास में भारत का ये सिर्फ दूसरा गोल्ड मेडल है और दोनों गोल्ड मेडल सिर्फ 20 मिनट के अंदर आए हैं।
31 Jul 2026 09:26 PM (IST)
31 Jul 2026 09:26 PM (IST)कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला
कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला हुआ है। इसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है, जो कि गैर-स्थानीय है।
31 Jul 2026 08:03 PM (IST)
31 Jul 2026 08:03 PM (IST)जिसे भारत के खिलाफ बनाया हथियार, वही बने पाकिस्तान के लिए चुनौती: MEA
भारत ने शुक्रवार को पाक के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पाकिस्तान की ओर से की जा रही कार्रवाई की कड़ी आलोचना की और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान की गतिविधियों की जांच करने तथा उसे इन अत्याचारों के लिए जवाबदेह ठहराने की अपील की।
31 Jul 2026 06:57 PM (IST)
31 Jul 2026 06:57 PM (IST)PM मोदी ने एंडी बर्नहैम को यूनाइटेड किंगडम का प्रधानमंत्री पद संभालने पर बधाई दी
PM मोदी ने एंडी बर्नहैम को यूनाइटेड किंगडम का प्रधानमंत्री पद संभालने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम से बात करके मुझे बेहद खुशी हुई। मैंने उन्हें पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
Delighted to speak with Prime Minister of the United Kingdom Andy Burnham. Congratulated him on assuming office and conveyed my best wishes for a successful tenure.
We agreed to work together across sectors such as technology, innovation, defence, security, clean energy,…
— Narendra Modi (@narendramodi) July 31, 2026
31 Jul 2026 06:12 PM (IST)
31 Jul 2026 06:12 PM (IST)सभी सीटों पर मेरे द्वारा ही उम्मीदवार तय किये जायेंगे: मायावती
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा आमचुनाव अब बहुत नज़दीक आ रहा है, जिसकी तैयारी हेतु मेरे खुद के द्वारा प्रदेश की पिछली कई राज्य स्तरीय बड़ी बैठकें लखनऊ पार्टी प्रदेश कार्यालय में ली गई हैं और आगे भी ज़रूरत के अनुसार ली जायेंगी, जिसमें पार्टी के उम्मीद्वार तय करने के लिए पार्टी के ख़ासकर प्रदेश व मण्डल स्तरीय पदाधिकारियों को ज़रूरी दिशा-निर्देश दिये गये हैं, जिसके तहत् ही अभी तक मेरे द्वारा उनका इन्टरव्यू आदि लेकर लखनऊ में लगभग 2 दर्जन से ज़्यादा उम्मीदवार तय/फाइनल कर दिये गये हैं और आगे भी सभी सीटों पर मेरे द्वारा ही उम्मीदवार तय किये जायेंगे।
1. जैसाकि सर्वविदित है कि उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा आमचुनाव अब बहुत नज़दीक आ रहा है, जिसकी तैयारी हेतु मेरे खुद के द्वारा प्रदेश की पिछली कई राज्य स्तरीय बड़ी बैठकें लखनऊ पार्टी प्रदेश कार्यालय में ली गई हैं और आगे भी ज़रूरत के अनुसार ली जायेंगी, जिसमें पार्टी के उम्मीद्वार…
— Mayawati (@Mayawati) July 31, 2026
31 Jul 2026 06:03 PM (IST)
31 Jul 2026 06:03 PM (IST)महाराष्ट्र में दिसंबर में होंगे जिला परिषद चुनाव, सुप्रीम कोर्ट में फडणवीस सरकार का जवाब
महाराष्ट्र में लंबे समय से टल रहे जिला परिषद (ZP) और अन्य स्थानीय निकायों के चुनावों को लेकर आखिरकार एक बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आ रही है। राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनाव कराने को लेकर अपनी पूर्ण तैयारी जताई है। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि राज्य में जिला परिषद के चुनाव इसी साल दिसंबर 2026 तक कराए जा सकते हैं।
31 Jul 2026 05:43 PM (IST)
31 Jul 2026 05:43 PM (IST)बिहार: बीजेपी के विधान परिषद सदस्य देवेश कुमार ने इस्तीफा दिया
बिहार की राजनीति में शुक्रवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) देवेश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद अब यह चर्चा तेज हो गई है कि खाली हुई सीट पर बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को मनोनीत किया जा सकता है, जिससे उनकी मंत्री पद की सदस्यता संबंधी संवैधानिक बाधा दूर हो सकती है।
31 Jul 2026 05:05 PM (IST)
31 Jul 2026 05:05 PM (IST)हाईकोर्ट से इंसाफ मिलेगा, उम्रकैद की सजा के बाद ताहिर हुसैन का पहला बयान
दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट ने शुक्रवार को 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में बड़ा फैसला सुनाते हुए पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। दूसरी तरफ, सजा के ऐलान के बाद कोर्ट से बाहर पत्रकारों से बात करते हुए ताहिर हुसैन ने सिर्फ इतना ही कहा कि हाईकोर्ट से हमें इंसाफ मिलेगा।
31 Jul 2026 04:46 PM (IST)
31 Jul 2026 04:46 PM (IST)अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद
फरवरी 2020 में दिल्ली में दंगे हुए थे. इसमें IB अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद अब पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को कड़कड़डूमा कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। ताहिर के साथ ही अदनान, जावेद, नाज़िम और कासिम को भी उम्रकैद हुई है।
31 Jul 2026 03:36 PM (IST)
31 Jul 2026 03:36 PM (IST)PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने की बैठक
PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बीच करीब 15 मिनट चली बैठक खत्म हो गई है। बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई ये साफ नहीं है।
31 Jul 2026 03:03 PM (IST)
31 Jul 2026 03:03 PM (IST)कांशीराम के नाम पर हो कासगंज, मायावती ने उठाई मांग
बीएसपी प्रमुख मायावती ने भदोही का नाम संत रविदास नगर करने का समर्थन किया है। नाम परिवर्तन के लिए मायावती ने सरकार को आभार व्यक्त किया है। साथ ही मायावती ने X पोस्ट कर कासगंज नाम बदलने की मांग करते हुए कहा कि इस शहर का नाम मान्यवर कांशीराम के नाम से किया जाए।
1. जैसाकि मीडिया की ख़बरों से सर्वविदित है कि यूपी की वर्तमान सरकार ने, बी.एस.पी. सरकार द्वारा भदोही को राज्य मुख्यालय का दर्जा देते हुये संत रविदास नगर के नाम से नया ज़िला बनाया था और जिसे समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार ने अपनी संकीर्ण जातिवादी मानसिकता के तहत् बदल दिया था, इसे…
— Mayawati (@Mayawati) July 31, 2026
31 Jul 2026 02:35 PM (IST)
31 Jul 2026 02:35 PM (IST)कावेरी जल विवाद: सीएम डी.के. शिवकुमार ने 2 अगस्त को बुलाई सर्वदलीय बैठक
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कावेरी जल विनियमन समिति (CWRC) की सिफारिशों/आदेशों के बाद कावेरी जल मुद्दे पर चर्चा करने और राज्य की भविष्य की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श करने के लिए रविवार (2 अगस्त) को सुबह 11:00 बजे अपने आधिकारिक आवास पर सर्वदलीय बैठक बुलाई है।
Bengaluru | Karnataka Chief Minister DK Shivakumar has convened an all-party meeting at 11:00 AM on Sunday (August 2) at his official residence to discuss the Cauvery water issue following the recommendations/orders of the Cauvery Water Regulation Committee (CWRC) and to… pic.twitter.com/eMD7y9D4f3
— ANI (@ANI) July 31, 2026
31 Jul 2026 01:54 PM (IST)
31 Jul 2026 01:54 PM (IST)लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित
लोकसभा में विपक्ष के हंगामे और लगातार नारेबाजी के बीच शुक्रवार को सदन ने 'जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक' को मंजूरी दे दी। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की ओर से पेश इस विधेयक को 'ध्वनि मत' से पारित किया गया। बाद में लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।
31 Jul 2026 01:12 PM (IST)
31 Jul 2026 01:12 PM (IST)IRCTC घोटाला मामले में लालू परिवार के खिलाफ फैसला टला
आईआरसीटीसी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के खिलाफ आरोप तय करने को लेकर फैसला शुक्रवार को फिर टल गया।
31 Jul 2026 11:36 AM (IST)
31 Jul 2026 11:36 AM (IST)तेलंगाना में सिकल सेल एनीमिया और थैलेसीमिया के मरीजों को मिलेगी पेंशन
तेलंगाना सरकार ने थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया के मरीजों को सोशल सिक्योरिटी पेंशन देने का ऐलान किया है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने कहा है कि राज्य में थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित सभी लोगों को सोशल सिक्योरिटी पेंशन दी जाएगी।
31 Jul 2026 11:04 AM (IST)
31 Jul 2026 11:04 AM (IST)लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
मानसून सत्र के दौरान आज लोकसभा की कार्यवाही के दौरान विपक्ष ने फिर से हंगामा किया। शुरुआत होने की कुछ ही मिनटों बाद स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी।
31 Jul 2026 10:53 AM (IST)
31 Jul 2026 10:53 AM (IST)सीजेपी कार्यकर्ताओं को सुरक्षा देगी आम आदमी पार्टी
आम आदमी पार्टी के दिल्ली के प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को उन छात्रों को "राइट विंग गुंडों" से सुरक्षा देने का वादा किया, जिन्होंने जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। आम आदमी पार्टी ने छात्रों से आगे आने और संपर्क करने की अपील की है।
31 Jul 2026 10:12 AM (IST)
31 Jul 2026 10:12 AM (IST)राजस्थान: पानी की किल्लत के विरोध में कोटा-बारां हाईवे जाम
राजस्थान में बारां की गांधी कॉलोनी के निवासियों ने पीने के पानी की लंबे समय से चल रही किल्लत और बुनियादी नागरिक सुविधाओं की कमी के विरोध में कोटा-बारां हाईवे जाम कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें पिछले तीन महीनों से पानी नहीं मिल रहा है।
Baran, Rajasthan: Residents of Gandhi Colony in Baran blocked the Kota–Baran highway, protesting against a prolonged drinking water crisis and lack of basic civic amenities.
A local says, "...We have not been getting water for the past three months..." pic.twitter.com/KAaCyxdUx0
— IANS (@ians_india) July 31, 2026
31 Jul 2026 09:50 AM (IST)
31 Jul 2026 09:50 AM (IST)तमिलनाडु: रियल एस्टेट कारोबारी बालाजी के घर और ऑफिस में इनकम टैक्स की रेड
तमिलनाडु के कोयंबटूर में इनकम टैक्स अधिकारियों ने सुंगम इलाके में रियल एस्टेट कारोबारी बालाजी के घर और ऑफिस पर लगातार दूसरे दिन छापेमारी की। यह कार्रवाई कल शुरू हुई थी और इसमें उनके रिश्तेदारों के घर भी शामिल थे। अधिकारी दस्तावेजों, कंप्यूटर रिकॉर्ड और बैंक ट्रांजैक्शन के कागजात की जांच कर रहे हैं।
Coimbatore, Tamil Nadu: Income Tax officials conducted raids for the second consecutive day at the residence and office of real estate businessman Balaji in the Sungam area. The operation began yesterday and also covered the homes of his relatives. Officials are examining… pic.twitter.com/3GAvl4vWiM
— IANS (@ians_india) July 31, 2026
31 Jul 2026 09:21 AM (IST)
31 Jul 2026 09:21 AM (IST)भिवंडी हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के भिवंडी में गुरुवार रात 4 मंजिला इमारत का हिस्सा गया। इस हादसे में अब तक 7 शव बरादम कर लिए गए है। अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।
#WATCH | Maharashtra | Three bodies have been recovered from the site where a four-storey building partially collapsed in Bhiwandi, late night. Rescue operations are underway. pic.twitter.com/qX7DbIkgKi
— ANI (@ANI) July 31, 2026
31 Jul 2026 09:10 AM (IST)
31 Jul 2026 09:10 AM (IST)कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सिल्वर-ब्रॉन्ज जीतने के बावजूद मेडल टैली में नीचे खिसका भारत
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आठवें दिन भारत को एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल मिला। हालांकि, दो मेडल जीतने के बावजूद मेडल टैली में भारत को दो पायदान का नुकसान झेलना पड़ा है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अब भारत के कुल 17 मेडल हो गए हैं, जिसमें 3 गोल्ड, 10 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। हालांकि, मेडल टैली में भारत आठवें स्थान से खिसकर अब 10वें नंबर पर आ गया है।
31 Jul 2026 08:58 AM (IST)
31 Jul 2026 08:58 AM (IST)हैदराबाद में पीएम मोदी पर मॉर्फ्ड कंटेट के खिलाफ FIR दर्ज
हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने वाले कथित आपत्तिजनक और मॉर्फ्ड कंटेंट के बारे में मिली शिकायत के बाद एक FIR (नंबर 503/2026) दर्ज की है। पुलिस ने इसमें शामिल सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ IT एक्ट और BNS के तहत जांच शुरू कर दी है।
31 Jul 2026 08:13 AM (IST)
31 Jul 2026 08:13 AM (IST)मानसून सत्र: आज संसद में पेश होगा सुप्रीम कोर्ट संशोधन बिल 2026
संसद के मॉनसून सत्र में आज केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल लोकसभा में 'सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026' पेश करेंगे। यह विधेयक 'सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) अधिनियम, 1956' में संशोधन करने के लिए है और इसे विचार के लिए रखा जाएगा।
31 Jul 2026 07:40 AM (IST)
31 Jul 2026 07:40 AM (IST)कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर मेडल
वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने गुरुवार देर रात (भारतीय समय के अनुसार) भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सिल्वर मेडल दिलाया। लवप्रीत ने यह मेडल पुरुषों की 110+ किलोग्राम भार वर्ग प्रतियोगिता में जीता।
Congratulations to Lovepreet Singh on clinching the Silver Medal in the Men's 110+ kg weightlifting event at the Commonwealth Games with a total lift of 388kg.#Cheer4Bharat #CWG2026 pic.twitter.com/pYffsUZdeS
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) July 30, 2026
31 Jul 2026 07:32 AM (IST)
31 Jul 2026 07:32 AM (IST)कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सीमा कालीरमना ने महिलाओं के डिस्कस थ्रो में जीता ब्रॉन्ज मेडल
ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सीमा कालीरमना ने महिलाओं के डिस्कस थ्रो में 58.65 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। एक अन्य भारतीय, निधि रानी, 57.10 मीटर की दूरी के साथ चौथे स्थान पर रहीं।
INDIA’S SEEMA WINS THE BRONZE MEDAL IN WOMEN’S DISCUSS THROW 🥉 pic.twitter.com/9KkqwoxfAf
— The Khel India (@TheKhelIndia) July 30, 2026
31 Jul 2026 06:56 AM (IST)
31 Jul 2026 06:56 AM (IST)महाराष्ट्र: भिवंडी में 4 मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, कई फंसे
महाराष्ट्र के भिवंडी में देर रात इमारत का हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा हो गया। भिवंडी में गंगाराम वाड़ी के तवरे कंपाउंड में इमारत गिरने के बाद बचाव कार्य जारी है और घायलों को पास के अस्पताल ले जाया जा रहा है। NDRF के जवान और स्थानीय प्रशासन एक चार मंजिला इमारत के आंशिक रूप से ढहने के बाद जोर-शोर से बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।
#WATCH | Bhiwandi, Maharashtra: A four-storey building partially collapses in Bhiwandi. Several people are feared trapped. Rescue operations are currently underway.
(Visuals from the spot) pic.twitter.com/P1fzwmSHcU
— ANI (@ANI) July 30, 2026
Aaj ki taaja khabar 31 july 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दुष्कर्म की घटना से भड़का भंडारा, मासूम को न्याय दिलाने के लिए छात्राओं ने निकाला पैदल मार्च
Aug 08, 2026 | 12:35 PMमहिला आरक्षण पर रिजिजू का राहुल गांधी पर तंज, बोले- अब X पर ज्ञान देने के बाद संसद में बिना शर्त दें समर्थन
Aug 08, 2026 | 12:34 PMसागर जिला अस्पताल के चेस्ट में एक हफ्ते से बंद AC, मरीज घर से ले आए कूलर- सिस्टम को शर्मसार करने वाला VIDEO
Aug 08, 2026 | 12:33 PMSL vs IND: शुभमन गिल की वापसी पर सस्पेंस, श्रीलंका XI ने 368 पर घोषित की पारी; गंभीर की मीटिंग ने बढ़ाई चिंता
Aug 08, 2026 | 12:26 PMमहंगा हुआ डॉक्टर बनना: FRA ने मंजूर की 19 प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की नई फीस; पालघर का यह कॉलेज बना सबसे महंगा
Aug 08, 2026 | 12:18 PMश्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद मामलें में दोनों पक्षों में हुई सुलह वार्ता, 18 अगस्त को फिर होगी बैठक
Aug 08, 2026 | 12:15 PMमहाकाल दरबार में दो राज्यों के मंत्रियों ने टेका माथा; भस्म आरती में शामिल होकर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना
Aug 08, 2026 | 12:14 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














