
Breaking News Today: सरकार आज लोकसभा में पेपर लीक से जुड़े बिल पर जवाब देगी। विपक्ष ने इस बिल पर सवाल उठाए हैं और आरोप लगाया है कि इसे जल्दबाजी में पेश किया गया। असम में बाढ़ से सात और लोगों की मौत हो गई है, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 75 हो गई है। सात जिलों में लगभग 3.32 लाख लोग प्रभावित हैं। सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश पर आपत्ति जताते हुए, CJP ने सरकार को चेतावनी दी है कि वे अपना आंदोलन फिर से शुरू कर सकते हैं। संगठन का दावा है कि विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों को परेशान किया जा रहा है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। वे वाराणसी में श्री संत रविदास मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद, वे गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के मौके पर 'संकल्प अभियान' की शुरुआत करेंगे। आज गुरु पूर्णिमा का शुभ त्योहार मनाया जा रहा है।
विश्व हिंदू परिषद(VHP) के प्रवक्ता सुरेंद्र जैन ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर कहा कि राहुल गांधी आदतन झूठ बोलने के अपराधी हैं उन्होंने बार-बार झूठ बोला है लोगों का और देश का मान हनन करने के लिए झूठ बोले हैं और बार-बार माफी भी मांगी है एक मामले पर सजा भी हो चुकी है और जमानत पर हैं लेकिन फिर भी बाज नहीं आते हैं जिस प्रकार से दिल्ली के कुछ और स्थानों पर प्रदर्शन हुआ उसके बाद आज संसद में राहुल गांधी ने जिस प्रकार के भड़काने वाले झूठे बयान दिए वो देश के नेता प्रतिपक्ष की गरिमा को नीचा गिरता है। राहुल गांधी तुम्हारे भड़काने से युवा भड़कने वाला नहीं है वो तुम्हारी असलियत को जानते हैं।
#WATCH मानेसर (हरियाणा): विश्व हिंदू परिषद(VHP) के प्रवक्ता सुरेंद्र जैन ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर कहा , "राहुल गांधी आदतन झूठ बोलने के अपराधी हैं उन्होंने बार-बार झूठ बोला है लोगों का और देश का मान हनन करने के लिए झूठ बोले हैं और… pic.twitter.com/8h4Nf6A4Y2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2026
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में न्यूजीलैंड की मॉर्गन हेंडरसन को हराकर महिलाओं के 70किलो वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद भारतीय बॉक्सर अरुंधति चौधरी ने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है। मैं यह जीत खास तौर पर अपने छोटे भाई को समर्पित करना चाहती हूं। आज का दिन आसान नहीं था, लेकिन नतीजा बहुत अच्छा रहा। मैं यहां गोल्ड जीतने आई हूं और यह उस रास्ते का बस एक कदम था। मैंने इतनी कड़ी मेहनत की थी कि मुझे पता था कि मैं जिस भी मुक़ाबले में उतरूंगी, उसमें जरूर जीतूंगी।
#WATCH ग्लासगो, स्कॉटलैंड: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में न्यूज़ीलैंड की मॉर्गन हेंडरसन को हराकर महिलाओं के 70किलो वर्ग के सेमीफ़ाइनल में पहुँचने के बाद भारतीय बॉक्सर अरुंधति चौधरी ने कहा, "बहुत अच्छा लग रहा है। मैं यह जीत खास तौर पर अपने छोटे भाई को समर्पित करना चाहती हूं। आज का दिन… pic.twitter.com/mGMLfdXtaO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2026
भोपाल में चल रहे किसानों के विरोध-प्रदर्शन के बीच किसानों के प्रतिनिधियों और किसानों से जुड़े मुद्दों के लिए बनाई गई मंत्री-स्तरीय समिति के बीच मंत्रालय में एक उच्च-स्तरीय बैठक शुरू हुई।
#WATCH भोपाल: भोपाल में चल रहे किसानों के विरोध-प्रदर्शन के बीच, किसानों के प्रतिनिधियों और किसानों से जुड़े मुद्दों के लिए बनाई गई मंत्री-स्तरीय समिति के बीच मंत्रालय में एक उच्च-स्तरीय बैठक शुरू हुई। pic.twitter.com/woxprGOe6P
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि अनेक बच्चों को पैलेट गन से मारा गया है। मैंने अपनी आंखों से छर्रे देखे हैं। सरकार कह रही है कि हमने पैलेट गन का इस्तेमाल ही नहीं किया है। बच्चे कह रहे हैं कि शिक्षा प्रणाली काम नहीं कर रही है, पेपर लीक हो रहे हैं, शिक्षा पाना बहुत महंगा है।
#WATCH दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "... अनेक बच्चों को पैलेट गन से मारा गया है। मैंने अपनी आंखों से छर्रे देखे हैं... सरकार कह रही है कि हमने पैलेट गन का इस्तेमाल ही नहीं किया है... बच्चे कह रहे हैं कि शिक्षा प्रणाली काम नहीं कर रही है,… pic.twitter.com/JNXlilKxJg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि आज मैंने देखा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता को बोलने की इजाजत नहीं दी गई। कई बार संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बोलने का मौका मिला लेकिन मुझे नहीं क्योंकि मैंने कहा था कि जो बर्बरता हुई, उसके लिए गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार थे। अगर मैं माफी मांगता तो मुझे बोलने की इजाजत मिल जाती। मैं माफी नहीं मांगूंगा। मेरे लिए सबसे अहम मुद्दा यह है कि दिल्ली की सड़कों पर हमारे छात्रों के साथ बर्बरता की गई। उन पर पैलेट गन से गोलियां चलाई गईं।
#WATCH दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "आज मैंने देखा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता को बोलने की इजाज़त नहीं दी गई। कई बार संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बोलने का मौका मिला लेकिन मुझे नहीं क्योंकि मैंने कहा था… pic.twitter.com/x8ZqGsl7ph
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2026
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि हम सभी बहुत दुखी हैं क्योंकि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष से उम्मीद होती है कि वे थोड़ा अच्छे से बोलेंगे। वे बिल के प्रावधान पर एक बात नहीं बोल पाए। हम चाहते हैं कि हमारे नेता प्रतिपक्ष एक अच्छा भाषण दें और एक अच्छी बात कहें। वे गृह मंत्री का नाम लेकर फंस गए। उन्होंने इतना बड़ा झूठ कह डाला कि गृह मंत्री अमित शाह ने छात्रों पर फायरिंग का ऑर्डर दे दिया था।
#WATCH दिल्ली: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "हम सभी बहुत दुखी हैं क्योंकि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष से उम्मीद होती है कि वे थोड़ा अच्छे से बोलेंगे। वे बिल के प्रावधान पर एक बात नहीं बोल पाए। हम चाहते हैं कि हमारे नेता प्रतिपक्ष एक अच्छा भाषण दें और एक अच्छी बात… pic.twitter.com/QO0VTOsEWO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने चेन्नई मेट्रो का निरीक्षण किया, उसमें यात्रा की और चेन्नई मेट्रो मुख्यालय का दौरा किया। उन्होंने ओमंदुरार मेट्रो स्टेशन से नंदनम मेट्रो स्टेशन तक चेन्नई मेट्रो रेल से यात्रा भी की।
#WATCH चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने चेन्नई मेट्रो का निरीक्षण किया, उसमें यात्रा की और चेन्नई मेट्रो मुख्यालय का दौरा किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2026
उन्होंने ओमंदुरार मेट्रो स्टेशन से नंदनम मेट्रो स्टेशन तक चेन्नई मेट्रो रेल से यात्रा भी की।
(सोर्स: TNDIPR) pic.twitter.com/RA25SfZBm2
भोपाल के नर्मदापुरम में मूंग की फसल की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर 100% खरीद और इससे जुड़े अन्य मुद्दों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों और पुलिस के बीच झड़प हुई। प्रदर्शनकारी किसान एक बस पर चढ़ गए और बैरिकेड्स तोड़ दिए।
#WATCH भोपाल, मध्य प्रदेश: नर्मदापुरम में मूंग की फसल की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर 100% खरीद और इससे जुड़े अन्य मुद्दों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों और पुलिस के बीच झड़प हुई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2026
प्रदर्शनकारी किसान एक बस पर चढ़ गए और बैरिकेड्स तोड़ दिए। pic.twitter.com/VD2S03ceNe
राज्यसभा में वंदे मातरम बिल पास हो गया है। वंदे मातरम बिल में इसके अपमान पर कड़ी सजा का प्रावधान है।
संसद का मानसून सत्र में लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। अब कल सुबह 11 बजे से फिर बैठक होगी।
संसद के मानसून सत्र में बुधवार को लोकसभा में जोरदार हंगामे के बीच एंटी पेपर लीक बिल पास हो गया है।
लोकसभा में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि जब इतने अहम बिल पर चर्चा हो रही हो तो सुझाव देने के बजाय इस पर राजनीति की जा रही है। विपक्ष के नेता ने जिस असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया, वह हैरान करने वाली है; मुझे हैरानी होती है कि क्या उन्हें संसदीय कामकाज के बुनियादी नियमों की भी जानकारी है। इस देश के युवाओं को, जो देश का भविष्य हैं, 'मूर्ख' कहने से ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण और क्या हो सकता है?
लोकसभा में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, "जब इतने अहम बिल पर चर्चा हो रही हो, तो सुझाव देने के बजाय इस पर राजनीति की जा रही है। विपक्ष के नेता ने जिस असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया, वह हैरान करने वाली है; मुझे हैरानी होती है कि क्या उन्हें संसदीय कामकाज के बुनियादी नियमों… pic.twitter.com/sZeLHrHuhg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2026
संसद में लोकसभा की कार्यवाही के दौरान राहुल गांधी का इडियट और अंध-भक्त वाले बयान से सियासत गरमाई। लोकसभा की कार्यवाही 3 बजे तक स्थगित कर दी गई है।
चंडीगढ़ में पुलिस ने 'अकाली दल वारिस पंजाब दे' के नेताओं और कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। ये प्रदर्शनकारी अपने सांसद अमृतपाल सिंह और अन्य सिख नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
#WATCH | Chandigarh: An Akali Dal Waris Punjab De worker climbs over a water cannon vehicle during their protest demanding the release of its MP Amritpal Singh and other Sikh leaders. pic.twitter.com/GdetjHx5VA
— ANI (@ANI) July 29, 2026
लोकसभा में कार्यवाही के दौरान राहुल गांधी के बयान के बाद हंगामा शुरू हो गया। सत्ता पक्ष ने कहा कि राहुल गांधी ने विशेषाधिकार का हनन किया।
सुप्रीम कोर्ट ने 11 साल पूराने कोल ब्लॉक आवंटन मामले में दिवंगत मनमोहन सिंह को कानूनी राहत दी। मनमोहन सिंह के खिलाफ समन को रद्द कर दिया गया है।
कर्नाटक के कुछ हिस्सों में सूखे के गंभीर हालात हैं, जिससे किसान परेशान हैं। बारिश न होने से फसलें सूख रही हैं। जेडीएस कार्यकर्ताओं ने सरकार से कार्रवाई, किसानों को मदद और फसल का मुआवजा देने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
Koppal, Karnataka: A severe drought situation has affected parts of Karnataka, causing distress among farmers. Crops are drying up due to lack of rainfall, and JDS workers staged a protest, demanding government action, support for farmers, and crop compensation pic.twitter.com/oY6Quph3ks
— IANS (@ians_india) July 29, 2026
दिल्ली में मानसून सत्र के दौरान संसद के बाहर झारखंड में JPSC और JSSC समेत भर्ती परीक्षाओं में धांधली के आरोपों को लेकर बीजेपी सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया।
#WATCH | Delhi: BJP MPs staged a protest over allegations of rigging in recruitment exams, including JPSC and JSSC in Jharkhand. pic.twitter.com/Q1RLKKnatI
— ANI (@ANI) July 29, 2026
अयोध्या में राम मंदिर में दान की चोरी के विवाद के बाद राम मंदिर ट्रस्ट ने जगदीश आफले को पहला सचिव नियुक्त किया गया है। सीईओ की नियुक्ति में हो रही देरी को देखते हुए ट्रस्ट ने सचिव का नया पद सृजित कर आफले को यह जिम्मेदारी सौंपी है। हालांकि उनकी नियुक्ति को औपचारिक मंजूरी 2 सितंबर को मिलेगी, जब ट्रस्ट की अगली बैठक होगी।
मध्य प्रदेश के भोपाल में MSP विरोध प्रदर्शन पर ACP आदित्य राज सिंह ने कहा, "कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। गाड़ियों की आवाजाही सुचारू रूप से चलती रहे, इसके लिए बैरिकेड्स लगाए गए हैं और ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। वरिष्ठ स्तर पर बातचीत चल रही है। जारी निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।"
VIDEO | Bhopal, Madhya Pradesh: ACP Aditya Raj Singh on the MSP protest says, "Adequate police force has been deployed to maintain law and order. Barricades have been put in place and traffic diversions are in effect to ensure smooth vehicular movement... Talks are underway at… pic.twitter.com/LNd8ElAKKe
— Press Trust of India (@PTI_News) July 29, 2026
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने दिल्ली के शाहदरा में स्थित M/s पार्क प्लाजा (महागुन होटल्स प्राइवेट लिमिटेड की एक यूनिट) का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। गहन जांच के बाद, कई गंभीर और बड़ी कमियां पाई गईं।
The Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) has suspended the License of M/s Park Plaza based in Shahdara, Delhi with immediate effect.
— FSSAI (@fssaiindia) July 28, 2026
Following a thorough inspection, multiple critical and gross non-compliances were observed. #FSSAIAction pic.twitter.com/Cml2UWu1mH
मध्य प्रदेश के भोपाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे किसानों ने भोपाल-नर्मदापुरम हाईवे पर धरना दिया। वे कई मांगें कर रहे हैं, जिनमें न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर मूंग की खरीद और ई-टोकन सिस्टम को खत्म करना शामिल है।
#WATCH | Bhopal, Madhya Pradesh: Farmers stage a sit-in on the Bhopal–Narmadapuram highway while en route to gherao the Chief Minister's residence, raising several demands, including the procurement of moong at the Minimum Support Price (MSP) and the abolition of the e-token… pic.twitter.com/d6L4ifjLey
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) July 29, 2026
झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को इस साल की सबसे बड़ी कामयाबी मिली है। भाकपा (माओवादी) संगठन के पोलित ब्यूरो सदस्य और एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा को उसके दो प्रमुख सहयोगियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।
स्कॉटलैंड ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के 69 किलोग्राम भारोत्तोलन इवेंट में भारत की हरजिंदर कौर ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। जीतने के बाद, भारत की हरजिंदर कौर ने बताया कि इवेंट के बाद उन्होंने अपनी मां से थोड़ी बात की थी और उनकी मां थोड़ी चिंतित थीं।
PODIUM PICTURES FOR WOMEN’S 69KG
— The Khel India (@TheKhelIndia) July 28, 2026
- Harjinder Kaur wins Silver for India🥈 pic.twitter.com/kgUFpFtRnj
आज देश भर में गुरु पूर्णिमा का पावन अवसर मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में गुरु पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगाने के लिए अयोध्या में सरयू नदी पहुंचे।
Ayodhya, Uttar Pradesh: Devotees visited the Saryu River in Ayodhya to take a holy dip on the occasion of Guru Purnima pic.twitter.com/I3DkzOVWc5
— IANS (@ians_india) July 29, 2026
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर फाइनल स्पर्धा में सिल्वर मेडल हासिल किया। गुलवीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 27:49.78 सेकंड का समय निकालकर दूसरे स्थान पर दौड़ पूरी की। इस स्पर्धा का गोल्ड ऑस्ट्रेलिया के काइ रॉबिन्सन (27:48.93 सेकंड) ने जीता, जबकि आइल ऑफ मैन के डेविड मुलार्की ने (27:50.28 सेकंड) ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
THIS IS THE BIGGEST RESULT FOLKS! 🤯🔥
— The Khel India (@TheKhelIndia) July 28, 2026
GULVEER SINGH WON THE HISTORIC FIRST EVER MEDAL IN 10,000M FOR INDIA
Clocked 27:49.78 to clinch Silver Medal 🥈
JUST WOW, CAN’T BELIEVE IT STILL 🥺 pic.twitter.com/d5Wh4FNMPF
पश्चिम बंगाल सरकार के अनुसार, 26 जुलाई को शाम 6 बजे तक, NEET (UG) परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शनों के सिलसिले में पुलिस की शिकायत पर राज्य में एक मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।