Sheetalashtami 2026: आज शीतलाष्टमी पर करें ये खास उपाय, मां शीतला की कृपा से दूर होंगे सभी कष्ट

Sheetalashtami 2026 Upay: शीतलाष्टमी के पावन अवसर पर मां शीतला की विधिपूर्वक पूजा और कुछ विशेष उपाय करने से जीवन के कष्ट दूर होने, परिवार में सुख-शांति आने और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
Maa Sheetala Ki Kripa Pane Ke Upay
मां शीतला( सौ. AI)
Published on
Updated on

Maa Sheetala Ki Kripa Pane Ke Upay: आज 8 जुलाई बुधवार को श्री शीतलाष्टमी का व्रत रखा जा रहा है। यह व्रत हर महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। लेकिन पुराणों में चैत्र, वैशाख, ज्येष्ठ और आषाढ़ महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को ज्यादा ही फलदायी बताया गया है। धर्म शास्त्रों में शीतला माता की पूजा अर्चना करने से जातक की सभी मनोकामनाएं अतिशीघ्र पूर्ण होती है। इस दिन माताएं अपने बच्चों और अपने परिवार के अच्छे स्वास्थ्य के लिये शीतला माता के निमित्त व्रत रखती हैं।

शीतलाष्टमी के दिन रास्ते के पत्थर को देवी मां का स्वरूप मानकर, उसकी पूजा करने की भी परंपरा है, इसीलिए शीतला माता का एक नाम पथवारी माता भी है।

शीतलाष्टमी के दिन बासी भोजन का भोग लगाने की परंपरा

शीतलाष्टमी के दिन देवी मां की विधि-पूर्वक पूजा करके उन्हें बासी भोजन का भोग लगाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। साथ ही खुद भी प्रसाद के रूप में बांसी भोजन का सेवन करना चाहिए और देवी मां का आशीर्वाद लेना चाहिए।

इस दिन ऐसा करने से व्यक्ति हष्ट-पुष्ट बना रहता है, उसे किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। इसके अलावा शीतलाष्टमी के दिन इन विशेष उपायों को करने से समस्त परेशानियों का भी समाधान निकल जाता है।

शीतलाष्टमी के दिन जरुर करें ये अचूक उपाय

  • शीतला चालीसा का पाठ करें

यदि आप अपनी नौकरी को लेकर कुछ परेशान हैं तो उस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए शीतलाष्टमी के दिन आपको स्नान आदि के बाद शीतला चालीसा का पाठ करना चाहिए और पाठ करने के बाद देवी मां को पुष्प अर्पित करने चाहिए।

  • माता शीतला के मंत्र का जाप करें

अगर आप रोगों से छुटकारा पाना चाहते हैं और लंबी आयु का वरदान पाना चाहते हैं, तो शीतलाष्टमी के दिन आपको माता शीतला के इस मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र है- मृणाल तन्तु सदृशीं नाभि हृन्मध्य संस्थिताम्। यस्त्वां संचिन्त येद्देवि तस्य मृत्युर्न जायते।।

  • घी का दीपक जलाए

अगर आप अपनी दिन-दुगनी, रात-चौगनी तरक्की देखना चाहते हैं तो शीतलाष्टमी के दिन आपको शीतला माता के आगे घी का दीपक जलाना चाहिए और उनकी आरती का एक बार पाठ करना चाहिए।

  • नीम के पेड़ की पूजा करें

बिजनेस में बिजनेस में तरक्की पाने के लिए शीतलाष्टमी के दिन आपको स्नान आदि के बाद नीम के पेड़ के पास जाना चाहिए और उस पेड़ में देवी मां के स्वरूप का ध्यान करते हुए पहले आपको प्रणाम करना चाहिए। उसके बाद रोली-चावल आदि से पेड़ की पूजा करनी चाहिए।

Navbharat Live
navbharatlive.com