- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 31st December 2025 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 31 दिसंबर: दिनभर की सभी बड़ी खबरों को एक सिंगल क्लिक कर पढ़ें
Aaj Ki Taza Khabar: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में आज यानी बुधवार को आयोजित प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी कार्यक्रम में मुख्य यजमान के तौर पर शामिल हुए।
- Written By: प्रतीक पांडेय , सौरभ शर्मा

ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
Breaking News Live: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में आज यानी बुधवार को आयोजित प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी कार्यक्रम में मुख्य यजमान के तौर पर प्रतिभाग किया और राम लला की पूजा अर्चना की। अयोध्या के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फंडे ने कहा कि इस अवसर पर राजनाथ सिंह इस मंदिर परिसर में स्थित सात मंदिरों में से एक अन्नपूर्णा मंदिर में ध्वजारोहण भी किया।
सम्बंधित ख़बरें
आपसी रंजिश या दुश्मन की साजिश? भारत-पाक सीमा पर दो पुलिस कर्मियों की हत्या, पंजाब में मचा हड़कंप
प्राइवेट पार्ट दबाकर पति को उतारा मौत के घाट! ससुर की शिकायत पर बहू गिरफ्तार, बिहार से आई सनसनीखेज वारदात
तमिलनाडु में फरीदाबाद जैसा टेरर मॉड्यूल, पहले बांग्लादेश में मीटिंग फिर भारत में रेकी, ऐसे हुआ भांडाफोड़
नेपाल में कांपी धरती, कोशी प्रांत में आया 4.1 तीव्रता का भूकंप, स्थानीय लोगों में दहशत
31 Dec 2025 09:54 PM (IST)
31 Dec 2025 09:54 PM (IST)नए साल 2026 की पूर्व संध्या पर भोपाल में कड़ी सुरक्षा, जवान लगातार चेकिंग कर रहे
भोपाल के पुलिस आयुक्त हरि नारायण चारी मिश्रा ने कहा, "नए साल का आयोजन सुरक्षित माहौल में हो इसे लेकर पुलिस ने पर्याप्त तैयारियां की हैं। पुलिस के जवान लगातार चेकिंग कर रहे हैं, पुलिस वाहनों की गति पर भी लगातार अंकुश लगा रही है, पिछले दिनों पुलिस ने जिन लोगों के आपराधिक रिकॉर्ड हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की है ताकि शहर में किसी भी प्रकार की कोई आपराधिक सक्रियता न हो। माहौल सुरक्षित बनाए रखने के लिए पुलिस ने तैयारियां की हैं और इसके सकारात्मक परिणाम दिख रहे हैं।"
#WATCH भोपाल, मध्य प्रदेश: नए साल 2026 की पूर्व संध्या पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई। pic.twitter.com/G9934b2M81
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 31, 2025
31 Dec 2025 09:37 PM (IST)
31 Dec 2025 09:37 PM (IST)सरकार किसी भी हालत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी, इंदौर में दूषित पानी पर CM यादव की सफाई
इंदौर में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पीने के पानी से लोगों के बीमार पड़ने की जानकारी मिली है। तुरंत 40,000 से ज़्यादा लोगों की जांच की गई, जिनमें से 2,456 लोगों में संदेहास्पद लक्षण दिखे और 212 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें से 50 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए हैं, जबकि 162 मरीज अभी भी भर्ती हैं। CM ने कहा सरकार किसी भी हालत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी। पानी से जुड़ी शिकायतों वाले किसी भी इलाके की पूरी जांच की जाएगी, और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे।
#WATCH | इंदौर: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पीने के पानी से लोगों के बीमार पड़ने की जानकारी मिली है। तुरंत 40,000 से ज़्यादा लोगों की जांच की गई, जिनमें से 2,456 लोगों में संदेहास्पद लक्षण दिखे और 212 लोगों को अस्पतालों में भर्ती… pic.twitter.com/KLArzc8ZRN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 31, 2025
31 Dec 2025 09:08 PM (IST)
31 Dec 2025 09:08 PM (IST)माता वैष्णो देवी यात्रा रजिस्ट्रेशन कल सुबह तक के लिए सस्पेंड
नववर्ष के चलते भारी भीड़ की वजह से माता वैष्णो देवी यात्रा रजिस्ट्रेशन कल सुबह तक के लिए सस्पेंड कर दिए गए है।
31 Dec 2025 08:32 PM (IST)
31 Dec 2025 08:32 PM (IST)आपदा के बाद प्रदेश में नव वर्ष की शुरुआत होने वाली है- CM सुक्खू
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "आपदा के बाद प्रदेश में नव वर्ष की शुरुआत होने वाली है और मुझे बहुत खुशी है कि आखिरी 10 दिनों में भारी संख्या में पर्यटक हिमाचल आए हैं। मेरा उनसे आग्रह है कि आगे भी भारी संख्या में हिमाचल आएं, यहां के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लें। नव वर्ष पूरे देश के लिए समृद्धि भरा हो, सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।"
#WATCH | शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "आपदा के बाद प्रदेश में नव वर्ष की शुरुआत होने वाली है और मुझे बहुत खुशी है कि आखिरी 10 दिनों में भारी संख्या में पर्यटक हिमाचल आए हैं। मेरा उनसे आग्रह है कि आगे भी भारी संख्या में हिमाचल आएं, यहां के… pic.twitter.com/PI1uJYzk97
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 31, 2025
31 Dec 2025 07:56 PM (IST)
31 Dec 2025 07:56 PM (IST)MP में दूषित पानी पीने से बीमार हुए लोगों से CM मोहन यादव ने अस्पताल में मुलाकात की
इंदौर में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में दूषित पानी पीने से बीमार हुए लोगों से अस्पताल में मुलाकात की। नगर निगम घरों में पानी सप्लाई कर रहा है, और जिन लोगों में कोई लक्षण दिख रहे हैं, उनके लिए एम्बुलेंस तैनात की गई हैं।
#WATCH | इंदौर: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में दूषित पानी पीने से बीमार हुए लोगों से अस्पताल में मुलाकात की।
नगर निगम घरों में पानी सप्लाई कर रहा है, और जिन लोगों में कोई लक्षण दिख रहे हैं, उनके लिए एम्बुलेंस तैनात की गई हैं। pic.twitter.com/yDuxWYkXyn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 31, 2025
31 Dec 2025 07:14 PM (IST)
31 Dec 2025 07:14 PM (IST)देहरादून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, पुलिस का संदेश- कानून के तहत मनाएं नववर्ष
देहरादून के सर्किल अधिकारी मनोज ओसवाल ने कहा, "नववर्ष पर यहां पर्यटकों का आवागमन जारी है। पूरे शहर और आस-पास के क्षेत्र को 14 सेक्टरों में बांटा गया है। सभी जगहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल नियुक्त किया गया है। फ्लैग मार्च के 2 उद्देश्य होते हैं। पहला उद्देश्य है कि जो लोग यहां कानून के तहत नववर्ष मनाना चाहते हैं, वे इस बात से आश्वस्त हों कि पुलिस उनके आस-पास तैनात है।
31 Dec 2025 06:45 PM (IST)
31 Dec 2025 06:45 PM (IST)श्रीनगर में नए साल 2026 का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे
श्रीनगर में नए साल 2026 का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे है। लाल चौक पर सैलानियों की भारी भीड़ दिख रही है।
31 Dec 2025 06:19 PM (IST)
31 Dec 2025 06:19 PM (IST)विपक्ष को राम के नाम से नफरत- केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "विपक्ष को राम के नाम से नफरत है। VB-G RAM G रोजगार का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है। यह पहले 100 दिनों तक रोजगार देता था और अब 125 दिनों का रोजगार दे रहा है, यह मानना पड़ेगा कि VB-G RAM G मजदूरों के हित में है।"
31 Dec 2025 06:18 PM (IST)
31 Dec 2025 06:18 PM (IST)CM सैनी ने म्हारी सड़क ऐप को लेकर समीक्षा बैठक की
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने म्हारी सड़क ऐप को लेकर समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने ऐप के जरिए जनता द्वारा बताई गई सड़कों पर गड्ढों से जुड़ी समस्याओं का जायजा लिया।
31 Dec 2025 05:49 PM (IST)
31 Dec 2025 05:49 PM (IST)कुल्लू-मनाली में नए साल 2026 का जश्न मनाने के लिए पर्यटकों की भारी भीड़
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली में नए साल 2026 का जश्न मनाने के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ी।
#WATCH मनाली, कुल्लू (हिमाचल प्रदेश): शहर में नए साल 2026 का जश्न मनाने के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। pic.twitter.com/THiwE2Ob2s
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 31, 2025
31 Dec 2025 05:35 PM (IST)
31 Dec 2025 05:35 PM (IST)विदेश मंत्री जयशंकर से पाकिस्तान की संसद के स्पीकर की जिया के फ्यूनरल से पहले मुलाकात
ढाका में खालिदा जिया के फ्यूनरल से पहले भारत के विदेश मंत्री जयशंकर से पाकिस्तान की संसद के स्पीकर मुलाकात हुई।
31 Dec 2025 05:19 PM (IST)
31 Dec 2025 05:19 PM (IST)न्यूजीलैंड में नववर्ष 2026 का आतिशबाजी के साथ स्वागत
न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में आतिशबाजी के साथ नव वर्ष 2026 का स्वागत किया गया।
31 Dec 2025 04:45 PM (IST)
31 Dec 2025 04:45 PM (IST)जलपाईगुड़ी में वर्ष 2025 का अंतिम सूर्यास्त देखा गया
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में वर्ष 2025 का अंतिम सूर्यास्त देखा गया।
#WATCH जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल: जलपाईगुड़ी में वर्ष 2025 का अंतिम सूर्यास्त देखा गया। pic.twitter.com/wPgGsVHFVV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 31, 2025
31 Dec 2025 04:10 PM (IST)
31 Dec 2025 04:10 PM (IST)20,668 करोड़ रुपए की दो हाईवे परियोजनाओं को मंजूरी मिली
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "प्रधानमंत्री ने विकसित भारत बनाने के लिए जिस तरह देश की इंफ्रास्ट्रक्चर की नींव को मजबूत किया है उससे सबसे ज्यादा फायदा हमारे मध्यम वर्ग को होता है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए, आज कैबिनेट में 20,668 करोड़ रुपए की दो हाईवे परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। पहली परियोजना नासिक और सोलापुर को जोड़ने वाला 6-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे है। यह विकसित भारत के गोल्डन क्वाड्रिलेटरल का हिस्सा है। यह नासिक, अहिल्यानगर, धाराशिव और सोलापुर जिलों को जोड़ेगा।"
#WATCH | दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "प्रधानमंत्री ने विकसित भारत बनाने के लिए जिस तरह देश की इंफ्रास्ट्रक्चर की नींव को मजबूत किया है उससे सबसे ज्यादा फायदा हमारे मध्यम वर्ग को होता है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए, आज कैबिनेट में ₹20,668 करोड़ की दो हाईवे… pic.twitter.com/DmqbV6SBju
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 31, 2025
31 Dec 2025 03:46 PM (IST)
31 Dec 2025 03:46 PM (IST)ढाका पहुंचकर विदेश मंत्री जयशंकर ने जिया के बेटे तारिक रहमान से मुलाकात की
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ट्वीट किया, "ढाका पहुंचने पर, BNP के एक्टिंग चेयरमैन और बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान से मुलाकात की। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पर्सनल लेटर सौंपा। भारत सरकार और लोगों की ओर से गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। विश्वास जताया कि बेगम खालिदा जिया का विजन और मूल्य हमारी पार्टनरशिप के विकास में मार्गदर्शन करेंगे।"
31 Dec 2025 03:29 PM (IST)
31 Dec 2025 03:29 PM (IST)TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने CEO से मुलाकात की, कहा- कोई स्पष्टता नहीं मिली
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने के बाद TMC के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी की ढाई घंटे मुलाकात चली। उन्होंने कहा पिछली बार हमारी पार्टी के 10 लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल यहां आया था। हमने चुनाव आयोग से 5 सवाल पूछे थे, लेकिन हमें उनमें से किसी का भी सटीक जवाब नहीं मिला। इस बार, 2-3 बातों को छोड़कर, हमें किसी भी चीज पर कोई स्पष्टता नहीं मिली। जब मैं उनसे SIR के बारे में पूछता हूं, तो वे बात को नागरिकता पर ले जाते हैं। किसी भी चीज़ का कोई ठोस जवाब नहीं मिला।"
#WATCH दिल्ली: भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने के बाद TMC के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा, "हमने 8 से 10 मुद्दों पर बात की। मीटिंग दोपहर 12:00 बजे शुरू हुई और ढाई घंटे चली। पिछली बार, एक महीने पहले, 28 नवंबर को, हमारी पार्टी के 10 लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल… pic.twitter.com/0mhvEkFJCc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 31, 2025
31 Dec 2025 02:34 PM (IST)
31 Dec 2025 02:34 PM (IST)राजस्थान के टोंक में 150 किलो विस्फोटक बरामद, यूरिया के कट्टों में छिपा रखी थी बारूद
राजस्थान के टोंक में DSP मृत्युंजय मिश्रा के द्वारा एक बड़ी कार्रवाई की गई है, जिसमें एक गाड़ी से विस्फोटक जब्त किया गया है और यह विस्फोटक 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट था जो यूरिया के कट्टों में छिपा कर रखा गया था। 2 आरोपियों(सुरेंद्र और सुरेंद्र मोची) को गिरफ्तार किया गया है, मामले में हर पहलुओं पर आगे की जांच की जा रही है।"
#WATCH टोंक, राजस्थान: DSP मृत्युंजय मिश्रा ने कहा, "...एक बड़ी कार्रवाई की गई है, जिसमें एक गाड़ी से विस्फोटक जब्त किया गया है और यह विस्फोटक 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट था जो यूरिया के कट्टों में छिपा कर रखा गया था...2 आरोपियों(सुरेंद्र और सुरेंद्र मोची) को गिरफ्तार किया गया… pic.twitter.com/1SCBy0rFVR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 31, 2025
31 Dec 2025 02:20 PM (IST)
31 Dec 2025 02:20 PM (IST)MCX में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट
MCX में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। एक तरफ जहां चांदी की कीमत 18 हजार घटकर 2.33 लाख रुपये पर आ गई है तो वहीं सोने की कीमत 1 हजार घटकर 1.35 लाख रुपये पर है।
31 Dec 2025 01:02 PM (IST)
31 Dec 2025 01:02 PM (IST)नवी मुंबई में भी खुला बीजेपी का खाता, नितिन पाटिल निर्विरोध के पार्षद चुने गए
नवी मुंबई में भी खुला बीजेपी का खाता खुल गया है। पनवेल म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में BJP के पार्षद बिना विरोध के चुने गए हैं। नितिन पाटिल बिना विरोध के पार्षद चुने गए हैं।
31 Dec 2025 12:48 PM (IST)
31 Dec 2025 12:48 PM (IST)कन्नौज में यात्रियों से भरी स्लीपर बस में लगी भीषण आग
कन्नौज में पानीपत से बिहार जा रही एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टायर फटने के बाद बस में आग भड़क उठी। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए चालक और परिचालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से उतार लिया। कुछ ही मिनटों में बस पूरी तरह आग की चपेट में आ गई और जलकर खाक हो गई।
31 Dec 2025 12:24 PM (IST)
31 Dec 2025 12:24 PM (IST)मथुरा-वृंदावन भक्ति में सराबोर, साल के आखिरी दिन लाखों श्रद्धालु उमड़े, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
साल 2025 के समापन और नववर्ष के स्वागत से पहले आस्था की नगरी मथुरा-वृंदावन भक्ति के रंग में सराबोर है। भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि और लीला स्थली में देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जहां मंदिरों में दर्शन, भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
31 Dec 2025 11:29 AM (IST)
31 Dec 2025 11:29 AM (IST)पीयूष गोयल 4-5 जनवरी को तमिलनाडु का करेंगे दौरा
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 4-5 जनवरी को तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) नेतृत्व के साथ अहम गठबंधन बातचीत भी करेंगे। भाजपा की तरफ से उन्हें तमिलनाडु का चुनाव प्रभारी भी बनाया गया है।
31 Dec 2025 11:05 AM (IST)
31 Dec 2025 11:05 AM (IST)गाजियाबाद में हिंदू रक्षा दल के 10 लोग गिरफ्तार
गाजियाबाद में हिंदू रक्षा दल के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने सार्वजनिक रूप से तलवारें बांटी और भड़काऊ नारेबाजी की।
31 Dec 2025 10:14 AM (IST)
31 Dec 2025 10:14 AM (IST)नए साल पर 148 फ्लाइट्स रद्द, ट्रेनें भी हो रहीं लेट
दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे और जहरीली हवा ने कोहराम मचाया है। आईजीआई एयरपोर्ट पर 148 फ्लाइट्स रद्द हुईं और कम विजिबिलिटी के कारण ट्रेनों की रफ्तार भी सुस्त पड़ गई है।
31 Dec 2025 09:14 AM (IST)
31 Dec 2025 09:14 AM (IST)बांके बिहारी मंदिर में नव वर्ष के अंतिम दिन भारी भीड़
मथुरा जिले के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में नव वर्ष के अंतिम दिन पूजा-अर्चना करने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। कल मथुरा के डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा, "मैं इस अफवाह का खंडन करता हूं कि लोग मंदिर नहीं आ सकते... हालांकि, इस समय वृंदावन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है।"
31 Dec 2025 08:36 AM (IST)
31 Dec 2025 08:36 AM (IST)कोहरे के कारण 100 से ज्यादा ट्रेनें लेट, 2 डायवर्ट
नई दिल्ली और उसके आसपास से चलने वाली 100 से ज्यादा ट्रेनें लेट चल रही हैं। इसके साथ ही दो ट्रेन को डायवर्ट भी किया गया है।
31 Dec 2025 07:37 AM (IST)
31 Dec 2025 07:37 AM (IST)टीएचडीसी पनबिजली परियोजना क्षेत्र में हादसा, कई मजदूर घायल
पिपलकोटी स्थित टीएचडीसी पनबिजली परियोजना क्षेत्र में चल रही आंतरिक परिवहन ट्रेनों की आपस में टक्कर हो जाने से कई मजदूर घायल हो गए। चमोली के एसपी सुरजीत सिंह ने बताया, "जिला अस्पताल में 42 लोगों को भर्ती कराया गया है, जिनमें से 4-5 लोगों को फ्रैक्चर हुए हैं। पिपलकोटी के विवेकानंद अस्पताल में 17 लोगों को भर्ती कराया गया है... परियोजना क्षेत्र में दो ट्रेनों की टक्कर हो गई... हमारी टीम और प्रशासनिक अधिकारी दोनों अस्पतालों में मौजूद हैं।"
#WATCH | Chamoli, Uttarakhand | Several workers injured after internal transport trains operating within the THDC hydropower project area at Pipalkoti, collided with each other.
SP Chamoli, Surjeet Singh says, "42 people have been admitted to the district hospital, out of which… pic.twitter.com/gxVEXHwScB
— ANI (@ANI) December 31, 2025
31 Dec 2025 07:35 AM (IST)
31 Dec 2025 07:35 AM (IST)साल के आखिरी दिन राम जन्मभूमि मंदिर में उमड़ी भीड़
कोहरे और ठंड के बावजूद श्रद्धालु बड़ी संख्या में साल के आखिरी दिन राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन करने पहुंचे।
#WATCH | Ayodhya, UP | Devotees brave the fog and cold as they arrive in large numbers at the Ram Janmabhoomi Temple to offer prayers on the last day of the year pic.twitter.com/XgQSgEwriZ
— ANI (@ANI) December 31, 2025
31 Dec 2025 06:54 AM (IST)
31 Dec 2025 06:54 AM (IST)खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे एस. जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर बुधवार को ढाका में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। कल खालिदा का बीमारी के बाद निधन हो गया था।
Aaj ki taaja khabar 31st december 2025 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 23 February: सोमवार को मेष और धनु राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल!
Feb 23, 2026 | 12:05 AMसाउथ अफ्रीका ने Team India को दिखाया आईना, आसानी से जीता सुपर-8 का मैच, ‘मैन इन ब्लू’ की हार का कौन जिम्मेदार?
Feb 22, 2026 | 11:47 PMसाउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के लिए भारत के बल्लेबाज जिम्मेदार, इस विश्व कप में सामने आया ओपनर्स का घटिया रिकॉर्ड
Feb 22, 2026 | 11:26 PMIND vs SA: अहमदाबाद में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका ने 76 रन के बड़े अंतर से जीता मुकाबला
Feb 22, 2026 | 10:37 PMएडेन मार्करम के लिए ‘काल’ बने अर्शदीप सिंह! टी20 वर्ल्ड कप में भी नहीं चला बल्ला, बनाया 7वीं बार शिकार
Feb 22, 2026 | 10:19 PMशादी के मंडप से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची 10वीं की छात्रा, वीडियो वायरल
Feb 22, 2026 | 10:14 PMराज्यसभा पर उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, शरद पवार किनारे, कांग्रेस से सीधी बात
Feb 22, 2026 | 10:04 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














