- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 22nd February 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 22 फरवरी: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी ख़बरें
Aaj Ki Taaza Khabar Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। वहीं, आज वो मेरठ के शताब्दी नगर स्टेशन से नमो भारत रैपिड रेल के विस्तार का उद्घाटन करेंगे।
- Written By: अक्षय साहू , रंजन कुमार

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today Live:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ में रैपिड रेल और मेट्रो की सुविधा का उद्घाटन किया। साथ ही दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के दो खंडों का लोकार्पण भी किया। मेरठ का रैपिड रेल-मेट्रो कॉरिडोर 23 किलोमीटर लंबा है, जबकि दिल्ली में न्यू अशोक नगर से सराय काले खां तक का रैपिड रेल कॉरिडोर पांच किलोमीटर का है। इसके साथ ही देश और दुनिया की सभी बड़ी ख़बरों से राब्ता करने के इस लाइव ब्लॉग से होकर गुजर जाइए…
सम्बंधित ख़बरें
मोदी सरकार का बड़ा यू-टर्न! भारत ने COP33 की मेजबानी के प्रस्ताव से नाम वापस लिया, 2 साल बाद होना था आयोजन
आज की ताजा खबर 9 अप्रैल LIVE: प्रधानमंत्री मोदी आज बंगाल में तीन चुनावी रैलियां
न होगा अंधेरा, न थमेंगे पहिए! सरकार ने बताया कोयला और पेट्रोल का स्टॉक, LPG बुकिंग के बदल गए नियम
अमेरिका-ईरान सीजफायर पर सामने आई भारत की पहली प्रतिक्रिया, विदेश मंत्रालय बोला- उम्मीद है अब शांति आएगी
22 Feb 2026 10:00 PM (IST)
22 Feb 2026 10:00 PM (IST)राहुल गांधी का एजेंडा रहता है, देश की छवि खराब करना: मनन कुमार मिश्रा
AI समिट में यूथ कांग्रेस के विरोध को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज भारत पूरे विश्व में अपना नाम स्थापित कर चुका है। कोई भी क्षेत्र हो, विदेशों से हमारा संबंध हो, हर जगह हम टॉप पर पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री ने आज जो कहा, वो सही कहा। AI समिट में 100 से ज्यादा देश प्रतिभागिता कर रहे थे, सबके प्रतिनिधि व राष्ट्राध्यक्ष आए थे। भारत के लिए ये बहुत बड़ा कार्यक्रम था, जिसे भी बदनाम करने का प्रयास किया गया। राहुल गांधी जब विदेशों में जाते हैं, तब भी उनका एजेंडा रहता है कि कैसे भारत की छवि को खराब करें, लेकिन इतने बड़े कार्यक्रम को भी खराब करने का प्रयास किया गया। ये भाजपा का कार्यक्रम नहीं था। ये देश का कार्यक्रम था। आपने देश को बदनाम करने का प्रयास किया, जो बहुत ही जघन्य अपराध है।
#WATCH | दिल्ली: AI समिट में यूथ कांग्रेस के विरोध को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने कहा, " प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज भारत पूरे विश्व में अपना नाम स्थापित कर चुका है। कोई भी क्षेत्र हो, विदेशों से हमारा संबंध हो, हर जगह हम टॉप पर… pic.twitter.com/jiJoPXOYHR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2026
22 Feb 2026 09:04 PM (IST)
22 Feb 2026 09:04 PM (IST)सीएम योगी के आदेश पर शंकराचार्य पर झूठा मुकदमा लिखवाया गया: सपा
सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि शंकराचार्य जो करोड़ों हिंदुओं की आस्था एवं श्रद्धा के केंद्र हैं। उन पर एक हिस्ट्रीशीटर ने फर्जी मुकदमा लिखाने का काम किया है। सनातन धर्म पर इससे बड़ा हमला कोई और संभव नहीं है। पूरा देश जानता है कि शंकराचार्य लगातार प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ बयान दे रहे हैं और उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक गाय कट रही हैं, गाय का मांस एक्सपोर्ट हो रहा है। उनके इस खुलासे के बाद मुख्यमंत्री के आदेश पर शंकराचार्य के खिलाफ फर्जी, झूठा और मनघड़ंत मुकदमा लिखवाया गया है। कुछ समय बाद सत्य सामने आ जाएगा कि उन्हें फसाने का काम किया गया था। कोई भी ताकत उनकी आवाज को दबा नहीं सकती है।
#WATCH | लखनऊ: सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कहा, "शंकराचार्य जो करोड़ों हिंदुओं की आस्था व श्रद्धा के केंद्र हैं, उनके ऊपर एक हिस्ट्रीशीटर ने फर्जी मुकदमा लिखाने का काम किया है। सनातन धर्म पर इससे बड़ा हमला कोई और संभव नहीं है। पूरा देश जानता है कि शंकराचार्य लगातार प्रदेश के… pic.twitter.com/NjDu95k39o
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2026
22 Feb 2026 08:36 PM (IST)
22 Feb 2026 08:36 PM (IST)राहुल गांधी के पास कुछ नहीं रहा, देश को बदनाम करने में लगे: नायब सिंह सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राहुल गांधी पर कहा कि राहुल के पास कुछ नहीं रहा। राहुल बेचारा ऐसे ही घूम रहा है। देश को बदनाम करने में लगा है।
लुधियाना, पंजाब: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राहुल गांधी पर कहा, "राहुल के पास कुछ नहीं रहा। राहुल बेचारा ऐसे ही घूम रहा है। देश को बदनाम करने में लगा है।" pic.twitter.com/LXKl57mNcB
— IANS Hindi (@IANSKhabar) February 22, 2026
22 Feb 2026 07:27 PM (IST)
22 Feb 2026 07:27 PM (IST)अखिलेश यादव लोकतंत्र का उड़ा रहे उपहास : आरपी सिंह
भाजपा नेता आरपी सिंह ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर कहा कि अखिलेश यादव जब ये कहते हैं कि 100 विधायक लाओ और 1 हफ्ते के लिए मुख्यमंत्री बन जाओ तो वे राजनीति का व लोकतंत्र का उपहास उड़ा रहे हैं। उन्हें पता है कि वे कभी अपने दम पर तो मुख्यमंत्री बनने से रहे, इसलिए वे इस प्रकार से मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखते रहते हैं।
#WATCH | दिल्ली: भाजपा नेता आर.पी. सिंह ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर कहा, " अखिलेश यादव जब ये कहते हैं कि 100 विधायक लाओ और 1 हफ्ते के लिए मुख्यमंत्री बन जाओ तो वे राजनीति का व लोकतंत्र का उपहास उड़ा रहे हैं। उन्हें पता है कि वे कभी अपने दम पर तो मुख्यमंत्री… pic.twitter.com/iAAPGXUOSx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2026
22 Feb 2026 06:15 PM (IST)
22 Feb 2026 06:15 PM (IST)2027 तक वृंदावनी वस्त्र को वापस ला पाएंगे : हिमंत बिस्वा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि आज हमने वृंदावनी वस्त्र को वापस लाने की प्रक्रिया शुरू की। JSW एक स्टेट ऑफ आर्ट म्यूज़ियम से कॉन्टैक्ट करेगा, ताकि हम उस टेक्सटाइल को राज्य में होस्ट कर सकें। आज हमने म्यूजियम की आधारशिला रखी। उम्मीद है कि यह अगले 2 वर्षों में पूरा हो जाएगा। हम साल 2027 तक वृंदावनी वस्त्र को वापस ला पाएंगे।
#WATCH | गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "आज हमने वृंदावनी वस्त्र को वापस लाने की प्रक्रिया शुरू की... JSW एक स्टेट-ऑफ-आर्ट म्यूज़ियम से कॉन्टैक्ट करेगा ताकि हम उस टेक्सटाइल को राज्य में होस्ट कर सकें। आज, हमने म्यूज़ियम की आधारशिला रखी। उम्मीद है कि यह… pic.twitter.com/1mUNVh61e8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2026
22 Feb 2026 04:57 PM (IST)
22 Feb 2026 04:57 PM (IST)जल्द ही स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जाएंगे जेल: आशुतोष ब्रह्मचारी
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन शोषण के मामले में कोर्ट के आदेश के बाद झूंसी थाने में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। याचिकाकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा न्यायालय के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई है। सभी साक्ष्यों को देखने के बाद न्यायालय ने यह निर्णय लिया है। अब विवेचना का विषय है। वह दिन दूर नहीं, जब कालनेमि जैसे राक्षस को जेल में जाना पड़ेगा।
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन शोषण के मामले में कोर्ट के आदेश के बाद झूंसी थाने में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
याचिकाकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा "न्यायालय के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई है। सभी साक्ष्यों को देखने के बाद न्यायालय ने यह… pic.twitter.com/n0s0mW1CXQ
— IANS Hindi (@IANSKhabar) February 22, 2026
22 Feb 2026 04:14 PM (IST)
22 Feb 2026 04:14 PM (IST)ममता सरकार जनसांख्यिकी से समझौता कर रही: भाजपा
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा भारत की अकेली पार्टी है, जो पश्चिम बंगाल की धरती पर खड़ी होकर कह रही कि हमारे देश में मूक जनसांख्यिकी आक्रमण हो रहा है। इस देश की राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता किया जा रहा है, सीमावर्ती जिलों की पूरी जनसांख्यिकी से समझौता किया जा रहा है। सिर्फ बंगाल ही नहीं, वे बंगाल का इस्तेमाल सीमांचल, झारखंड और बिहार की जनसांख्यिकी बदलने के लिए भी कर रहे हैं। इस पर राजनीति चल रही है, जो लोग पकड़े गए थे वे कहां से पकड़े गए? जब तक राज्य सरकार और केंद्र सरकार समन्वय से काम नहीं करेंगे, इसे कैसे रोका जा सकता है? देश की सुरक्षा के लिए इसे रोकना ही पड़ेगा।
#WATCH | कोलकाता: पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा, "...भाजपा भारत की अकेली पार्टी है जो पश्चिम बंगाल की धरती पर खड़ी होकर कह रही है कि हमारे देश में मूक जनसांख्यिकी आक्रमण हो रहा है। इस देश की राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता किया जा रहा है, सीमावर्ती जिलों की पूरी… pic.twitter.com/5WvTGXf7BY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2026
22 Feb 2026 03:15 PM (IST)
22 Feb 2026 03:15 PM (IST)पीएम ने मेरठ में 12,930 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन
पीएम मोदी ने मेरठ में 12,930 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया।
प्रधानमंत्री @narendramodi ने मेरठ में लगभग 12,930 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया
प्रधानमंत्री ने भारत की पहली नमो भारत आरआरटीएस का उद्घाटन भी किया
देखिए:📽️ pic.twitter.com/RvMNqWHH4q
— पीआईबी हिंदी (@PIBHindi) February 22, 2026
22 Feb 2026 02:50 PM (IST)
22 Feb 2026 02:50 PM (IST)दिल्ली पुलिस ने जारी की गिरफ्तार आतंकियों की तस्वीर
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु से गिरफ्तार आरोपियों की तस्वीरें जारी की हैं, जो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और बांग्लादेशी आतंकवादी संगठनों से जुड़ी आतंकी साजिश की योजना बना रहे थे।
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु से गिरफ्तार आरोपियों की तस्वीरें जारी की हैं, जो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और बांग्लादेशी आतंकवादी संगठनों से जुड़ी आतंकी साजिश की योजना बना रहे थे।
(तस्वीर सोर्स: दिल्ली पुलिस) https://t.co/w3D5xGdy2A pic.twitter.com/bf2L1yksXF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2026
22 Feb 2026 01:36 PM (IST)
22 Feb 2026 01:36 PM (IST)मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का स्वागत किया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 12,930 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री भारत के पहले नमो भारत RRTS का भी उद्घाटन करेंगे और पूरा दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर देश को समर्पित करेंगे।#WATCH | मेरठ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 12,930 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री भारत के पहले नमो भारत RRTS का भी उद्घाटन करेंगे और पूरा दिल्ली-मेरठ… pic.twitter.com/zCP8KqB6hh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2026
22 Feb 2026 01:05 PM (IST)
22 Feb 2026 01:05 PM (IST)PM मोदी ने मेरठ में रैपिड रेल और मेट्रो की सुविधा का उद्घाटन किया
PM मोदी ने मेरठ में रैपिड रेल और मेट्रो की सुविधा का उद्घाटन किया।
#WATCH | Meerut, Uttar Pradesh: Prime Minister Narendra Modi flags off Meerut Metro and Namo Bharat Train at Shatabdi Nagar Namo Bharat Station.
From here, PM Modi will undertake a Metro Ride till Meerut South Station. Later, the Prime Minister will inaugurate and dedicate to… pic.twitter.com/uYw8pxetwD
— ANI (@ANI) February 22, 2026
22 Feb 2026 12:42 PM (IST)
22 Feb 2026 12:42 PM (IST)सक्सेना सराय काले खां नमो भारत मेट्रो स्टेशन पहुंचे मनोहर लाल खट्टर
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना सराय काले खां नमो भारत मेट्रो स्टेशन पहुंचे।
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना सराय काले खां नमो भारत मेट्रो स्टेशन पहुंचे। pic.twitter.com/iEPhP9Yyon
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2026
22 Feb 2026 12:14 PM (IST)
22 Feb 2026 12:14 PM (IST)'मन की बात' कार्यक्रम सभी के लिए प्रेरणादायी: झारखंड भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू
झारखंड भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा, प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम हम सभी के लिए प्रेरणादायी होता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री ने बताया कि खेल लोगों को जोड़ता है और यह हमारा सौभाग्य है कि हमारे देश के खिलाड़ी दुनिया में जाकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। जो दो दिन पहले AI समिट हुआ, उसमें कांग्रेस ने अपना देश विरोधी चरित्र उजागर करने का काम किया। इन्होंने जो विरोध किया वह देश को शर्मसार करने वाला है, इन्होंने बता किया कि वे राष्ट्र विरोधी लोग हैं, राष्ट्र को बढ़ता नहीं देख सकते।
#WATCH | रांची: झारखंड भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा, "प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम हम सभी के लिए प्रेरणादायी होता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री ने बताया कि खेल लोगों को जोड़ता है और यह हमारा सौभाग्य है कि हमारे देश के खिलाड़ी दुनिया में जाकर… pic.twitter.com/t5HkppZqK1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2026
22 Feb 2026 11:34 AM (IST)
22 Feb 2026 11:34 AM (IST)मन की बात में पीएम मोदी ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता
पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 131वां एपिसोड में तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता को याद दिया।
22 Feb 2026 11:31 AM (IST)
22 Feb 2026 11:31 AM (IST)पीएम मोदी ने आलिन शेरिन अब्राहम को किया याद
मन की बात' के 131वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कुछ ही दिन पहले हमने केरल की एक मासूम आलिन शेरिन अब्राहम को खो दिया है। महज 10 महीनों में वो इस दुनिया से चली गई। इतने गहरे दर्द के बीच भी उसके माता-पिता ने एक ऐसा फैसला लिया, जिससे हर देशवासी का हृदय उनके प्रति सम्मान से भर गया है। उन्होंने आलिन के अंगदान का फैसला किया। इस एक फैसले से पता चलता है कि उनकी सोच कितनी बड़ी और व्यक्तित्व कितना विशाल है। भारत में अंगदान के बारे में जागरूकता लगातार बढ़ रही है।
'मन की बात' के 131वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कुछ ही दिन पहले हमने केरल की एक मासूम आलिन शेरिन अब्राहम को खो दिया है। महज 10 महीनों में वो इस दुनिया से चली गई...इतने गहरे दर्द के बीच भी उसके माता-पिता ने एक ऐसा फैसला लिया, जिससे हर देशवासी का हृदय उनके प्रति… pic.twitter.com/LDVKmD8xK2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2026
22 Feb 2026 11:20 AM (IST)
22 Feb 2026 11:20 AM (IST)असम CM सरमा ने अन्य नेताओं के साथ पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और अन्य नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 131वां एपिसोड सुना।
#WATCH | गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और अन्य नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 131वां एपिसोड सुना। pic.twitter.com/Eeo2JZW0bU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2026
22 Feb 2026 11:16 AM (IST)
22 Feb 2026 11:16 AM (IST)भारत ने 3 मेड इन इंडिया AI मॉडल भी लांच किया: पीएम मोदी
'मन की बात' के 131वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस समिट में दुनिया को AI के क्षेत्र में भारत की अद्भूत क्षमताएं देखने को मिली है। इस दौरान भारत ने 3 मेड इन इंडिया AI मॉडल भी लांच किए हैं। यह अपने आप में अब तक की सबसे बड़ी AI समिट रही है।
'मन की बात' के 131वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "इस समिट में दुनिया को AI के क्षेत्र में भारत की अद्भूत क्षमताएं देखने को मिली है। इस दौरान भारत ने 3 मेड इन इंडिया AI मॉडल भी लांच किए हैं। यह अपने आप में अब तक की सबसे बड़ी AI समिट रही है..." pic.twitter.com/dK1TOIA6nY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2026
22 Feb 2026 11:05 AM (IST)
22 Feb 2026 11:05 AM (IST)भूपेन बोरा कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल
भूपेन कुमार बोरा अटल बिहारी वाजपेयी भवन में औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हुए।
22 Feb 2026 10:21 AM (IST)
22 Feb 2026 10:21 AM (IST)वाराणसी में BHU हॉस्टल के बाहर छात्र पर फायरिंग
वाराणसी में BHU हॉस्टल के बाहर छात्र ने बाइक सवार युवकों पर फायरिंग का आरोप लगाया। मौके से मिले खोखे पुलिस को सौंपे गए। छात्र घटना के खिलाफ धरने पर बैठे।
#WATCH | Varanasi, UP: On the reported firing incident at BHU campus, a student, Sundaram, says, "When the incident occurred, we had two clear demands. The accused, who committed the crime, should be arrested. The police administration, including the ACP and the SHO, assured us… pic.twitter.com/wWxzEJ7Ums
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 22, 2026
22 Feb 2026 10:09 AM (IST)
22 Feb 2026 10:09 AM (IST)ओडिशा में ट्रक और कार की टक्कर में 5 पुलिस कर्मियों की मौत
ओडिशा के झारसुगुड़ा में ट्रक और कार की टक्कर में 5 पुलिस कर्मियों की मृत्यु हो गई। डीएम चव्हाण कुणाल मोतीराम ने कहा, आज झारसुगुड़ा में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई जिसमें हमने 5 पुलिसकर्मियों को खो दिया। हम देखेंगे कि यह घटना क्यों हुई और यह पक्का करेंगे कि जरूरी कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
#WATCH झारसुगुड़ा, ओडिशा: ट्रक और कार की टक्कर में 5 पुलिस कर्मियों की मृत्यु हो गई।
DM चव्हाण कुणाल मोतीराम ने कहा, "आज झारसुगुड़ा में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई जिसमें हमने 5 पुलिसकर्मियों को खो दिया। हम देखेंगे कि यह घटना क्यों हुई और यह पक्का करेंगे कि ज़रूरी कदम उठाए जाएं… pic.twitter.com/99Cou1rV9q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2026
22 Feb 2026 09:24 AM (IST)
22 Feb 2026 09:24 AM (IST)तमिलनाडु से अरेस्ट 6 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए तमिलनाडु से 6 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इनमें कुछ बांग्लादेशी नागरिक भी बताए जा रहे हैं।
22 Feb 2026 09:04 AM (IST)
22 Feb 2026 09:04 AM (IST)अमृतसर में बॉर्डरमैन मैराथन 2026 का आयोजन
अमृतसर में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) द्वारा आयोजित बॉर्डरमैन मैराथन 2026 में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
#WATCH पंजाब: अमृतसर में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) द्वारा आयोजित बॉर्डरमैन मैराथन 2026 में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। pic.twitter.com/GvEpJwZ4NT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2026
22 Feb 2026 08:36 AM (IST)
22 Feb 2026 08:36 AM (IST)पीएम मोदी आज मेरठ में 12,930 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 12,930 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण करने मेरठ जाएंगे। प्रधानमंत्री भारत के पहले नमो भारत RRTS का उद्घाटन करेंगे और पूरा दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर देश को समर्पित करेंगे। इसके लिए मेरठ में तैयारियां की जा रही हैं।
#WATCH मेरठ, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 12,930 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण करने मेरठ जाएंगे। प्रधानमंत्री भारत के पहले नमो भारत RRTS का उद्घाटन करेंगे और पूरा दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर देश को समर्पित करेंगे। इसके लिए मेरठ में तैयारियां की… pic.twitter.com/ZW8nRzMIS9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2026
22 Feb 2026 07:30 AM (IST)
22 Feb 2026 07:30 AM (IST)कासगंज में अपने घर में मृत पाए गए एक ही परिवार के पांच सदस्य
उत्तर प्रदेश के कासगंज से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। कासगंज SP अंकिता शर्मा ने कहा कि, पुलिस को करीब 6.30 बजे जानकारी मिली कि यहां एक कमरे में रहने वाला सत्यवीर उर्फ श्यामवीर और उसका परिवार 2-3 दिन से घर से बाहर नहीं निकला है। जब वे मौके पर पहुंचे और पर्दे हटाए तो सत्यवीर की बॉडी फंदे से लटकी हुई मिली, और बाकी चार बॉडी बेड पर रजाई के नीचे मिलीं। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया पहली नजर में ऐसा लग रहा है कि सत्यवीर ने अपने परिवार के बाकी लोगों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली है।
#WATCH | Kasganj, UP: Kasganj SP Ankita Sharma says "... The local police received information at around 6.30 that Satyaveer alias Shyamveer, who lived in a room here, and his family had not come out of the house for 2-3 days. When they reached the spot and removed the curtains,… https://t.co/57e5Xbm41Z pic.twitter.com/G7HhdmcN89
— ANI (@ANI) February 21, 2026
22 Feb 2026 06:31 AM (IST)
22 Feb 2026 06:31 AM (IST)AI इम्पैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर एकनाथ शिंदे की प्रतिक्रिया
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भारत मंडपम में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर कहा, सेमी-न्यूड होकर विरोध प्रदर्शन करना और इस तरह से बर्ताव करना गलत और इससे ग्लोबल कम्युनिटी के सामने देश को काफी शर्मिंदगी हुई।
सतारा (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भारत मंडपम में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर कहा, "सेमी-न्यूड होकर विरोध प्रदर्शन करना और इस तरह से बर्ताव करना गलत और इससे ग्लोबल कम्युनिटी के सामने देश को काफी शर्मिंदगी हुई।”… pic.twitter.com/pnffg7kGDr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2026
Aaj ki taaja khabar 22nd february 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
9 अप्रैल का इतिहास: अन्ना हजारे आंदोलन से लेकर सद्दाम हुसैन शासन का पतन, भारत और दुनिया में बदलाव
Apr 09, 2026 | 07:46 AMखरात के खिलाफ सबूतों का पहाड़! SIT ने ED को सौंपे बैंक खाते और दस्तावेज, आज कोर्ट में होगी पेशी
Apr 09, 2026 | 07:40 AMDhurandhar 2 Collection: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त हुई ‘धुरंधर 2’, सिंगल डिजिट में की कमाई, फिर भी रिकॉर्ड रहा कायम
Apr 09, 2026 | 07:39 AMअथर्व हत्याकांड: पूरा क्राइम सीन रीक्रिएट करेगी नागपुर पुलिस; आरोपियों का केस लड़ने से वकीलों ने किया इनकार
Apr 09, 2026 | 07:28 AMनवभारत संपादकीय: एसआईआर विवाद में फंसा बंगाल, कैसा चुनाव जिसमें लाखों लोग वोटिंग से वंचित
Apr 09, 2026 | 07:27 AMमोदी सरकार का बड़ा यू-टर्न! भारत ने COP33 की मेजबानी के प्रस्ताव से नाम वापस लिया, 2 साल बाद होना था आयोजन
Apr 09, 2026 | 07:25 AMSwara Bhasker Controversy: ट्वीट और ओपन लेटर से मचाया हंगामा, हर मुद्दे पर खुलकर बोलीं स्वरा भास्कर
Apr 09, 2026 | 07:21 AMवीडियो गैलरी

ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM













