चंडीगढ़ की सीबीआई अदालत ने पंजाब पुलिस के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत अर्जी को नामंजूर कर दिया है। इस मामले में करीब ढाई घंटे तक बहस चली। सुनवाई के दौरान भुल्लर के वकील ने दलील दी कि सीबीआई जिस ‘सेवा पानी’ शब्द को रिश्वत से जोड़ रही है, उसका अर्थ अलग भी हो सकता है और यह जरूरी नहीं कि इसका इस्तेमाल रिश्वत के संदर्भ में ही किया गया हो।
In Trends:
विज्ञापन
- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 2nd January 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 2 जनवरी LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
Breaking News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय अंडमान-निकोबार दौरे पर जाएंगे, जबकि बीएमसी और 29 महानगरपालिकाओं के चुनावों में प्रत्याशियों के नामांकन वापस लेने की आज आखिरी तिथि है।
- Written By: अक्षय साहू , अमन उपाध्याय
Updated On:
Jan 02, 2026 | 10:00 PM

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Aaj Ki Taza Khabar: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से तीन दिवसीय अंडमान-निकोबार दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। वहीं, बीएमसी और 29 अन्य महानगरपालिकाओं के चुनावों में प्रत्याशियों के नामांकन वापस लेने की आज आखिरी तिथि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सम्बंधित ख़बरें
‘मोदी ने ट्रंप को नोबेल लायक नहीं समझा’, अमेरिकी सांसद ने खोली पोल, बताई भारत पर 50% टैरिफ लगाने की वजह
TDS और TCS में क्या है मुख्य अंतर? समय पर टैक्स जमा न करने पर हो सकते हैं ये बड़े नुकसान
भारत-ब्राजील के बीच व्यापारिक क्रांति, 2030 तक 30 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का नया लक्ष्य
भारत-अमेरिका के बीच ‘पैक्स सिलिका’ समझौता… AI और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में होगा बड़ा सहयोग
The liveblog has ended.
02 Jan 2026 09:48 PM (IST)
02 Jan 2026 09:48 PM (IST)भगवान राम के साथ पूरा देश खड़ा है: अजय राय
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के भगवान राम पर दिए गए बयान को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भगवान राम को लेकर पूरे देश में एकमत भावना है। भगवान राम हर व्यक्ति के मन में बसे हुए हैं और इस सच्चाई पर किसी को भी कोई संदेह नहीं करना चाहिए।
02 Jan 2026 08:37 PM (IST)
02 Jan 2026 08:37 PM (IST)मेक्सिको में भूकंप के तेज झटके
शुक्रवार को दक्षिणी और मध्य मेक्सिको में एक शक्तिशाली भूकंप आया। मेक्सिको की राष्ट्रीय भूकंपीय एजेंसी के अनुसार, भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 6.5 थी और इसका केंद्र दक्षिणी राज्य गुरेरो में सैन मार्कोस शहर के पास, प्रशांत तट पर स्थित रिसॉर्ट शहर अकापुल्को के नजदीक था।
02 Jan 2026 07:50 PM (IST)
02 Jan 2026 07:50 PM (IST)पंजाब पुलिस के सस्पेंड DIG हरचरण सिंह को झटका
02 Jan 2026 06:59 PM (IST)
02 Jan 2026 06:59 PM (IST)दिल्ली पुलिस ने किया साइबर ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़
दिल्ली पुलिस की न्यू दिल्ली ज़िले की साइबर इकाई ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने शेल कंपनियों के माध्यम से संचालित एक संगठित साइबर ठगी रैकेट का भंडाफोड़ किया है।
02 Jan 2026 06:23 PM (IST)
02 Jan 2026 06:23 PM (IST)भूपेश बघेल के बेटे को मिली जमानत
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने कथित करोड़ों रुपये के शराब घोटाले से जुड़े मामलों में बड़ी राहत देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को जमानत मिल गई है। यह जमानत प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की ओर से दर्ज प्रकरणों में मंजूर की गई है।
02 Jan 2026 05:31 PM (IST)
02 Jan 2026 05:31 PM (IST)दिल्ली में GRAP स्टेज-III हटाया गया
दिल्ली की हवा में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। जहां एक दिन पहले एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 380 के स्तर पर था, वहीं आज शाम 4 बजे तक यह घटकर 236 दर्ज किया गया, जो वायु गुणवत्ता में स्पष्ट बेहतरी का संकेत है। हालात बेहतर होते देख वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) की GRAP उप-समिति ने अहम कदम उठाया है। इसके तहत पूरे एनसीआर में GRAP के स्टेज-III के अंतर्गत लागू सभी प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से हटा दिए गए हैं।
02 Jan 2026 05:07 PM (IST)
02 Jan 2026 05:07 PM (IST)NIA का शोपियां में छापेमारी
दिल्ली बम धमाका मामले की जांच के तहत एनआईए ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी की टीम 9वें आरोपी के साथ शोपियां के पडपावां इलाके में पहुंचकर छापेमारी कर रही है। फिलहाल वहां तलाशी अभियान जारी है।
02 Jan 2026 04:42 PM (IST)
02 Jan 2026 04:42 PM (IST)उत्तर प्रदेश: BJP विधायक की हार्ट अटैक से हुई मौत
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से दुखद खबर सामने आई है। फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक श्याम बिहारी लाल का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया।
02 Jan 2026 04:11 PM (IST)
02 Jan 2026 04:11 PM (IST)UP में 12वीं तक के सभी स्कूल 5 जनवरी तक बंद
कड़ाके की ठंड के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने ICSE, CBSE, यूपी बोर्ड सहित सभी बोर्डों के कक्षा 12 तक के स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रशासन को अलर्ट मोड में रहने, लगातार फील्ड निरीक्षण करने, जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराने, लोगों को खुले में सोने से रोकने और सभी नाइट शेल्टरों में समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए हैं।
02 Jan 2026 03:01 PM (IST)
02 Jan 2026 03:01 PM (IST)भागीरथपुरा में दूषित पानी के मामले पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी के मुद्दे पर मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
#WATCH भोपाल, मध्य प्रदेश: यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी के मुद्दे पर मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/iEuPRYbIMr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 2, 2026
02 Jan 2026 12:50 PM (IST)
02 Jan 2026 12:50 PM (IST)बिहार की तरह बंगाल में भी मिलेगी NDA को सफलता: रामनाथ ठाकुर
केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा, सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं। जिस तरह 2025 में बिहार में हमें सफलता मिली, उसी तरह बंगाल में भी होने वाले चुनाव में NDA को सफलता मिलेगी।
#WATCH | पटना: केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा, "सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं। जिस तरह 2025 में बिहार में हमें सफलता मिली, उसी तरह बंगाल में भी होने वाले चुनाव में NDA को सफलता मिलेगी..." pic.twitter.com/qI2VHxibcy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 2, 2026
02 Jan 2026 12:01 PM (IST)
02 Jan 2026 12:01 PM (IST)जेपी नड्डा ने इंडियन फार्माकोपिया का 10वां एडिशन जारी किया
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने इंडियन फार्माकोपिया का 10वां एडिशन जारी किया। उन्होंने कहा, सबसे पहले मैं आप सबको वर्ष 2026 के आगमन पर आप सबको बधाई देता हूं। आपको इस बात के लिए भी शुमकामना देता हूं कि फार्माकोपिया कमीशन ने 17 साल पूरे कर लिए हैं और यह अब 18वें में प्रवेश कर रहा है। मैं फार्माकोपिया कमीशन को स्थापना दिवस की बधाई देता हूं। बहुत खुशी की बात है कि हमने फार्माकोपिया का 10वां एडिशन आज जारी किया है और वह आज भारत के लिए दुनिया के लिए वरदान साबित होगा और फार्माकोपिया की दुनिया में वो अपना एक स्थान बनाएगा। मैं इसके लिए बधाई देता है। इंडियन फार्माकोपिया ने जो काम किया है वो एक तरीके से उसने नियामक प्रणाली की नींव को रखा है और उसको मजबूत बनाया है। इसके साथ ही गुणवता में बेंच मार्क स्थापित करने का नियामक प्रणाली को लागू करना है उसको बेंच मार्क करने का काम फार्माकोपिया ने किया है। इन्होंने बहुत छोटी अवधि में बहुत लंबी यात्रा फार्माकोपिया कमीशन ने किया है।
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने इंडियन फार्माकोपिया का 10वां एडिशन जारी किया।
उन्होंने कहा, "सबसे पहले मैं आप सबको वर्ष 2026 के आगमन पर आप सबको बधाई देता हूं। आपको इस बात के लिए भी शुमकामना देता हूं कि फार्माकोपिया कमीशन ने 17 साल पूरे कर लिए हैं और यह अब… pic.twitter.com/kfgngBwiBD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 2, 2026
02 Jan 2026 11:35 AM (IST)
02 Jan 2026 11:35 AM (IST)भारत के बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, आज बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में एक बड़ा मील का पत्थर हासिल किया गया है। यह मील का पत्थर माउंटेन टनल-5 का ब्रेकथ्रू है। पूरे बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में 7 माउंटेन टनल और एक समुद्र के नीचे टनल है। इस प्रोजेक्ट में 12 स्टेशन हैं। साबरमती टर्मिनल स्टेशन है और मुंबई में टर्मिनल स्टेशन BKC है। 3 डिपो बनाए जा रहे हैं। आम तौर पर 508 किलोमीटर के स्ट्रेच के लिए सिर्फ़ 2 डिपो की जरूरत होती है लेकिन 3 डिपो की योजना इसलिए बनानी पड़ी क्योंकि लंबे समय तक उस समय की महाराष्ट्र सरकार ने (उद्धव) ठाकरे जी के कार्यकाल के दौरान उन्होंने अनुमति देने से मना कर दिया था। इस वजह से अतिरिक्त इंतज़ाम करने पड़े।
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "आज बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में एक बड़ा मील का पत्थर हासिल किया गया है। यह मील का पत्थर माउंटेन टनल-5 का ब्रेकथ्रू है। पूरे बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में 7 माउंटेन टनल और एक समुद्र के नीचे टनल है...इस प्रोजेक्ट में 12 स्टेशन… pic.twitter.com/zAZpQFqzmt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 2, 2026
02 Jan 2026 11:07 AM (IST)
02 Jan 2026 11:07 AM (IST)चौमूं में बुलडोजर एक्शन प्रेम चंद बैरवा
राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने कहा, चौमूं में जिन असामाजिक तत्वों ने कानून को अपने हाथ में लेकर उपद्रव फैलाया था, उसके खिलाफ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कठोर कार्रवाई की है। इस तरह के उपद्रव हमारे समाज के लिए घातक हैं। यह बुलडोजर कार्रवाई किसी के खिलाफ नहीं बल्कि कानून के समर्थन में है। राजस्थान में शांति भंग करने वाले, हिंसा फैलाने वालों के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति है। प्रदेश की कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सरकार आम नागरिकों की सुरक्षा, शांति और विश्वास को सर्वोपरि मानते हुए सख्ती से कार्रवाई कर रही है और आगे भी करती रहेगी।
#WATCH चोमू: राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने कहा, "चोमू में जिन असामाजिक तत्वों ने कानून को अपने हाथ में लेकर उपद्रव फैलाया था, उसके खिलाफ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कठोर कार्रवाई की है। इस तरह के उपद्रव हमारे समाज के लिए घातक हैं। यह बुलडोजर कार्रवाई किसी के खिलाफ… pic.twitter.com/vkp6budsZn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 2, 2026
02 Jan 2026 10:33 AM (IST)
02 Jan 2026 10:33 AM (IST)TMC को बिहार ले लेनी चाहिए सीख: संजय सरावगी
बिहार के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने TMC नेता अभिषेक बनर्जी के बयान पर कहा, जब-जब चुनाव आता है, इस तरह की अनर्गल बातें वो बोलते हैं। क्या ये घुसपैठियों का वोट कराना चाहते हैं? उन्हें सीख लेनी चाहिए कि बिहार में (विपक्ष का) सूपड़ा साफ हो गया। वहां विपक्ष के लोगों ने चुनाव से पहले SIR पर यात्रा निकाली थी लेकिन एक भी मतदाता ने नहीं कहा कि उनका नाम कट गया। बंगाल में भी TMC का सूपड़ा साफ होने वाला है। वहां की जनता SIR चाहती है। बंगाल में NDA की सरकार बनने जा रही है।
#WATCH | पटना, बिहार: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने TMC नेता अभिषेक बनर्जी के बयान पर कहा, "जब-जब चुनाव आता है, इस तरह की अनर्गल बातें वो बोलते हैं...क्या ये घुसपैठियों का वोट कराना चाहते हैं?...उन्हें सीख लेनी चाहिए कि बिहार में (विपक्ष का)सूपड़ा साफ हो गया। वहां विपक्ष के… pic.twitter.com/jzgkEkSC2h
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 2, 2026
02 Jan 2026 09:44 AM (IST)
02 Jan 2026 09:44 AM (IST)विवादित जमीन पर बाबरी मस्जिद बना रहे हुमायूं कबीर: दिलीप घोष
दुर्गा आंगन परियोजना भूमि विवाद पर भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा, जिस जमीन पर शिलान्यास समारोह होना था, वह विवादित है। अब जिस जगह पर जल्दबाजी में शिलान्यास समारोह किया गया है, वो इंडस्ट्रियल ज़मीन है इसलिए वहां मंदिर या कोई सांस्कृतिक केंद्र नहीं बन सकता है। उनके (ममता बनर्जी के) भाई हुमायूं कबीर वहां बाबरी मस्जिद बना रहे हैं और वे खुद यहां दुर्गा आंगन बना रही हैं। बंगाल में चुनाव जीतने के लिए यह कोई मुद्दा नहीं है। सरकार के प्रदर्शन से जनता नाराज है।
#WATCH | कोलकाता, पश्चिम बंगाल: दुर्गा आंगन परियोजना भूमि विवाद पर भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा, "...जिस ज़मीन पर शिलान्यास समारोह होना था, वह विवादित है। अब जिस जगह पर जल्दबाजी में शिलान्यास समारोह किया गया है, वो इंडस्ट्रियल ज़मीन है इसलिए वहां मंदिर या कोई सांस्कृतिक केंद्र… pic.twitter.com/s0leUNbbAi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 2, 2026
02 Jan 2026 08:59 AM (IST)
02 Jan 2026 08:59 AM (IST)जयपुर के चौमूं में बुलडोजर एक्शन
जयपुर के चौमूं में मस्जिद अतिक्रमण विवाद को लेकर आज बुलडोजर एक्शन शुरू किया गया। पहले चरण में पठान कॉलोनी में अवैध निर्माण को हटाया गया। पुलिस का कहना है कि जो भी अवैध कार्य होगा, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह एक्शन आज सुबह से ही शुरू हो गया है, और मौके पर करीब 200 पुलिसकर्मियों की टीम तैनात है।
#WATCH जयपुर, राजस्थान: जयपुर वेस्ट के ADCP राजेश गुप्ता ने कहा, "नगर परिषद कार्रवाई कर रही है। अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जा रहा है। अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं...कुछ दिन पहले जिन्होंने उपद्रव किया था, उनके अवैध अतिक्रमण को भी हटाया जा रहा है..." https://t.co/k2ICqnKa1B pic.twitter.com/kVkXYEqC4V
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 2, 2026
02 Jan 2026 07:32 AM (IST)
02 Jan 2026 07:32 AM (IST)कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड रिहर्सल
दिल्ली में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस 2026 की परेड रिहर्सल चल रही है।
#WATCH | दिल्ली: कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस 2026 की परेड रिहर्सल चल रही है। pic.twitter.com/odinH5lf9E
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 2, 2026
02 Jan 2026 06:35 AM (IST)
02 Jan 2026 06:35 AM (IST)राहुल गांधी की लड़ाई शोषित वंचित वर्ग के लिए है: नाना पटोले
कांग्रेस नेता नाना पटोले ने जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य के बयान पर कहा, राहुल गांधी की लड़ाई शोषित, पीड़ित, वंचित वर्ग के लिए है, देश के लिए है। मैंने राहुल गांधी और भगवान श्री राम की तुलना नहीं की। मेरा मानना है कि राहुल गांधी भगवान राम के दिखाए मार्ग पर काम कर रहे हैं।
#WATCH | नागपुर, महाराष्ट्र: कांग्रेस नेता नाना पटोले ने जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य के बयान पर कहा, "...राहुल गांधी की लड़ाई शोषित, पीड़ित, वंचित वर्ग के लिए है, देश के लिए है... मैंने राहुल गांधी और भगवान श्री राम की तुलना नहीं की। मेरा मानना है कि राहुल गांधी भगवान राम के… pic.twitter.com/r4KZSzdhd2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 1, 2026
Aaj ki taaja khabar 2nd january 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On: Jan 02, 2026 | 06:31 AM
Topics:
विज्ञापन
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 23 February: सोमवार को मेष और धनु राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल!
Feb 23, 2026 | 12:05 AMसाउथ अफ्रीका ने Team India को दिखाया आईना, आसानी से जीता सुपर-8 का मैच, ‘मैन इन ब्लू’ की हार का कौन जिम्मेदार?
Feb 22, 2026 | 11:47 PMसाउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के लिए भारत के बल्लेबाज जिम्मेदार, इस विश्व कप में सामने आया ओपनर्स का घटिया रिकॉर्ड
Feb 22, 2026 | 11:26 PMIND vs SA: अहमदाबाद में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका ने 76 रन के बड़े अंतर से जीता मुकाबला
Feb 22, 2026 | 10:37 PMएडेन मार्करम के लिए ‘काल’ बने अर्शदीप सिंह! टी20 वर्ल्ड कप में भी नहीं चला बल्ला, बनाया 7वीं बार शिकार
Feb 22, 2026 | 10:19 PMशादी के मंडप से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची 10वीं की छात्रा, वीडियो वायरल
Feb 22, 2026 | 10:14 PMराज्यसभा पर उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, शरद पवार किनारे, कांग्रेस से सीधी बात
Feb 22, 2026 | 10:04 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














