- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 20th February 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 20 फरवरी LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
Aaj Ki Taza Khabar Live: आज गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिन के दौरे पर असम पहुंचे। वहीं एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज उग्र प्रदर्शन किया।
- Written By: अक्षय साहू , अमन उपाध्याय

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today Live: अमेरिका के सर्वोच्च न्यायालय ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उस निर्णय को असंवैधानिक करार दिया है, जिसमें उन्होंने आपातकालीन अधिकारों का उपयोग करते हुए कई देशों पर व्यापक टैरिफ लागू किए थे। वहीं, आज गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिन के दौरे पर असम पहुंचे। इधर, जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। सुंदरबनी के नाथुआ तिब्बा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियां देखे जाने के बाद सेना ने तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया और इलाके को घेर लिया। इलके अलावा, नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में इंडियन यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने चार कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 9 अप्रैल LIVE: प्रधानमंत्री मोदी आज बंगाल में तीन चुनावी रैलियां
आज की ताजा खबर 8 अप्रैल: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन पर ED का शिकंजा, 39 करोड़ की संपत्ति कुर्क; मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा ऐक्शन
आज की ताजा खबर 7 अप्रैल LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
20 Feb 2026 09:51 PM (IST)
20 Feb 2026 09:51 PM (IST)जम्मू-कश्मीर के कठुआ में दिखे संदिग्ध आतंकी
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के मालथा क्षेत्र में संदिग्ध आतंकवादियों की मौजूदगी की खबर के बाद सुरक्षाबलों ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। स्थानीय निवासियों ने इलाके में 2 से 3 संदिग्ध आतंकियों को देखे जाने की सूचना दी, जिसके बाद पूरे क्षेत्र को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
20 Feb 2026 08:52 PM (IST)
20 Feb 2026 08:52 PM (IST)अमेरिका के सर्वोच्च न्यायालय ने टैरिफ को बताया गैरकानूनी
संयुक्त राज्य अमेरिका के सर्वोच्च न्यायालय ने पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प के उस फैसले को असंवैधानिक ठहराया है, जिसके तहत उन्होंने आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए कई व्यापारिक साझेदार देशों पर व्यापक टैरिफ लगाए थे। अदालत ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के आर्थिक कदम उठाने के लिए आपातकालीन अधिकारों का उपयोग कानूनी दायरे से बाहर था।
20 Feb 2026 08:01 PM (IST)
20 Feb 2026 08:01 PM (IST)अफगानिस्तान 5.7 तीव्रता का भूकंप
उत्तरी अफगानिस्तान में सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.7 दर्ज की गई। हालांकि अब तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है।
20 Feb 2026 07:14 PM (IST)
20 Feb 2026 07:14 PM (IST)नौशेरा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम
जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के नजदीक सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की एक बड़ी साजिश को विफल कर दिया। सुंदरबनी इलाके के नाथुआ तिब्बा क्षेत्र में संदिग्ध हलचल देखे जाने के बाद सेना ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और सर्च ऑपरेशन चलाया।
तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी मात्रा में हथियार और अन्य सामग्री बरामद हुई। जब्त किए गए सामान में एक एके-47 राइफल, दो मैगजीन और पर्याप्त संख्या में गोलियां शामिल हैं। इसके अलावा तीन रक्सैक, कंबल, राशन और कपड़े भी बरामद किए हैं।
20 Feb 2026 06:54 PM (IST)
20 Feb 2026 06:54 PM (IST)गैर-जमानती धाराओं में केस दर्ज
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, भारत मंडपम में इंडियन यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए आरोपियों को लोक सेवक को उसके कर्तव्य निर्वहन में स्वेच्छा से बाधा डालने की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। ये धाराएं गैर-जमानती हैं।
Indian Youth Congress Bharat Mandapam protest | Delhi Police Sources say, "The accused have been arrested under sections of voluntarily obstructing a public servant in the discharge of his duty. Sections are non-bailable"
— ANI (@ANI) February 20, 2026
20 Feb 2026 06:14 PM (IST)
20 Feb 2026 06:14 PM (IST)हिंदी और स्थानीय भाषाएं एक ही माता की दो बहनें: अमित शाह
अगरतला में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हिंदी और स्थानीय भाषाओं के बीच कभी कोई टकराव नहीं हो सकता क्योंकि वे एक ही माता की दो बहनें हैं। हिंदी सभी भाषाओं की मित्र है। जब हिंदी को बढ़ावा दिया जाता है तो सभी भाषाएं मजबूत होती हैं। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरा देश अपनी भाषा को सीखकर और अपनाकर आगे बढ़ने के संकल्प के साथ मजबूती से खड़ा है।
#WATCH | Agartala, Tripura | Union Home Minister Amit Shah says, "...There can never be a conflict between Hindi and local languages because they are two sisters of the same mother... Hindi is the friend of all languages. When Hindi is promoted, all languages become… pic.twitter.com/qirKl8mGNx
— ANI (@ANI) February 20, 2026
20 Feb 2026 05:28 PM (IST)
20 Feb 2026 05:28 PM (IST)यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ता गिरफ्तार, पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी आज
नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडियन यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने चार कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। सभी आरोपियों को आज पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने दर्ज एफआईआर में कई गंभीर धाराएं लगाई हैं। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक तीखी झड़प भी हुई। फिलहाल दिल्ली पुलिस इस मामले में किसी बड़ी साजिश की आशंका को लेकर जांच कर रही है।
20 Feb 2026 05:17 PM (IST)
20 Feb 2026 05:17 PM (IST)IMF प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने PM मोदी की सराहना की
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान IMF प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने भारत की पहल की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति और भारत के प्रधानमंत्री द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को सकारात्मक दिशा देने के प्रयास सराहनीय हैं। जॉर्जीवा ने विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने एआई के लोकतंत्रीकरण को इस शिखर सम्मेलन के केंद्र में रखकर इसे जनहित और समावेशी विकास से जोड़ा है।
#WATCH | Delhi | At the India AI Impact Summit, IMF MD Kristalina Georgieva says, "I am please that the President of France and Prime Minister of India for taking AI on such a productive journey. To Prime Minister Modi, thank you for placing the democratisation of AI at the heart… pic.twitter.com/uZU7Dox3Go
— ANI (@ANI) February 20, 2026
20 Feb 2026 04:28 PM (IST)
20 Feb 2026 04:28 PM (IST)राज कुंद्रा को बिटकॉइन स्कैम मामले में मिली जमानत
बिटकॉइन स्कैम से जुड़े मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को बड़ी राहत मिली है। मुंबई की विशेष पीएमएलए कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है।
#WATCH | Mumbai | After being granted bail in Bitcoin scam case, businessman Raj Kundra says," Satyamev Jayate..." pic.twitter.com/JvXskt71Xq
— ANI (@ANI) February 20, 2026
20 Feb 2026 04:01 PM (IST)
20 Feb 2026 04:01 PM (IST)भारत की छवि खराब करने की कोशिश: रक्षा मंत्री
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जब पूरी दुनिया नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट पर नजरें टिकाए हुए थी और तकनीक व नवाचार के क्षेत्र में भारत के उभरते वैश्विक नेतृत्व को देख रही थी, उसी समय कांग्रेस पार्टी ने इस ऐतिहासिक आयोजन का समर्थन करने के बजाय उसमें व्यवधान उत्पन्न करने का मार्ग अपनाया। उन्होंने आरोप लगाया कि युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल पर अनुचित आचरण करते हुए हंगामा किया जो बेहद खेदजनक है। उनके अनुसार, इस तरह की गतिविधियां न सिर्फ आयोजन की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास भी प्रतीत होती हैं।
Defence Minister Rajnath Singh says," While the entire world was watching India host the AI Impact Summit at Bharat Mandapam in New Delhi and witnessing our growing global leadership in the fields of technology and innovation, the Congress party chose the path of disrupting the… pic.twitter.com/lFBxSUGEna
— ANI (@ANI) February 20, 2026
20 Feb 2026 03:24 PM (IST)
20 Feb 2026 03:24 PM (IST)मॉरिशस के प्रधानमंत्री से मिले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में मॉरिशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
20 Feb 2026 02:47 PM (IST)
20 Feb 2026 02:47 PM (IST)भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत मंडपम में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शर्ट उतारकर विरोध जताया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
20 Feb 2026 02:35 PM (IST)
20 Feb 2026 02:35 PM (IST)विनोद जाखड़ बने NSUI के अध्यक्ष
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संगठन में अहम बदलाव करते हुए विनोद जाखड़ को तत्काल प्रभाव से नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।
20 Feb 2026 02:00 PM (IST)
20 Feb 2026 02:00 PM (IST)भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत मंडपम में टॉपलेस होकर विरोध प्रदर्शन किया और मोदी विरोधी नारे लगाए।
#WATCH दिल्ली: इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत मंडपम में टॉपलेस होकर विरोध प्रदर्शन किया और मोदी विरोधी नारे लगाए।
(सोर्स: इंडियन यूथ कांग्रेस) pic.twitter.com/ASRqcqfVkw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2026
20 Feb 2026 01:05 PM (IST)
20 Feb 2026 01:05 PM (IST)स्लोवाक रिपब्लिक के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी-पीएम मोदी की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्लोवाक रिपब्लिक के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
#WATCH | दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्लोवाक रिपब्लिक के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
(सोर्स: DD) pic.twitter.com/Zy4Cy4Wnxp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2026
20 Feb 2026 12:37 PM (IST)
20 Feb 2026 12:37 PM (IST)विकसित भारत में मध्य प्रदेश अपनी बड़ी भूमिका अदा कर रहा: CM मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, हमारा राज्य कृषि प्रधान राज्य है और हमारा देश में बहुत बड़ा योगदान है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और मध्य प्रदेश इसमें अपनी बड़ी भूमिका अदा कर रहा है। हम चिकित्सा के क्षेत्र में AI का बढ़ता हुआ लाभ उठाकर बीमारियों की सही समय से पहचान और उसका निदान करेंगे। आने वाले समय में हम कई और कंपनियों का लाभ लेंगे। हम बड़े और छोटे शहरो में IT पार्कों को प्रमोट कर रहे हैं। हम आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश की ओर बढ़ते हुए दिखाई देंगे। हमने कई कंपनियों के साथ MOU किया है और हमने कइयों को बुलाया भी है।
#WATCH दिल्ली: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "... हमारा राज्य कृषि प्रधान राज्य है और हमारा देश में बहुत बड़ा योगदान है... प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और मध्य प्रदेश इसमें अपनी बड़ी भूमिका अदा कर रहा है। हम चिकित्सा के क्षेत्र में AI का… pic.twitter.com/SFFgW0QuBy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2026
20 Feb 2026 12:18 PM (IST)
20 Feb 2026 12:18 PM (IST)प्रियंका गांधी वाड्रा के बयान पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के बयान पर कहा, महिलाएं हमारे देश की आधी आबादी हैं। प्रियंका गांधी ने पिछले चुनाव में भी उत्तर प्रदेश में महिलाओं को एकजुट करके उनका साथ लेने का प्रयास किया था। महिलाओं की अधिक आबादी प्रधानमंत्री मोदी की सोच के साथ जुड़ी हुई है। हमारी कई योजनाओं में महिलाओं को प्राथमिकता देने की बात कही गई है। हमारे यहां(बिहार में) महिलाओं को उद्यमी बनाने के लिए प्रति महिला 10 हजार रुपए की राशि आवंटित की गई है। हमने एक-एक योजना में महिलाओं को प्राथमिकता दी है।
#WATCH पटना, बिहार: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के बयान पर कहा, "... महिलाएं हमारे देश की आधी आबादी हैं। प्रियंका गांधी ने पिछले चुनाव में भी उत्तर प्रदेश में महिलाओं को एकजुट करके उनका साथ लेने का प्रयास किया था... महिलाओं की अधिक आबादी… pic.twitter.com/fVoMoFSrcz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2026
20 Feb 2026 12:08 PM (IST)
20 Feb 2026 12:08 PM (IST)हरियाणा CM नायब सिंह सैनी ने डॉ. भीम राव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज बजट सत्र के लिए राज्य विधानसभा में जाते समय डॉ. भीम राव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी।
#WATCH | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज बजट सत्र के लिए राज्य विधानसभा में जाते समय डॉ. भीम राव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी।
(सोर्स: DIPR, हरियाणा) pic.twitter.com/PFh6N78cjk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2026
20 Feb 2026 11:36 AM (IST)
20 Feb 2026 11:36 AM (IST)यह उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास का बजट: धर्मपाल सिंह
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा, बजट पर चर्चा होगी, यह एक ऐतिहासिक बजट है। यह उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास का बजट है। मुख्यमंत्री द्वारा पेश किए गए बजट में उत्तर प्रदेश की दो प्राथमिकताएं हैं - लोगों को पूरी सुरक्षा देना और राज्य का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना।
#WATCH | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा, "बजट पर चर्चा होगी, यह एक ऐतिहासिक बजट है। यह उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास का बजट है। मुख्यमंत्री द्वारा पेश किए गए बजट में उत्तर प्रदेश की दो प्राथमिकताएं हैं - लोगों को पूरी सुरक्षा देना और राज्य का सर्वांगीण… pic.twitter.com/QqdmI1BNzU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2026
20 Feb 2026 11:34 AM (IST)
20 Feb 2026 11:34 AM (IST)बिहार विधानसभा के बाहर RJD विधायकों का प्रदर्शन
RJD नेता राबड़ी देवी ने कहा, कुछ जिलों में बच्चियों के साथ दुष्कर्म हो रहा है। सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए और लगाम लगानी चाहिए। सारा देश और बिहार देख रहा है। क्या यह राम राज्य है?
#WATCH पटना, बिहार: RJD नेता राबड़ी देवी ने कहा, "... कुछ जिलों में बच्चियों के साथ दुष्कर्म हो रहा है। सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए और लगाम लगानी चाहिए... सारा देश और बिहार देख रहा है... क्या यह राम राज्य है?..." pic.twitter.com/DHlEm5VWtM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2026
20 Feb 2026 10:43 AM (IST)
20 Feb 2026 10:43 AM (IST)पैक्स सिलिका में शामिल हुआ भारत
भारत और अमेरिका के बीच पैक्स सिलिका घोषणा पर हस्ताक्षर हुए, इस मौके पर केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव और अमेरिका के आर्थिक मामलों के अवर सचिव जैकब हेलबर्ग मौजूद रहे।
#WATCH | दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच पैक्स सिलिका घोषणा पर हस्ताक्षर हुए, इस मौके पर केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव और अमेरिका के आर्थिक मामलों के अवर सचिव जैकब हेलबर्ग मौजूद रहे। pic.twitter.com/XvWqLDeBae
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2026
20 Feb 2026 10:27 AM (IST)
20 Feb 2026 10:27 AM (IST)पटना हाई कोर्ट के नोटिस का जवाब देंगे: राजीव रंजन
JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद ने पटना हाई कोर्ट द्वारा बिहार सत्ता पक्ष और विपक्ष के 42 विधायकों को नोटिस दिए जाने पर कहा, "ज्यादातर विधायकों ने अपनी बात रखी है, हाई कोर्ट द्वारा जो नोटिस दिए गए हैं उसका ये सदस्य बिंदुवार जवाब देंगे। राज्यसभा चुनाव पर उन्होंने कहा, "जो परिस्थितियां बनी हैं उसमें हम पांचों सीटें जीतेंगे ऐसे संकेत मिल रही है। राज्यसभा में इन सीटों को जीतने के बाद हमारी संख्या में बढ़ोतरी होगी।
#WATCH | पटना, बिहार: JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद ने पटना हाई कोर्ट द्वारा बिहार सत्ता पक्ष और विपक्ष के 42 विधायकों को नोटिस दिए जाने पर कहा, "ज्यादातर विधायकों ने अपनी बात रखी है, हाई कोर्ट द्वारा जो नोटिस दिए गए हैं उसका ये सदस्य बिंदुवार जवाब देंगे..."
राज्यसभा चुनाव पर… pic.twitter.com/VfG2niCwXS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2026
20 Feb 2026 10:24 AM (IST)
20 Feb 2026 10:24 AM (IST)जनता देख रही है कैसे असम की सारी संपत्ति द्योगपतियों को दी जा रही: प्रियंका गांधी वाड्रा
असम विधानसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरपर्सन और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य भी अलग-अलग जगहों पर गए हैं और लोगों से बात की है। जनता देख रही है कि कैसे असम की सारी संपत्ति, असम के लोगों की संपत्ति, बड़े-बड़े उद्योगपतियों को दी जा रही है। यहां के लोग यह जानते हैं। हमारे नेता ने यह दिखाने के लिए एक पैम्फलेट तैयार किया है कि क्या हो रहा है।
#WATCH | गुवाहाटी: असम विधानसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरपर्सन और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "...स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य भी अलग-अलग जगहों पर गए हैं और लोगों से बात की है... जनता देख रही है कि कैसे असम की सारी संपत्ति, असम के लोगों की संपत्ति,… pic.twitter.com/yNZWR6cZuG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2026
20 Feb 2026 09:41 AM (IST)
20 Feb 2026 09:41 AM (IST)जबलपुर में हिंसा मामले में 15 से ज्यादा संदिग्ध गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के जबलपुर के एसपी संपत उपाध्याय ने वहां हुई हिंसा को लेकर कहा, “सीहोरा थाने के आजाद चौक क्षेत्र में दो बच्चों के बीच झगड़ा हुआ, जिसमें ईंट-पत्थर फेंके गए। हालांकि, इसमें कोई गंभीर घायल नहीं हुआ और न ही कोई बड़ा नुकसान हुआ। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। 15 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। CCTV फुटेज के आधार पर जांच जारी है और FIR दर्ज की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”
20 Feb 2026 09:13 AM (IST)
20 Feb 2026 09:13 AM (IST)लखनऊ पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए अपने खिलाफ दायर 2018 के मानहानि केस के सिलसिले में सुल्तानपुर की एक अदालत में पेश होंगे।
#WATCH | लखनऊ: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे।
वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए अपने खिलाफ दायर 2018 के मानहानि केस के सिलसिले में सुल्तानपुर की एक अदालत में पेश होंगे। pic.twitter.com/DVToxcV3jJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2026
20 Feb 2026 09:12 AM (IST)
20 Feb 2026 09:12 AM (IST)रायबरेली के कुम्हार को 1 करोड़ 25 हजार 297 रुपये का नोटिस
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कुम्हार मोहम्मद शहीद को जीएसटी विभाग की ओर से 1 करोड़ 25 हजार 297 रुपये का नोटिस मिला है। नोटिस मिलने के बाद उनके परिवार में हड़कंप मच गया है और मोहम्मद शहीद तथा उनका परिवार सदमे में हैं। यह नोटिस उन्हें डाक के माध्यम से प्राप्त हुआ है।
20 Feb 2026 08:46 AM (IST)
20 Feb 2026 08:46 AM (IST)चुनाव में महिलाओं का ध्यान भटकाने के लिए BJP भेजती है पैसे: प्रियंका गांधी
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, क्या यहां युवाओं को रोजगार मिल रहे हैं? जहां भी भाजपा की सरकार है, वे चुनाव से पहले महिलाओं को पैसे भेजते हैं। लेकिन क्या उन पांच सालों में उन महिलाओं को सुरक्षा दी गई? यहां क्राइम बढ़ रहा है। उन पांच सालों में कितनी महिलाओं को नौकरी दी गई? कितनी महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने में मदद की गई? सच तो यह है कि ये सब बातें उनका ध्यान भटकाने के लिए कही जा रही हैं, और इस राज्य की सारी संपत्ति लोगों के हाथों से निकलकर एक परिवार के हाथों में जा रही है, जो इस राज्य पर राज कर रहा है।
#WATCH | गुवाहाटी: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "क्या यहां युवाओं को रोज़गार मिल रहे हैं?... जहां भी भाजपा की सरकार है, वे चुनाव से पहले महिलाओं को पैसे भेजते हैं। लेकिन क्या उन पांच सालों में उन महिलाओं को सुरक्षा दी गई? यहां क्राइम बढ़ रहा है। उन पांच सालों में… pic.twitter.com/DcGskqg4zF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2026
20 Feb 2026 08:26 AM (IST)
20 Feb 2026 08:26 AM (IST)लोकसभा सांसद सिंगकों की खेलने के दौरान मौत
मेघालय की राजधानी शिलांग में गुरुवार शाम फुटबॉल खेलते समय लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे. सिंगकों अचानक गिर पड़े और हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया।
20 Feb 2026 07:51 AM (IST)
20 Feb 2026 07:51 AM (IST)अमित शाह जीवंत ग्राम कार्यक्रम के दूसरे चरण की शुरुआत करेंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज सीमावर्ती गांवों के व्यापक और सतत विकास के लिए तैयार किए गए जीवंत ग्राम कार्यक्रम (वीवीपी) के दूसरे चरण का शुभारंभ करेंगे। इस चरण में 15 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 1,954 सीमावर्ती गांव शामिल हैं। आधिकारिक बयान के अनुसार, वीवीपी का यह दूसरा चरण पूरी तरह से केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित होगा। योजना के लिए वित्तीय वर्ष 2028-29 तक 6,839 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य इन सीमावर्ती गांवों में बुनियादी ढांचा, शिक्षा, स्वास्थ्य, जल आपूर्ति और अन्य सामाजिक सेवाओं का सतत विकास सुनिश्चित करना है।
20 Feb 2026 07:14 AM (IST)
20 Feb 2026 07:14 AM (IST)केरला स्टोरी-2 फर्जी कहानियों पर आधारित कहानी है: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी
अखिल भारतीय मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने फिल्म ‘द केरला स्टोरी-2’ पर कहा, 'केरला स्टोरी-2 फर्जी कहानियों पर आधारित कहानी है और आजकल के निर्देशकों का पैसा कमाने का एक चलन चल चुका है। चाहे जैसे कमाना है। आजकल की फिल्म सांप्रदायिक तनाव को बढ़ाने वाली और हिंदू-मुस्लिम भाई-चारे को खत्म करने वाली है। केरला स्टोरी-2 में लव-जिहाज दिखाया, मुस्लिम लड़कियां आतंकवाद से प्रेरित है, और भी मुस्लिम लड़कियों को गलत काम करते दिखाया गया है ये तमाम चीजे मुसलमानों को बदनाम करने के लिए एक योजना के तहत इस तरह का ये काम हो रहा है। ये समाज को अच्छा नहीं देती है।
#WATCH | बरेली, उत्तर प्रदेश: अखिल भारतीय मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने फिल्म ‘द केरला स्टोरी-2’ पर कहा, 'केरला स्टोरी-2 फर्जी कहानियों पर आधारित कहानी है और आजकल के निर्देशकों का पैसा कमाने का एक चलन चल चुका है। चाहे जैसे कमाना है। आजकल की… pic.twitter.com/ySqOr8lkTo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2026
20 Feb 2026 06:24 AM (IST)
20 Feb 2026 06:24 AM (IST)AI निश्चित रूप से एक वास्तविकता है: कलिकेश नारायण सिंह देव
बीजू जनता दल के विधायक कलिकेश नारायण सिंह देव ने भारत एआई इम्पैक्ट समिट पर कहा कि एआई अब एक सच्चाई बन चुका है। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिखर सम्मेलन का आयोजन सराहनीय और स्वागत योग्य कदम है। साथ ही भविष्य में एआई के लिए व्यापक नियामक ढांचे की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
#WATCH | Bhubaneswar, Odisha: On India AI Impact Summit, BJD MLA Kalikesh Narayan Singh Deo says, "AI is certainly a reality... It is good to have a summit, and it is a welcome step... Some larger-scale regulatory framework (for AI) would be required going ahead." pic.twitter.com/RcXIEuBAjt
— ANI (@ANI) February 19, 2026
Aaj ki taaja khabar 20th february 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
खरात के खिलाफ सबूतों का पहाड़! SIT ने ED को सौंपे बैंक खाते और दस्तावेज, आज कोर्ट में होगी पेशी
Apr 09, 2026 | 07:40 AMDhurandhar 2 Collection: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त हुई ‘धुरंधर 2’, सिंगल डिजिट में की कमाई, फिर भी रिकॉर्ड रहा कायम
Apr 09, 2026 | 07:39 AMअथर्व हत्याकांड: पूरा क्राइम सीन रीक्रिएट करेगी नागपुर पुलिस; आरोपियों का केस लड़ने से वकीलों ने किया इनकार
Apr 09, 2026 | 07:28 AMनवभारत संपादकीय: एसआईआर विवाद में फंसा बंगाल, कैसा चुनाव जिसमें लाखों लोग वोटिंग से वंचित
Apr 09, 2026 | 07:27 AMमोदी सरकार का बड़ा यू-टर्न! भारत ने COP33 की मेजबानी के प्रस्ताव से नाम वापस लिया, 2 साल बाद होना था आयोजन
Apr 09, 2026 | 07:25 AMSwara Bhasker Controversy: ट्वीट और ओपन लेटर से मचाया हंगामा, हर मुद्दे पर खुलकर बोलीं स्वरा भास्कर
Apr 09, 2026 | 07:21 AMपुडुचेरी, केरलम और असम में वोटिंग का हुआ आगाज, भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात, जानें लेटेस्ट अपडेट
Apr 09, 2026 | 07:21 AMवीडियो गैलरी

ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM














