-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 07 July 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 07 जुलाई: एक क्लिक में पढे़ं दिनभर की सभी बड़ खबरें
- Written By: प्रिया सिंह , अमन मौर्या
Aaj Ki Taza Khabar: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने पीएम नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'इंडोनेशिया गणराज्य के बिंटांग आदिपूर्णा' से सम्मानित करने की घोषणा की।

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने की घोषणा की। पीएम मोदी को ‘इंडोनेशिया गणराज्य के बिंटांग आदिपूर्णा’ सम्मान पदक से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान दोनों देशों के बीच मजबूत होते द्विपक्षीय संबंधों का प्रतीक माना जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के जकार्ता दौरे के दौरान इस सम्मान की घोषणा की गई।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 16 जुलाई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें
आज की ताजा खबर 15 जुलाई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी खबरें
आज की ताजा खबर 14 जुलाई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
दिल्ली दंगा केस में ताहिर हुसैन दोषी करार, कड़कड़डूमा कोर्ट ने सुनाया फैसला, नाले में मिला था IB अफसर का शव
07 Jul 2026 10:59 PM (IST)
07 Jul 2026 10:59 PM (IST)भारी बारिश के चलते नवसारी में पानी में फंसी लक्जरी बस
गुजरात के नवसारी में भारी बारिश के चलते नवसारी में एक लक्जरी बस पानी में फंस गई। खारेल ओवरब्रिज के सर्विस रोड पर जलभराव के कारण राजस्थान जा रही एस.आर. ट्रैवल्स की बस फंस गई। बस में सवार यात्रियों को जल्द ही रेस्क्यू किया जाएगा।
नवसारी, गुजरात: भारी बारिश के चलते नवसारी में एक लक्ज़री बस पानी में फंस गई। खारेल ओवरब्रिज के सर्विस रोड पर जलभराव के कारण राजस्थान जा रही एस.आर. ट्रैवल्स की बस फंस गई। बस में सवार यात्रियों को जल्द ही रेस्क्यू किया जाएगा। pic.twitter.com/8BdECieRqP
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 7, 2026
07 Jul 2026 10:37 PM (IST)
07 Jul 2026 10:37 PM (IST)भारी बारिश की संभावना पर प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाने शुरू किए
गुजरात के तापी में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। पिछले साल की तरह वालोड क्षेत्र में बाढ़ की आशंका के चलते प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।
तापी, गुजरात: भारी बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। पिछले साल की तरह वालोड क्षेत्र में बाढ़ की आशंका के चलते प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। pic.twitter.com/M41oKQGIJj
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 7, 2026
07 Jul 2026 09:56 PM (IST)
07 Jul 2026 09:56 PM (IST)वायनाड में हुए भूस्खलन 4 की हुई मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
वायनाड में हुए भूस्खलन की घटना में चार लोगों की मौत हो गई है और 9 से ज्यादा लोग लापता हैं। NDRF, पुलिस, फायर डिपार्टमेंट और दूसरी सरकारी एजेंसियों की टीमें खोज और बचाव अभियान में जुटी हुई हैं।
#WATCH केरल के वायनाड में भूस्खलन | वायनाड में हुए भूस्खलन की घटना में चार लोगों की मौत हो गई है और 9 से ज़्यादा लोग लापता हैं। NDRF, पुलिस, फायर डिपार्टमेंट और दूसरी सरकारी एजेंसियों की टीमें खोज और बचाव अभियान में जुटी हुई हैं। pic.twitter.com/TVArzixwkU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2026
07 Jul 2026 09:26 PM (IST)
07 Jul 2026 09:26 PM (IST)काल भैरव मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर में CM योगी ने की पूजा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री काल भैरव मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।
#WATCH वाराणसी (उत्तर प्रदेश): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री काल भैरव मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/RRddD5w6GX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2026
07 Jul 2026 07:43 PM (IST)
07 Jul 2026 07:43 PM (IST)दिल के साथ-साथ भौगोलिक रूप से भी पड़ोसी हैं भारत-इंडोनेशिया: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सामुदायिक कार्यक्रम में कहा, भारत और इंडोनेशिया न सिर्फ दिल से करीब हैं, बल्कि भौगोलिक रूप से भी पड़ोसी हैं। भारत के ग्रेट निकोबार द्वीप और इंडोनेशिया के आचेह के बीच की दूरी लगभग 150 किलोमीटर है। इंडोनेशिया का एक इलाका भारत के किसी द्वीप के उतना ही करीब है, जितना भारत के कुछ अपने राज्य हैं।
07 Jul 2026 07:36 PM (IST)
07 Jul 2026 07:36 PM (IST)मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र के बीच नर्मदा परियोजना पर हुआ समझौता
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की उपस्थिति में नर्मदा नदी से लगे हुए चार राज्यों मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र के बीच नर्मदा परियोजना से जुड़े लंबित मुद्दों पर समझौता हुआ। नर्मदा नदी परियोजना में जल-प्लावित क्षेत्रों के लोगों के विस्थापन और जमीन के मुआवजे से जुड़ा दशकों पुराना विवाद सुलझ गया। समझौते में शामिल सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, माननीय गृह मंत्री जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में विवाद के सर्वमान्य निपटारे पर सहमत हुए।हाल ही में राज्यों के बीच जल-बंटवारे से जुड़े पुराने मुद्दों को सुलझाने में खासी प्रगति हुई है। चाहे वह हिमाचल की किशाऊ बांध परियोजना का मुद्दा हो या राजस्थान और हरियाणा के बीच जल विवाद।
07 Jul 2026 06:49 PM (IST)
07 Jul 2026 06:49 PM (IST)कल 3 बजे बालीगंज से TMC निकालेगी रैली: सौगत राय
TMC सांसद सौगत राय ने कालीघाट में टीएमसी रैली के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट की मंज़ूरी पर कहा, हमने अनुमति मांगी थी, हाई कोर्ट ने हमें अनुमति दी है। कल 3 बजे बालीगंज से रैली होगी।
#WATCH | कोलकाता, पश्चिम बंगाल: TMC सांसद सॉगत राय ने कालीघाट में टीएमसी रैली के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट की मंज़ूरी पर कहा, "हमने अनुमति मांगी थी, हाई कोर्ट ने हमें अनुमति दी है। कल 3 बजे बालीगंज से रैली होगी।" pic.twitter.com/fhYQsqw5Cu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2026
07 Jul 2026 06:44 PM (IST)
07 Jul 2026 06:44 PM (IST)चंदा चोरी मामले में इस्तीफे के बाद चंपत राय का पहला बयान
राम मंदिर में दान चोरी मामले में ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफे के बाद चंपत राय की पहली बार प्रतिक्रिया सामने आई है। चंपत राय की पाती रामभक्तों के नाम से उन्होंने एक पत्र जारी किया। पत्र में उन्होंने चढ़ावा चोरी को लेकर खुद पर लगे आरोपों को निराधार बताया है। साथ ही समय आने पर जवाब देने की भी बात कही।
धीरज धर्म मित्र अरु नारी,
आपद काल परिखिअहिं चारी। pic.twitter.com/PHtGs95ass— Champat Rai (@ChampatRaiVHP) July 7, 2026
07 Jul 2026 06:02 PM (IST)
07 Jul 2026 06:02 PM (IST)देश में आतंकवाद समाप्त हो गया है: मौलाना साजिद रशीदी
ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंडोनेशिया में दिए बयान पर कहा, आतंकवाद करीब-करीब समाप्त हो गया है। जो जिहादी गतिविधियां आतंकवाद के नाम पर पाकिस्तान के लोग करते थे, आज इस तरह की गतिविधियां देश में देखने को नहीं मिल रही हैं। कश्मीर भी सुरक्षित है, दूसरे राज्य भी सुरक्षित हैं। यह देश के लिए बहुत बड़ी बात है कि इस तरह की कोई आतंकवादी गतिविधि न हो और पूरा मामला खत्म हो जाए।
07 Jul 2026 04:59 PM (IST)
07 Jul 2026 04:59 PM (IST)CM भजन लाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह से की मुलाकात
राजस्थान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की।
#WATCH दिल्ली: राजस्थान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। pic.twitter.com/SP6oavbmPd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2026
07 Jul 2026 04:27 PM (IST)
07 Jul 2026 04:27 PM (IST)राम मंदिर चंदा चोरी मामले में कोर्ट ने तीन आरोपियों को भेजा पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में कोर्ट ने तीन आरोपियों को (लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा और करुणेश पांडे) पुलिस की एक दिन की कस्टडी रिमांड पर भेजा दिया है।
Police have been granted a one-day custody remand of the three accused - Lavkush Mishra, Anukalp Mishra and Karunesh Pandey - in connection with the Ram Temple donation theft case pic.twitter.com/yoMeBWuxAi
— IANS (@ians_india) July 7, 2026
07 Jul 2026 04:10 PM (IST)
07 Jul 2026 04:10 PM (IST)दो महीनों में TMC के 10 हजार कार्यकर्ताओं हुए गिरफ्तार: कल्याण बनर्जी
TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा, यूथ TMC और TMC छात्र परिषद के जुलूस के लिए कोर्ट ने आदेश दिया है कि रैली दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे तक बालीगंज फारी से श्यामा प्रसाद मुखर्जी रोड क्रॉसिंग तक निकाली जाएगी। इन दो महीनों में TMC के 10 हजार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस हर दिन आपराधिक हरकतें कर रही है ताकि TMC के कार्यकर्ता बाहर न निकल सकें।
#WATCH | कोलकाता: TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा, "यूथ TMC और TMC छात्र परिषद के जुलूस के लिए कोर्ट ने आदेश दिया है कि रैली दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे तक बालीगंज फारी से श्यामा प्रसाद मुखर्जी रोड क्रॉसिंग तक निकाली जाएगी... इन दो महीनों में TMC के 10 हजार कार्यकर्ताओं को… pic.twitter.com/vNNvewVBOR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2026
07 Jul 2026 03:18 PM (IST)
07 Jul 2026 03:18 PM (IST)आज का दिन मेरे जीवन के सबसे यादगार दिनों में से एक: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करते हुए कहा, इनडोनेशिया के लोगों ने, यहां के बच्चों, महिलाओं, युवाओं ने आज के दिन को मेरे जीवन के सबसे यादगार दिनों में से एक बना दिया है। आज की सुबह जिस तरह इनडोनेशिया के लोगों ने मुझे अपना प्रेम दिखाया है, जिस तरह स्वागत किया है, मैं इसे कभी भूल नहीं सकता।
#WATCH | जकार्ता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करते हुए कहा, "इनडोनेशिया के लोगों ने, यहां के बच्चों, महिलाओं, युवाओं ने आज के दिन को मेरे जीवन के सबसे यादगार दिनों में से एक बना दिया है। आज की सुबह जिस तरह इनडोनेशिया के लोगों ने मुझे अपना प्रेम… pic.twitter.com/IlqUC2SZRz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2026
07 Jul 2026 02:45 PM (IST)
07 Jul 2026 02:45 PM (IST)मुस्लिम प्रतिष्ठानों पर विपक्ष ने कभी सवाल नहीं उठाए: ब्रजेश पाठक
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कहा, पूरे प्रकरण की SIT और पुलिस की जांच चल रही है। दोषी बचेंगे नहीं और कड़ी कार्रवाई हो, सरकार ये सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। ट्रस्ट ने अपनी बड़ी कार्रवाई की है। समाजवादी पार्टी, कांग्रेस या विपक्षी दल जो सवाल उठाते हैं, उस पर हमारा यही कहना है कि जो मुस्लिम प्रतिष्ठान हैं, क्या वहां पर कभी भी चंदे या कदाचार को लेकर कांग्रेस-समाजवादी पार्टी ने सवाल उठाए हैं? कई मदरसों की हालत ये है कि वे कदाचार का केंद्र बने हैं लेकिन उस पर वे कुछ नहीं करेंगे क्योंकि वे तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं।
07 Jul 2026 02:13 PM (IST)
07 Jul 2026 02:13 PM (IST)जम्मू-कश्मीर के डोडा में बाढ़-भूस्खलन से घर-दुकानों को भारी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के ठाठरी क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से कई घर और दुकानें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। प्राकृतिक आपदा के बाद इलाके में नुकसान का आकलन किया जा रहा है, जबकि प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।
#WATCH | डोडा, जम्मू-कश्मीर: डोडा के ठाठरी में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से कई दुकानें और घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। pic.twitter.com/SUBQxsLVpK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2026
07 Jul 2026 01:41 PM (IST)
07 Jul 2026 01:41 PM (IST)अमित शाह ने दिल्ली में ई-बसों को दिखाई हरी झंडी
दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी में नई ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल का उद्देश्य राजधानी में स्वच्छ, पर्यावरण-अनुकूल और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देना है।
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी में ई-बसों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। pic.twitter.com/rY8jtMgU5z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2026
07 Jul 2026 01:38 PM (IST)
07 Jul 2026 01:38 PM (IST)वायनाड में भूस्खलन, 6 घायल; बचाव अभियान जारी
केरल के वायनाड में भारी बारिश के बीच वायनाड-कल्लाडी टनल निर्माण स्थल पर भूस्खलन हो गया, जिसमें छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने तुरंत खोज एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया है, जबकि एनडीआरएफ की दो टीमें भी राहत कार्य के लिए मौके पर रवाना हो गई हैं।
#WATCH वायनाड, केरलम | भारी बारिश के बीच वायनाड-कल्लाडी टनल कंस्ट्रक्शन साइट पर भूस्खलन में छह लोग घायल हो गए; पुलिस और प्रशासन यहां खोज और बचाव अभियान चला रही है। NDRF की दो टीमें भूस्खलन वाली जगह के लिए रवाना हो गई हैं। pic.twitter.com/PUEZPjQduK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2026
07 Jul 2026 01:35 PM (IST)
07 Jul 2026 01:35 PM (IST)दिल्ली में 6300 हेक्टेयर हरित रिज विकसित होगा: अमित शाह
दिल्ली में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के शुभारंभ पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अगले चार वर्षों में 6300 हेक्टेयर हरित रिज वन क्षेत्र को विकसित कर सुरक्षित बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत एक करोड़ से अधिक देशी पौधे, 35 लाख से ज्यादा बड़े वृक्ष तथा 65 लाख झाड़ियां, बांस और औषधीय पौधे लगाए जाएंगे, जिससे दिल्ली के पर्यावरण को मजबूती मिलेगी।
#WATCH दिल्ली: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत दिल्ली में 70 लाख पौधारोपण के मिशन के शुभारंभ कार्यक्रम पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "आज मैं दिल्ली सरकार का एक संकल्प दिल्ली की जनता को बताने आया हूं। हमारी दिल्ली सरकार के बचे हुए 4 साल में 6300 हेक्टेयर हरित रिज वन सेक्टर हम… pic.twitter.com/uRvxHoSTtb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2026
07 Jul 2026 01:34 PM (IST)
07 Jul 2026 01:34 PM (IST)भगवान राम पर बोलने का अधिकार नहीं: योगी आदित्यनाथ
प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर सनातन आस्था को लेकर निशाना साधते हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले दल अब अपना रुख बदल रहे हैं। योगी ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को भगवान राम के विषय में बोलने का कोई अधिकार नहीं है।
#WATCH | प्रतापगढ़ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "पिछले कुछ दिनों से इनके(विपक्ष) द्वारा भारत की सनातन आस्था पर प्रहार करने की कितनी शरारतें हो रही हैं। किस प्रकार की बयानबाजी की जा रही है। जो कांग्रेस कहती थी, राम है ही नहीं, कृष्ण है ही नहीं, अयोध्या में… pic.twitter.com/E1doAUrUxp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2026
07 Jul 2026 01:02 PM (IST)
07 Jul 2026 01:02 PM (IST)ईंधन विकल्प देने की मांग, केजरीवाल की पीएम मोदी से अपील
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पेट्रोल पंपों पर अलग-अलग कीमतों और मिश्रण वाले ईंधन (E20, E10 और E0) उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को अपनी जरूरत और वाहन के अनुरूप ईंधन चुनने का विकल्प मिलना चाहिए।
#WATCH दिल्ली | AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "मैं हाथ जोड़कर मोदी जी से जनता की उस मांग को मानने का आग्रह करता हूं जिसमें उन्हें एक विकल्प देने की बात कही गई है, जिसके तहत पेट्रोल पंपों पर अलग-अलग कीमतों पर ईंधन के सभी प्रकार (जैसे E20, E10 या E0) उपलब्ध हों।" pic.twitter.com/kRf8nlXVaf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2026
07 Jul 2026 12:45 PM (IST)
07 Jul 2026 12:45 PM (IST)चंपत राय निर्दोष, लेकिन चूक हुई: स्वामी गोविंद देव गिरि
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज ने चंपत राय के इस्तीफे पर कहा कि उनका कथित चढ़ावा प्रकरण से कोई चारित्रिक संबंध नहीं है, लेकिन कार्यप्रणाली में असावधानी रही। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रस्ट के ड्राइवर ने कथित रूप से इस गड़बड़ी को अंजाम दिया और उसके बाहरी लोगों से जुड़े होने की आशंका जताई। साथ ही उन्होंने कहा कि भविष्य में बेहतर निगरानी के लिए नए CEO की नियुक्ति की जाएगी, जिसके लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।
#WATCH | अयोध्या, उत्तर प्रदेश | श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी चंपत राय के इस्तीफे पर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि जी महाराज ने कहा, "मैं जब ये कहता हूं कि वे(चंपत राय) निर्दोष हैं, तो मेरा मतलब है कि इस पूरे कांड के साथ उनका कोई… pic.twitter.com/6fGQsHVP7n
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2026
07 Jul 2026 12:25 PM (IST)
07 Jul 2026 12:25 PM (IST)अमित शाह ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पौधारोपण अभियान के तहत एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, कमलजीत सहरावत, प्रवीण खंडेलवाल तथा दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और कपिल मिश्रा भी मौजूद रहे।
#WATCH | दिल्ली | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पौधारोपण अभियान के तहत एक पौधारोपण किया।
इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, कमलजीत सहरावत, प्रवीण खंडेलवाल और दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और कपिल मिश्रा भी मौजूद रहे। pic.twitter.com/x17VmWwKkg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2026
07 Jul 2026 12:22 PM (IST)
07 Jul 2026 12:22 PM (IST)'सतलुज' फिल्म की जांच के लिए बनी उच्चस्तरीय समिति
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' की सामग्री की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय अंतर-विभागीय समिति (IDC) का गठन किया गया है। यह कदम केंद्र सरकार द्वारा ओटीटी प्लेटफॉर्म ज़ी5 को फिल्म हटाने के निर्देश के एक दिन बाद उठाया गया। सूत्रों के मुताबिक, फिल्म पंजाब के एक मानवाधिकार कार्यकर्ता के लापता होने की घटना से प्रेरित बताई जाती है।
07 Jul 2026 12:21 PM (IST)
07 Jul 2026 12:21 PM (IST)जहांगीरपुरी हादसे का आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने आउटर रिंग रोड पर जहांगीरपुरी बस स्टैंड के पास हुए घातक सड़क हादसे के मामले में आरोपी ड्राइवर अंश प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई को हुए इस हादसे में स्कूटी सवार दीपक की मौत हो गई थी। मामले में दुर्घटना में इस्तेमाल कार को भी जब्त कर लिया गया है।
#WATCH | दिल्ली: पुलिस ने अंश प्रताप सिंह नाम के ड्राइवर को गिरफ़्तार किया है। उस पर 5 जुलाई को आउटर रिंग रोड पर जहांगीरपुरी बस स्टैंड के पास फुट-ओवर-ब्रिज के पास एक स्कूटी सवार की जान लेने वाले घातक सड़क हादसे का आरोप है। मृतक की पहचान मंगोलपुरी के रहने वाले दीपक के तौर पर हुई… pic.twitter.com/1dGhIdsLUT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2026
07 Jul 2026 12:18 PM (IST)
07 Jul 2026 12:18 PM (IST)अमित शाह और रेखा गुप्ता ने दिल्ली में किया पौधारोपण
दिल्ली के सेंट्रल रिज क्षेत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान हरित अभियान को बढ़ावा देने और अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण से जोड़ने पर जोर दिया गया।
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सेंट्रल रिज में पौधारोपण किया। pic.twitter.com/NQuXZJ6vvB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2026
07 Jul 2026 12:16 PM (IST)
07 Jul 2026 12:16 PM (IST)राम मंदिर मामले में दोषी नहीं बचेंगे: आर.पी. सिंह
भाजपा नेता आर.पी. सिंह ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने कथित चढ़ावा गड़बड़ी के मामले को स्वयं एसआईटी को सौंपा था, जिसके बाद जांच में आठ लोगों की गिरफ्तारी हुई। उन्होंने ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि के हवाले से कहा कि इस मुद्दे पर राजनीति की जा रही है और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
#WATCH | दिल्ली | भाजपा नेता आर.पी. सिंह ने कहा, "श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि जी महाराज ने विपक्ष पर प्रश्न उठाए हैं कि इस मामले पर केवल राजनीति हो रही है जबकि ट्रस्ट की ओर से मामला SIT को भेज दिया गया था। ट्रस्ट के आग्रह पर ही SIT… pic.twitter.com/MBs89ocCUi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2026
07 Jul 2026 12:12 PM (IST)
07 Jul 2026 12:12 PM (IST)अहमदाबाद ब्लास्ट: 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार
गुजरात हाईकोर्ट ने 2008 के अहमदाबाद सीरियल बम धमाकों के मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए 38 दोषियों की फांसी और 11 की उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा है। अदालत ने धमाकों में जान गंवाने वाले 56 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने का भी निर्देश दिया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
07 Jul 2026 11:44 AM (IST)
07 Jul 2026 11:44 AM (IST)राम मंदिर चढ़ावा मामले में ट्रस्ट पर बोले प्रमोद तिवारी
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण को लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक और प्रेस वार्ता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रेस वार्ता के बाद उन्हें निष्पक्ष न्याय मिलने पर संदेह हुआ है। तिवारी ने ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें भगवान राम और उनके श्रद्धालुओं पर पूरा भरोसा है, लेकिन मामले की निष्पक्ष जांच और जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए।
#WATCH | दिल्ली | कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक पर कहा, "कल ट्रस्ट की प्रेस वार्ता ने मेरे मन में ये विश्वास भर दिया कि न्याय नहीं होगा। ये प्रेस वार्ता कर कौन रहा था? कोषाध्यक्ष, जहां कोष में… pic.twitter.com/KwtEqQ0rIw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2026
07 Jul 2026 11:26 AM (IST)
07 Jul 2026 11:26 AM (IST)भारत-इंडोनेशिया स्वास्थ्य और कृषि सहयोग होगा मजबूत: पीएम मोदी
जकार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और इंडोनेशिया के बीच हुए नए समझौतों से भारतीय किफायती और उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयों की उपलब्धता इंडोनेशिया में बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि भारत स्वास्थ्यकर्मियों के क्षमता निर्माण में सहयोग करेगा और गेहूं के उन्नत बीजों की आपूर्ति के साथ-साथ सतत खेती एवं कृषि प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी दोनों देश अपने अनुभव और सर्वोत्तम प्रथाएं साझा करेंगे।
#WATCH जकार्ता | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज हुए समझौते से भारत की उच्च गुणवत्ता और किफायती दवाइयां इंडोनेशिया के नागरिकों को और सहजता से उपलब्ध होंगी। हम इंडोनेशिया के डॉक्टरों और स्वास्थ्य सेवा कर्मी की क्षमता निर्माण में भी योगदान देंगे...भारत में विकसित किए गए गेहूं… pic.twitter.com/Pjy2shLEvN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2026
07 Jul 2026 11:24 AM (IST)
07 Jul 2026 11:24 AM (IST)इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान भारतवासियों को समर्पित: पीएम मोदी
जकार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो का गर्मजोशी से स्वागत और सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान करने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि करोड़ों भारतवासियों, भारत-इंडोनेशिया की ऐतिहासिक मित्रता और दोनों देशों के बीच गहरे आत्मीय संबंधों का सम्मान है। पीएम मोदी ने इंडोनेशिया की सरकार और वहां की जनता के प्रति भी अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।
#WATCH जकार्ता | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैं इस गर्मजोशी से स्वागत के लिए अपने मित्र राष्ट्रपति प्रबोवो का आभार व्यक्त करता हूं। पिछले वर्ष भारत के गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में हमें उनका स्वागत करने का अवसर मिला। आज उनके आत्मीयता भरे निमंत्रण पर इंडोनेशिया की… https://t.co/TNv25i5Gdf pic.twitter.com/IxJOTDedlL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2026
07 Jul 2026 11:21 AM (IST)
07 Jul 2026 11:21 AM (IST)भारत-इंडोनेशिया के बीच कई अहम समझौतों पर मुहर
जकार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने कई महत्वपूर्ण समझौतों के आदान-प्रदान की प्रक्रिया देखी। दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े समझौता पत्रों का आदान-प्रदान किया। इन समझौतों का उद्देश्य भारत और इंडोनेशिया के बीच सहयोग को और मजबूत करना है। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय साझेदारी को नई दिशा देने की प्रतिबद्धता भी जताई।
#WATCH | जकार्ता | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भारत और इंडोनेशिया के बीच समझौतों के आदान-प्रदान के गवाह बने।
(वीडियो सोर्स: ANI/DD) pic.twitter.com/me8MeNR8EL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2026
07 Jul 2026 10:57 AM (IST)
07 Jul 2026 10:57 AM (IST)पीएम मोदी को मिलेगा इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने की घोषणा की। पीएम मोदी को 'इंडोनेशिया गणराज्य के बिंटांग आदिपूर्णा' सम्मान पदक से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान भारत और इंडोनेशिया के मजबूत द्विपक्षीय संबंधों का प्रतीक माना जा रहा है। घोषणा प्रधानमंत्री मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान की गई।
07 Jul 2026 10:37 AM (IST)
07 Jul 2026 10:37 AM (IST)यूपी STF मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी अपराधी ढेर
अंबेडकर नगर में यूपी एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक लाख रुपये का इनामी अपराधी आसिफ उर्फ विक्की छैमार मारा गया। एसटीएफ के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर गोलीबारी की थी। जवाबी कार्रवाई में वह गंभीर रूप से घायल हुआ और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौके से पुलिस ने पिस्तौल, देसी हथियार, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आसिफ कई संगीन मामलों में वांछित था, जिनमें जौनपुर का चर्चित डकैती और दोहरे हत्याकांड का मामला भी शामिल है। पुलिस पूरे मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच में जुटी हुई है।
उत्तर प्रदेश: अंबेडकर नगर के बिवना थाना क्षेत्र इलाके में, UP STF की नोएडा यूनिट के साथ हुई मुठभेड़ में 1 लाख रुपये का इनामी वांछित अपराधी आसिफ़ उर्फ़ विक्की छैमार मारा गया।
UP STF के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान आसिफ़ ने कथित तौर पर गोली चलाई और जवाबी कार्रवाई में गंभीर रूप से घायल… pic.twitter.com/l4kxi8Qz9N
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2026
07 Jul 2026 09:54 AM (IST)
07 Jul 2026 09:54 AM (IST)त्रिची के प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग
तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली (त्रिची) के अरियामंगलम क्षेत्र में एक प्लास्टिक गोदाम में आग लग गई। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गईं। फिलहाल घटना के कारण और नुकसान को लेकर अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
#WATCH | तमिलनाडु | तिरुचिरापल्ली (त्रिची) के अरियामंगलम क्षेत्र के गणपति नगर स्थित एक प्लास्टिक गोदाम में आग लग गई। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/M7Xx9Zy0ha
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2026
07 Jul 2026 09:32 AM (IST)
07 Jul 2026 09:32 AM (IST)जकार्ता में पीएम मोदी-प्रबोवो के बीच द्विपक्षीय वार्ता
जकार्ता स्थित इस्ताना मर्डेका (राष्ट्रपति महल) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। बैठक में भारत और इंडोनेशिया के संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। इस मुलाकात को दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
#WATCH | जकार्ता, इंडोनेशिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने इस्ताना मर्डेका (राष्ट्रपति महल) में द्विपक्षीय बैठक की।
(सोर्स: ANI/DD) pic.twitter.com/nTfsqgZolc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2026
07 Jul 2026 09:10 AM (IST)
07 Jul 2026 09:10 AM (IST)जकार्ता में राष्ट्रपति प्रबोवो ने PM मोदी का किया स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियान्टो ने पीएम मोदी का व्यक्तिगत रूप से स्वागत किया। दोनों नेताओं ने मुलाकात के दौरान एक-दूसरे को गले लगाकर अभिवादन किया। यह मुलाकात भारत और इंडोनेशिया के मजबूत द्विपक्षीय संबंधों का प्रतीक मानी जा रही है। दोनों नेताओं के बीच विभिन्न द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। इस दौरे से दोनों देशों के रणनीतिक और आर्थिक सहयोग को नई गति मिलने की संभावना है।
#WATCH जकार्ता, इंडोनेशिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियान्टो गले मिलते हुए, राष्ट्रपति ने PM मोदी का स्वागत किया।
(सोर्स: ANI/DD) pic.twitter.com/SYK3inTZyy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2026
07 Jul 2026 09:00 AM (IST)
07 Jul 2026 09:00 AM (IST)जम्मू दौरे पर बोले भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर जम्मू पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। नितिन नवीन ने संगठन की गतिविधियों को लगातार मजबूत और सक्रिय बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की जनता ने भाजपा को भरपूर समर्थन और आशीर्वाद दिया है। भाजपा सेवा भाव के साथ लोगों के बीच काम करती रहेगी और जनहित के मुद्दे उठाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी विपक्ष की भूमिका में भी पूरी सजगता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेगी।
#WATCH जम्मू, जम्मू-कश्मीर: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, "डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर जम्मू-कश्मीर आने का मौका मिला है। इस कार्यक्रम में संगठन के विषयों पर चर्चा की गई...संगठन की गतिविधि को लगातार गतिमान रखने में जो प्रक्रिया हो रही है… pic.twitter.com/bqebLNbxFU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2026
07 Jul 2026 08:25 AM (IST)
07 Jul 2026 08:25 AM (IST)मुंबई समेत 5 जिलों में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई समेत महाराष्ट्र के पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुंबई, कोल्हापुर, सतारा, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी में मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है। सामने आया वीडियो मुंबई के अक्सा बीच क्षेत्र का बताया जा रहा है।
#WATCH मुंबई: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई, कोल्हापुर, सतारा, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी ज़िलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, कुछ जगहों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है।
(वीडियो अक्सा बीच से है) pic.twitter.com/Y9CM8LZDxx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2026
07 Jul 2026 08:23 AM (IST)
07 Jul 2026 08:23 AM (IST)दिग्विजय सिंह को राम मंदिर दान पर भेजा कानूनी नोटिस
वाराणसी के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को कानूनी नोटिस भेजने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नोटिस राम मंदिर में दिए गए दान और हालिया चढ़ावा विवाद से जुड़े बयानों को लेकर भेजा गया है। त्रिपाठी ने दावा किया कि दिग्विजय सिंह द्वारा दिए गए 1.11 लाख रुपये के दान का पूरा हिसाब सरकारी व्यवस्था के तहत दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि कथित चढ़ावा गड़बड़ी के मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह के हालिया बयान तथ्यों के विपरीत हैं। उन्होंने कहा कि यदि दिग्विजय सिंह चाहें तो उनके द्वारा दिए गए दान की राशि वापस करने के लिए भी वह तैयार हैं। इस पूरे मामले को लेकर अब कानूनी और राजनीतिक दोनों स्तरों पर विवाद गहराने के संकेत हैं।
#WATCH | वाराणसी, उत्तर प्रदेश: अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने अयोध्या चढ़ावा प्रकरण के संबंध में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को कानूनी नोटिस जारी करने पर कहा, "...मैंने दिग्विजय सिंह को एक कानूनी नोटिस जारी किया है। दरअसल कांग्रेस का पूरा चरित्र यह है कि वे हिंदू धर्म को डुबा… pic.twitter.com/Z9NQedOgHy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2026
07 Jul 2026 08:19 AM (IST)
07 Jul 2026 08:19 AM (IST)ममता के कैंडल मार्च पर मंत्री दिलीप घोष का हमला
बारुईपुर में नाबालिग से रेप और हत्या के मामले पर ममता बनर्जी के कैंडललाइट मार्च को लेकर सियासत तेज हो गई है। राज्य सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोलते हुए उनके मार्च पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके शासनकाल में भी ऐसी कई घटनाएं हुईं, लेकिन उन्होंने पीड़ितों का साथ नहीं दिया। इस मामले को लेकर पश्चिम बंगाल में राजनीतिक बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है।
#WATCH कोलकाता, पश्चिम बंगाल: बारुईपुर में नाबालिग लड़की के साथ रेप और हत्या के मामले पर ममता बनर्जी के कैंडललाइट मार्च पर राज्य सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने कहा, "लोगों ने उनको विपक्ष में बैठने का मौका दिया है। खुद जीतकर नहीं आ पाई इतनी लोकप्रिय नेता हैं। फिर रास्ते में ड्रामा… pic.twitter.com/80Ix5xEOQr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2026
07 Jul 2026 08:17 AM (IST)
07 Jul 2026 08:17 AM (IST)बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा उतारेगी अपना उम्मीदवार
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा अपना उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने को पार्टी और क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया। गिरिराज सिंह ने विश्वास जताया कि बांकीपुर की जनता एक बार फिर भाजपा का समर्थन करेगी। प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जनता उनके राजनीतिक चेहरे को पहले ही देख चुकी है।
#WATCH | बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव | पटना, बिहार | केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "बांकीपुर विधानसभा में भाजपा का उम्मीदवार होगा। नितिन नवीन को बांकीपुर की जनता ने विधायक बनाया और पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया, जो हमारे लिए गौरव की बात है। बांकीपुर की जनता फिर से… pic.twitter.com/wRckg8YGlW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2026
07 Jul 2026 07:31 AM (IST)
07 Jul 2026 07:31 AM (IST)राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव, चंपत राय ने दिया इस्तीफा
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। चढ़ावे के कथित गबन मामले में एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट के बाद चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया। ट्रस्ट ने नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति के लिए तीन सदस्यीय पैनल का गठन किया है। मामले पर आगे की रणनीति तय करने के लिए ट्रस्ट की अगली बैठक 22 जुलाई को होगी।
#WATCH | अयोध्या, उत्तर प्रदेश: राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन के मामले में कल अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक हुई।
SIT की शुरुआती रिपोर्ट के बाद, जनरल सेक्रेटरी चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने अपने पदों से इस्तीफ़ा दे दिया है और नए चीफ़… pic.twitter.com/EVFHU3MhaB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2026
07 Jul 2026 07:29 AM (IST)
07 Jul 2026 07:29 AM (IST)शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
इंदौर के आज़ाद नगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की आरोपी से छह महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिए पहचान हुई थी। आरोप है कि युवक ने शादी का वादा किया, लेकिन बाद में अपने वादे से मुकर गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अजय सोलंकी को हिरासत में ले लिया है।
07 Jul 2026 06:36 AM (IST)
07 Jul 2026 06:36 AM (IST)दिल्ली में अमित शाह करेंगे 70 लाख पौधारोपण अभियान शुरू
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का शुभारंभ करेंगे। इस महाभियान के तहत 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम के दौरान अमित शाह 300 नई इलेक्ट्रिक बसों का भी लोकार्पण करेंगे। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देना है।
07 Jul 2026 06:34 AM (IST)
07 Jul 2026 06:34 AM (IST)जकार्ता में राष्ट्रपति प्रबोवो से मिलेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। बैठक में दोनों देशों के बीच सहयोग और आपसी संबंधों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इस वार्ता को भारत-इंडोनेशिया संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Aaj ki taaja khabar 07 july 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मोदी सरकार का 62,500 करोड़ का मेगा प्लान, अब विदेशी नहीं, दुनिया में छाएंगे भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड्स
Jul 17, 2026 | 04:05 AMAaj Ka Rashifal 17 July 2026: करियर, धन और परिवार में किसे मिलेगा लाभ? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 17, 2026 | 12:05 AMWeather Update: मॉनसून का महाअलर्ट! 23 जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी, अगले 7 दिन रहेंगे बेहद भारी
Jul 16, 2026 | 11:14 PM11वीं मंजिल से काल बनकर गिरी क्रेन; 12 गाड़ियां चकनाचूर, जिंदगी की जंग हार गया घायल शख्स, देंखे VIDEO
Jul 16, 2026 | 11:03 PMThe Odyssey Review: क्रिस्टोफर नोलन की सरल कहानी और शानदार आईमैक्स एक्सपीरियंस का शानदार मेल है फिल्म
Jul 16, 2026 | 11:03 PMदिल्ली से लौटते ही बदले नरोत्तम मिश्रा के तेवर, प्रचार में विरोधियों और SP को दी खुली चेतावनी; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 11:01 PMRe-NEET UG 2026 Result Out: 20 लाख छात्रों का इंतजार खत्म! NEET का रिजल्ट जारी, जानें किसने किया टॉप
Jul 16, 2026 | 10:54 PMवीडियो गैलरी

ना खाना मिला ना रिफंड, Swiggy पर भड़कीं सांसद महुआ मोइत्रा; बोलीं- बिना वजह काटा ₹1457 का चार्ज, VIDEO वायरल
Jul 16, 2026 | 10:44 PM
वर्दी वालों की गुंडागर्दी पड़ी भारी, आगरा कैंट विवाद पर उच्च स्तरीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:28 PM
चलती ट्रेन से पटरी पर गिरा बुजुर्ग! रेलवे कर्मचारी ने फरिश्ता बनकर बचाई जान, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:02 PM
स्टेशन मास्टर पर आरपीएफ का जानलेवा हमला! भड़के रेलवे कर्मचारी, कमांडेंट पर भी गिरेगी गाज? देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 09:12 PM
19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक! जानिए जान देने वाले महान नेताओं की कहानी, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 08:52 PM
आखिर क्यों भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचने के लिए उमड़ती है लाखों की भीड़? जानें असली वजह- VIDEO
Jul 16, 2026 | 05:10 PM














