-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Gondia Aple Sarkar Portal 765 Complaints Resolved Collector Directives
आपले सरकार पोर्टल: गोंदिया में 868 में से 765 शिकायतों का समाधान, लंबित मामलों में प्रशासन सख्त
- Written By: प्रिया जैस
Aaple Sarkar Portal: गोंदिया जिले में आपले सरकार पोर्टल पर मिली 868 शिकायतों में से 765 का समाधान। जिलाधीश प्रजीत नायर ने सभी विभागों को दिए निर्देश दिए है।

समीक्षा बैठक (सौजन्य-नवभारत)
Gondia Administration News: गोंदिया जिले में आम जनता की रोजमर्रा की समस्याओं, सरकारी स्तर पर प्रलंबित कामों, प्रलंबत मामलों, ग्रामीण इलाकों के नागरिकों की समस्याओं, आर्थिक लूट आदि से जुड़े सभी आवेदनों पर तुरंत कार्रवाई कर निपटारा करने के लिए “आपले सरकार शिकायत निवारण पोर्टल” बनाया गया है।
संबंधित विभाग आपले सरकार पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का तुरंत निपटारा करें ऐसे निर्देश जिलाधीश कार्यालय के सभागृह में आपले सरकार पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निपटारे को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधीश प्रजीत नायर ने दिए। बैठक में जिप सीईओ मुरुगानंथम, परिवक्षाधीन आईएएस अधिकारी साईकिरन नंदाला, निवासी उप जिलाधीश भैयासाहेब बेहेरे, आपले सरकार पोर्टल के जिला परियोजना अधिकारी हरिचंद्र पौनीकर और विभिन्न विभागों के अन्य प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
जिलाधीश ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने नागरिकों को अलग-अलग शिकायतें दर्ज करने के लिए आपले सरकार पोर्टल उपलब्ध कराया है। इस पर अलग-अलग पब्लिक सर्विस से जुड़ी शिकायतें दर्ज होती है, जैसे किसी सरकारी ऑफिस में काम में देरी, समय पर प्रमाणपत्र न मिलना, सरकारी योजनाओं में रुकावट या निधि वितरण में गलतियां, स्थानीय प्रशासन से जुड़ी शिकायतें जैसे पानी पूर्ति, कचरा व्यवस्थापन, सड़क मरम्मत, सीवर की सफाई, बिजली आपूर्ति में रुकावट, गलत पेमेंट, सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवा में सुविधाओं का न होना, स्कूल और कॉलेजों में प्रशासनीक दिक्कतें। ऐसी अनेक शिकायतों दर्ज कराई जाती है। इसलिए सभी विभाग इस पर गंभीरता से ध्यान दें और आपले सरकार पोर्टल पर प्रलंबित मामलों को तुरंत हल करें।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में अजब-गजब मामला: खेत में मिले दो शावकों को बिल्ली समझ घर लाया किसान, सच सामने आते ही उड़े होश!
Gondia News: गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करें, अलग गौ मंत्रालय की मांग को लेकर गोंदिया में विशाल मोर्चा
Gondia News: पीएम श्री जान्या तिम्या विद्यालय में अव्यवस्थाओं का आरोप, अभिभावकों ने मांगी जांच
Gondia News: गोंदिया में दूध की आवक 10 हजार लीटर घटी, मिलावट विरोधी कार्रवाई का असर
यह भी पढ़ें – घोन्सा गांव वेस्टर्न कोल माइन ब्लास्ट, पत्थरों की बौछार से महिला बुरी तरह घायल, इलाके में अफरा-तफरी
पोर्टल पर 868 शिकायतें मिली
इस अवसर पर आपले सरकार पोर्टल के जिला प्रकल्प अधिकारी पौनीकर ने बताया कि आपले सरकार पोर्टल पर अपने विभाग की यूजर ID कैसे बनाएं, यूजर ID के लिए पासवर्ड कैसे बनाएं। पोर्टल में अपने विभाग की जानकारी कैसे भरें। इस पर कम्प्यूटर सिस्टम के जरिए जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आपले सरकार पोर्टल पर अब तक 868 शिकायतें मिली हैं, जिनमें से 765 शिकायतों का समाधान कर दिया गया है।
‘प्रशासन गांव की ओर’ भी संचालित
जिलाधीश कार्यालय में बने मुख्यमंत्री सचिवालय कक्ष में प्रलंबित शिकायतों का तुरंत निपटारा किया जाए। राजीव गांधी प्रशासकीय गतिमान अभियान के तहत कोई नई योजना लागू की है, तो उस योजना की जानकारी जिलाधीश कार्यालय को दी जाए। इसके लिए पुरस्कार भी रखा गया है।
साथ ही, 19 से 25 दिसंबर 2025 तक सुशासन सप्ताह चलाया जा रहा है, इसी तरह ‘प्रशासन गांव की ओर’ पहल भी चलाई जा रही है। सभी विभाग इसमें हिस्सा लें और जनता को साफ-सुथरी और पारदर्शक सरकारी सेवाओं का लाभ दें। ऐसी जानकारी निवासी उप जिलाधीश भैयासाहेब बेहेरे ने दी।
Gondia aple sarkar portal 765 complaints resolved collector directives
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Yavatmal News: उमरखेड़ के किसानों से महाविस्तार ऐप डाउनलोड करने की अपील, कृषि जानकारी मिलेगी मोबाइल पर
Jul 28, 2026 | 04:43 PM12,937 करोड़ की पुणे मेट्रो फेज-2 को मंजूरी, पिंपरी-चिंचवड़ में मेट्रो नेटवर्क का बड़ा विस्तार
Jul 28, 2026 | 04:42 PMताजगंज में फैली सनसनी: प्रेम विवाह के एक महीने बाद संदिग्ध हालात में पत्नी की मौत, पति फरहान ताला लगाकर फरार
Jul 28, 2026 | 04:38 PMगमछा, घोड़ा और ठेठ भोजपुरी अंदाज… ‘भोजपुरी बवाल’ में तेज प्रताप यादव का वायरल स्वैग
Jul 28, 2026 | 04:37 PMप्रदर्शन करने वाले छात्रों को मिलेगी सरकारी नौकरी और पेंशन, बिहार के इस नेता ने कर दिया बड़ा ऐलान, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 04:35 PMLock Upp 2: तीसरे सीक्रेट से डरीं आकांक्षा चमोला, बोलीं- घरवाले थप्पड़ मार देंगे, फिनाले से पहले बढ़ा सस्पेंस
Jul 28, 2026 | 04:31 PMकोल्हापुर: पूर्व महिला सरपंच की प्रेमी ने की हत्या, कार की डिग्गी में रखी लाश, एक गलती ने खाेल दी पोल
Jul 28, 2026 | 04:27 PMवीडियो गैलरी

हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM
Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM














