-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 06 July 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 6 जुलाई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
- Written By: प्रिया जैस , करुणा नंद शाहवाल
Aaj Ki Taza Khabar: आज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड देशों के दौरे पर रहेंगे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट आज दोपहर 3 बजे एक अहम बैठक करेगा।

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today: आज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड देशों के दौरे पर रहेंगे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट आज दोपहर 3 बजे एक अहम बैठक करेगा। इसमें ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा, मंदिर के लिए चंदा इकट्ठा करने और राम मंदिर के मैनेजमेंट से जुड़ी कथित गड़बड़ियों की एसआईटी जांच पर भी चर्चा होगी। छत्तीसगढ़ में पद्म विभूषण से सम्मानित और पंडवानी कलाकार तीजन बाई का अंतिम संस्कार गनियारी गांव में किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता दौरे पर रहेंगे। यहां वे श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फीट ऊंची प्रतिमा का शिलान्यास करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
06 Jul 2026 10:13 PM (IST)
06 Jul 2026 10:13 PM (IST)सावरकुंडला और अमरेली के बीच नेशनल हाईवे के दो हिस्से धंसे
गुजरात के सावरकुंडला और अमरेली के बीच नेशनल हाईवे के दो हिस्से धंसने के बाद अधिकारी हरकत में आए। जैसे ही बारिश रुकी, प्रशासन ने युद्ध स्तर पर काम शुरू किया। राजुला-सावरकुंडला से अमरेली तक नेशनल हाईवे 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया था।
अमरेली, गुजरात: सावरकुंडला और अमरेली के बीच नेशनल हाईवे के दो हिस्से धंसने के बाद अधिकारी हरकत में आए। जैसे ही बारिश रुकी, प्रशासन ने युद्ध स्तर पर काम शुरू किया। राजुला-सावरकुंडला से अमरेली तक नेशनल हाईवे 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया था। pic.twitter.com/uUHL0eBUpP
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 6, 2026
06 Jul 2026 08:33 PM (IST)
06 Jul 2026 08:33 PM (IST)मुंबई के मानखुर्द में तीन मंजिला बिल्डिंग का एक बड़ा हिस्सा गिरने की घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण: रोहित पवार
महाराष्ट्र NCP (SP) के विधायक रोहित पवार ने कहा दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि जो पीड़ित लोग थे, वे सभी बच्चे थे। कोई दो साल का था, कोई चार साल का, कोई छह साल का था। कुल छह लोगों ने इस हादसे में अपनी जान गंवाई, जिनमें पांच बच्चे और एक वयस्क शामिल था। हमने उनके परिवार के सदस्यों से बात करने की कोशिश की, लेकिन वे बोल नहीं पाए। हालांकि पड़ोसियों और दूर के रिश्तेदारों से बातचीत के बाद जानकारी मिली कि यह बिल्डिंग पिछले दो-तीन दिनों से हिल रही थी।
मुंबई, महाराष्ट्र: NCP (SP) के विधायक रोहित पवार ने कहा, "दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि जो पीड़ित लोग थे, वे सभी बच्चे थे। कोई दो साल का था, कोई चार साल का, कोई छह साल का था। कुल छह लोगों ने इस हादसे में अपनी जान गंवाई, जिनमें पांच बच्चे और एक वयस्क शामिल था। हमने उनके परिवार के… pic.twitter.com/ixgwF39J2e
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 6, 2026
06 Jul 2026 08:02 PM (IST)
06 Jul 2026 08:02 PM (IST)विपक्ष हमेशा रामजन्मभूमी आंदोलन का दमन करता रहा: आलोक कुमार
विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा चुनावी मुद्दा और वह विपक्ष, जो हमेशा राम जन्मभूमि आंदोलन का दमन करता रहा और राम जी का विरोध करता रहा। 1990 में कई लोग पुलिस की गोली से मारे गए थे। मुख्यमंत्री जी से पूछा गया था, उन्होंने कहा था कि 30 और लोग भी मर सकते थे। जनता बेवकूफ नहीं है, जनता कपट को समझती है। ऐसे लोगों को चुनावों में दंड देगी।
दिल्ली: विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा, "चुनावी मुद्दा और वह विपक्ष, जो हमेशा राम जन्मभूमि आंदोलन का दमन करता रहा और राम जी का विरोध करता रहा। 1990 में कई लोग पुलिस की गोली से मारे गए थे। मुख्यमंत्री जी से पूछा गया था, उन्होंने कहा था कि 30 और लोग भी मर… pic.twitter.com/PwjLp6lTbY
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 6, 2026
06 Jul 2026 06:22 PM (IST)
06 Jul 2026 06:22 PM (IST)राम मंदिर दान विवाद और ट्रस्ट की बैठक को लेकर कहा मुझे कोई जानकारी नहीं: एस. लक्ष्मीनारायणन
केंद्रीय गृह सचिव और रिटायर्ड IAS अधिकारी एस. लक्ष्मीनारायणन ने राम मंदिर दान विवाद और ट्रस्ट की बैठक को लेकर कहा मुझे कोई जानकारी नहीं है कि क्या लूट हुई है। यह सब मैं पेपर में ही पढ़ रहा हूं। एक सरकारी सर्वेंट होने के नाते मुझे विश्वास है कि अगर SIT जांच कर रही है, तो पूरी जांच करेगी। दोषियों को बख्शेगी नहीं। जहां तक ट्रस्ट का सवाल है तो ट्रस्ट के लोग आदरणीय हैं। मैं तो एक छोटा सा रिटायर्ड अफसर हूं। उन्हें जो निर्णय लेना है, वह लेंगे। ट्रस्ट के प्रशासन में पारदर्शिता और अच्छी व्यवस्था का प्रबंध करेंगे।
दिल्ली: पूर्व केंद्रीय गृह सचिव और रिटायर्ड IAS अधिकारी एस. लक्ष्मीनारायणन ने राम मंदिर दान विवाद और ट्रस्ट की बैठक को लेकर कहा, "मुझे कोई जानकारी नहीं है कि क्या लूट हुई है। यह सब मैं पेपर में ही पढ़ रहा हूं। एक सरकारी सर्वेंट होने के नाते मुझे विश्वास है कि अगर SIT जांच कर रही… pic.twitter.com/QafIqYfcEL
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 6, 2026
06 Jul 2026 05:34 PM (IST)
06 Jul 2026 05:34 PM (IST)PM नरेंद्र मोदी मोदी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना: मोहन लाल बड़ौली
हरियाणा बीजेपी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद में आगमन होगा उसकी तैयारी के लिए सभी कार्यकर्ताओं के साथ अधिकारियों की बैठक हुई है। पूरी योजना और रचना बनी है। किसी भी प्रकार की लोगों को समस्या न हो, भव्य प्रोग्राम हो। पीएम मोदी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह हाइड्रोजन ट्रेन जींद से सोनीपत के लिए रवाना होगी।
जींद, हरियाणा: बीजेपी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद में आगमन होगा उसकी तैयारी के लिए सभी कार्यकर्ताओं के साथ अधिकारियों की बैठक हुई है। पूरी योजना और रचना बनी है। किसी भी प्रकार की लोगों को समस्या न हो, भव्य प्रोग्राम हो।… pic.twitter.com/DhNTREt84N
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 6, 2026
06 Jul 2026 03:06 PM (IST)
06 Jul 2026 03:06 PM (IST)मन्सूरपुर में पिछले 8–10 वर्षों से हिंदुओं का हो रहा धर्मांतरण: महंत स्वामी यशवीर
मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश यशवीर आश्रम के महंत स्वामी यशवीर महाराज ने धर्मांतरण पर कहा, मन्सूरपुर में पिछले 8–10 वर्षों से हिंदुओं के धर्मांतरण का काम चल रहा हैं। आरोप है कि हिंदू समुदाय के लोगों को लालच देकर ईसाई मत में शामिल किया जा रहा है। इनमें किसी को भूत-प्रेत के उपचार के नाम पर, तो किसी को आर्थिक सहायता या इस तरह के और लालच देकर ईसाई मठ में ले जाया जा रहा है। पहले भी कई बार चर्चा में रहा है और लोगों ने कई बार आवाज उठाई थी और गिरफ्तारियाँ भी हुई थीं। कल विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आवाज उठाई, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और कुछ धर्मांतरण करने वालों को पकड़ा गया।
06 Jul 2026 01:59 PM (IST)
06 Jul 2026 01:59 PM (IST)योगी कैबिनेट ने जलालाबाद का नाम बदलकर भगवान परशुरामपुरी रखा
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी किए जाने के प्रस्ताव समेत 28 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। बैठक में कुल 29 प्रस्ताव रखे गए थे, जिनमें से एक मदरसा शिक्षा से जुड़ा प्रस्ताव फिलहाल स्थगित कर दिया गया।
06 Jul 2026 12:54 PM (IST)
06 Jul 2026 12:54 PM (IST)पुणे लैंडस्लाइड में 1 की मौत, 2 लोगों के फंसे होने की आशंका
महाराष्ट्र के पुणे जिले की मावल तहसील के पाटन गांव में भूस्खलन की घटना में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। PMRDA, स्थानीय प्रशासन और NDRF की टीमें अभी मौके पर मौजूद हैं और खोज व बचाव अभियान चला रही हैं। जिला प्रशासन के अनुसार, दो और लोगों के फंसे होने की आशंका है।
06 Jul 2026 11:19 AM (IST)
06 Jul 2026 11:19 AM (IST)मुंबई में भारी बारिश के चलते निर्माणाधीन इमारत से पेवर ब्लॉक गिरा, 4 घायल
मुंबई के मिरा-भाईंदर के काशीमीरा इलाके में भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते एक निर्माणाधीन इमारत से सीमेंट का पेवर ब्लॉक सीधे पास के एक चाल के घर पर गिर गया। इस हादसे में एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
06 Jul 2026 11:11 AM (IST)
06 Jul 2026 11:11 AM (IST)राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी से मिलने पहुंचे
अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन, VHP के केंद्रीय महासचिव बजरंग भांगड़ा और VHP के केंद्रीय सलाहकार दिनेश चंद्र, फंड की चोरी के मामले में राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी से मिलने पहुंचे।
VIDEO | Ayodhya: Ram Mandir trust member Krishna Mohan, VHP Central General Secretary Bajrang Bhangra, VHP Central Advisor Dinesh Chandra arrive to meet with Ram Mandir trust's Treasurer Govind Devgiri over fund theft.
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/VjEkpUJjHa
— Press Trust of India (@PTI_News) July 6, 2026
06 Jul 2026 10:27 AM (IST)
06 Jul 2026 10:27 AM (IST)मुंबई-पुणे मिसिंग लिंक के लिए पुराने हाईवे पर ट्रैफिक डायवर्ट
महाराष्ट्र में मुंबई-पुणे मिसिंग लिंक के पास लैंडस्लाइड होने से कलंबोली में ट्रैफिक जाम हो गया है। 'मिसिंग लिंक' पर भूस्खलन के कारण पुणे जाने वाले वाहनों को पुराने मुंबई-पुणे हाईवे की ओर डायवर्ट किया गया।
VIDEO | Maharashtra: Traffic snarl in Kalamboli; Pune-bound vehicles diverted to Old Mumbai-Pune Highway after landslide at Missing Link.
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/QdkgYdmmoY
— Press Trust of India (@PTI_News) July 6, 2026
06 Jul 2026 10:17 AM (IST)
06 Jul 2026 10:17 AM (IST)पीएम नरेंद्र मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर एक लेख लिखा और उन्हें श्रद्धांजलि दी। आज देश अखंड भारत के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी और महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती मना रहा है। एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का उनका विजन राष्ट्र-निर्माण के हमारे संकल्प में नई ऊर्जा का संचार कर रहा है। इस अवसर पर, उनके अमूल्य योगदान को समर्पित एक लेख लिखा है।
आज देश अखंड भारत के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जन्म-जयंती मना रहा है। सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का उनका विजन राष्ट्र निर्माण के हमारे संकल्प को नई ऊर्जा दे रहा है। इस अवसर पर उनके अमूल्य योगदान को समर्पित मेरा यह आलेख……
— Narendra Modi (@narendramodi) July 6, 2026
06 Jul 2026 09:18 AM (IST)
06 Jul 2026 09:18 AM (IST)महाराष्ट्र: मानखुर्द हादसे पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आर्थिक सहायता की घोषणा की
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई के मानखुर्द इलाके में घर गिरने की घटना में 6 लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया है और मृतकों को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
06 Jul 2026 08:30 AM (IST)
06 Jul 2026 08:30 AM (IST)मुंबई में भूस्खलन के कारण कई ट्रेनें प्रभावित
मुंबई डिवीन के साउथ ईस्ट घाट में भूस्खलन हुआ। कर्जत और लोनावला के बीच साउथ ईस्ट घाट सेक्शन में लगातार भारी बारिश के कारण, मुंबई डिवीजन की अप मेन लाइन (UPML) पर ठाकुरवाड़ी (TKW) और मंकी हिल लूप केबिन (MHLC) के बीच भूस्खलन हुआ है। इसके परिणामस्वरूप, निम्नलिखित ट्रेनें शॉर्ट ओरिजिनेट (निर्धारित स्टेशन से पहले किसी स्टेशन से शुरू) होंगी।
Landslide at South East Ghat of Mumbai Division. Due to incessant heavy rainfall in the South East Ghat section between Karjat and Lonavala, a landslide has occurred between Thakurvadi (TKW) and Monkey Hill Loop Cabin (MHLC) on the Up Main Line (UPML) of Mumbai Division.… pic.twitter.com/CF9EYMZMUf
— IANS (@ians_india) July 6, 2026
06 Jul 2026 07:21 AM (IST)
06 Jul 2026 07:21 AM (IST)FIFA: नेमार ने किया रिटायरमेंट का ऐलान
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बीच फैंस को बड़ा झटका लगा है। नॉर्वे ने राउंड ऑफ 16 मुकाबले में ब्राजील का सामना किया और 2-1 से मैच में जीत दर्ज की। ब्राजील की हार से टीम के स्टार खिलाड़ी नेमार ने संन्यास का ऐलान कर दिया है।
06 Jul 2026 07:01 AM (IST)
06 Jul 2026 07:01 AM (IST)राम मंदिर ट्रस्ट की आज बड़ी बैठक
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट आज दोपहर 3 बजे एक अहम बैठक करेगा। इसमें ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा, मंदिर के लिए चंदा इकट्ठा करने और राम मंदिर के मैनेजमेंट से जुड़ी कथित गड़बड़ियों की एसआईटी जांच पर भी चर्चा होगी।
06 Jul 2026 06:55 AM (IST)
06 Jul 2026 06:55 AM (IST)पुणे-मुंबई कनेक्टिंग लिंक रोड लैंडस्लाइड, ट्रैफिक डायवर्ट
पुणे-मुंबई कनेक्टिंग लिंक रोड पर पुणे से मुंबई जाने वाली लेन में टनल 2 के एग्जिट के पास जबरदस्त बारिश के बीच भूस्खलन हुआ है। सुरक्षा कारणों से, सुबह 4 बजे से ही ट्रैफिक को दूसरे रास्ते पर डायवर्ट कर दिया गया है। MSRDC अधिकारी ने अपील की कि हम हाईवे ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि अगर हो सके तो यात्रा करने से बचें।
*नागरिकांना आवाहन*
दरड कोसळणे व सतत सुरू असलेल्या मुसळधार पावसामुळे पुणे–मुंबई द्रुतगती मार्ग तसेच जुना मुंबई–पुणे महामार्ग या दोन्ही मार्गांवरील वाहतूक गंभीरपणे प्रभावित झाली आहे.
पुणे–मुंबई तसेच मुंबई–पुणे या दोन्ही दिशेची वाहतूक पुढील आदेशापर्यंत पूर्णपणे बंद करण्यात आली…
— MSRDCofficial (@MSRDC_official) July 6, 2026
06 Jul 2026 06:51 AM (IST)
06 Jul 2026 06:51 AM (IST)महाराष्ट्र: मानखुर्द में 3 मंजिला चॉल ढही, 6 लोगों की मौत
मानखुर्द के जनता नगर में तीन मंजिला चॉल (चॉल नंबर 5) ढह गई, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। घायलों और मृतकों को शताब्दी अस्पताल ले जाया गया, जहां छह लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। जरूरी कार्रवाई पूरी करने के बाद, शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुंबई के राजावाड़ी अस्पताल भेजा गया।
Mumbai, Maharashtra: A three-storey chawl building (Chawl No. 5) collapsed in Janata Nagar, Mankhurd, resulting in six deaths. The injured and deceased were shifted to Shatabdi Hospital, where six persons were declared dead. After completing formalities, the bodies were sent to… pic.twitter.com/cXtsPgDMMH
— IANS (@ians_india) July 5, 2026
Aaj ki taaja khabar 06 july 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM














