एक AI पोस्ट और सीधी गिरफ्तारी! ओडिशा में सोशल मीडिया यूजर पर पुलिस का बड़ा एक्शन

AI Objectionable Post: ओडिशा के मुख्यमंत्री के खिलाफ एआई से बनाई गई कथित आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। जानिए पूरा मामला और पुलिस की कार्रवाई।
One AI post and an immediate arrest! Major police action against a social media user in Odisha.
सांकेतिक तस्वीर (सोर्स आईएएनएस)
Published on
Updated on

Odisha CM AI Post: भुवनेश्वर-कटक कमिश्नरेट पुलिस ने मंगलवार को ओडिशा के अंगुल जिले के 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। उस पर सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और अन्य उच्च संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ एआई की मदद से कथित रूप से मॉर्फ्ड और आपत्तिजनक सामग्री बनाकर शेयर करने का आरोप है।

सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई

गिरफ्तार युवक की पहचान मनोरंजन प्रधान के रूप में हुई है। वह अंगुल जिले के बगेड़िया थाना क्षेत्र के पटाकुमुंडा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसे 4 जुलाई को भुवनेश्वर के साइबर क्राइम और आर्थिक अपराध थाने में दर्ज मामले के आधार पर गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के सूत्रों ने दावा किया है कि मनोरंजन प्रधान इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट चला रहा था। उसने कथित तौर पर अपने सोशल मीडिया खातों पर कई वीडियो साझा किए, जिनमें मुख्यमंत्री और अन्य संवैधानिक पदाधिकारियों के खिलाफ अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया गया था। इतना ही नही आरोपियों ने मुख्यमंत्री की तस्वीरों को डिजिटल तरीके से आपत्तिजनक रूप में प्रस्तुत किया गया था।

एआई से तैयार और रील्स अपलोड की गई

आपको बता दें कि पुलिस ने मीडिया को बताया कि यह मामला 4 जुलाई को सोशल मीडिया की नियमित निगरानी के दौरान सामने आया। पुलिस अधिकारियों ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कथित रूप से आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट होते हुए पाई गयी। इतना ही नही उन्होंने बताया गया कि इस अकाउंट से उच्च संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों को निशाना बनाते हुए एआई से तैयार या मॉर्फ्ड तस्वीरें और रील्स अपलोड तथा साझा की गई थीं। बता दें कि इनमें अश्लील भाषा, अभद्र इशारे और मानहानिकारक सामग्री शामिल थी।

आपत्तिजनक रील्स सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के लगाए आरोप

जबकि उन पर आरोप है कि उसने विभिन्न घटनाओं का वर्णन करने के लिए अपमानजनक टिप्पणियां, अश्लील इशारे और मानहानिकारक बातें भी कीं। उन लोगों पर यह भी आरोप लगाए गए है कि उसने जानबूझकर मुख्यमंत्री की छवि को नुकसान पहुंचाने और युवाओं को गुमराह करने के उद्देश्य से इस सामग्री का निर्माण और प्रसार किया। आपको बता दें कि कमिश्नरेट पुलिस ने रविवार को भी एक 22 वर्षीय युवक को मॉर्फ्ड अश्लील तस्वीरों और वीडियो वाली आपत्तिजनक रील्स सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

राज्य सरकार के द्वारा लोगों की आवाज को दबाने की कोशिश

वहीं दूसरी ओर, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर की गई इन गिरफ्तारियों पर प्रतिक्रिया देते हुए विपक्षी दल बीजू जनता दल ने मंगलवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। रिपोर्ट के अनुसार बीजेडी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार अपनी शक्ति का दुरुपयोग कर लोगों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com