- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 15 June 2026 Live Updates Today And Breaking News
आज की ताजा खबर 15 जून LIVE: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नया सफर, आज से शुरू हो रहीं कमर्शियल फ्लाइट्स
- Written By: संजय बिष्ट
Aaj Ki Taza Khabar LIVE: पीएम मोदी स्लोवाकिया की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना हुए हैं। वहीं, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज वाणिज्यिक उड़ानों की शुरुआत होगी, पहली फ्लाइट लखनऊ से पहुंचेगी।

ब्रेकिंग लाइव न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्लोवाकिया की आधिकारिक यात्रा के लिए फ्रांस के नीस से रवाना हो गए हैं। 1993 में स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद स्लोवाकिया की यात्रा करने वाले वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनेंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से शुक्रवार से वाणिज्यिक उड़ानों का संचालन शुरू हो रहा है। उद्घाटन उड़ान के रूप में लखनऊ से रवाना पहली यात्री फ्लाइट सुबह 7:05 बजे जेवर एयरपोर्ट पहुंचेगी। देश-दुनिया की हर बड़ी खबर, ताजा अपडेट और अहम घटनाक्रम की सटीक जानकारी के लिए जुड़े रहिए नवभारत लाइव के साथ…
सम्बंधित ख़बरें
देहरादून: हिंदू युवक की हत्या के बाद सुलग उठा विकासनगर, भीड़ ने फूंका आरोपी का घर; भारी पुलिस बल तैनात
आज की ताजा खबर 14 जून: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
असम के जोरहाट में वायुसेना का विमान क्रैश, लैंडिंग के बाद एयरबेस के अंदर लगी आग; मची अफरा-तफरी
आज की ताजा खबर 13 जून : एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
15 Jun 2026 07:32 AM (IST)
15 Jun 2026 07:32 AM (IST)कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट- ईरान-अमेरिका डील
अमेरिका और ईरान के बीच समझौते के बाद अंतरराष्ट्रिय बाजार में सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। अब कच्चे तेल की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। इस समझौते के बाद खाड़ी देशों में तनाव की उम्मीद कम हुई। इसका सीधा-सीधा असर कच्चे तेल की कीमतों पर दिखाई दिया। रविवार को वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड की कीमत में करीब 3.9 प्रतिशत की गिरावट आई, जिसके बाद यह 84 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं, अमेरिकी कच्चा तेल (डब्ल्यूटीआई) 4.8 प्रतिशत टूटकर लगभग 81 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
15 Jun 2026 07:06 AM (IST)
15 Jun 2026 07:06 AM (IST)ईरान के साथ समझौता- डोनाल्ड ट्रंप
ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ समझौता हो चुका है और उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी नौसैनिक घेराबंदी समाप्त करने की मंजूरी दे दी है।
On Truth Social, US President Donald Trump posts, "The Deal with the Islamic Republic of Iran is now complete. Congratulations to all! I hereby fully authorize the toll free opening of the Strait of Hormuz, and, simultaneously herewith, authorize the immediate removal of the… pic.twitter.com/fPLg91aBTy
— ANI (@ANI) June 14, 2026
15 Jun 2026 07:04 AM (IST)
15 Jun 2026 07:04 AM (IST)ईरान-अमेरिका डील- कच्चे तेल में भारी गिरावट
अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते के सकारात्मक संकेतों के बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली। डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ समझौता होने के दावे के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव घटने की उम्मीद बढ़ी, जिसका असर कच्चे तेल की कीमतों पर साफ नजर आया। रविवार को वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड करीब 3.9 प्रतिशत टूटकर 84 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं, अमेरिकी कच्चा तेल (डब्ल्यूटीआई) 4.8 प्रतिशत लुढ़ककर लगभग 81 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
15 Jun 2026 07:01 AM (IST)
15 Jun 2026 07:01 AM (IST)कुएं में गिरी पिकअप, 8 लोगों की मौत- महाराष्ट्र
महाराष्ट्र के पंढरपुर-म्हसवड मार्ग पर तंदुलवाड़ी गांव के पास एक पिकअप वाहन सड़क किनारे स्थित कुएं में गिर गया। इस हादसे में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी जानकारी सोलापुर के पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी ने दी।
15 Jun 2026 07:00 AM (IST)
15 Jun 2026 07:00 AM (IST)ट्रंप के 80वें जन्मदिन पर व्हाइट हाउस में 'फाइट नाइट'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 80वें जन्मदिन के अवसर पर व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में ऐतिहासिक मुकाबलों का आयोजन किया गया, जिसमें प्रमुख मुकाबले में मिश्रित मार्शल आर्ट्स के दो दिग्गज अष्टकोणीय पिंजरे में आमने-सामने नजर आए।
15 Jun 2026 06:57 AM (IST)
15 Jun 2026 06:57 AM (IST)पॉप सिंगर ओलिवर ट्री का निधन- USA
ब्राजील के रियो डी जनेरियो में दो हेलीकॉप्टरों की हवा में टक्कर होने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 32 वर्षीय अमेरिकी पॉप गायक ओलिवर ट्री की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वह अन्य यात्रियों और क्रू सदस्यों के साथ हेलीकॉप्टर में यात्रा कर रहे थे।
15 Jun 2026 06:55 AM (IST)
15 Jun 2026 06:55 AM (IST)नौशेरा के कटेहडा वन क्षेत्र में मची भारी तबाही- जम्मू कश्मीर
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा क्षेत्र स्थित कटेहडा वन क्षेत्र में भीषण जंगल की आग भड़क उठी है। आग पर काबू पाने और इसे आसपास के जंगलों तक फैलने से रोकने के लिए वन विभाग के अधिकारी और वन सुरक्षा बल (एफपीएफ) के जवान लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।
15 Jun 2026 06:52 AM (IST)
15 Jun 2026 06:52 AM (IST)यह यात्रा भारत-स्लोवाकिया संबंधों को और मजबूत करेगी- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा पहुंच गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि यह दौरा भारत और स्लोवाकिया के बीच रिश्तों को और मजबूत बनाने के साथ-साथ सहयोग के नए अवसरों की तलाश का महत्वपूर्ण मौका प्रदान करेगा।
#WATCH | Slovakia | Prime Minister Narendra Modi given a traditional welcome with bread and salt upon his arrival in Bratislava.
In Slovak culture, the traditional welcome with bread and salt is a symbol of hospitality, respect, and goodwill. Guests, especially honoured visitors… pic.twitter.com/aYYwxtW5xi
— ANI (@ANI) June 14, 2026
15 Jun 2026 06:50 AM (IST)
15 Jun 2026 06:50 AM (IST)पीएम मोदी स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा पहुंच गए हैं। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि यह दौरा भारत और स्लोवाकिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती देने और सहयोग के नए अवसर तलाशने का महत्वपूर्ण मौका है। प्रधानमंत्री मोदी ने स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ सार्थक एवं सकारात्मक वार्ता की उम्मीद जताई है।
Prime Minister Narendra Modi reaches Bratislava, Slovakia.
"This visit provides an opportunity to deepen India-Slovakia relations and explore new avenues of cooperation. Looking forward to productive meetings with President Pellegrini and Prime Minister Fico" tweeted PM… pic.twitter.com/n68vlXAYwi
— ANI (@ANI) June 14, 2026
Aaj ki taaja khabar 15 june 2026 live updates today and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत संपादकीय: क्या कर्जमाफी किसानों को बचाएगी या सिर्फ बैंकों की बैलेंस शीट चमकाएगी?
Jun 15, 2026 | 08:18 AMउड़ान भरते ही क्रैश हुआ स्काईडाइविंग विमान… अमेरिका के मिसौरी में बड़ा हादसा, पायलट समेत 12 की मौत
Jun 15, 2026 | 08:12 AMखान सर ने कराई प्रिंस यादव की हत्या! तेज प्रताप यादव ने लगाए गंभीर आरोप, बिहार सरकार से की ये मांग
Jun 15, 2026 | 08:11 AMFIFA World Cup: जर्मनी ने तोड़ा ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड, कुराकाओ को 7-1 से रौंदकर फुटबॉल जगत में मचाई सनसनी
Jun 15, 2026 | 08:10 AMनवभारत विशेष: ऑनर किलिंग के खिलाफ राष्ट्रीय कानून बनाएं, उत्तर भारत में ऐसी घटनाएं ज्यादा
Jun 15, 2026 | 08:08 AMकटनी में भीषण सड़क हादसा: हाईवा से टकराकर पलटी यात्री बस, 3 की मौत, 19 घायल
Jun 15, 2026 | 08:08 AMवाशिम में दिल दहला देने वाली घटना: पति फंदे पर लटका मिला, पत्नी और दो बच्चों के शव कुएं से बरामद
Jun 15, 2026 | 08:02 AMवीडियो गैलरी

क्या व्यापारिक बातचीत के बीच उठेगा नाविकों की मौत का मुद्दा? मोदी-ट्रंप की बैठक पर सबकी नजरें- VIDEO
Jun 14, 2026 | 11:02 PM
PM Modi vs USA: नाविकों की मौत पर अमेरिका के ‘आदेश’ से भड़का भारत, विपक्ष ने सरकार से पूछे तीखे सवाल
Jun 14, 2026 | 10:56 PM
TMC के बागी नेताओं पर भड़के हुमायूं कबीर, बोले- सांसदों ने पार्टी नेतृत्व के साथ की गद्दारी; देखें VIDEO
Jun 14, 2026 | 10:56 PM
काट लो ₹500 का चालान… रिक्शे पर नहीं बैठाने पर गोरखपुर में दरोगा ने दिखाई वर्दी की धौंस, VIDEO वायरल
Jun 14, 2026 | 10:19 PM
अमेरिका-ईरान में होगी सीक्रेट डील? क्या ये 3 फैसले बदल देंगे मिडिल ईस्ट का नक्शा?
Jun 14, 2026 | 06:32 PM
पाटलिपुत्र में छात्रों का भारी बवाल! 500 FIR दर्ज, IG-SHO समेत कई पुलिसकर्मी घायल, देखें VIDEO
Jun 14, 2026 | 02:09 PM














