-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Wardha Md Drugs Trafficking 18 Cases 23 Months Police Challenge
वर्धा में बढ़ा MD ड्रग्स का जाल, 23 महीनों में 18 मामले आए सामने, पुलिस की नींद उड़ी, पढ़ें रिपोर्ट
- Written By: प्रिया जैस
Wardha MD Drugs Trafficking: वर्धा जिले में 23 महीनों में MD ड्रग्स के 18 मामले सामने आए। 71.80 लाख का माल जब्त किया गया है। इस तस्करी को रोकना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।

एमडी ड्रग्स (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Drug Smuggling Highway: वर्धा जिले में गांजा के साथ-रही है, जिससे जिले की युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में दिखाई दे रहा है। बाहरी राज्यों और जिलों से चोरी-छिपे जिले में आ रहे एमडी इग्स की तस्करी पर रोक लगाना पुलिस विभाग के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। पिछले 23 महीनों में पुलिस ने लगभग 18 मामले दर्ज किए हैं।
जिनमें एमडी पाउडर और अन्य सामग्री सहित कुल 71 लाख 80 हजार रुपये का माल जब्त किया गया। वर्धा जिले से नागपुर-अमरावती, नागपुर-तुलजापुर, नागपुर-हैदराबाद सहित वर्धा-औरंगाबाद के हाईवे गुजरते हैं। इन हाईवे से बाहरी प्रांतों और जिलों से जिले में चोरी-छिपे एमडी ड्रग्स की तस्करी होती है।
तस्करी का पर्दाफाश
कई बार वर्धा पुलिस ने इस तस्करी का पर्दाफाश किया और आरोपियों को पकड़ कर उनके खिलाफ कार्रवाई की है। आलिशान कार से एमडी की तस्करी होने की जानकारी सामने आई है, जिसमें अच्छे परिवार के युवक लिप्त पाए गए। गांजा के साथ-साथ एमडी की बढ़ती बिक्री युवाओं के भविष्य के लिए चिंता का विषय बन गई है। कई परिवार इस बात से परेशान हैं।
सम्बंधित ख़बरें
36 करोड़ खर्च किए फिर भी कई गांवों में जल संकट, वर्धा में 906 उपाययोजनाएं कागजों पर मंजूर
गोंदिया में कागजों पर चल रहीं ग्राम सतर्कता समितियां; पदाधिकारियों को अपने पद और अधिकारों का पता ही नहीं
वर्धा में 20 साल पुराण जर्जर बना खतरा, नागरिको ने की तुरंत मरम्मत की मांग
वर्धा में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू, जिलाधिकारी ने किया घर-घर सत्यापन का निरीक्षण
पुलिस विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जिले में 2024 में एनडीपीएस एक्ट के तहत एमडी के 8 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 58.760 ग्राम एमडी पाउडर जब्त किया गया, जिसकी कीमत 2 लाख 29 हजार 880 रुपये थी। वाहन, मोबाइल और अन्य सामग्री की कुल कीमत लगभग 27 लाख 8 हजार 280 रुपये बताई गई।
वहीं, 2025 में नवंबर तक जिले में 10 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 505.541 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद किया गया, जिसकी कीमत 20 लाख 17 हजार 610 रुपये है। अन्य सामग्री को मिलाकर इस वर्ष कुल 43 लाख 99 हजार 220 रुपये का माल जब्त किया गया। तस्करों पर निरंतर कार्रवाई जारी है।
पुलिस प्रशासन को उठाने होंगे सख्त कदम
दिन-ब-दिन एमडी की तस्करी जिले में बढ़ती जा रही है, और इससे आधी युवा पीढ़ी बर्बाद होने की कगार पर है। भविष्य में एमडी ड्रग्स की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस को सख्त कदम उठाने की जरूरत है। यह मांग जिले के नागरिक भी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें – घोन्सा गांव वेस्टर्न कोल माइन ब्लास्ट, पत्थरों की बौछार से महिला बुरी तरह घायल, इलाके में अफरा-तफरी
कारंजा में सामने आया था बड़ा मामला
हाल ही में जिले के छोटे शहर कारंजा में एमडी ड्रग्स निर्माण फैक्ट्री होने की जानकारी नागपुर पुलिस की कार्रवाई में सामने आई। इससे जिले में हड़कंप मच गया। प्रकरण में नागपुर पुलिस ने अब तक 6 लोगों को हिरासत में लिया है। यहां से बड़ी मात्रा में एमडी पाउडर और कच्चा माल बरामद किया गया। प्रकरण की जांच जारी है।
सर्वाधिक कार्रवाई हिंगनघाट शहर में
जिले में पिछले दो वर्षों में दर्ज मामलों में सर्वाधिक कार्रवाई हिंगनघाट क्षेत्र में हुई। आरोपियों के खुलासे में यहां नागपुर सहित अन्य क्षेत्रों से एमडी ड्रग्स पहुंचने की जानकारी मिली। नाबालिग किशोर भी इस कारोबार में लिप्त पाए गए, जो चिंता का विषय है।
पुलिस प्रशासन हमेशा अलर्ट
- जिले में गांजा व एमडी पाउडर की अवैध बिक्री जारी
- बाहरी राज्यों व जिलों से चोरी-छिपे आ रहा माल
- अब तक कुल 71.80 लाख रुपये का माल जब्त
- तस्करी में अच्छे परिवार के युवक लिप्त
Wardha md drugs trafficking 18 cases 23 months police challenge
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल एचपी गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा: शहर उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से की शिकायत
Jul 02, 2026 | 02:04 PM13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMAdani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Jul 02, 2026 | 01:42 PMप्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Jul 02, 2026 | 01:42 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














