लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
21 Aug 2025 09:28 AM (IST)
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले 9वीं कक्षा के छात्र ने अपने शिक्षक पर तमंचे से गोली मार दी। गोली शिक्षक के दाएं कंधे के नीचे लगी। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
21 Aug 2025 09:07 AM (IST)
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और BJD प्रमुख नवीन पटनायक ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद डॉक्टरों से बातचीत की। नवीन पटनायक को 17 अगस्त को डिहाइड्रेशन के कारण भुवनेश्वर के SUM अल्टीमेट मेडिकेयर में भर्ती कराया गया था।
21 Aug 2025 07:43 AM (IST)
एक दिन का ब्रेक पूरा हो जाने के बाद आज फिर वोट अधिकार यात्रा शुरू हो जाएगी। ये यात्रा अब लखीसलाय से मुंगेर पहुंचेगी। बुधवार को यात्रा का ब्रेक था। आज इस यात्रा का पांचवा दिन है।
21 Aug 2025 07:10 AM (IST)
दिल्ली पुलिस ने बताया कि कल जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने के आरोप में आरोपी राजेश खिमजी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
Accused Rajesh Khimji has been sent to a five-day police remand for attacking Delhi CM Rekha Gupta during 'Jan Sunvai' in Delhi yesterday: Delhi Police https://t.co/fRrkWLAX4Q
— ANI (@ANI) August 21, 2025
21 Aug 2025 07:06 AM (IST)
हिमाचल प्रदेश में मानसून से जान गंवाने वालों की संख्या 276 हुई। इसमें 143 लोग बारिश से संबंधित और 133 लोग सड़क दुर्घटनाओं में हताहत हुए हैं।
Himachal Monsoon death toll rises to 276; 143 in rain-related, 133 in road accidents
Read @ANI Story l https://t.co/WMWopDcr8B#HimachalPradesh #SDMA #Monsoon pic.twitter.com/uYgbBYNfxf
— ANI Digital (@ani_digital) August 21, 2025
21 Aug 2025 07:02 AM (IST)
ओडिशा पूर्व सीएम और बीजेडी प्रमुख नवीन पटनायक को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। उन्होंने ओडिशा के लोगों को धन्यवाद कहा। पटनायक ने कहा, 'मैं ओडिशा के लोगों को मेरे स्वास्थ्य के लिए उनकी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।'
Aaj Ki Taza Khabar: विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट से रिटायर्ड जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी गुरुवार को नामांकन करेंगे। आज ही नामांकन की आखिरी तारीख भी है। उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 9 सितंबर को होने हैं।