महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कैबिनेट मंत्री आशिष शेलार और मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आधिकारिक निवास वर्षा बंगले पर पहुंचे। इस बैठक में दक्षिण और उत्तर मुंबई से पार्टी उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने और उनकी घोषणा पर चर्चा होने की संभावना है।
In Trends:
विज्ञापन
- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 26th December 2025 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 26 दिसंबर: बस एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
Breaking News Today: जयपुर-चौमू उपद्रव मामले में 75 पत्थरबाजों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनमें एक दर्जन महिलाएं भी शामिल हैं। फिलहाल पूरे इलाके में पुलिस का कड़ा पहरा रखा गया है।
- Written By: प्रतीक पांडेय , अमन उपाध्याय
Updated On:
Dec 26, 2025 | 10:00 PM

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Aaj Ki Taaja Khabar: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में ‘आतंकवाद निरोधी सम्मेलन’ का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस विजन के तहत आयोजित यह वार्षिक सम्मेलन उभरते खतरों से निपटने के लिए भारत की अगली पीढ़ी की रणनीतियों पर विचार-विमर्श का एक प्रमुख मंच बन गया है। यह सम्मेलन ऑपरेशनल फोर्सों, तकनीकी, कानूनी और फोरेंसिक विशेषज्ञों तथा आतंकवाद विरोधी गतिविधियों में लगी एजेंसियों को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों और आतंकवाद से उत्पन्न खतरों पर चर्चा का अवसर प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सम्बंधित ख़बरें
The liveblog has ended.
26 Dec 2025 09:57 PM (IST)
26 Dec 2025 09:57 PM (IST)बीएमसी चुनाव को लेकर SP ने पहली सूची जारी की
समाजवादी पार्टी ने बीएमसी चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में फिलहाल 21 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। इससे पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आज़मी यह स्पष्ट कर चुके हैं कि समाजवादी पार्टी बीएमसी चुनाव अपने दम पर ही लड़ेगी।
26 Dec 2025 09:25 PM (IST)
26 Dec 2025 09:25 PM (IST)BMC चुनाव को लेकर मंथन तेज
26 Dec 2025 08:48 PM (IST)
26 Dec 2025 08:48 PM (IST)राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मिले PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट की। इस मुलाकात की तस्वीर @rashtrapatibhvn के 'X' एकाउंट के माध्यम से साझा की गई है।
Prime Minister Shri @narendramodi called on President Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan. pic.twitter.com/powgJ8XJpj
— President of India (@rashtrapatibhvn) December 26, 2025
26 Dec 2025 08:22 PM (IST)
26 Dec 2025 08:22 PM (IST)अल फलाह यूनिवर्सिटी पहुंची NIA की टीम
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम ने आज ने आतंकी बिलाल को लेकर अल फलाह यूनिवर्सिटी पहुंची। यहां एजेंसी ने करीब दो घंटे तक बिलाल से गहन पूछताछ की।
26 Dec 2025 07:28 PM (IST)
26 Dec 2025 07:28 PM (IST)सीरिया के एक मस्जिद में धमाका, 6 की मौत
सीरिया के होम्स शहर में शुक्रवार की नमाज के समय एक मस्जिद में हुए विस्फोट में कम से कम छह लोगों की जान चली गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए।
26 Dec 2025 06:28 PM (IST)
26 Dec 2025 06:28 PM (IST)राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कई राज्यों के दौरे पर जाएंगी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 से 30 दिसंबर 2025 तक गोवा, कर्नाटक और झारखंड की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगी। अपने दौरे के दौरान 28 दिसंबर को वह कर्नाटक स्थित कारवार बंदरगाह से पनडुब्बी के माध्यम से समुद्र यात्रा करेंगी।
इसके बाद 29 दिसंबर को राष्ट्रपति झारखंड के जमशेदपुर में ओल चिकी लिपि के शताब्दी समारोह में भाग लेंगी और इसी दिन राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह को भी संबोधित करेंगी। दौरे के अंतिम दिन 30 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड के गुमला में आयोजित अंतरराज्यीय जनसांस्कृतिक समागम ‘कार्तिक जात्रा’ समारोह में उपस्थित होकर लोगों को संबोधित करेंगी।
26 Dec 2025 05:45 PM (IST)
26 Dec 2025 05:45 PM (IST)जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार है वह एक अलग भारत हैं: CM एमके स्टालिन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बीजेपी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार है, वे एक अलग तरह के भारत की तस्वीर पेश करते हैं, जहां गरीबी, धार्मिक हिंसा, हत्याएं और बेरोज़गारी जैसी समस्याएं गहराई से मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी चाहे जितने प्रयास कर ले, वह तमिलनाडु के लोगों के बीच धार्मिक कट्टरता फैलाने में सफल नहीं हो सकती, क्योंकि यहां के लोग आपसी एकता और सद्भाव के साथ रहते हैं।
26 Dec 2025 04:57 PM (IST)
26 Dec 2025 04:57 PM (IST)बांग्लादेश हिंसा में शामिल दोषियों को न्याय के कटघरे में लाए
विदेश मंत्रालय ने कहा कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार में हिंसी की कई घटनाएं सामने आई हैं। साथ ही साथ विदेश मंत्रालय ने मांग की है कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार हिंदुओं के खिलाफ हिंसा में शामिल दोषियों को न्याय के कटघरे में लाए। विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश की झूठी कहानी को भी खारिज कर दिया है।
26 Dec 2025 04:25 PM (IST)
26 Dec 2025 04:25 PM (IST)SP ने घोषी विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया
समाजवादी पार्टी ने मऊ जिले की घोषी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने सुधाकर सिंह के पुत्र सुजीत सिंह को उम्मीदवार बनाया है।
26 Dec 2025 04:14 PM (IST)
26 Dec 2025 04:14 PM (IST)मकर संक्रांति के बाद बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार
बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर संकेत मिल रहे हैं कि मकर संक्रांति के बाद जनवरी के तीसरे या चौथे सप्ताह में यह प्रक्रिया पूरी हो सकती है। फिलहाल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत सरकार में 26 मंत्री हैं। नीतीन नवीन के इस्तीफे से एक पद पहले ही खाली हो चुका है, ऐसे में अभी लगभग 10 नए मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, इनमें से जेडीयू कोटे से 6 और बीजेपी कोटे से 4 विधायकों को मंत्री बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है।
26 Dec 2025 03:07 PM (IST)
26 Dec 2025 03:07 PM (IST)वैभव सूर्यवंशी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
14 वर्षीय भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को वीर बाल दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
#WATCH | दिल्ली | 14 वर्षीय भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को वीर बाल दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। pic.twitter.com/lbcuxXn6iN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 26, 2025
26 Dec 2025 01:59 PM (IST)
26 Dec 2025 01:59 PM (IST)दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 जनवरी से शुरू
5 जनवरी से दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होगा। इस बार के विधानसभा सत्र में 5 कैग की रिपोर्ट्स को लाया जाएगा। 5 जनवरी को दिल्ली के LG वीके सक्सेना भी दिल्ली विधानसभा को संबोधित करेंगे।
26 Dec 2025 01:25 PM (IST)
26 Dec 2025 01:25 PM (IST)प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार: राष्ट्रपति मुर्मू के हाथों राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पाकर खुश हुए प्रतिभाशाली बच्चे
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 20 बच्चों को कला, संस्कृति, खेल और इनोवेशन समेत अलग-अलग क्षेत्रों में उनकी असाधारण उपलब्धियों और योगदान को पहचान देते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार दिया। राष्ट्रपति मुर्मू ने पुरस्कार पाने वालों को अपना आशीर्वाद भी दिया।
26 Dec 2025 11:01 AM (IST)
26 Dec 2025 11:01 AM (IST)लोकसभा के विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह को किया याद
लोकसभा के विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi paid floral tribute to former Prime Minister Manmohan Singh on his death anniversary today
(Source: AICC) pic.twitter.com/N1ygR0jtrO
— ANI (@ANI) December 26, 2025
26 Dec 2025 10:37 AM (IST)
26 Dec 2025 10:37 AM (IST)सीएम योगी गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व पर कीर्तन समागम कार्यक्रम में शामिल हुए
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीर बाल दिवस और साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व पर कीर्तन समागम कार्यक्रम में शामिल हुए। देखें वीडियो-
#WATCH | Lucknow: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath participates in the Kirtan Samagam program on Veer Bal Diwas and the 350th martyrdom anniversary of Sahib Sri Guru Tegh Bahadur Ji#VeerBalDiwas2025 pic.twitter.com/SRDdSfnRlF
— ANI (@ANI) December 26, 2025
26 Dec 2025 10:28 AM (IST)
26 Dec 2025 10:28 AM (IST)नई दिल्ली में प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार की प्रस्तुति में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन
नई दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार की प्रस्तुति में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संबोधित कर रही हैं। देखिए लाइव-
LIVE: President Droupadi Murmu’s address at the presentation of Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar at Vigyan Bhavan, New Delhi https://t.co/lMFYCiBibD
— President of India (@rashtrapatibhvn) December 26, 2025
26 Dec 2025 10:06 AM (IST)
26 Dec 2025 10:06 AM (IST)जयपुर में रेलिंग विवाद को लेकर पथराव और झड़प, कई पुलिसकर्मी घायल
राजस्थान के जयपुर में शुक्रवार की सुबह मस्जिद के बाहर रेलिंग लगाने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। उपद्रवियों ने पथराव किया जिसमें कई पुलिसवालों के सिर फूट गए। फिलहाल पूरे इलाके में पुलिस तैनात है।
26 Dec 2025 09:04 AM (IST)
26 Dec 2025 09:04 AM (IST)सौरभ भारद्वाज और AAP के नेताओं के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में एफआईआर दर्ज, वीरेंद्र सचदेवा बोले-
सौरभ भारद्वाज और आम आदमी पार्टी के 3 अन्य नेताओं के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में दर्ज एफआईआर पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "अगर आप किसी भी धर्म के प्रतीकों का मजाक उड़ाते हैं या धार्मिक नफरत भड़काने की कोशिश करते हैं, तो आपको इसके परिणाम भुगतने होंगे। राजनीति एक ऐसा क्षेत्र है जहां इसमें शामिल सभी लोगों को एक निश्चित स्तर की मर्यादा का पालन करना चाहिए... दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और कानून अपना काम करेगा।"
26 Dec 2025 08:11 AM (IST)
26 Dec 2025 08:11 AM (IST)कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल जारी
कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल की जा रही है।
#WATCH | Delhi: Rehearsals for the 26th January Republic Day parade underway at Kartavya Path. pic.twitter.com/W3MNzCmeuX
— ANI (@ANI) December 26, 2025
26 Dec 2025 07:29 AM (IST)
26 Dec 2025 07:29 AM (IST)इंडिगो आज से देगा मुआवजा, 3-5 दिसंबर के बीच फ्लाइट कैंसिल पर ₹10 हजार का ट्रैवल वाउचर
एयरलाइन कंपनी इंडिगो फ्लाइट कैंसिल से प्रभावित यात्रियों को रिफंड के अलावा मुआवजे में ट्रैवल वाउचर देगी। कंपनी के अनुसार 3-5 दिसंबर के बीच फ्लाइट कैंसिल से ज्यादा परेशान हुए पैसेंजर्स को ₹10000 का ट्रैवल वाउचर मिलेगा। यह वाउचर आज से यात्रियों को दिया जाना चालू होगा।
26 Dec 2025 06:52 AM (IST)
26 Dec 2025 06:52 AM (IST)आज से लागू होगा रेलवे का बढ़ा हुआ किराया
रेलवे का बढ़ा हुआ किराया 26 दिसंबर से लागू हो गया है। अब 215 किलोमीटर से ज्यादा का सफर करने वाले यात्रियों को अब हर किलोमीटर के लिए 1 से 2 पैसे ज्यादा चुकाने होंगे। द्वितीय श्रेणी आर्डिनरी ट्रेनों के किराये में 2025 किमी तक कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।
26 Dec 2025 06:45 AM (IST)
26 Dec 2025 06:45 AM (IST)नवी मुंबई के तलोजा एमआईडीसी क्षेत्र में एक केमिकल कंपनी में भीषण आग
महाराष्ट्र के नवी मुंबई के तलोजा एमआईडीसी क्षेत्र में एक केमिकल कंपनी में भयानकआग लग गई। दमकल के लोग आग को काबू करने में लगे हैं।
#WATCH | Navi Mumbai, Maharashtra | A massive fire broke out at a chemical company in the Taloja MIDC area. Firefighting operations are underway. pic.twitter.com/LXBAv0lcjV
— ANI (@ANI) December 25, 2025
Aaj ki taaja khabar 26th december 2025 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On: Dec 26, 2025 | 06:40 AM
Topics:
विज्ञापन
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 23 February: सोमवार को मेष और धनु राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल!
Feb 23, 2026 | 12:05 AMसाउथ अफ्रीका ने Team India को दिखाया आईना, आसानी से जीता सुपर-8 का मैच, ‘मैन इन ब्लू’ की हार का कौन जिम्मेदार?
Feb 22, 2026 | 11:47 PMसाउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के लिए भारत के बल्लेबाज जिम्मेदार, इस विश्व कप में सामने आया ओपनर्स का घटिया रिकॉर्ड
Feb 22, 2026 | 11:26 PMIND vs SA: अहमदाबाद में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका ने 76 रन के बड़े अंतर से जीता मुकाबला
Feb 22, 2026 | 10:37 PMएडेन मार्करम के लिए ‘काल’ बने अर्शदीप सिंह! टी20 वर्ल्ड कप में भी नहीं चला बल्ला, बनाया 7वीं बार शिकार
Feb 22, 2026 | 10:19 PMशादी के मंडप से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची 10वीं की छात्रा, वीडियो वायरल
Feb 22, 2026 | 10:14 PMराज्यसभा पर उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, शरद पवार किनारे, कांग्रेस से सीधी बात
Feb 22, 2026 | 10:04 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














