-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 14 June 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 14 जून: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
- Written By: प्रिया जैस , अर्पित शुक्ला
Aaj Ki Taza Khabar LIVE: पटना के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर बिहार पुलिस निषेध विभाग की परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों ने ट्रेन की अपर्याप्त व्यवस्था के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जिससे वहां झड़प हो गई।

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today LIVE: पटना के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर बिहार पुलिस निषेध विभाग की परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों ने ट्रेन की अपर्याप्त व्यवस्था के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जिससे वहां झड़प हो गई। यह विरोध प्रदर्शन तब और बढ़ गया जब परीक्षा के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन में तोड़फोड़ की गई, जिसके बाद पुलिस को दखल देना पड़ा और चेतावनी के तौर पर हवा में गोलियां चलानी पड़ीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने आधिकारिक दौरे के दौरान फ्रांस के शहर नीस में प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग करेंगे। नीस में दोनों लीडर मिलकर ‘इंडिया इनोवेट्स’ प्रोग्राम का भी उद्घाटन करेंगे। पश्चिम बंगाल के लीडर सुवेंदु अधिकारी आज दिल्ली में TMC (तृणमूल कांग्रेस) के बागी MPs से मिलेंगे। आज MNS चीफ राज ठाकरे के बर्थडे के मौके पर पार्टी वर्कर मुंबई और आस-पास के जिलों के 36 पेट्रोल पंप पर मोटरसाइकिल चलाने वालों को ₹5 प्रति लीटर के डिस्काउंट पर पेट्रोल और डीजल देने की घोषणा की। देश और दुनिया से जुड़ी सभी ताजा अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए नवभारत लाइव के साथ…
सम्बंधित ख़बरें
14 Jun 2026 10:11 PM (IST)
14 Jun 2026 10:11 PM (IST)ब्राजील में हवा में टकराए दो हेलिकॉप्टर, 6 की मौत
ब्राजील के पश्चिमी रियो डी जनेरियो में रविवार को दो हेलीकॉप्टरों की हवा में टकराकर गिर गए। इस हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। टकराकरक गिरने के बाद दोनों हेलिकॉप्टर में भीषण आग लग गई और जमीन पर कड़ी कई गाड़ियां भी जल गईं।
14 Jun 2026 08:54 PM (IST)
14 Jun 2026 08:54 PM (IST)पंढरपुर हादसे पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जताया शोक, मुआवजे का किया ऐलान
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "सोलापुर जिले के मालशिरस तालुका के टंडलवाड़ी में हुई घटना बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली है, जहां एक निजी खेत में बने कुएं में गाड़ी गिरने से कुछ श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मैं उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हम उनके परिवारों के दुख में शामिल हैं। राहत की बात है कि सात लोगों की जान बचा ली गई है, जिनका इलाज चल रहा है। जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए हैं, और हम स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में हैं। राज्य सरकार इस घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देगी।"
14 Jun 2026 08:46 PM (IST)
14 Jun 2026 08:46 PM (IST)TMC बागी सांसदों ने पार्टी विलय का लेटर लोकसभा स्पीकर को सौंपा
टीएमसी के 20 बागी सांसदों ने पार्टी विलय का लेटर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को सौंपा है।
14 Jun 2026 07:34 PM (IST)
14 Jun 2026 07:34 PM (IST)TMC के बागी सांसद नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी में करेंगे विलय
टीएमसी का यह असंतुष्ट धड़ा बहुत जल्द नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी में खुद का विलय करने जा रहा है। इस बड़ी सियासी हलचल ने बंगाल के साथ-साथ पूरे पूर्वोत्तर की राजनीति में भूचाल ला दिया।
14 Jun 2026 06:58 PM (IST)
14 Jun 2026 06:58 PM (IST)महाराष्ट्र के पंढरपुर में कुएं में गिरी पिकअप वैन, 14 लोगों की मौत
सोलापुर के पंढरपुर से एक भीषण हादसे की खबर आई है। सोलापुर में म्हसवाड-पंढरपुर मार्ग पर तांडुवाड़ी गांव के पास एक पिकअप वैन के कुएं में गिरने से एक भयानक हादसा हुआ है। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है।
14 Jun 2026 06:27 PM (IST)
14 Jun 2026 06:27 PM (IST)मुरैना में बड़ा रेल हादसा: पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से 6 से अधिक की मौत
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया। उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैलने के बाद घबराए कई यात्रियों ने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। इसी दौरान दूसरी पटरी से गुजर रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से छह से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
14 Jun 2026 04:35 PM (IST)
14 Jun 2026 04:35 PM (IST)लातूरः क्रेटा-क्रूजर में टक्कर, हादसे में 3 की मौत, 17 घायल
हाराष्ट्र के लातूर-औसा रोड पर रविवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां के बुधोडा गांव के पास एक तेज रफ्तार क्रेटा कार ने आगे चल रही क्रूजर जीप को पीछे से इतनी जोरदार टक्कर मारी कि जीप के परखच्चे उड़ गए। इस खौफनाक एक्सीडेंट में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
14 Jun 2026 03:49 PM (IST)
14 Jun 2026 03:49 PM (IST)PM मोदी ने किया 'भारत इनोवेट्स 2026' कार्यक्रम का उद्घाटन
'भारत इनोवेट्स 2026' कार्यक्रम की शुरुआत में मैक्रों ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीस में आपका स्वागत करना हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है। कुछ महीने पहले हमने मुंबई में मिलकर 'इंडिया-फ्रांस इनोवेशन ईयर' की शुरुआत की थी। सवाल यह नहीं था कि भारत इनोवेशन कर रहा है या नहीं, बल्कि यह था कि भारत के साथ मिलकर इनवोशन कौन करेगा।'
14 Jun 2026 02:46 PM (IST)
14 Jun 2026 02:46 PM (IST)नालंदा में मलमास मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं के ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन की मौत
बिहार के नालंदा जिले के छबिलापुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक ट्रक और ऑटो के बीच हुई सीधी टक्कर में ऑटो पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में आठ अन्य लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
14 Jun 2026 02:06 PM (IST)
14 Jun 2026 02:06 PM (IST)मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी
महाराष्ट्र के मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस को धमरी भरा ईमेल मिला है, जिसके बाद मुंबई पुलिस अलर्ट पर है।
14 Jun 2026 02:05 PM (IST)
14 Jun 2026 02:05 PM (IST)एक्ट्रेस गौतमी तदिमल्ला ने AIADMK पार्टी से दिया इस्तीफा
एक्ट्रेस और AIADMK की पॉलिसी प्रोपेगैंडा डिप्टी सेक्रेटरी गौतमी तदिमल्ला ने पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की है और तुरंत प्रभाव से अपनी प्राथमिक सदस्यता और संगठनात्मक पद छोड़ दिया है।
Actress and AIADMK Policy Propaganda Deputy Secretary Gautami Tadimalla has announced her resignation from the party and relinquished her primary membership as well as her organizational post with immediate effect. pic.twitter.com/kpRlB51xci
— ANI (@ANI) June 14, 2026
14 Jun 2026 01:10 PM (IST)
14 Jun 2026 01:10 PM (IST)देहरादून में सांप्रयादियक हिंसा के बाद बुलडोजर एक्शन
उत्तराखंड के देहरादून में विनोद कश्यप और इम्तियाज के बीच पैसों के विवाद को लेकर हुई हत्या के बाद आरोपी के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई शुरू हो गई है। भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
Dehradun, Uttarakhand: Bulldozer action began at the accused's house following a murder over a money dispute between Vinod Kashyap and Imtiyaz. Police are deployed in full force pic.twitter.com/XbKqPAg5DR
— IANS (@ians_india) June 14, 2026
14 Jun 2026 12:51 PM (IST)
14 Jun 2026 12:51 PM (IST)महाराष्ट्र: मातोश्री पहुंचे सांसद संजय राउत और राजाभाऊ वाजे
महाराष्ट्र के मुंबई में मातोश्री में पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे द्वारा बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में शामिल होने पहुंचे शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत और राजाभाऊ वाजे भी मौजूद है।
Mumbai, Maharashtra: Shiv Sena (UBT) MPs Sanjay Raut and Rajabhau Waje arrived to attend the meeting convened by party chief Uddhav Thackeray at Matoshree pic.twitter.com/6YFSR4c3hf
— IANS (@ians_india) June 14, 2026
14 Jun 2026 12:37 PM (IST)
14 Jun 2026 12:37 PM (IST)78,000 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पर बिस्वनाथ पहुंची आशा मालवीय
असम बिस्वनाथ से नेशनल एथलीट और पर्वतारोही आशा मालवीय भारतीय सेना को समर्पित 78,000 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पर हैं। वह बिस्वनाथ जिले पहुंचीं, जहां DC ने उनका स्वागत किया। राजस्थान से यात्रा शुरू करने के बाद से वह रोजाना 100-150 किलोमीटर साइकिल चलाकर अब तक लगभग 64,000 किलोमीटर का सफ़र पूरा कर चुकी हैं।
Biswanath, Assam: National athlete and mountaineer Aasha Malviya is on a 78,000-km cycling expedition dedicated to the Indian Army. She reached Biswanath district, where the DC welcomed her. She has completed around 64,000 km so far, cycling 100–150 km daily since starting from… pic.twitter.com/k6nGFV9GJB
— IANS (@ians_india) June 14, 2026
14 Jun 2026 11:33 AM (IST)
14 Jun 2026 11:33 AM (IST)राज ठाकरे के जन्मदिन पर माहिम में पेट्रोल पर ₹5 प्रति लीटर की छूट
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने पार्टी प्रमुख राज ठाकरे के जन्मदिन के मौके पर 14 जून को माहिम विधानसभा क्षेत्र में दोपहिया वाहन चालकों के लिए पेट्रोल पर ₹5 प्रति लीटर की विशेष छूट की घोषणा की। यह ऑफर सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक शिवसेना भवन पेट्रोल पंप के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर उपलब्ध रहेगा।
Mumbai, Maharashtra: The Maharashtra Navnirman Sena (MNS) announced a special petrol discount of ₹5 per litre for two-wheeler riders in the Mahim Assembly area on 14 June, on the occasion of party chief Raj Thackeray’s birthday. The offer will be available from 9 am to 9 pm at a… pic.twitter.com/DEXa7RaO0S
— IANS (@ians_india) June 14, 2026
14 Jun 2026 11:24 AM (IST)
14 Jun 2026 11:24 AM (IST)देहरादून: पानी को लेकर हुए झगड़े में भड़की सांप्रदायिक हिंसा
उत्तराखंड के देहरादून जिले के सहसपुर पुलिस स्टेशन इलाके के बैरागीवाला गांव में कल देर शाम पानी को लेकर हुए झगड़े के बाद सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में तीन नामजद आरोपियों और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
14 Jun 2026 10:36 AM (IST)
14 Jun 2026 10:36 AM (IST)सीएम सुवेंदु अधिकारी का दिल्ली दौरा रद्द
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का दिल्ली दौरा रद्द हो गया है। आज वे दिल्ली में तृणमूल कांग्रेस के 19 बागियों से मुलाकात करने वाले थे।
14 Jun 2026 10:05 AM (IST)
14 Jun 2026 10:05 AM (IST)अभिषेक बनर्जी से साढ़े 5 घंटे पूछताछ
पश्चिम बंगाल में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी से CID ने लेजिस्लेटिव पार्टी के चुनाव से जुड़ी शिकायत में MLA के जाली हस्ताक्षर के मामले में करीब साढ़े 5 घंटे तक पूछताछ की। जांच अधिकारियों ने उन्हें रविवार को फिर से बुलाया है। गिरफ्तारी के डर से उन्होंने पहले कलकत्ता हाई कोर्ट से अग्रिम राहत की मांग की थी।
14 Jun 2026 09:11 AM (IST)
14 Jun 2026 09:11 AM (IST)उत्तर प्रदेश: UPPSC परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे उम्मीदवार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने रविवार को गाजीपुर में लेक्चरर प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की। जिले भर में कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। M.A.H. इंटर कॉलेज में बड़ी संख्या में उम्मीदवार पहुंचे और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच केंद्र में प्रवेश किया जा रहा है। परीक्षा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था।
Ghazipur, Uttar Pradesh: The Uttar Pradesh Public Service Commission (UPPSC) conducted the Lecturer Preliminary Examination in Ghazipur on Sunday. A total of 12 examination centres were set up across the district. At M.A.H. Inter College, candidates were seen arriving in large… pic.twitter.com/ZO72IoGn55
— IANS (@ians_india) June 14, 2026
14 Jun 2026 08:06 AM (IST)
14 Jun 2026 08:06 AM (IST)राजस्थान: दौसा में आगरा बाईपास पर बस और ट्रक में टक्कर
राजस्थान के दौसा में आगरा बाईपास पर उत्तर प्रदेश रोडवेज की एक बस के ट्रक से टकराने के बाद कम से कम 20 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।
#WATCH | Dausa, Rajasthan: At least 20 people were injured after a Uttar Pradesh Roadways bus collided with a truck on the Agra Bypass in Dausa. All the injured individuals have been rushed to the district hospital for treatment.
(Visuals from the distrcit hospital) pic.twitter.com/VqLY85j1Mx
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) June 14, 2026
14 Jun 2026 07:57 AM (IST)
14 Jun 2026 07:57 AM (IST)दिल्ली: कालकाजी-गोविंद पुरी फ्लाईओवर के पास एक रेस्टोरेंट में लगी आग
दक्षिण दिल्ली में कालकाजी-गोविंद पुरी फ्लाईओवर के पास एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। मौके पर दमकल की नौ गाड़ियां भेजी गईं। दिल्ली फायर सर्विस ने आग पर काबू पा लिया। अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
14 Jun 2026 07:04 AM (IST)
14 Jun 2026 07:04 AM (IST)तेलंगाना के भद्राद्रि कोठागुडेम में लगे भूकंप के झटके
तेलंगाना में रविवार देर रात हल्के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई। इसका केंद्र भद्राद्रि कोठागुडेम जिले में था। भूकंप सुबह 2:26 बजे (IST) आया।
14 Jun 2026 07:00 AM (IST)
14 Jun 2026 07:00 AM (IST)आज फ्रांस दौरे पर पीएम नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने आधिकारिक दौरे के दौरान फ्रांस के शहर नीस में प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग करेंगे। नीस में दोनों लीडर मिलकर ‘इंडिया इनोवेट्स’ प्रोग्राम का भी उद्घाटन करेंगे।
14 Jun 2026 06:55 AM (IST)
14 Jun 2026 06:55 AM (IST)पटना के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर हिंसक झड़प
बिहार में पटना के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर बिहार पुलिस निषेध विभाग की परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों ने ट्रेन की अपर्याप्त व्यवस्था के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जिससे वहां झड़प हो गई। यह विरोध प्रदर्शन तब और बढ़ गया जब परीक्षा के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन में तोड़फोड़ की गई, जिसके बाद पुलिस को दखल देना पड़ा और चेतावनी के तौर पर हवा में गोलियां चलानी पड़ीं। IG समेत कई अधिकारियों को मामूली चोटें आईं। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
Patna, Bihar: A clash broke out at Patliputra Railway Station in Patna during the Bihar Police Prohibition Department exam, as candidates protested against inadequate train arrangements. The unrest escalated into vandalism of an exam special train, prompting police to intervene… pic.twitter.com/e85cGOibrp
— IANS (@ians_india) June 13, 2026
Aaj ki taaja khabar 14 june 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra Weather: आज मुंबई, ठाणे और रायगड़ में ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश और 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Jul 21, 2026 | 05:55 AMWhatsApp पर अनजान नंबरों से आने वाली कॉल से हैं परेशान? तुरंत ऑन करें यह सीक्रेट फीचर, स्पैम कॉल से भी राहत
Jul 21, 2026 | 04:25 AMAaj Ka Rashifal: मेष को मिलेगी कार्यक्षेत्र में सफलता, मीन के लिए भाग्योदय के योग, पढ़ें मंगलवार का राशिफल
Jul 21, 2026 | 12:10 AMMP पुलिस मुख्यालय में सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन! हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड; नए कानूनों पर दिया कड़ा जोर
Jul 20, 2026 | 11:24 PMतीर्थयात्रा योजना के तहत बोधगया के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 800 श्रद्धालुओं को मिलेंगी कई मुफ्त सुविधाएं
Jul 20, 2026 | 11:15 PMयूक्रेन में 4 भारतीय की मौत पर भारत ने जताई नाराजगी, बंदरगाह पर खड़े जहाज पर हुआ हमला
Jul 20, 2026 | 11:10 PMजीतू पटवारी ने ग्वालियर कोर्ट में किया गुप्त सरेंडर, ₹25 हजार के निजी मुचलके पर मिली जमानत; जानें पूरा मामला
Jul 20, 2026 | 11:08 PMवीडियो गैलरी

कृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PM
जंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:52 PM
मारो सर, मार डालो हमको…पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल
Jul 20, 2026 | 10:23 PM
पूरे देश में आखिर क्यों भड़का सोनम वांगचुक-CJP आंदोलन? देखें अंदर की पूरी कहानी! VIDEO
Jul 20, 2026 | 08:13 PM
दिल्ली में सियासी हलचल! जेपी नड्डा से मिले CJP नेता, क्या सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल होगी खत्म? देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 07:26 PM
अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM














