आज की ताजा खबर 19 फरवरी: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Aaj Ki Taza Khabar Live: दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 चल रहा है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का उद्घाटन किया।
Breaking News
ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)

Breaking News Today Live: दिल्ली में ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ का आयोजन जारी है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह लगभग 9:40 बजे भारत मंडपम पहुंचे हैं। कार्यक्रम में फ्रांस के राष्ट्रपति, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव और दुनिया की प्रमुख टेक कंपनियों के शीर्ष अधिकारी भी शिरकत कर रहे हैं और अपने विचार साझा करेंगे। वहीं, कांग्रेस महासचिव और असम स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष प्रियंका गांधी वाड्रा आज दो दिन के दौरे पर असम रवाना होंगी। इस दौरान वह गुवाहाटी में स्थित प्रसिद्ध मां कामाख्या मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगी।

इमैनुएल मैक्रों दिल्ली एयरपोर्ट से फ्रांस के लिए रवाना

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और फर्स्ट लेडी ब्रिगिट मैक्रों इंडिया एआई समिट 2026 में शामिल होने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना हुए।

विष्णु प्रसाद शर्मा भाजपा के साथ थे ही नहीं : सुवेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने भाजपा विधायक विष्णु प्रसाद शर्मा के टीएमसी में शामिल होने पर कहा कि वे पार्टी के साथ नहीं थे। 2024 में वे निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर राजू बिस्ता के खिलाफ चुनाव में खड़े हुए थे। उन्हें 5000 वोट मिले। वे जानते थे कि उन्हें टिकट नहीं मिलेगा। वे भाजपा के साथ नहीं हैं। जो भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ खड़े हुए, वो क्या भाजपा के साथ है।

असम में फीडबैक के आधार पर नेताओं को बांटेंगे टिकट: प्रियंका गांधी

कांग्रेस सांसद और असम विधानसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमिटी की चेयरपर्सन प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि अभी मैं सबसे मिल रही हूं। सबसे सुझाव ले रही हूं। दो दिन हम यही करेंगे। व्यक्तिगत तौर पर हम जितने ज्यादा लोगों से मिल सकते हैं, मिलेंगे। स्क्रीनिंग कमिटी के सदस्य 4-5 दिनों से सभी जिलों में जा रहे हैं। हम पूरा फीडबैक लेंगे और उसका आकलन करेंगे। हमारा प्रयास यही होगा कि टिकट अच्छी तरीके से बंटे।

चुनाव आयोग ने प्रदेशों के अफसरों को एसआईआर को लेकर दिया निर्देश

भारत के चुनाव आयोग ने कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य चुनाव अधिकारियों को आने वाले स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन ऑफ़ इलेक्टोरल रोल्स (SIR) की तैयारी का काम पूरा करने का निर्देश दिया है, जिसके अप्रैल 2026 से शुरू होने की उम्मीद है।

कांग्रेस देश के लिए अच्छी बात कर ही नहीं सकती: रिजिजू

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस कभी अच्छी बात कर ही नहीं सकती। हमने तो कभी कांग्रेस को अच्छी बात करते सुना ही नहीं है। कांग्रेस के मुंह से देश की तरक्की के लिए कोई अच्छी बात आपने सुना है?

राहुल गांधी ने गुजरात कांग्रेस के नेताओं के साथ की बैठक

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुजरात के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की।

शिवाजी महाराज की तुलना टीपू सुल्तान से नहीं की जा सकती: राणे

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने कहा कि शिवाजी महाराज और टीपू सुल्तान की तुलना नहीं की जा सकती। शिवाजी महाराज ने हिंदू स्वराज्य की स्थापना की, जबकि टीपू ने मंदिरों को नष्ट किया और लोगों को अपना धर्म बदलने के लिए मजबूर किया।

एक्सरसाइज MILAN-2026 में पहुंचे राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नेवी चीफ एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी के साथ विशाखापत्तनम में एक्सरसाइज MILAN-2026 के 13वें एडिशन के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए।

एआई समिट में भाग लेने पहुंचे स्पेन के राष्ट्रपति

स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज एआई समिट में शामिल होने के बाद दिल्ली पहुंचे। वो दिल्ली एयरपोर्ट से आयोजन स्थल के लिए रवाना हुए।

सुप्रीम कोर्ट ने 'फ्रीबीज' पर की सख्त टिप्पणी

सुप्रीम कोर्ट ने 'फ्रीबीज' यानी मुफ्त सुविधाओं पर कड़ी टिप्पणी की है। CJI ने कहा कि घाटे में चल रहे राज्य मुफ्त भोजन, बिजली और साइकिल जैसी योजनाएं बांट रहे हैं, जिससे देश का आर्थिक विकास बाधित हो रहा है।

दिल्ली, मुंबई समेत कई एयरपोर्ट पर Navitaire सर्वर डाउन

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज सुबह अचानक चेक-इन सिस्टम फेल हो गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह समस्या Navitaire सर्वर में तकनीकी गड़बड़ी के कारण हुई, जो सुबह 6:45 बजे से 7:28 बजे तक 43 मिनट तक जारी रही। इस दौरान, प्रमुख एयरलाइंस जैसे इंडिगो, अकासा एयर, स्पाइसजेट और एयर इंडिया एक्सप्रेस की चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रिया बुरी तरह प्रभावित हुई, और यात्रियों को लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ा।

रमजान में बंद की जाएं शराब की दुकानें: AIMIM

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शोएब जमई ने सरकार से मांग की है कि रमजान के दौरान राजधानी में शराब की दुकानों को बंद रखा जाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार से अपील है कि पवित्र महीने में सभी शराब के ठेके बंद किए जाएं और सार्वजनिक स्थानों पर शराब की बिक्री व सेवन पर रोक लगाई जाए।

पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी

चंडीगढ़ स्थित पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था में तुरंत सख्ती बढ़ा दी गई है। सचिवालय प्रशासन को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ है, जिसमें इमारत को धमाके से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस सूचना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और एहतियातन पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में लिया गया है।

नोएडा में कई स्कूलों को बम की धमकी

नोएडा में एक बार फिर से स्कूलों को मिली धमकी वाला मेल मिला है। यहां करीब एक दर्जन स्कूलों में बम होने की धमकी दी गई है। यह जानकारी ईमेल के जरिए भेजी गई थी।

AI समिट में PM मोदी का संबोधन लाइव

पीएम मोदी पहुंचे भारत मंडपम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एआई समिट को संबोधित करने के लिए भारत मंडपम पहुंच चुके हैं। उससे पहले भारत में आयोजित पहले ग्लोबल साउथ एआई समिट को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक आधारभूत तकनीक है, जो काम करने, सीखने और निर्णय लेने के तरीकों में व्यापक बदलाव ला रही है।

शिवजयंती के दौरान बेकाबू हुई भीड़, महिला-बच्चों सहित कई घायल

पुणे में शिवजयंती के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई। इस दौरान भगदड़ जैसे हालात बन गए। यही वजह है कि इसमें महिला-बच्चों सहित कई लोग घायल हुए हैं।

सड़क हादसे के बाद नहर में गिरी कार, मथुरा में 4 लोगों की मौत

मथुरा के गोवर्धन बाईपास पर भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद कार नहर में गिर गई थी। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से कार और शवों को बाहर निकाला है।

PM मोदी ने दी रमजान की मुबारकबाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को रमजान के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पवित्र महीना समाज में एकता और भाईचारे की भावना को और सुदृढ़ करे। मुसलमानों का पावन महीना रमजान आज, 19 फरवरी से शुरू हो रहा है।

आज दो दिवसीय दौरे पर असम जाएंगी प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव और असम स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष प्रियंका गांधी वाड्रा आज दो दिवसीय दौरे पर असम जाएंगी। इस दौरान वो गुवाहाटी में मां कामाख्या देवी के दर्शन करेंगी।

प्रधानमंत्री मोदी आज ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026’ में होंगे शामिल

दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 चल रहा है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में शामिल होंगे। सुबह करीब 9:40 बजे उद्घाटन समारोह होगा। इसमें फ्रांस के राष्ट्रपति, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव और दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों के प्रमुख भी मौजूद होंगे और अपने विचार रखेंगे।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com