
लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Update: मध्य प्रदेश में SIR को लेकर आधिकारिक आंकड़ा आज जारी होगा। राज्य के मुख्य निवार्चन पदाधिकारी शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। MP में कुल 5 करोड़ 74 लाख मतदाता हैं। करीब 38 लाख नाम काटे जाने का अनुमान है। विदेश मंत्री (EAM) डॉ. एस. जयशंकर प्रधानमंत्री के विशेष दूत के तौर पर श्रीलंका पहुंचे हैं मंगलवार को वो श्रीलंकाई नेतृत्व से मिलेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यह दौरा भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी’ को दिखाता है और यह साइक्लोन दितवाह से हुई तबाही से निपटने के लिए शुरू किए गए ऑपरेशन सागर बंधु के संदर्भ में हो रहा है।
23 Dec 2025 08:03 AM (IST)
बीएमसी चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के बीच सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है। समझौते के तहत शिवसेना (यूबीटी) 150 से अधिक और एमएनएस 60–70 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। इस रणनीतिक गठबंधन का आधिकारिक ऐलान आज किए जाने की संभावना है।
23 Dec 2025 07:23 AM (IST)
राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह भी AQI आई 400 पार रहा है और धुंध की चादर ने शहर को घेरे रखा है। सुबह 6 बजे दिल्ली के आनंद विहार – 463, बवाना – 428, चांदनी चौक – 423, आईजीआई एयरपोर्ट (T3) – 378, आईटीओ – 434, लोधी रोड – 367, नरेला – 413, ओखला फेज-2-449, वज़ीरपुर – 440 AQI रहा।
23 Dec 2025 06:57 AM (IST)
मध्य प्रदेश में SIR को लेकर आधिकारिक आंकड़ा आज जारी होगा। राज्य के मुख्य निवार्चन पदाधिकारी शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। MP में कुल 5 करोड़ 74 लाख मतदाता हैं. करीब 38 लाख नाम काटे जाने का अनुमान है।
23 Dec 2025 06:36 AM (IST)
विदेश मंत्री (EAM) डॉ. एस. जयशंकर प्रधानमंत्री के विशेष दूत के तौर पर श्रीलंका पहुंचे हैं मंगलवार को वो श्रीलंकाई नेतृत्व से मिलेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यह दौरा भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी’ को दिखाता है।






