-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 05 July 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 05 जुलाई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
- Written By: प्रिया सिंह , अमन मौर्या
Aaj Ki Taza Khabar: राम मंदिर विवाद की जांच के बीच विहिप ने अपनी केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक अयोध्या से दिल्ली कर दी है। बैठक 18-19 जुलाई को होगी, जबकि चंपत राय की मौजूदगी पर संशय बना हुआ है।

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today: राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी मामले की जांच के बीच विश्व हिंदू परिषद ने बड़ा फैसला लिया है। विहिप की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक अब अयोध्या की बजाय नई दिल्ली में आयोजित होगी। यह बैठक 18 और 19 जुलाई को आयोजित की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, वरिष्ठ नेता चंपत राय के शामिल होने को लेकर भी अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 22 जुलाई LIVE: TMC सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए लोकसभा से निलंबित
NEET पेपर लीक पर पीएम मोदी का कड़ा रुख, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं; दोषियों को मिलेगी सजा
आज की ताजा खबर 21 जुलाई : एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ऑफिस में मिला शव; आत्महत्या की आशंका
05 Jul 2026 10:44 PM (IST)
05 Jul 2026 10:44 PM (IST)वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी अटूट रूप से जुड़े हैं: BJP
BJP विधायक दिब्येंदु अधिकारी ने कहा, कल हम स्कूल में एक सरकारी कार्यक्रम के जरिए उनकी जयंती मनाएंगे। हम समाज के प्रतिष्ठित सदस्यों का सम्मान भी करेंगे। वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों के लिए, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पश्चिम बंगाल अटूट रूप से जुड़े हुए हैं।
रामनगर, पश्चिम बंगाल: BJP विधायक दिब्येंदु अधिकारी ने कहा, "कल हम स्कूल में एक सरकारी कार्यक्रम के जरिए उनकी जयंती मनाएंगे। हम समाज के प्रतिष्ठित सदस्यों का सम्मान भी करेंगे। वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों के लिए, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पश्चिम बंगाल अटूट रूप से जुड़े हुए हैं..." pic.twitter.com/XzJTCdpxYZ
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 5, 2026
05 Jul 2026 10:27 PM (IST)
05 Jul 2026 10:27 PM (IST)मोहन भागवत को बयान नहीं, कार्रवाई पर बात करनी चाहिए: सुखदेव भगत
कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने राम मंदिर चंदा चोरी विवाद को लेकर नागपुर में RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर कहा, मैं समझता हूं कि उन्हें बयान नहीं देना चाहिए, उन्हें कार्रवाई की बात करनी चाहिए। सबसे बड़ी बात यह है कि RSS जहां पर लोगों में आक्रोश होना चाहिए, इतने दिनों बाद उनका वक्तव्य आया है, ऐसा लगता है कि सरकार द्वारा दबाव देने के बाद ही यह बयान आई हैं।
05 Jul 2026 10:25 PM (IST)
05 Jul 2026 10:25 PM (IST)वैदेही भवन पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज वैदेही भवन पहुंचे। वैदेही भवन में श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल जी राव पहले से मौजूद हैं।
अयोध्या, उत्तर प्रदेश: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी जी महाराज वैदेही भवन पहुंचे। वैदेही भवन में श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल जी राव पहले से मौजूद हैं। pic.twitter.com/VGNA6dKV0n
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 5, 2026
05 Jul 2026 09:57 PM (IST)
05 Jul 2026 09:57 PM (IST)कोषाध्यक्ष के अयोध्या पहुंचने से पहले वैदेही भवन पहुंचे गोपाल जी राव
कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी के अयोध्या पहुंचने से पहले गोपाल जी राव वैदेही भवन पहुंचे। कुछ ही देर में गोविंद देव गिरी के भी वैदेही भवन पहुंचने की संभावना है।
अयोध्या, उत्तर प्रदेश: कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी के अयोध्या पहुंचने से पहले गोपाल जी राव वैदेही भवन पहुंचे। कुछ ही देर में गोविंद देव गिरी के भी वैदेही भवन पहुंचने की संभावना है।
गोपाल जी राव ने कहा, "3 बजे बैठक है, जो मंदिर परिसर में होगी..." pic.twitter.com/1pXmfEnSrg
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 5, 2026
05 Jul 2026 09:48 PM (IST)
05 Jul 2026 09:48 PM (IST)उत्तर प्रदेश सरकार सभी मोर्चों पर विफल: रविदास मेहरोत्रा
सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कहा, उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार सभी मोर्चों पर विफल हो गई है। जनता में सरकार के खिलाफ जबरदस्त असंतोष और आक्रोश है। भाजपा सरकार जनता को लूटने का काम कर रही थी और अब मंदिर के चंदे में भी अनियमितताओं के आरोप लग रहे हैं। भाजपा सरकार से जनता का भरोसा खत्म हो गया है। अब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है और अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।
लखनऊ, उत्तर प्रदेश: सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कहा, "उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार सभी मोर्चों पर विफल हो गई है। जनता में सरकार के खिलाफ जबरदस्त असंतोष और आक्रोश है। भाजपा सरकार जनता को लूटने का काम कर रही थी और अब मंदिर के चंदे में भी अनियमितताओं के आरोप लग रहे हैं। भाजपा… pic.twitter.com/JbsaOd9Bka
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 5, 2026
05 Jul 2026 09:34 PM (IST)
05 Jul 2026 09:34 PM (IST)CM हिमंता बिस्वा सरमा ने नॉर्थ ईस्ट स्किल सेंटर और आसियान असम एकेडमी का किया दौरा
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने नॉर्थ ईस्ट स्किल सेंटर और आसियान असम एकेडमी का दौरा किया, जहां उन्होंने जापानी भाषा सीख रहे छात्रों से बातचीत की। उन्होंने छात्रों का हौसला बढ़ाया और वैश्विक स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर पाने के लिए भाषा कौशल सीखने की उनकी कोशिशों की सराहना की।
गुवाहाटी, असम: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने नॉर्थ ईस्ट स्किल सेंटर और आसियान असम एकेडमी का दौरा किया, जहां उन्होंने जापानी भाषा सीख रहे छात्रों से बातचीत की। उन्होंने छात्रों का हौसला बढ़ाया और वैश्विक स्तर पर रोज़गार के बेहतर अवसर पाने के लिए भाषा कौशल सीखने की उनकी कोशिशों… pic.twitter.com/fVBf4GK57G
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 5, 2026
05 Jul 2026 09:20 PM (IST)
05 Jul 2026 09:20 PM (IST)बारुईपुर दौरे से पहले ममता बनर्जी के आवास के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा
बारुईपुर के प्रस्तावित दौरे से पहले कालीघाट में ममता बनर्जी के आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है और निगरानी बढ़ा दी गई है।
बारुईपुर के प्रस्तावित दौरे से पहले कालीघाट में ममता बनर्जी के आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी
05 Jul 2026 08:52 PM (IST)
05 Jul 2026 08:52 PM (IST)सुनील कवथंकर गोवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त
सुनील कवथंकर को तत्काल प्रभाव से गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
सुनील कवथंकर को तत्काल प्रभाव से गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया: कांग्रेस pic.twitter.com/IYSweeSBkW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 5, 2026
05 Jul 2026 08:19 PM (IST)
05 Jul 2026 08:19 PM (IST)अकबरुद्दीन ओवैसी ने 174 लाभार्थियों को 2BHK घरों के बांटे पट्टे
AIMIM के फ्लोर लीडर अकबरुद्दीन ओवैसी ने पार्टी सदस्यों पोन्नम प्रभाकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन, माजिद हुसैन और हैदराबाद कलेक्टर के साथ मिलकर चंद्रयानगुट्टा विधानसभा क्षेत्र में 2BHK हाउसिंग स्कीम के तहत 174 लाभार्थियों को 2BHK घरों के पट्टे बांटे।
हैदराबाद, तेलंगाना: AIMIM के फ्लोर लीडर अकबरुद्दीन ओवैसी ने पार्टी सदस्यों पोन्नम प्रभाकर, मोहम्मद अज़हरुद्दीन, माजिद हुसैन और हैदराबाद कलेक्टर के साथ मिलकर चंद्रयानगुट्टा विधानसभा क्षेत्र में 2BHK हाउसिंग स्कीम के तहत 174 लाभार्थियों को 2BHK घरों के पट्टे बांटे। pic.twitter.com/cNLKmKl8iO
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 5, 2026
05 Jul 2026 07:42 PM (IST)
05 Jul 2026 07:42 PM (IST)कांग्रेस तोड़कर त्रिमूणल कांग्रेस बनाना क्या वफादारी है: तरूण
भाजपा सांसद तरुण चुघ ने कहा, ममता बनर्जी वफादारी की बात कर रही है? कांग्रेस तोड़कर त्रिमूणल कांग्रेस बनाना क्या वफादारी है? ये बंगाल को धोखा देने वाले लोग हैं। आज ये लोग वफादारी की बात कर रहे हैं। पूरा बंगाल और पूरा देश आपके घिनौने चेहरे को जानता है।
#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद तरुण चुघ ने कहा, "ममता बनर्जी वफादारी की बात कर रही है? कांग्रेस तोड़कर त्रिमणूल कांग्रेस बनाना क्या वफादारी है?... ये बंगाल को धोखा देने वाले लोग हैं। आज ये लोग वफादारी की बात कर रहे हैं... पूरा बंगाल और पूरा देश आपके घिनौने चेहरे को जानता है।" pic.twitter.com/qCHZ52wKCw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 5, 2026
05 Jul 2026 06:59 PM (IST)
05 Jul 2026 06:59 PM (IST)CM योगी और BJP अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे केशव मौर्या के आवास
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास पर पहुंचकर मुलाकात की।
#WATCH लखनऊ(उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास पर पहुंचकर मुलाकात की। pic.twitter.com/2GGQQGfOf3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 5, 2026
05 Jul 2026 06:13 PM (IST)
05 Jul 2026 06:13 PM (IST)श्यामा प्रसाद मुखर्जी पश्चिम बंगाल के जनक: उमेश राय
मंत्री उमेश राय ने कोलकाता में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा से तोड़फोड़ की घटना पर कहा, जिन्होंने मूर्ति तोड़ी है, उन्हें शायद पता नहीं कि अगर श्यामा प्रसाद मुखर्जी नहीं होते तो इस जमीन पर खड़े होकर उन्हें यह काम करने का हक भी नहीं होता। श्यामा प्रसाद मुखर्जी पश्चिम बंगाल के जनक हैं। जब देश का बंटवारा हो रहा था तो पूरा पश्चिम बंगाल पाकिस्तान में जा रहा था। उसी समय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अभियान के तहत हिंदू इलाकों को पश्चिम बंगाल में रखने का काम किया। आज आप पश्चिम बंगाल में हैं, यहां खड़े होकर लोकतंत्र की बात कर रहे हैं।
05 Jul 2026 05:29 PM (IST)
05 Jul 2026 05:29 PM (IST)लोगों की भावना के साथ खिलवाड़ हुआ: कुमारी शैलजा
कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने राम मंदिर चंदे चोरी मामले पर कहा, इनकी नाक के नीचे कैसे लूट हो रही है? लोगों की भावना के साथ खिलवाड़ हुआ है। इससे पहले उत्तराखंड में मंदिरों से सोना तक चोरी हुआ। ये भाजपा का दोहरा चेहरा है।
#WATCH सिरसा(हरियाणा): कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने राम मंदिर चंदे चोरी मामले पर कहा, "इनकी नाक के नीचे कैसे लूट हो रही है? लोगों की भावना के साथ खिलवाड़ हुआ है। इससे पहले उत्तराखंड में मंदिरों से सोना तक चोरी हुआ। ये भाजपा का दोहरा चेहरा है।" pic.twitter.com/7PMQXoHn72
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 5, 2026
05 Jul 2026 04:53 PM (IST)
05 Jul 2026 04:53 PM (IST)डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती कार्यक्रम में CM मोहन चरण माझी हुए शामिल
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती कार्यक्रम में शिरकत की एवं प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
#WATCH भुवनेश्वर(ओडिशा): मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती कार्यक्रम में शिरकत की एवं प्रदर्शनी का अवलोकन किया। pic.twitter.com/ay9y5L8Spp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 5, 2026
05 Jul 2026 03:54 PM (IST)
05 Jul 2026 03:54 PM (IST)हैदराबाद मेट्रो को लेकर तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी ने केंद्र को लिखा पत्र
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी और मनोहर लाल खट्टर को पत्र लिखकर हैदराबाद मेट्रो रेल के दूसरे चरण की मंजूरी और पहले चरण के टेक-ओवर के संबंध में 23 और 24 जून को हुई बातचीत पर आगे की कार्रवाई के बारे में लिखा।
हैदराबाद: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी और मनोहर लाल खट्टर को पत्र लिखकर हैदराबाद मेट्रो रेल के दूसरे चरण की मंज़ूरी और पहले चरण के टेक-ओवर के संबंध में 23 और 24 जून को हुई बातचीत पर आगे की कार्रवाई के बारे में लिखा। pic.twitter.com/AhsEqolErr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 5, 2026
05 Jul 2026 03:01 PM (IST)
05 Jul 2026 03:01 PM (IST)जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रियों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए चंदनवाड़ी का दौरा किया।
#WATCH | पहलगाम: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए चंदनवाड़ी का दौरा किया। pic.twitter.com/J1eDTjXPjV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 5, 2026
05 Jul 2026 02:39 PM (IST)
05 Jul 2026 02:39 PM (IST)दिल्ली के खराब मौसम से आकासा एयर की उड़ानें प्रभावित
दिल्ली में खराब मौसम का असर हवाई सेवाओं पर भी देखने को मिला है। आकासा एयर ने बताया कि उसके नेटवर्क की कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं। एयरलाइन ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और सहयोग करने की अपील की है। मौसम सामान्य होने के बाद उड़ानों का संचालन सुचारु करने का प्रयास जारी है।
05 Jul 2026 02:15 PM (IST)
05 Jul 2026 02:15 PM (IST)राम मंदिर चढ़ावा मामले पर मनोज झा का हमला
राजद नेता मनोज कुमार झा ने राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गबन के आरोपों पर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में गंभीर और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। मनोज झा ने अयोध्या से उज्जैन तक समान घटनाओं का आरोप लगाते हुए सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही बेहद जरूरी है।
#WATCH | दिल्ली | राजद नेता मनोज कुमार झा ने राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गबन के मामले पर कहा, "...आज तक ये लोग इंसानों का शोषण करते थे लेकिन अब ये लोग भगवानों को भी नहीं बख्श रहे हैं? अयोध्या से लेकर उज्जैन तक एक ही कहानी दोहराई जा रही है..." pic.twitter.com/L13Ao7LLWN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 5, 2026
05 Jul 2026 02:12 PM (IST)
05 Jul 2026 02:12 PM (IST)नायब सैनी ने 'एकता स्थल' पर दी श्रद्धांजलि
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के पठानकोट स्थित माधोपुर का दौरा किया। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति में बने 'एकता स्थल' पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान को नमन किया। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
#WATCH | पठानकोट, पंजाब | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति में माधोपुर में बने 'एकता स्थल' पर पुष्पांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/vFOruT1Mme
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 5, 2026
05 Jul 2026 01:39 PM (IST)
05 Jul 2026 01:39 PM (IST)2027 में सपा सरकार बनाएगी: शिवपाल यादव का दावा
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी तरह तैयार है और अगली सरकार उसी की बनेगी। शिवपाल यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता की समस्याओं का समाधान करने में विफल रही है। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को प्रदेश के प्रमुख मुद्दे बताया। सपा नेता ने विश्वास जताया कि अखिलेश यादव ही 2027 में मुख्यमंत्री बनेंगे। वहीं, ओम प्रकाश राजभर के बयान पर उन्होंने कहा कि उनकी बातों का कोई महत्व नहीं है।
#WATCH | फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश | समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल यादव ने कहा, "समाजवादी पार्टी पूरी तरह से तैयार है और 2027 में समाजवादी पार्टी सरकार बनाने जा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि भाजपा की सरकारों ने देश व प्रदेश की जनता के लिए कोई अच्छा काम नहीं किया। वे सुबह से शाम तक केवल… pic.twitter.com/sHr7KpsmGe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 5, 2026
05 Jul 2026 01:11 PM (IST)
05 Jul 2026 01:11 PM (IST)यूपी चुनाव लड़ने की तैयारी में लोजपा (रामविलास): चिराग
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश में पार्टी विस्तार की रणनीति का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) राज्य में संगठन को मजबूत करने पर काम कर रही है। चिराग ने स्पष्ट किया कि पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि गठबंधन और सीटों को लेकर अंतिम फैसला राज्य इकाई और केंद्रीय संसदीय दल करेगा। साथ ही उन्होंने बताया कि इस वर्ष रामविलास पासवान की जयंती लखनऊ में मनाई जाएगी।
#WATCH | लखनऊ, उत्तर प्रदेश | केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने कहा, "लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) ने ये फैसला लिया कि हमारी पार्टी के संस्थापक, मेरे पिता रामविलास पासवान का जयंती दिवस समारोह इस साल उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मनाया जाएगा। आने… pic.twitter.com/ribMwSFLNt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 5, 2026
05 Jul 2026 01:10 PM (IST)
05 Jul 2026 01:10 PM (IST)लखनऊ में सांस्कृतिक मुद्दों पर हुई सकारात्मक चर्चा
लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने लखनऊ में हुई एक अनौपचारिक बैठक की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इस बैठक में शामिल हुए। बैठक डॉ. विद्या बिंदू के आवास पर आयोजित की गई। मालिनी अवस्थी के अनुसार, उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह सकारात्मक, गैर-राजनीतिक और बौद्धिक संवाद रहा।
#WATCH | लखनऊ: लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने कहा, "आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन यहां आज हमारे साथ अनौपचारिक बैठक के लिए आए थे। डॉ. विद्या बिंदू के आवास पर बैठक हुई... उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक गतिविधियों पर चर्चा हुई। बहुत अच्छी, सकारात्मक, गैर राजनीतिक, बौद्धिक चर्चा… pic.twitter.com/KytuWwOgUg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 5, 2026
05 Jul 2026 12:24 PM (IST)
05 Jul 2026 12:24 PM (IST)नवी मुंबई में पेड़ गिरा, कार क्षतिग्रस्त
नवी मुंबई के वाशी इलाके में भारी बारिश और तेज़ हवाओं के बीच एक पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जबकि अधिक जानकारी का इंतजार है।
#WATCH | नवी मुंबई, महाराष्ट्र: भारी बारिश और तेज़ हवाओं के कारण वाशी में पेड़ गिरने से एक कार क्षतिग्रस्त हुई। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/cQVuK6Z5Af
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 5, 2026
05 Jul 2026 12:00 PM (IST)
05 Jul 2026 12:00 PM (IST)2027 में प्रचंड बहुमत से लौटेगी NDA सरकार: नितिन नवीन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि एनडीए पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगा। नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों की सराहना की। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 में एनडीए प्रचंड बहुमत के साथ फिर सरकार बनाएगा।
#WATCH | लखनऊ: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, "पूरी तरह से भाजपा अपने आपको चुनाव मैदान में रखती है। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए NDA के सभी सहयोगी दलों ने काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिस सेवा भाव के साथ जनता के लिए काम… pic.twitter.com/cbTOGilzFD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 5, 2026
05 Jul 2026 11:45 AM (IST)
05 Jul 2026 11:45 AM (IST)कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत: स्वतंत्र देव सिंह
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा को कार्यकर्ता आधारित पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता जातिवाद, क्षेत्रवाद और वंशवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद को प्राथमिकता देता है। सिंह ने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने जनसंघ से भाजपा तक की यात्रा को कार्यकर्ताओं के समर्पण का परिणाम बताया।
#WATCH | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, "जनसंघ से लेकर भाजपा तक की यात्रा का एक ही मूलमंत्र है कि यह कार्यकर्ता आधारित पार्टी है इसलिए कार्यकर्ता भाजपा को अपनी मां समझता है। जातिवाद, क्षेत्रवाद, व्यक्तिवाद, वंशवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद, कमलवाद… pic.twitter.com/nR5hcGxkEV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 5, 2026
05 Jul 2026 11:23 AM (IST)
05 Jul 2026 11:23 AM (IST)रायगढ़ में भारी बारिश से जलभराव, हाईवे पर असर
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया है। मुंबई-गोवा हाईवे पर पानी भरने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। सड़क पर जलभराव के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
#WATCH | रायगढ़, महाराष्ट्र: शहर में लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
वीडियो मुंबई-गोवा हाइवे से है जहां जलभराव के कारण वाहनों की आवाजाही में समस्या हो रही है। pic.twitter.com/NQjX1aZgBv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 5, 2026
05 Jul 2026 10:53 AM (IST)
05 Jul 2026 10:53 AM (IST)पुष्कर सिंह धामी ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को किया रवाना
उत्तराखंड के टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के पहले जत्थे को रवाना किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था का सौभाग्यपूर्ण अवसर है। धामी ने यात्रा को आध्यात्मिक और आत्मिक अनुभव से जुड़ी विशेष यात्रा बताया। उन्होंने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा आत्मा से परमात्मा के मिलन का मार्ग है। मुख्यमंत्री ने सभी यात्रियों की सुरक्षित, सफल और मंगलमय यात्रा की कामना की।
#WATCH | टनकपुर: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा से कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए पहले दल को यहां से रवाना करना मेरे लिए केवल प्रशासनिक दायित्व मात्र नहीं है बल्कि आप सबके माध्यम से भगवान भोलेनाथ के चरणों में नतमस्तक होने का यह… https://t.co/Uk3COy6a1g pic.twitter.com/le4QnPhqme
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 5, 2026
05 Jul 2026 10:49 AM (IST)
05 Jul 2026 10:49 AM (IST)दिल्ली फैक्ट्री आग पर 8 घंटे बाद पाया गया काबू
दिल्ली में एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग पर दमकल विभाग ने करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। अग्निशमन अधिकारी मनीष शेरावत ने बताया कि रात 2:30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। करीब 5,000 गज क्षेत्र में फैली आग की तीव्रता काफी अधिक थी। आग बुझाने के लिए लगभग 30 दमकल वाहनों को मौके पर लगाया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारणों की जांच के बाद ही घटना की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
#WATCH | दिल्ली | अग्निशमन अधिकारी मनीष शेरावत ने बताया, "हमें रात को 2.30 बजे एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी... ये तकरीबन 5000 गज के आस-पास का इलाका है। आग की तीव्रता बहुत ज्यादा थी... कुल 30 के आस-पास अग्निशमन वाहन यहां आए हैं और ये मध्यम वर्ग की आग थी... कोई हताहत… https://t.co/QtUaWO9lmn pic.twitter.com/CULtIcuMyA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 5, 2026
05 Jul 2026 10:01 AM (IST)
05 Jul 2026 10:01 AM (IST)चंडीगढ़ में दो मंजिला इमारत ढही, 2 लोगों की मौत
चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज़-II में शाम को एक दो मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया। करीब साढ़े पांच घंटे तक मलबे में फंसे लोगों को निकालने का अभियान चला। इस दौरान तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं, मलबे में दबने से दो लोगों की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने पुष्टि की कि दोनों को सेक्टर-32 स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था।
05 Jul 2026 09:58 AM (IST)
05 Jul 2026 09:58 AM (IST)तूफान के खतरे से ट्रंप के कार्यक्रम पर पड़ा असर
अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में संभावित तूफान के चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 4 जुलाई के संबोधन से पहले नेशनल मॉल के कार्यक्रम रोक दिए गए। प्रशासन ने लोगों को क्षेत्र खाली करने और सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया गया।
#WATCH | वॉशिंगटन, DC | अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के 4 जुलाई के संबोधन से पहले नेशनल मॉल में तूफ़ान आने की संभावना के कारण कार्यक्रमों को रोकने और लोगों को हटने का आदेश दिया गया। pic.twitter.com/HW7hN4lwrq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 5, 2026
05 Jul 2026 09:36 AM (IST)
05 Jul 2026 09:36 AM (IST)पीएम मोदी ने तीजन बाई के निधन पर जताया गहरा शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि तीजन बाई ने छत्तीसगढ़ की लोक कला को विश्वभर में नई पहचान दिलाई। प्रधानमंत्री ने उनके निधन को कला और संस्कृति जगत की अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार और उनके प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।
सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की इस लोक कला को अपनी भव्य प्रस्तुति से दुनियाभर में एक विशिष्ट पहचान दिलाई। उनका जाना कला एवं संस्कृति जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और…
— Narendra Modi (@narendramodi) July 5, 2026
05 Jul 2026 08:53 AM (IST)
05 Jul 2026 08:53 AM (IST)तीजन बाई के निधन पर मंत्री केदार कश्यप ने जताया शोक
पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. तीजन बाई के निधन पर प्रदेशभर में शोक की लहर है। छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री केदार कश्यप ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। मंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
#WATCH | नवा रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री केदार कश्यप ने पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. तीजन बाई के निधन पर कहा, "...तीजन बाई जिन्हें पद्मश्री और पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया, आज उनका निधन हो गया। उनका ये निधन बहुत ही दुखद समाचार है... मुख्यमंत्री ने भी… pic.twitter.com/EPpBwJdEIa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 5, 2026
05 Jul 2026 08:47 AM (IST)
05 Jul 2026 08:47 AM (IST)दिल्ली के चंदन होला की फैक्ट्री में देर रात भीषण आग
दिल्ली के चंदन होला इलाके में पंजाब नेशनल बैंक के पास स्थित एक फैक्ट्री में तड़के करीब 2 बजे आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। फिलहाल आग लगने के कारण और नुकसान का आकलन सामने नहीं आया है। घटना को लेकर अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
#WATCH | दिल्ली के चंदन होला में पंजाब नेशनल बैंक के पास स्थित एक फ़ैक्ट्री में आज सुबह 2 बजे आग लग गई। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
(सोर्स: दिल्ली फ़ायर सर्विसेज़) pic.twitter.com/hXOyOQbVMh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 5, 2026
05 Jul 2026 08:01 AM (IST)
05 Jul 2026 08:01 AM (IST)मुंबई में झमाझम बारिश, CSMT इलाके में बदला मौसम
मुंबई के कई हिस्सों में रविवार को बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। बारिश के चलते शहर के प्रमुख इलाकों में लोगों को गर्मी से राहत मिली। सामने आया वीडियो CSMT क्षेत्र का बताया जा रहा है। बारिश के बीच सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी कुछ स्थानों पर धीमी नजर आई।
#WATCH | मुंबई, महाराष्ट्र: मुंबई के कई हिस्सों में बारिश हुई।
वीडियो CSMT क्षेत्र से है। pic.twitter.com/BlqJdic1fv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 5, 2026
05 Jul 2026 07:20 AM (IST)
05 Jul 2026 07:20 AM (IST)दिल्ली में 'फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल' का 80वां आयोजन
दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 'फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल' का 80वां संस्करण आयोजित किया गया। इस कम्युनिटी फिटनेस राइड में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया भी साइकिल राइड में शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा।
#WATCH दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में कम्युनिटी फिटनेस राइड के तौर पर 'फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल' का 80वां संस्करण आयोजित किया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया 'फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल' में हिस्सा लिया। pic.twitter.com/Dov2RIi6mS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 5, 2026
05 Jul 2026 06:57 AM (IST)
05 Jul 2026 06:57 AM (IST)राम मंदिर चंदा मामले पर बोले महंत दिनेंद्र दास महाराज
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में कार्रवाई को लेकर महंत दिनेंद्र दास महाराज का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच प्रशासन कर रहा है। महंत ने भरोसा जताया कि जो भी फैसला आएगा, वह उचित होगा। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट प्रशासन के निर्णय को स्वीकार करने के लिए तैयार है।
#WATCH अयोध्या (उत्तर प्रदेश): राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई पर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास महाराज ने कहा, "....प्रशासन काम देख रहा है जो निर्णय आएगा वो सही आएगा उसके लिए हम तैयार रहेंगे।" (04.07) pic.twitter.com/yuhWFIndzu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 4, 2026
05 Jul 2026 06:54 AM (IST)
05 Jul 2026 06:54 AM (IST)दिल्ली के सुल्तानपुर रोड स्थित गोदाम में लगी भीषण आग
दिल्ली के सुल्तानपुर रोड इलाके में एक गोदाम में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। अग्निशमन विभाग के अनुसार, आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।
#WATCH दिल्ली: सुल्तानपुर रोड इलाके में एक गोदाम में आग लगने की घटना सामने आई। आग पर काबू पा लिया गया है।
(सोर्स: अग्निशमन विभाग) pic.twitter.com/hD0uIi6d75
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 4, 2026
05 Jul 2026 06:51 AM (IST)
05 Jul 2026 06:51 AM (IST)अयोध्या की जगह अब दिल्ली में होगी विहिप की अहम बैठक
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच के बीच विहिप ने अपनी केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक का स्थान बदल दिया है। अब यह बैठक अयोध्या के बजाय 18 और 19 जुलाई को नई दिल्ली में आयोजित होगी। सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ नेता चंपत राय की बैठक में मौजूदगी को लेकर भी संशय बना हुआ है।
Aaj ki taaja khabar 05 july 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CM देवेंद्र फडणवीस से लेकर सुनेत्रा पवार तक, इन दिग्गजों ने अजित दादा को दी भावुक श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें
Jul 22, 2026 | 04:44 PMविराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने वृंदावन में लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, नंगे पैर आश्रम तक पहुंचे कपल
Jul 22, 2026 | 04:43 PMसागर में डिवाइडर बना विवाद की वजह! मकरोनिया में सैकड़ों लोगों ने किया चक्काजाम; सड़क पर थमा ट्रैफिक
Jul 22, 2026 | 04:40 PMअब 10 लाख के बजाय जमा करने होंगे लाख रुपये! हाईकोर्ट से सामाजिक कार्यकर्ता शेखर जनबंधु को बड़ी राहत
Jul 22, 2026 | 04:39 PMसोनम वांगचुक मेदांता अस्पताल में भर्ती, CJP चीफ अभिजीत दिपके ने अनशन खत्म करने की की अपील
Jul 22, 2026 | 04:37 PMMaa Durga: आज गुप्त नवरात्र की नवमी पर करें ये 5 अचूक उपाय, पूरी होगी कामना, माता का मिलेगा आशीर्वाद
Jul 22, 2026 | 04:35 PMCJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PMवीडियो गैलरी

CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:16 PM
लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:46 PM
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM
UCC लागू होते ही क्यों भड़का विरोध? जानिए मुस्लिम धर्मगुरुओं की पूरी दलील-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:59 PM














