-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 30 July 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 30 जुलाई LIVE: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर सीटों पर आज उपचुनाव के लिए चल रहा मतदान
- Written By: प्रिया सिंह , करुणा नंद शाहवाल
Aaj Ki Taza Khabar LIVE: बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर आज उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। तीनों राज्यों में सुरक्षा के बीच वोटिंग प्रक्रिया शुरू हुई।

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today LIVE: बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर आज उपचुनाव के लिए मतदान कराया जा रहा है। तीनों राज्यों में मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। निर्वाचन आयोग की निगरानी में मतदान केंद्रों पर सुबह से मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इन सीटों के नतीजों पर राजनीतिक दलों और स्थानीय मतदाताओं की खास नजर बनी हुई है। देश दुनिया की तमाम लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए नवभारत लाइव के साथ…
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 08 अगस्त LIVE: IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में PM मोदी ने छात्रों को दिया मंत्र
आज की ताजा खबर 07 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
आज की ताजा खबर 06 अगस्त: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
आज की ताजा खबर 05 अगस्त: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर कि सारी बड़ी खबरें
30 Jul 2026 10:39 PM (IST)
30 Jul 2026 10:39 PM (IST)दतिया विधानसभा में उपचुनाव 71.44% मतदान हुआ है: स्वप्निल वानखेड़े
दतिया के कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने बताया आज दतिया विधानसभा में उपचुनाव संपन्न हुआ। 71.44% मतदान हुआ है। मतदान प्रक्रिया में किसी भी तरह की बाधा नहीं आई। कहीं कोई मशीन बदलने की जरूरत नहीं पड़ी।
#WATCH दतिया(मध्य प्रदेश): दतिया के कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने बताया, "आज दतिया विधानसभा में उपचुनाव संपन्न हुआ। 71.44% मतदान हुआ है। मतदान प्रक्रिया में किसी भी तरह की बाधा नहीं आई। कहीं कोई मशीन बदलने की जरूरत नहीं पड़ी।" pic.twitter.com/0twg1IPQtP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 30, 2026
30 Jul 2026 09:04 PM (IST)
30 Jul 2026 09:04 PM (IST)धार कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने भोजशाला परिसर का जायजा लिया।
धार कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने भोजशाला परिसर का जायजा लिया। उन्होंने कहा सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के संदर्भ में पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त भ्रमण किया है। आवश्यक प्रबंधन के लिए रणनीति बनाएंगे। 2 एंट्री-एग्जिट भी तैयार करने हैं। हमें जिन संसाधनों की जरूरत होगी उसका आकलन कर रहे हैं।
#WATCH धार(मध्य प्रदेश): धार कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने भोजशाला परिसर का जायजा लिया।
उन्होंने कहा, "सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के संदर्भ में पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त भ्रमण किया है। आवश्यक प्रबंधन के लिए रणनीति बनाएंगे। 2 एंट्री-एग्जिट भी तैयार करने हैं। हमें जिन संसाधनों की… pic.twitter.com/DYO9GnLzNZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 30, 2026
30 Jul 2026 09:03 PM (IST)
30 Jul 2026 09:03 PM (IST)अनावश्यक मुद्दा बनाकर सदन की कार्यवाही को कांग्रेस के नेता बाधित करते हैं: सतीश चंद्र
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा, अनावश्यक मुद्दा बनाकर सदन की कार्यवाही को बाधित करना उनका मकसद बन गया है। बहुत से विधेयक पारित करने थे। अगर वे विद्यार्थियों के पक्ष में हैं तो जो कानून बना है, उन्हें सुझाव देने चाहिए थे। कांग्रेस के एक भी नेता ने सुझाव नहीं दिया।
#WATCH दिल्ली: मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा, "अनावश्यक मुद्दा बनाकर सदन की कार्यवाही को बाधित करना उनका मकसद बन गया है। बहुत से विधेयक पारित करने थे। अगर वे विद्यार्थियों के पक्ष में हैं तो जो कानून बना है, उन्हें सुझाव देने चाहिए थे।… pic.twitter.com/DwhzNS7PJN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 30, 2026
30 Jul 2026 07:08 PM (IST)
30 Jul 2026 07:08 PM (IST)भोजशाला में शुक्रवार दोपहर 1 से 3 बजे तक नमाज अदा कर सकते हैं: SC
मध्य प्रदेश के भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए विवादित भोजशाला परिसर से सटी सर्वे नंबर 596 की भूमि पर मुस्लिम पक्ष को प्रत्येक शुक्रवार दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक जुम्मे की नमाज अदा करने की अनुमति दी है। यह स्थान भोजशाला परिसर के भीतर नहीं, बल्कि भोजशाला के पीछे लकड़ी पीठा के पास स्थित वैकल्पिक निकास मार्ग के ठीक सामने है। इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने नमाज के लिए दो वैकल्पिक स्थानों का चयन किया था। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि सर्वे नंबर 596 की भूमि पर जुम्मे की नमाज अदा की जा सकती है। साथ ही, यदि उपयुक्त निजी भूमि उपलब्ध होती है और आवश्यक सहमति प्राप्त हो जाती है, तो वहां भी नमाज की व्यवस्था की जा सकती है।
धार, मध्य प्रदेश: भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए विवादित भोजशाला परिसर से सटी सर्वे नंबर 596 की भूमि पर मुस्लिम पक्ष को प्रत्येक शुक्रवार दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक जुम्मे की नमाज अदा करने की अनुमति दी है। यह स्थान भोजशाला परिसर के भीतर नहीं, बल्कि… pic.twitter.com/FkPDp1t7xy
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 30, 2026
30 Jul 2026 07:03 PM (IST)
30 Jul 2026 07:03 PM (IST)हम देश के छात्रों को न्याय देंगे: अशोक चव्हाण
भाजपा सांसद अशोक चव्हाण ने SC द्वारा पैलेट गन के इस्तेमाल पर केंद्र से SOP मांगने पर कहा, सुप्रीम कोर्ट में जाने से तो सरकार का उत्तरदायित्व बनता है, सरकार ने कभी भी अपनी भूमिका से कभी अलग भूमिका नहीं ली है, जो सच्चाई है वही रखी है, सुप्रीम कोर्ट में जाने के बाद में सरकार की यही भूमिका है कि निर्दोष लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं हो। हम छात्रों को न्याय देंगे और जो कानून लाया गया है वो पूरे शिक्षा सिस्टम को पारदर्शिता लाने की है।
#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद अशोक चव्हाण ने SC द्वारा पैलेट गन के इस्तेमाल पर केंद्र से SOP मांगने पर कहा, "सुप्रीम कोर्ट में जाने से तो सरकार का उत्तरदायित्व बनता है, सरकार ने कभी भी अपनी भूमिका से कभी अलग भूमिका नहीं ली है, जो सच्चाई है वही रखी है, सुप्रीम कोर्ट में जाने के बाद… pic.twitter.com/BlSnDx5nc4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 30, 2026
30 Jul 2026 07:00 PM (IST)
30 Jul 2026 07:00 PM (IST)वंदे मातरम बनाम जन-गण-मन, ये लोग बांटने के उस्ताद हैं: मनोज झा
लोकसभा में राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित होने पर RJD सांसद मनोज झा ने कहा, इन्होंने (केंद्र सरकार) देश में बांटने के अलावा किया क्या है? इन्होंने नेहरू-सुभाष कर लिया, नेहरू-पटेल कर लिया। अब वंदे मातरम बनाम जन-गण-मन। ये लोग बांटने के उस्ताद हैं कि कैसे बांट सकते हो समाज को।इसमें (आंदोलन में) अगर कोई सज्जाद होता मंच पर प्रमुख तो वहां भी बांटते। इनके पास कुछ और है ही नहीं। यही खेती करते हैं और इसी की फसल काटते हैं मगर अब इस खेती के लिए खाद नहीं मिल रही है।
दिल्ली। लोकसभा में 'राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026' पारित होने पर RJD सांसद मनोज झा ने कहा, "इन्होंने (केंद्र सरकार) देश में बांटने के अलावा किया क्या है? इन्होंने नेहरू-सुभाष कर लिया, नेहरू-पटेल कर लिया। अब वंदे मातरम बनाम जन-गण-मन। ये लोग बांटने के… pic.twitter.com/zOV1cMhKRh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 30, 2026
30 Jul 2026 04:40 PM (IST)
30 Jul 2026 04:40 PM (IST)राम मंदिर में चंदा चोरी पर चर्चा किया जाए: डिंपल यादव
लोकसभा में राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026 पर सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, ये सरकार बार-बार संशोधन बिल क्यों ला रही है वंदेमातरम बिल पहले पास हो चुका संसद में अब ये फिर से थोड़ा संशोधन करके फिर से नया बिल ला रहे हैं बार-बार आखिरकार बिल क्यों लाया जा रहा है। हम चाहते हैं कि राम मंदिर में जो चंदा चोरी हुई है उस पर चर्चा हो। जो लोगों की श्रद्धा की लूट हुई है उस पर हम चर्चा चाहते हैं तो कही न कही सरकार ध्यान भटकाने वाली राजनीति करती है।
#WATCH दिल्ली: लोकसभा में 'राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026' पर सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, "ये सरकार बार-बार संशोधन बिल क्यों ला रही है वंदेमातरम बिल पहले पास हो चुका संसद में अब ये फिर से थोड़ा संशोधन करके फिर से नया बिल ला रहे हैं बार-बार आखिरकार बिल… pic.twitter.com/tcc2I4eD5s
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 30, 2026
30 Jul 2026 04:30 PM (IST)
30 Jul 2026 04:30 PM (IST)कलश यात्रा में शामिल हुए सीएम पुश्कर सिंह धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर हरिद्वार में भक्तों और जनता के सदस्यों के साथ एक भव्य कलश यात्रा में हिस्सा लिया।
#WATCH दिल्ली: लोकसभा में 'राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026' पर सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, "ये सरकार बार-बार संशोधन बिल क्यों ला रही है वंदेमातरम बिल पहले पास हो चुका संसद में अब ये फिर से थोड़ा संशोधन करके फिर से नया बिल ला रहे हैं बार-बार आखिरकार बिल… pic.twitter.com/tcc2I4eD5s
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 30, 2026
30 Jul 2026 04:28 PM (IST)
30 Jul 2026 04:28 PM (IST)वंदे मातरम बिल ध्यान भटकाने के लिए लाया जा रहा है: अवधेश प्रसाद
सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा वंदे मातरम बिल का सम्मान सभी देश के लोग करते हैं हम लोग करते हैं सभी करते हैं ये केवल ध्यान भटकाने के लिए ये सब बिल ला रहे हैं ताकि राम मंदिर के चंदा चोरी जो हुई है उस पर चर्चा न हो पाए। बिल का हम कोई विरोध नहीं करते हैं बिल का हम सम्मान करते हैं ये बिल तो पहले से ही है कोई लाने की आवश्यकता नहीं थी हम और सभी इसका सम्मान करते है।
#WATCH दिल्ली: सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, "वंदे मातरम बिल का सम्मान सभी देश के लोग करते हैं हम लोग करते हैं सभी करते हैं ये केवल ध्यान भटकाने के लिए ये सब बिल ला रहे हैं ताकि राम मंदिर के चंदा चोरी जो हुई है उस पर चर्चा न हो पाए। बिल का हम कोई विरोध नहीं करते हैं बिल का हम… pic.twitter.com/Zja5KK5PBy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 30, 2026
30 Jul 2026 02:57 PM (IST)
30 Jul 2026 02:57 PM (IST)राष्ट्रीय सम्मान संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश करेंगे अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026 पर विचार करने का प्रस्ताव रखेंगे। यह विधेयक राज्यसभा से पहले ही पारित हो चुका है और इसका उद्देश्य 'राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम, 1971' में संशोधन करना है। गृह मंत्री सदन से इस विधेयक को पारित करने का भी आग्रह करेंगे। संसद में इस पर चर्चा के बाद आगे की विधायी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026 | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यह प्रस्ताव रखेंगे कि राज्यसभा से पारित 'राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम, 1971' में और संशोधन करने वाले विधेयक पर विचार किया जाए।
साथ ही, वे यह प्रस्ताव भी रखेंगे कि विधेयक को… pic.twitter.com/AIHrqCDL87
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 30, 2026
30 Jul 2026 02:45 PM (IST)
30 Jul 2026 02:45 PM (IST)राजनाथ सिंह बोले- बेटियों ने साहस और नेतृत्व की नई मिसाल बनाई
दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक विशेष समारोह में महिला दल की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने न केवल समुद्र की चुनौतियों को पार किया, बल्कि उन धारणाओं को भी गलत साबित किया कि बेटियां कठिन अभियानों का हिस्सा नहीं बन सकतीं। उन्होंने कहा कि शारीरिक क्षमता, मानसिक दृढ़ता और नेतृत्व किसी लिंग पर निर्भर नहीं करते। राजनाथ सिंह ने कहा कि देश की हर बेटी इस उपलब्धि से प्रेरणा लेकर नए सपनों को साकार करने का साहस पाएगी।
#WATCH | दिल्ली | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "...मैं पूरे देश की ओर से आप सभी का स्वागत करना चाहता हूँ। आपने न केवल समुद्र को जीता है, बल्कि उन सभी को भी हराया है जो कहते थे कि हमारी बेटियाँ ऐसे मुश्किल अभियानों का हिस्सा नहीं बन सकतीं। आपने साबित कर दिया है कि शारीरिक… https://t.co/D0jVbY5xA0 pic.twitter.com/BEgPJsq8ZX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 30, 2026
30 Jul 2026 02:33 PM (IST)
30 Jul 2026 02:33 PM (IST)दिल्ली पुलिस: जंतर-मंतर बंद होने की खबरें पूरी तरह फर्जी
दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शनों के लिए बंद किए जाने की सोशल मीडिया पर फैल रही खबरें पूरी तरह भ्रामक और निराधार हैं। पुलिस के अनुसार, जंतर-मंतर अब भी शांतिपूर्ण और अधिकृत प्रदर्शनों के लिए निर्धारित स्थल है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और दिल्ली पुलिस की एसओपी के तहत यहां अधिकतम 1,000 लोगों को अनुमति दी जा सकती है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
30 Jul 2026 02:22 PM (IST)
30 Jul 2026 02:22 PM (IST)किरण बेदी बोलीं- छात्र आंदोलन में पुलिस की भूमिका पहले हो
दिल्ली में पूर्व आईपीएस अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उप-राज्यपाल किरण बेदी ने जंतर-मंतर छात्र आंदोलन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में पहली जिम्मेदारी सिविल पुलिस की होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भीड़ नियंत्रण के लिए चरणबद्ध व्यवस्था अपनाई जानी चाहिए, जिसमें पहले सिविल और महिला पुलिस की तैनाती हो। बेदी ने ड्रोन निगरानी, कैमरों के उपयोग और सशस्त्र बलों को अंतिम विकल्प के रूप में इस्तेमाल करने की बात कही।
#WATCH | दिल्ली | पूर्व IPS अधिकारी व पुडुचेरी की पूर्व उप-राज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन के दौरान 'पैलेट गन' के इस्तेमाल पर कहा, "समस्या यहां आती है कि छात्र आंदोलन सीधे तौर पर सशस्त्र बलों के साथ टकराव में क्यों आया? ये हमारे सिस्टम की कमी है।… pic.twitter.com/ShZlmP7MC4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 30, 2026
30 Jul 2026 02:06 PM (IST)
30 Jul 2026 02:06 PM (IST)वंदे भारत यात्रा के बाद सोनम वांगचुक ने की रेलवे की सराहना
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने वंदे भारत ट्रेन से दिल्ली से श्रीनगर तक की अपनी पहली यात्रा के अनुभव को साझा करते हुए भारतीय रेलवे की सराहना की। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उन्हें भारतीय रेलवे पर गर्व है और वे सरकार के वादों पर भी गर्व करना चाहते हैं। वांगचुक ने चिनाब नदी पर बने विश्वप्रसिद्ध रेल पुल को देखने का अनुभव बेहद खूबसूरत बताया और कहा कि अब वे कश्मीर से आगे लद्दाख की यात्रा पर निकल रहे हैं।
#WATCH | सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने ट्वीट किया, "मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व है। भारतीय(सरकार) के वादों पर भी गर्व करना चाहता हूँ…"
वीडियो में, वह कहते हैं, "हम लद्दाख के लिए निकल रहे हैं। हमने ट्रेन से सफ़र किया, जो मेरा पसंदीदा यातायात का माध्यम है। दिल्ली से श्रीनगर के… pic.twitter.com/BQCWke4PiS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 30, 2026
30 Jul 2026 01:56 PM (IST)
30 Jul 2026 01:56 PM (IST)राहुल के बयान पर किरण बेदी बोलीं- कार्रवाई मौके पर तय होती है
दिल्ली में पूर्व आईपीएस अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उप-राज्यपाल किरण बेदी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी घटनास्थल पर मौजूद वरिष्ठ अधिकारी या संबंधित पुलिसकर्मी की होती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गैर-कानूनी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री के निर्देश की प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं होती। उनके अनुसार, मौके की परिस्थितियों के आधार पर तत्काल निर्णय लिया जाता है।
#WATCH | दिल्ली | पूर्व IPS अधिकारी व पुडुचेरी की पूर्व उप-राज्यपाल किरण बेदी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर कहा, "कानून-व्यवस्था में जिम्मेदारी उसकी होती है जो सबसे वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद होता है। वरिष्ठ अधिकारी वहां ना भी हो तो मौके… pic.twitter.com/VKxkmSv8Qi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 30, 2026
30 Jul 2026 01:35 PM (IST)
30 Jul 2026 01:35 PM (IST)अल नीनो के असर पर निगरानी के लिए तमिलनाडु में समिति बनेगी
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने अल नीनो के संभावित प्रभावों की निगरानी और सरकार को आवश्यक सुझाव देने के लिए एक विशेष समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। यह समिति मौसम में बदलाव, कृषि, जल संसाधनों और जनजीवन पर पड़ने वाले असर का अध्ययन करेगी। राज्य सरकार का उद्देश्य समय रहते आवश्यक कदम उठाकर किसी भी संभावित चुनौती से निपटना और लोगों के हितों की रक्षा करना है।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने अल नीनो के असर पर सरकार को सलाह देने और निगरानी करने के लिए एक समिति बनाने का निर्देश दिया है। pic.twitter.com/bEayeCksLN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 30, 2026
30 Jul 2026 01:08 PM (IST)
30 Jul 2026 01:08 PM (IST)राजनाथ सिंह ने IASV त्रिवेणी की महिला क्रू टीम को किया सम्मानित
दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'समुद्र प्रदक्षिणा अभियान' को सफलतापूर्वक पूरा करने वाली IASV त्रिवेणी की तीनों सेनाओं की महिला क्रू टीम को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने महिला अधिकारियों के साहस, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि देश की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह अभियान भारतीय सशस्त्र बलों की क्षमता, समन्वय और महिला सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है।
#WATCH | दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'समुद्र प्रदक्षिणा अभियान' को सफलतापूर्वक पूरा करने पर IASV त्रिवेणी की तीनों सेनाओं की महिला क्रू टीम को सम्मानित किया। pic.twitter.com/fMZkP0oUO5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 30, 2026
30 Jul 2026 01:06 PM (IST)
30 Jul 2026 01:06 PM (IST)योगी बोले- डबल इंजन सरकार राष्ट्र नायकों का सम्मान करती है
गाजीपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक समय ऐसा था जब जिले की पहचान संकट में पड़ गई थी और लोग यहां आने से डरते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों ने राष्ट्र नायकों की उपेक्षा कर विदेशी आक्रांताओं का महिमामंडन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा-एनडीए की डबल इंजन सरकार राष्ट्र नायकों को सम्मान देने और प्रदेश की सकारात्मक पहचान स्थापित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
#WATCH | गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "...गाजीपुर जनपद क्यों गुमनाम होता गया? क्यों इसका नाम डूब गया? क्यों जनपद का नाम लेने से लोग कांपते थे? क्यों यहां आने से लोग डरते थे? पहचान का संकट किन लोगों ने खड़ा किया? ये वही लोग हैं जिन्होंने राष्ट्र… pic.twitter.com/GUBJ2wuZ8u
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 30, 2026
30 Jul 2026 12:32 PM (IST)
30 Jul 2026 12:32 PM (IST)पंजाब पेपर लीक पर AAP दफ्तर के बाहर भाजपा का प्रदर्शन
दिल्ली में पंजाब के कथित पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी (AAP) के दफ्तर के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग करते हुए सरकार पर परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाया। भाजपा का कहना है कि छात्रों के भविष्य से जुड़े इस मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
#WATCH | दिल्ली: पंजाब में कथित पेपर लीक को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने AAP दफ़्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
भाजपा कार्यकर्ता पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफ़े की मांग कर रहे हैं। pic.twitter.com/KVB7R1j7p3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 30, 2026
30 Jul 2026 12:14 PM (IST)
30 Jul 2026 12:14 PM (IST)प्रियंका-कल्याण में ममता बनर्जी को लेकर संसद परिसर में नोकझोंक
दिल्ली में संसद परिसर के मकर द्वार के बाहर टीएमसी सांसदों के NCPI में विलय के विरोध के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और निलंबित टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के बीच दिलचस्प संवाद देखने को मिला। प्रियंका गांधी ने कहा कि ममता बनर्जी को कांग्रेस ने आगे बढ़ाया था, जबकि कल्याण बनर्जी ने जवाब दिया कि उन्हें 1997 में कांग्रेस से बाहर कर दिया गया था। इस दौरान दोनों नेताओं ने ममता बनर्जी के शुरुआती राजनीतिक सफर का भी उल्लेख किया।
#WATCH दिल्ली: जब सस्पेंड किए गए TMC सांसद कल्याण बनर्जी मकर द्वार के बाहर TMC सांसदों के NCPI में विलय को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे, तब कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा उनके पास आईं और कहा, "आप उन्हें कांग्रेस से TMC में ले गए थे।" इस पर कल्याण बनर्जी ने जवाब दिया कि… pic.twitter.com/DbnI3tPj5G
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 30, 2026
30 Jul 2026 12:03 PM (IST)
30 Jul 2026 12:03 PM (IST)लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित
मानसून सत्र के नौवें दिन भी लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के कारण प्रश्नकाल नहीं चल सका। सदन की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनटों में लगातार शोर-शराबे के बीच स्थिति सामान्य नहीं हो सकी। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्ष के हंगामे को देखते हुए कार्यवाही शुरू होने के महज दो मिनट बाद ही सदन को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
30 Jul 2026 11:44 AM (IST)
30 Jul 2026 11:44 AM (IST)सीएम योगी आज गाजीपुर दौरे पर
उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ आज गाजीपुर दौरे पर रहेंगे, जहां वे जनपद के कई विकास को नई गति देने के लिए 692 करोड़ रुपये की लागत वाली 268 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
30 Jul 2026 11:00 AM (IST)
30 Jul 2026 11:00 AM (IST)महाराष्ट्र के कोयना बांध के 6 गेट आज शाम 5 बजे खुलेंगे
महाराष्ट्र के कोयना बांध के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए गुरुवार शाम 5 बजे बांध के 6 रेडियल गेट 1 फुट तक खोले जाएंगे। बांध प्रबंधन के अनुसार, गेट खुलने के बाद 5,079 क्यूसेक पानी कोयना नदी में छोड़ा जाएगा।
30 Jul 2026 10:17 AM (IST)
30 Jul 2026 10:17 AM (IST)रवि शंकर प्रसाद ने बांकीपुर उपचुनाव में डाला वोट
पटना में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि वे वर्षों से इसी बूथ के मतदाता हैं और भाजपा-एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार को वोट देकर प्रसन्न हैं। उन्होंने दावा किया कि बांकीपुर और पटना में हुए विकास कार्यों पर जनता का भरोसा कायम है तथा मतदाता विकास की इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के पक्ष में अपना समर्थन दे रहे हैं।
#WATCH | बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव | पटना, बिहार | भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान करने एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।
आज तीन महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों बिहार के बांकीपुर, मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मांजलपुर में उपचुनाव के लिए मतदान जारी… pic.twitter.com/CkdvquWWAU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 30, 2026
30 Jul 2026 09:46 AM (IST)
30 Jul 2026 09:46 AM (IST)राम गोपाल यादव ने राम मंदिर चढ़ावे और पेपर लीक पर सरकार को घेरा
दिल्ली में समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले को करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस राम मंदिर के नाम पर भाजपा सत्ता में आई, उसी के चढ़ावे में कथित अनियमितताएं हो रही हैं। वहीं, पेपर लीक रोकथाम से जुड़े संशोधन विधेयक पर उन्होंने कहा कि केवल कानून बनाने से समस्या नहीं रुकेगी, बल्कि पूरी परीक्षा प्रणाली में ईमानदारी और पारदर्शिता सुनिश्चित करनी होगी।
#WATCH | दिल्ली: सपा सांसद राम गोपाल यादव ने अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले पर कहा, "करोड़ों लोगों की आस्था का ये प्रश्न है। समाजवादी पार्टी का ये कहना है कि जिनके नाम को लेकर आप सत्ता में आए, आधार बनाया चुनाव लड़ना का, आप उन्हीं के चंदे और चढ़ावे में चोरी… pic.twitter.com/D6PksBFSJ7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 30, 2026
30 Jul 2026 09:39 AM (IST)
30 Jul 2026 09:39 AM (IST)प्रशांत किशोर का आरोप- पुलिस से चुनाव प्रभावित कर रही सरकार
पटना में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान जन सुराज पार्टी के संस्थापक और उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने पुलिस कार्रवाई पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के 16 से अधिक नेताओं को बिना स्पष्ट कारण हिरासत में लेकर चुनाव प्रचार से दूर रखने की कोशिश की गई। प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि पुलिस निष्पक्ष एजेंसी की बजाय सत्तारूढ़ दल की तरह काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा चुनाव हारने के डर से प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है।
#WATCH | बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव | पटना, बिहार | जन सुराज पार्टी के संस्थापक और बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने कहा, "16 से ज्यादा जनसुराज के नेताओं को पुलिस ने कल देर शाम तक परेशान किया, उन्हें तथाकथित गिरफ्तार किया गया। उन्हें पेपर गिरफ्तार… pic.twitter.com/aMdU70hO5t
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 30, 2026
30 Jul 2026 09:10 AM (IST)
30 Jul 2026 09:10 AM (IST)भद्रक में बाढ़ का कहर, प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव जारी
ओडिशा के भद्रक जिले के धामनगर और भंडारीपोखरी क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन की टीमें लगातार काम कर रही हैं। हालात पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और स्थानीय प्रशासन प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने के प्रयासों में जुटा हुआ है।
#WATCH | भद्रक, ओडिशा | धामनगर और भंडारीपोखरी के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव अभियान जारी है।
(सोर्स: राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग) pic.twitter.com/bof59dNzat
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 30, 2026
30 Jul 2026 08:38 AM (IST)
30 Jul 2026 08:38 AM (IST)श्रावण के पहले दिन योगी ने काशी विश्वनाथ में किया पूजन
श्रावण मास के पहले दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। इस पावन अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सावन की शुरुआत के साथ शिवभक्तों में विशेष उत्साह रहा और भक्तों ने जलाभिषेक कर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रशासन ने दर्शन और सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।
#WATCH | वाराणसी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास के पहले दिन काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा की। pic.twitter.com/pDFXCcYOr3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 30, 2026
30 Jul 2026 08:37 AM (IST)
30 Jul 2026 08:37 AM (IST)श्रावण के साथ शुरू हुई कांवड़ यात्रा, हरिद्वार में उमड़े श्रद्धालु
श्रावण मास के पहले दिन हरिद्वार में कांवड़ यात्रा 2026 का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। गंगाजल लेने के लिए बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री हरिद्वार पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त 2026 को श्रावण शिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान शिव के जलाभिषेक के साथ संपन्न होगी।
#WATCH | हरिद्वार, उत्तराखंड | आज श्रावण मास के पहले दिन कांवड़ यात्रा का शुभारंभ होने पर हरिद्वार में बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री पहुंच रहे हैं। कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा उचित व्यवस्था की गई है।
कांवड़ यात्रा 2026 का शुभारंभ 30… pic.twitter.com/2vzasCGbmE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 30, 2026
30 Jul 2026 08:07 AM (IST)
30 Jul 2026 08:07 AM (IST)बांकीपुर उपचुनाव: फर्जी मतदान रोकने को भाजपा का पत्र
पटना में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच भाजपा बिहार के राज्य महासचिव नितिन अभिषेक ने मतदान प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर को पत्र लिखा है। उन्होंने हर मतदाता के EPIC आईडी और नाम के अनिवार्य सत्यापन की मांग की है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि कुछ लोग फर्जी मतदान की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा ने निर्वाचन आयोग से मतदान के दौरान पहचान सत्यापन के नियमों को सख्ती से लागू करने का अनुरोध किया है।
पटना, बिहार | भाजपा बिहार के राज्य महासचिव नितिन अभिषेक ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटरों के वेरिफिकेशन (EPIC ID और नाम का मिलान) को सख्ती से लागू करने के लिए बांकीपुर विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर (DCLR) को पत्र लिखा है।
पत्र में लिखा है, "हमारे ध्यान में आया है कि जन सुराज… pic.twitter.com/xWWMll3RNe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 30, 2026
30 Jul 2026 08:02 AM (IST)
30 Jul 2026 08:02 AM (IST)मांजलपुर उपचुनाव: भाजपा नेता जय प्रकाश सोनी ने डाला वोट
वडोदरा के मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा नेता जय प्रकाश सोनी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। गुजरात की इस महत्वपूर्ण सीट पर आज मतदान जारी है। इसके साथ ही बिहार की बांकीपुर और मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। तीनों राज्यों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग की निगरानी में व्यापक सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाएं की गई हैं।
#WATCH | वडोदरा, गुजरात | मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा नेता जय प्रकाश सोनी ने मतदान किया।
आज तीन महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों बिहार के बांकीपुर, मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मांजलपुर में उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। pic.twitter.com/FGLHzZgpeG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 30, 2026
30 Jul 2026 07:58 AM (IST)
30 Jul 2026 07:58 AM (IST)राम मंदिर विवाद पर बोले महंत- व्यवस्था ठीक, विकास जारी
अयोध्या में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास महाराज ने संसद में समाजवादी पार्टी द्वारा उठाए गए कथित चढ़ावा हेराफेरी के मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मंदिर की व्यवस्था पूरी तरह सुचारु है और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं है। महंत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में अयोध्या का विकास तेज़ी से हुआ है और समाजहित में लगातार काम किए जा रहे हैं।
#WATCH | अयोध्या, उत्तर प्रदेश | राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास महाराज ने कल 'अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी' के मामले को लेकर संसद में समाजवादी पार्टी के विरोध पर कहा, "हम देख रहे हैं कि मंदिर में व्यवस्था ठीक है... जो काम योगी… pic.twitter.com/XKWhQhnwdw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 30, 2026
30 Jul 2026 07:57 AM (IST)
30 Jul 2026 07:57 AM (IST)श्रावण के पहले दिन आद्या कात्यायनी मंदिर में शिव आरती
श्रावण मास के पहले दिन दिल्ली स्थित श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर में भगवान शिव की विशेष आरती और पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल रहा तथा सावन की शुरुआत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।
#WATCH | दिल्ली: श्रावण मास के पहले दिन दिल्ली के श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर में शिव आरती की गई। pic.twitter.com/kQC0OoxZqI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 30, 2026
30 Jul 2026 07:55 AM (IST)
30 Jul 2026 07:55 AM (IST)भारी बारिश से केदारनाथ हाईवे बाधित, DM ने किया निरीक्षण
रुद्रप्रयाग में लगातार भारी बारिश के चलते केदारनाथ हाईवे पर कई स्थानों पर भूस्खलन और सड़क कटाव की घटनाएं हुई हैं, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। हालात का जायजा लेने के लिए ज़िला मजिस्ट्रेट विशाल मिश्रा ने हाईवे के प्रभावित हिस्सों का निरीक्षण किया। प्रशासन मार्ग को जल्द बहाल करने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राहत एवं मरम्मत कार्य में जुटा है।
#WATCH रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग में भारी बारिश के कारण केदारनाथ हाईवे पर कई जगहों पर भूस्खलन और कटाव हुआ है, जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है।
ज़िला मजिस्ट्रेट विशाल मिश्रा ने ज़मीनी हालात का जायज़ा लेने के लिए हाईवे के प्रभावित हिस्सों का निरीक्षण किया। pic.twitter.com/T65gLLn4dx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 30, 2026
30 Jul 2026 07:30 AM (IST)
30 Jul 2026 07:30 AM (IST)बांकीपुर उपचुनाव से पहले पोलिंग स्टेशन पर मॉक पोल संपन्न
पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव से पहले निर्धारित मतदान केंद्रों पर मॉक पोल कराया गया। इसका उद्देश्य इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और मतदान प्रक्रिया की सुचारु कार्यप्रणाली सुनिश्चित करना था। निर्वाचन अधिकारियों की मौजूदगी में सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का परीक्षण किया गया, ताकि मतदान के दिन मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
#WATCH पटना: बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के आने वाले उपचुनाव के लिए तय पोलिंग स्टेशन पर मॉक पोल किया गया।
(वीडियो पटना विमेंस कॉलेज से है) pic.twitter.com/ESBRwwLTTc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 30, 2026
30 Jul 2026 07:02 AM (IST)
30 Jul 2026 07:02 AM (IST)सावन के पहले दिन मनकामेश्वर मंदिर में उमड़े शिवभक्त
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित प्रसिद्ध मनकामेश्वर मंदिर में सावन माह के पहले दिन भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्त जलाभिषेक और विशेष पूजन के लिए मंदिर पहुंचते रहे। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनज़र प्रशासन ने मंदिर परिसर और आसपास व्यापक इंतजाम किए हैं।
#WATCH | प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: सावन के पवित्र महीने के पहले दिन पूजा-अर्चना करने के लिए मनकामेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। pic.twitter.com/zwa7T9hSy4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 30, 2026
30 Jul 2026 06:31 AM (IST)
30 Jul 2026 06:31 AM (IST)सावन के पहले दिन बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़े श्रद्धालु
झारखंड के देवघर स्थित ऐतिहासिक बाबा बैद्यनाथ मंदिर में सावन माह के पहले दिन भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे भक्तों ने पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
देवघर, झारखंड: सावन के पवित्र महीने के पहले दिन पूजा-अर्चना करने के लिए देवघर के ऐतिहासिक बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। pic.twitter.com/BKj3oJtkON
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 30, 2026
30 Jul 2026 06:30 AM (IST)
30 Jul 2026 06:30 AM (IST)सावन के पहले दिन नागेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ा जनसैलाब
सावन माह के पहले दिन अयोध्या स्थित ऐतिहासिक नागेश्वर नाथ मंदिर में भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्त जलाभिषेक और विशेष पूजा के लिए मंदिर पहुंचते रहे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। सावन के पावन महीने की शुरुआत के साथ पूरे अयोध्या में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।
30 Jul 2026 06:28 AM (IST)
30 Jul 2026 06:28 AM (IST)बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर में आज उपचुनाव के लिए मतदान
बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर आज उपचुनाव के लिए मतदान होगा। निर्वाचन आयोग की निगरानी में वोटिंग कराई जाएगी और सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
Aaj ki taaja khabar 30 july 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘गद्दारों को फाफड़ा-जलेबी खिला रहे हैं, पर संसद जाने का वक्त नहीं!’, पीएम मोदी पर संजय राउत का तीखा हमला
Aug 08, 2026 | 12:39 PMदुष्कर्म की घटना से भड़का भंडारा, मासूम को न्याय दिलाने के लिए छात्राओं ने निकाला पैदल मार्च
Aug 08, 2026 | 12:35 PMमहिला आरक्षण पर रिजिजू का राहुल गांधी पर तंज, बोले- अब X पर ज्ञान देने के बाद संसद में बिना शर्त दें समर्थन
Aug 08, 2026 | 12:34 PMसागर जिला अस्पताल के ICU में एक हफ्ते से बंद AC, मरीज घर से ले आए कूलर- सिस्टम को शर्मसार करने वाला VIDEO
Aug 08, 2026 | 12:33 PMSL vs IND: शुभमन गिल की वापसी पर सस्पेंस, श्रीलंका XI ने 368 पर घोषित की पारी; गंभीर की मीटिंग ने बढ़ाई चिंता
Aug 08, 2026 | 12:26 PMमहंगा हुआ डॉक्टर बनना: FRA ने मंजूर की 19 प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की नई फीस; पालघर का यह कॉलेज बना सबसे महंगा
Aug 08, 2026 | 12:18 PMश्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद मामलें में दोनों पक्षों में हुई सुलह वार्ता, 18 अगस्त को फिर होगी बैठक
Aug 08, 2026 | 12:15 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














