-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 13 June 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 13 जून : एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
- Written By: अमन मौर्या , अर्पित शुक्ला
Aaj Ki Taza Khabar LIVE: PM मोदी आज से 18 जून तक विदेश दौरे पर रहेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे हैं। भारत-अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच आज धर्मशाला होगा।

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today LIVE: PM मोदी आज से 18 जून तक विदेश दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा पर रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस में होने वाले जी 7 मीटिंग में भी शामिल होंगे। इस दौरे पर दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी, रक्षा सहयोग, व्यापार, निवेश, वैश्विक मुद्दों समेत कई अन्य मुद्दों पर उच्चस्तरीय वार्ता होने की संभावना है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे हैं। यह उनका एक साल में तीसरा दौरा है। वे आईएमए में 158वें रेगुलर कोर्स और 141वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स की पासिंग आउट परेड में शामिल होंगी। भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच आज धर्मशाला के क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 1 बजे खेला जाएगा। अमेरिका ने ईरान पर हमले की प्लानिंग को अभी टाल दिया है। ईरानी विदेश मंत्री ने भी कहा है कि यूएस का साथ डील बेहद करीब है। देश दुनिया की तमाम लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए नवभारत लाइव के साथ…
सम्बंधित ख़बरें
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ऑफिस में मिला शव; आत्महत्या की आशंका
आज की ताजा खबर 20 जुलाई: एक क्लिक में पढे़ं दिनभर की सभी बड़ी खबरें
एक झटके में आई तबाही! लैंडस्लाइड के बाद नागालैंड में मौत का मंजर, कई लोग मलबे में फंसे, देखें खौफनाक VIDEO
आज की ताजा खबर 19 जुलाई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें
13 Jun 2026 10:40 PM (IST)
13 Jun 2026 10:40 PM (IST)ईरान के साथ कल साइन होगी पीस डील: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के साथ कल शांति समझौता होगा। अब कोई पैसों का लेन-देन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अगर डील नहीं हुई तो हमारे पास आखिरी विकल्प है।
13 Jun 2026 10:10 PM (IST)
13 Jun 2026 10:10 PM (IST)अंतरराष्ट्रीय शूटर एवं कोच जसपाल राणा का काशी में अंतिम संस्कार
पद्मश्री एवं अंतरराष्ट्रीय शूटर जसपाल राणा का शनिवार को वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया। पुत्र युवराज राणा ने मणिकर्णिका घाट पर पिता को मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में विधायक पंकज सिंह और नीरज सिंह ने पार्थिव शरीर को कंधा दिया।
13 Jun 2026 09:29 PM (IST)
13 Jun 2026 09:29 PM (IST)पीएम मोदी और ट्रंप की फ्रांस में होगी मुलाकात
अमेरिकाः व्हाइट हाउस की तरफ से बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्रांस में मुलाकात करेंगे।
13 Jun 2026 08:41 PM (IST)
13 Jun 2026 08:41 PM (IST)सायानी पर गिरी गाज, ममता बनर्जी ने पद से हटाया
टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने सायानी घोष को महिला विंग की अध्यक्ष पद से हटा दिया है।
13 Jun 2026 07:31 PM (IST)
13 Jun 2026 07:31 PM (IST)राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 3 सदस्यीय SIT गठित
अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान की कथित चोरी मामले में कार्रवाई तेज हो गई है। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने एक युवक को हिरासत में भी लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। यूपी सरकार ने मंदिर ट्रस्ट के अनुरोध पर इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया है।
13 Jun 2026 06:48 PM (IST)
13 Jun 2026 06:48 PM (IST)विवादित वीडियो मामले में अस्पताल नेएमबीबीएस छात्रा सेजल पवार को 15 दिनों के लिए छुट्टी पर भेजा
के.ई.एम. अस्पताल प्रशासन ने एमबीबीएस तृतीय वर्ष की छात्रा सेजल पवार के विवादित वीडियो को लेकर जारी विवाद पर कहा है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। विस्तृत जांच पूरी होने तक छात्रा को 15 दिनों के अनिवार्य अवकाश पर भेज दिया गया है।
13 Jun 2026 04:13 PM (IST)
13 Jun 2026 04:13 PM (IST)राम मंदिर ट्रस्ट ने CM योगी से दान चोरी मामले में SIT जांच कराने का किया अनुरोध
उत्तर प्रदेश के अयोध्या के राम मंदिर में जो पैसा भक्त दान करते हैं, उसकी कथित तौर पर चोरी को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ट्रस्ट ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सीधे अनुरोध किया है कि इस पूरे मामले की जांच एक SIT यानी विशेष जांच दल से करवाई जाए।
13 Jun 2026 03:27 PM (IST)
13 Jun 2026 03:27 PM (IST)लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, सरकार ने किया ऐलान
केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। सेठ अभी उप सेना प्रमुख (वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) के पद पर कार्यरत हैं। वे मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे।
13 Jun 2026 03:18 PM (IST)
13 Jun 2026 03:18 PM (IST)सुदीप बंदोपाध्याय ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की
टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की है। जिसके बाद अटकलों का दौर शुरू हो गया है. क्योंकि इससे पहले ही टीएमसी के 19 सांसद बागी हो चुके हैं।
13 Jun 2026 02:53 PM (IST)
13 Jun 2026 02:53 PM (IST)असम एयरक्राफ्ट क्रैश में 5 जवान शहीद
असम के जोरहाट में भारतीय वायु सेना के ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट क्रैश को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस हादसे में सेना के 5 जवान शहीद हो गए हैं। भारतीय वायु सेना ने 5 जवानों के शहीद होने की पुष्टि की है। ये हादसा शनिवार को जोरहाट एयर बेस में हुआ है।
13 Jun 2026 02:48 PM (IST)
13 Jun 2026 02:48 PM (IST)जोरहाट में An-32 विमान दुर्घटना में रक्षमंत्री राजनाथ सिंह ने संवेदना व्यक्त की
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, असम के जोरहाट में An-32 विमान दुर्घटना में पांच वायु सैनिकों की मौत से मुझे गहरा दुख हुआ है। स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम ने अपनी ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया। देश उनके साहस और सेवा को हमेशा गर्व और कृतज्ञता के साथ याद रखेगा। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। दुख की इस घड़ी में देश मजबूती से उनके साथ खड़ा है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, "असम के जोरहाट में An-32 विमान दुर्घटना में पांच वायु सैनिकों की मौत से मुझे गहरा दुख हुआ है। स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम ने अपनी… pic.twitter.com/Nficeb9G6H
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2026
13 Jun 2026 02:46 PM (IST)
13 Jun 2026 02:46 PM (IST)सीमावर्ती जिलों में आबादी में होने वाले बदलावों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की बैठक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आबादी में बदलाव पर एक बैठक की अध्यक्षता की और सीमावर्ती जिलों में आबादी में होने वाले बदलावों का अध्ययन करने के लिए एक आयोग को निर्देश दिया। उन्होंने पैनल को सीमावर्ती इलाकों, मेट्रो शहरों और औद्योगिक कस्बों का दौरा करके विस्तृत आकलन करने का भी निर्देश दिया।
दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आबादी में बदलाव पर एक बैठक की अध्यक्षता की और सीमावर्ती ज़िलों में आबादी में होने वाले बदलावों का अध्ययन करने के लिए एक आयोग को निर्देश दिया। उन्होंने पैनल को सीमावर्ती इलाकों, मेट्रो शहरों और औद्योगिक कस्बों का दौरा करके विस्तृत आकलन करने… pic.twitter.com/mfpk1UD1If
— IANS Hindi (@IANSKhabar) June 13, 2026
13 Jun 2026 02:44 PM (IST)
13 Jun 2026 02:44 PM (IST)भारतीय वायु सेना का AN-32 एयरक्राफ्ट क्रैश में पांच कर्मियों की मौत
असम में जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन के बाहर कई फायर इंजन देखे गए, जहां आज सुबह भारतीय वायु सेना का AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। इस हादसे में भारतीय वायु सेना के पांच कर्मियों की मौत हो गई। को-पायलट घायल हैं और उनका इलाज किया जा रहा है।
#WATCH | जोरहाट, असम | असम में जोरहाट एयर फ़ोर्स स्टेशन के बाहर कई फ़ायर इंजन देखे गए, जहाँ आज सुबह भारतीय वायु सेना का AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ़्ट क्रैश हो गया।
इस हादसे में भारतीय वायु सेना के पाँच कर्मियों की मौत हो गई। को-पायलट घायल हैं और उनका इलाज किया जा रहा है। pic.twitter.com/c3YrYfxAiM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2026
13 Jun 2026 01:24 PM (IST)
13 Jun 2026 01:24 PM (IST)2017 के पहले पहचान के लिए मोहताज था आजमगढ़: CM योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 2017 के पहले के आजमगढ़ को याद कीजिए जो अपनी पहचान के लिए मोहताज था। तब यहां न विश्वविद्यालय था, न पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे था, न एयरपोर्ट ठीक ढंग से काम कर पा रहा था, न हरिहरपुर में संगीत महाविद्यालय था, तब आजमगढ़ की साड़ी को भी कोई मंच नहीं मिल पा रहा था और मुबारकपुर की ब्लैक पॉटरी के लिए भी कोई स्थान नहीं था। आज ब्लैक पॉटरी से जुड़ा कारिगर मुझसे मिला और बहुत खुश होकर उसने मुझसे कहा कि जब से उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार आई है, हमारा कारोबार कई गुना बढ़ा है।
13 Jun 2026 12:56 PM (IST)
13 Jun 2026 12:56 PM (IST)अभिषेक मेरे बेटे की तरह: कल्याण बनर्जी
अभिषेक बनर्जी पर अपनी टिप्पणी के बारे में TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा, वो मेरे बेटे की तरह हैं। बेटे की गलतियों को माफ करना पिता का काम है। देश में लोकतंत्र खतरे में है। पश्चिम बंगाल में कभी ऐसी स्थिति नहीं आई कि विपक्ष को पूरी तरह खत्म कर दिया जाए।
#WATCH कोलकाता: अभिषेक बनर्जी पर अपनी टिप्पणी के बारे में TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा, "वो मेरे बेटे की तरह हैं। बेटे की गलतियों को माफ करना पिता का काम है। देश में लोकतंत्र खतरे में है। पश्चिम बंगाल में कभी ऐसी स्थिति नहीं आई कि विपक्ष को पूरी तरह खत्म कर दिया जाए..." pic.twitter.com/XMDzvdvjwU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2026
13 Jun 2026 12:12 PM (IST)
13 Jun 2026 12:12 PM (IST)मुख्यमंत्री मोहन यादव पुलिस अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल में पुलिस मुख्यालय पहुंचे और आज वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
भोपाल, मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल में पुलिस मुख्यालय पहुंचे और आज वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। pic.twitter.com/7iz8dTYvR7
— IANS Hindi (@IANSKhabar) June 13, 2026
13 Jun 2026 11:32 AM (IST)
13 Jun 2026 11:32 AM (IST)भारतीय वायु सेना के AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट का असम दुर्घटनाग्रस्त
भारतीय वायु सेना के AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट का असम के जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पर एक्सीडेंट हो गया है।
भारतीय वायु सेना के AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट का असम के जोरहाट एयर फ़ोर्स स्टेशन पर एक्सीडेंट हो गया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है: भारतीय वायु सेना pic.twitter.com/h987Lg2JVH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2026
13 Jun 2026 11:16 AM (IST)
13 Jun 2026 11:16 AM (IST)कांग्रेस से अलग हुए लोगों को कांग्रेस में वापस आना चाहिए: हुसैन दलवई
कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कांग्रेस-NCP-SP के विलय की खबरों पर कहा, अभी के हालात में कांग्रेस से अलग हुए जो लोग हैं, उन्हें कांग्रेस में वापस आना चाहिए। कांग्रेस को मजबूत बनाना जरूरी है। शरद पवार इस बारे में विचार कर सकते हैं। यदि उनकी पार्टी फिर से कांग्रेस में आएगी तो स्थिति बेहतर होगी, ऐसा मुझे लगता है।
#WATCH | मुंबई, महाराष्ट्र: कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कांग्रेस-NCP-SP के विलय की खबरों पर कहा, "अभी के हालात में कांग्रेस से अलग हुए जो लोग हैं, उन्हें कांग्रेस में वापस आना चाहिए। कांग्रेस को मजबूत बनाना जरूरी है...शरद पवार इस बारे में विचार कर सकते हैं...यदि उनकी पार्टी फिर… pic.twitter.com/ICGuCZDNms
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2026
13 Jun 2026 11:01 AM (IST)
13 Jun 2026 11:01 AM (IST)केरल में निपाह वायरस अब नियंत्रित: केरल सरकार
मंत्री के. मुरलीधरन ने निपाह वायरस के मामले पर कहा, वायरस की स्थिति अब नियंत्रण में है। अस्पताल में भर्ती मरीज को तीन दिन पहले भर्ती कराया गया था और उसकी हालत स्थिर है, उसमें कोई खास बदलाव नहीं आया है।
तिरुवनंतपुरम, केरलम: मंत्री के. मुरलीधरन ने निपाह वायरस के मामले पर कहा, "वायरस की स्थिति अब नियंत्रण में है। अस्पताल में भर्ती मरीज़ को तीन दिन पहले भर्ती कराया गया था और उसकी हालत स्थिर है, उसमें कोई खास बदलाव नहीं आया है।" pic.twitter.com/aBYo98paQU
— IANS Hindi (@IANSKhabar) June 13, 2026
13 Jun 2026 10:41 AM (IST)
13 Jun 2026 10:41 AM (IST)CM योगी आदित्यनाथ ने BHU में निर्माणाधीन 'नेशनल सेंटर ऑफ एजिंग' के निर्माण कार्यों की समीक्षा की
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में निर्माणाधीन 'नेशनल सेंटर ऑफ़ एजिंग' के निर्माण कार्यों की समीक्षा की।
#WATCH | वाराणसी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में निर्माणाधीन 'नेशनल सेंटर ऑफ़ एजिंग' के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। pic.twitter.com/DooTqxHhss
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2026
13 Jun 2026 10:32 AM (IST)
13 Jun 2026 10:32 AM (IST)धर्मेंद्र प्रधान ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से की मुलाकात
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मुख्यमंत्री आवास पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की।
#WATCH | भोपाल: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मुख्यमंत्री आवास पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की। pic.twitter.com/mGnDOYfhhE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2026
13 Jun 2026 10:23 AM (IST)
13 Jun 2026 10:23 AM (IST)जसपाल राणा के पार्थिव शरीर को लोगों ने देहरादून स्थित उनके आवास पर दी अंतिम श्रद्धांजलि
पद्म श्री पुरस्कार विजेता और शूटिंग के दिग्गज जसपाल राणा के पार्थिव शरीर को लोगों ने देहरादून स्थित उनके आवास पर अंतिम श्रद्धांजलि दी।
#WATCH उत्तराखंड: पद्म श्री पुरस्कार विजेता और शूटिंग के दिग्गज जसपाल राणा के पार्थिव शरीर को लोगों ने देहरादून स्थित उनके आवास पर अंतिम श्रद्धांजलि दी। pic.twitter.com/LHo3SQUKGw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2026
13 Jun 2026 10:20 AM (IST)
13 Jun 2026 10:20 AM (IST)PM मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया दौरे के लिए रवाना हुए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया की आधिकारिक यात्रा के लिए रवाना हुए। वे एवियन में G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।
#WATCH | दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया की आधिकारिक यात्रा के लिए रवाना हुए। वे एवियन में G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।
(सोर्स: DD न्यूज़) pic.twitter.com/BtZR0WlqyC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2026
13 Jun 2026 09:47 AM (IST)
13 Jun 2026 09:47 AM (IST)जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनेंगे CM सुवेंदु
सॉल्ट लेक सेक्टर 5 में भाजपा मुख्यालय में एक जनता दरबार आयोजित किया जा रहा है, जहां समाज के विभिन्न वर्गों के लोग अपनी शिकायतें बताने के लिए पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
साल्ट लेक, पश्चिम बंगाल: सॉल्ट लेक सेक्टर 5 में भाजपा मुख्यालय में एक "जनता दरबार" आयोजित किया जा रहा है, जहां समाज के विभिन्न वर्गों के लोग अपनी शिकायतें बताने के लिए पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। pic.twitter.com/kDRe5wwedm
— IANS Hindi (@IANSKhabar) June 13, 2026
13 Jun 2026 09:45 AM (IST)
13 Jun 2026 09:45 AM (IST)TMC विधायक मदन मित्रा के फ्लैट पर ED का सर्च ऑपरेशन
ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले अभिलाषा अपार्टमेंट में TMC विधायक मदन मित्रा के फ्लैट पर ED का सर्च ऑपरेशन चल रहा है।
कोलकाता, पश्चिम बंगाल: ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले अभिलाषा अपार्टमेंट में TMC विधायक मदन मित्रा के फ़्लैट पर ED का सर्च ऑपरेशन चल रहा है। pic.twitter.com/GulXMoyxm1
— IANS Hindi (@IANSKhabar) June 13, 2026
13 Jun 2026 09:44 AM (IST)
13 Jun 2026 09:44 AM (IST)धर्मेंद्र प्रधान ने भोपाल के नागेश्वर मंदिर में की सफाई
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भोपाल के सूरज नगर स्थित नागेश्वर मंदिर में 'स्वच्छ भारत अभियान' के तहत आयोजित सफाई अभियान में श्रमदान किया। भोपाल के सांसद आलोक शर्मा और स्थानीय विधायक भगवानदास सबनानी भी इस दौरान मौजूद रहे।
#WATCH | मध्य प्रदेश | केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भोपाल के सूरज नगर स्थित नागेश्वर मंदिर में 'स्वच्छ भारत अभियान' के तहत आयोजित सफाई अभियान में श्रमदान किया।
भोपाल के सांसद आलोक शर्मा और स्थानीय विधायक भगवानदास सबनानी भी इस दौरान मौजूद रहे। pic.twitter.com/lJWCf9T3oO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2026
13 Jun 2026 09:01 AM (IST)
13 Jun 2026 09:01 AM (IST)मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में खिलाड़ियों से मिले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में खिलाड़ियों से बातचीत की। इस दौरान मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग भी मौजूद रहे।
#WATCH भोपाल, मध्य प्रदेश: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में खिलाड़ियों से बातचीत की। इस दौरान मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग भी मौजूद रहे। pic.twitter.com/QoVOetCNzW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2026
13 Jun 2026 08:26 AM (IST)
13 Jun 2026 08:26 AM (IST)रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एयर फोर्स अकादमी में 217वें कोर्स की CGP का किया निरीक्षण
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित एयर फोर्स अकादमी (AFA) में 217वें कोर्स की कंबाइंड ग्रेजुएशन परेड (CGP) का निरीक्षण किया।
#WATCH तेलंगाना: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित एयर फ़ोर्स अकादमी (AFA) में 217वें कोर्स की कंबाइंड ग्रेजुएशन परेड (CGP) का निरीक्षण किया। pic.twitter.com/xUd8tcBagd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2026
13 Jun 2026 08:04 AM (IST)
13 Jun 2026 08:04 AM (IST)राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू IMA की स्प्रिंग टर्म-2026 पासिंग आउट परेड में हुई शामिल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) की स्प्रिंग टर्म-2026 पासिंग आउट परेड में शामिल हुईं।
#WATCH | देहरादून, उत्तराखंड: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) की स्प्रिंग टर्म-2026 पासिंग आउट परेड में शामिल हुईं। pic.twitter.com/oJXxZoyDry
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2026
13 Jun 2026 07:42 AM (IST)
13 Jun 2026 07:42 AM (IST)पटना में गांधी मैदान के पास बिस्कोमान भवन की 13वीं मंजिल में लगी आग
गांधी मैदान के पास बिस्कोमान भवन की 13वीं मंजिल पर आग लग गई। दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। फायर ऑफिसर रितेश पांडे ने बताया, लगभग 3.45 मिनट पर हम लोगों को सूचना प्राप्त हुई थी कि बिस्कोमान भवन की 13वीं मंजिल से धुंआ निकल रहा है। हम लोग यहां 5 मिनट के भीतर पहुंच गए थे। हम लोगों ने पूरी तरह से आग पर नियंत्रण पा लिया है। संभवतः माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से ही ये आग लगी थी।
#WATCH | पटना, बिहार: गांधी मैदान के पास बिस्कोमान भवन की 13वीं मंज़िल पर आग लग गई। दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
फायर ऑफिसर रितेश पांडे ने बताया, "लगभग 3.45 मिनट पर हम लोगों को सूचना प्राप्त हुई थी कि बिस्कोमान भवन की 13वीं मंज़िल से धुंआ निकल रहा… pic.twitter.com/avX0gUbWPL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2026
13 Jun 2026 06:58 AM (IST)
13 Jun 2026 06:58 AM (IST)हरियाणा कॉर्पोरेट प्रीमियर लीग शुरू होने पर पूर्व कबड्डी खिलाड़ी ने जताई खुशी
पूर्व भारतीय कबड्डी खिलाड़ी और एशियाई खेलों के पदक विजेता प्रदीप नरवाल ने हरियाणा कॉर्पोरेट प्रीमियर लीग पर कहा, हरियाणा कॉर्पोरेट प्रीमियर लीग से खिलाड़ियों को बहुत अच्छा मौका मिलेगा, यह बहुत अच्छी बात है। हम चाहते हैं कि लोग इसमें आगे आएं, हम लोगों को प्रोत्साहित करेंगे।
#WATCH | मानेसर, हरियाणा: पूर्व भारतीय कबड्डी खिलाड़ी और एशियाई खेलों के पदक विजेता प्रदीप नरवाल ने हरियाणा कॉर्पोरेट प्रीमियर लीग पर कहा, "हरियाणा कॉर्पोरेट प्रीमियर लीग से खिलाड़ियों को बहुत अच्छा मौका मिलेगा, यह बहुत अच्छी बात है... हम चाहते हैं कि लोग इसमें आगे आएं, हम लोगों… pic.twitter.com/DfNb8yNldn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2026
13 Jun 2026 06:38 AM (IST)
13 Jun 2026 06:38 AM (IST)भाजपा ने पंजाब में किया गठबंधन से इनकार
भाजपा नेता परमिंदर सिंह बरार ने पंजाब भाजपा नेताओं की बैठक पर कहा, भाजपा सभी 117 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी। किसी भी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा। संदेश साफ है कि भाजपा सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी। हम अपना विजन, एजेंडा और दूसरे राज्यों के रिपोर्ट कार्ड पंजाब की जनता के सामने रखेंगे और उनका दिल जीतेंगे। भगवंत मान ने राज्य को गिरवी रख दिया है।
Aaj ki taaja khabar 13 june 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष को मिलेगी कार्यक्षेत्र में सफलता, मीन के लिए भाग्योदय के योग, पढ़ें मंगलवार का राशिफल
Jul 21, 2026 | 12:10 AMMP पुलिस मुख्यालय में सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन! हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड; नए कानूनों पर दिया कड़ा जोर
Jul 20, 2026 | 11:24 PMतीर्थयात्रा योजना के तहत बोधगया के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 800 श्रद्धालुओं को मिलेंगी कई मुफ्त सुविधाएं
Jul 20, 2026 | 11:15 PMयूक्रेन में 4 भारतीय की मौत पर भारत ने जताई नाराजगी, बंदरगाह पर खड़े जहाज पर हुआ हमला
Jul 20, 2026 | 11:10 PMजीतू पटवारी ने ग्वालियर कोर्ट में किया गुप्त सरेंडर, ₹25 हजार के निजी मुचलके पर मिली जमानत; जानें पूरा मामला
Jul 20, 2026 | 11:08 PMकृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PMजंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:52 PMवीडियो गैलरी

मारो सर, मार डालो हमको…पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल
Jul 20, 2026 | 10:23 PM
पूरे देश में आखिर क्यों भड़का सोनम वांगचुक-CJP आंदोलन? देखें अंदर की पूरी कहानी! VIDEO
Jul 20, 2026 | 08:13 PM
दिल्ली में सियासी हलचल! जेपी नड्डा से मिले CJP नेता, क्या सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल होगी खत्म? देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 07:26 PM
अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM
कानपुर में खुलेआम गुंडागर्दी! धुरंधर गाने पर इनामी गैंगस्टर अजय ठाकुर ने पुलिस को दी सीधी चुनौती, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:03 PM
देश की 51% आबादी आपके खिलाफ… चंद्रशेखर आजाद ने संसद में सीट न जीतने का गणित समझाकर दी चुनौती- VIDEO
Jul 20, 2026 | 02:36 PM














