- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 05 May 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 05 मई : एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
Aaj Ki Taza Khabar LIVE: ममता बनर्जी आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। वहीं, राघव चड्ढा राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। आईपीएल में आज चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला जाएगा।
- Written By: अमन मौर्या , अर्पित शुक्ला

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today Live: बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में मिली करारी हार के बाद टीएमसी चीफ ममता बनर्जी आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। वहीं, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा आज राष्ट्रपति से मुलाकात की। आईपीएल में आज चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला होगा।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र से हरियाणा फिर राजस्थान..जानें कैसे 2 से 5 लाख रुपये में नीलाम हुआ NEET-UG का पेपर, CBI ने खोला राज
Explainer: OMR शीट से ही क्यों होता है NEET एग्जाम? जानिए NTA के लिए कितना मुश्किल है पेपर लीक रोकना
Tahawwur Rana पर कनाडा मेहरबान? आतंकी साजिश के आरोपी की नागरिकता छीनने में क्यों अटका है कनाडा? ये है वजह
आज की ताजा खबर 14 मई LIVE: वीडी सतीसन होंगे केरल के नए मुख्यमंत्री
05 May 2026 10:32 PM (IST)
05 May 2026 10:32 PM (IST)डोनाल्ड ट्रंप ने विधानसभा चुनावों में जीत पर पीएम मोदी को दी बधाई
असम और बंगाल में चुनावी जीत पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कुश देसाई ने इस बात की जानकारी दी है। कुश देसाई ने बताया कि ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को बंगाल की ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी है।
STORY | President Trump congratulates PM Modi on his 'historic and decisive' election victory
US President Donald Trump has congratulated Prime Minister Narendra Modi on his "historic and decisive" election victory, a White House spokesman said on Tuesday.
READ |… pic.twitter.com/Lou5MLDY5t
— Press Trust of India (@PTI_News) May 5, 2026
05 May 2026 09:59 PM (IST)
05 May 2026 09:59 PM (IST)सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ने संवैधानिक मामलों के निपटारे में आएगी तेजी: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, देश की न्याय प्रक्रिया को और अधिक सुगम बनाने की दिशा में आज मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने वाले संशोधन विधेयक (Amendment Bill) को स्वीकृति दे दी है, जिसके तहत सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 33 से बढ़कर 37 हो जाएगी।
05 May 2026 09:28 PM (IST)
05 May 2026 09:28 PM (IST)जालंधर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर स्कूटी में धमाका
जालंधर में बीएसएफ चौक के पास एक्टिवा स्कूटी में अचानक धमाका होने की खबर सामने आई है। इस घटना के बाद गाड़ी में आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो धमाका होते ही एक्टिवा में आग भड़क उठी, जिसे देखकर आसपास के लोग घबरा गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
05 May 2026 07:46 PM (IST)
05 May 2026 07:46 PM (IST)दिल्ली सरकार ने शिक्षकों का वेतन बढ़ाया
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया है कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत, स्कूल से बाहर रहने वाले बच्चों को शिक्षा प्रदान करने वाले 784 केंद्रों के सभी शिक्षकों का वेतन ₹21,000 से बढ़ाकर अब ₹35,420 कर दिया गया है।
05 May 2026 07:26 PM (IST)
05 May 2026 07:26 PM (IST)PM मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए, जिसमें MSME सेक्टर और कृषि क्षेत्र के लिए राहत पैकेज पर विशेष ज़ोर दिया गया। कैबिनेट ने MSME सेक्टर और निर्यातकों के लिए ₹2.5 लाख करोड़ की क्रेडिट गारंटी योजना को मंज़ूरी देने का संकेत दिया है।
कपास की उत्पादकता को दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। इस उद्देश्य से, 32 लाख किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए तैयार की गई एक विशेष योजना को मंज़ूरी दी गई है। नए ज़माने के रेशों—जैसे कि रेमी, फ्लैक्स, मिल्कवीड, सिसल और बांस—की सप्लाई चेन को मज़बूत किया जाएगा, जो गांवों से लेकर फैक्ट्रियों तक फैली होगी।
05 May 2026 07:07 PM (IST)
05 May 2026 07:07 PM (IST)कैबिनेट मीटिंग में किसानों के लिए कई अहम फैसले
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज, मैं कैबिनेट मीटिंग में लिए गए जरूरी फैसलों पर बात करना चाहूंगा। कैबिनेट ने किसानों, टेक्नोलॉजी, 'मेक इन इंडिया' और ज्यूडिशियरी के बारे में बड़े कदम उठाए हैं... आज लिए गए दस बड़े फ़ैसलों में से, जिनकी कुल कीमत लगभग 1,52,000 करोड़ रुपये है, किसानों के लिए कॉटन की पैदावार और 'कॉटन क्रांति' पर फोकस करने वाली एक अहम पहल है। इसके अलावा, नए गन्ने के सीज़न में, किसानों को कुल लगभग 1,00,000 करोड़ रुपये का फायदा मिलने वाला है।
#WATCH | दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "आज, मैं कैबिनेट मीटिंग में लिए गए ज़रूरी फ़ैसलों पर बात करना चाहूंगा। कैबिनेट ने किसानों, टेक्नोलॉजी, 'मेक इन इंडिया' और ज्यूडिशियरी के बारे में बड़े कदम उठाए हैं... आज लिए गए दस बड़े फ़ैसलों में से, जिनकी कुल कीमत लगभग Rs… pic.twitter.com/5cyVqpXkBa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 5, 2026
05 May 2026 05:45 PM (IST)
05 May 2026 05:45 PM (IST)हैदराबाद से चंडीगढ़ जा रही इंडिगो की फ्लाइट में लगी आग
हैदराबाद से चंडीगढ़ जा रही इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E108 में अचानक लग गई। फ्लाइट में एक पावर बैंक विस्फोट हो गया। इससे विमान के कुछ हिस्सों में धुआं भर गया और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं और केबिन क्रू ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।
05 May 2026 05:09 PM (IST)
05 May 2026 05:09 PM (IST)मैं हारी नहीं हूं, इस्तीफा नहीं दूंगी: ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की करारी हार के बाद CM ममता बनर्जी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। ममता बनर्जी ने कहा कि हम चुनाव हारे नहीं हैं, हमें हराया गया है। भाजपा ने चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर जीत हासिल की है। साथ ही उन्होंने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है।
05 May 2026 04:15 PM (IST)
05 May 2026 04:15 PM (IST)मुख्य चुनाव आयुक्त इस चुनाव के खलनायक, लोकतंत्र के लिए एक काला दिन: ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजे आने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर 100 सीटें चुराने का आरोप लगाया। ममता बनर्जी ने कहा कि हम हारे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हमारी 100 सीटें चुरा ली गई हैं। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई भाजपा से नहीं थी। यह चुनाव आयोग से थी। मुख्य चुनाव आयुक्त इस चुनाव के खलनायक हैं, लोकतंत्र के लिए यह एक काला दिन है।
05 May 2026 03:51 PM (IST)
05 May 2026 03:51 PM (IST)विजय को टीवीके विधायक दल का नेता चुना गया
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद नई सरकार के गठन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। सीएम एमके स्टालिन ने मंगलवार को अपना इस्तीफा दे दिया। इस बीच विजय को टीवीके विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। सभी नए विधायकों के दस्तखत लिए जा रहे हैं, अब तक 90 विधायकों ने इस पर दस्तखत कर दिए हैं।
05 May 2026 02:48 PM (IST)
05 May 2026 02:48 PM (IST)कोलकाता के DCP शांतनु सिन्हा विश्वास के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी
ईडी ने कोलकाता पुलिस के डीसीपी शांतनु सिन्हा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी को डर है कि वह विदेश भाग सकते हैं। इसलिए हवाई अड्डे समेत कई इलाकों में लुकआउट नोटिस जारी किए गए हैं।
05 May 2026 02:30 PM (IST)
05 May 2026 02:30 PM (IST)असमवासियों को धन्यवाद: हिमंत बिस्वा सरमा
असम विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा जीत के लिए मैं असमवासियों को धन्यवाद करता हूं जनता ने जो पीएम मोदी के ऊपर भरोसा दिखाया इसके हम बहुत आभारी हैं असम में विकास की गंगा बहती रहे इसके लिए भारत सरकार और असम सरकार काम करती रहेगी।
#WATCH असम के केयर-टेकर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "जीत के लिए मैं असमवासियों को धन्यवाद करता हूं जनता ने जो पीएम मोदी के ऊपर भरोसा दिखाया इसके हम बहुत आभारी हैं असम में विकास की गंगा बहती रहे इसके लिए भारत सरकार और असम सरकार काम करती रहेगी।" pic.twitter.com/vEqYGgkKKw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 5, 2026
05 May 2026 02:21 PM (IST)
05 May 2026 02:21 PM (IST)बीजेपी को 200 से ऊपर सीट आना अप्रत्याशित: टी.एस. सिंह देव
भवानीपुर में ममता की हार पर बात कांग्रेस नेता टी.एस. सिंह देव ने कहा कि ममता बनर्जी पिछले बार भी हारी थी उस नाते आप देखेंगे तो कोई नई चीज नहीं हुई है। तमिलनाडु में भी एमके स्टालिन हारेंगे लग नहीं रहा था। ममता बनर्जी कठिन सीट लेती ही हैं।
#WATCH | रायपुर (छत्तीसगढ़): कांग्रेस नेता टी.एस. सिंह देव ने ममता बनर्जी की भवानीपुर हार पर कहा,"ममता बनर्जी पिछले बार भी हारी थी उस नाते आप देखेंगे तो कोई नई चीज नहीं हुई है। तमिलनाडु में भी एमके स्टालिन जी हारेंगे लग नहीं रहा था। ममता बनर्जी कठिन सीट लेती ही हैं पिछले बार… pic.twitter.com/2kI5g6exgG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 5, 2026
05 May 2026 02:10 PM (IST)
05 May 2026 02:10 PM (IST)पंजाब में सत्ता समर्थन की लहर: अरविंद केजरीवाल
AAP विधायकों से मुलाकात के बाद AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारी सरकार को बने करीब 4 साल हो गए हैं। चुनाव के लिए 10 महीने बचे हैं। ऐसी बहुत कम सरकार होती हैं जिनकी आखिरी समय पर लोग तारीफ कर रहे हों। पंजाब में कोई विरोधी लहर नहीं है बल्कि सत्ता समर्थन की लहर है।
#WATCH दिल्ली: AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के AAP विधायकों से मुलाकात की और कहा, "हमारी सरकार को बने करीब 4 साल हो गए हैं। चुनाव के लिए 10 महीने बचे हैं। ऐसी बहुत कम सरकार होती हैं जिनकी आखिरी समय पर लोग तारीफ कर रहे हों... पंजाब में कोई विरोधी लहर नहीं है… pic.twitter.com/A5mnv7nNgA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 5, 2026
05 May 2026 01:26 PM (IST)
05 May 2026 01:26 PM (IST)मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में ओवर-वाटर ब्रिज का किया उद्घाटन
गोरखपुर के तारामंडल इलाके में ₹14 करोड़ की लागत से बने 2 लेन के ओवर-वाटर ब्रिज का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उद्घाटन किया।
#WATCH गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के तारामंडल इलाके में ₹14 करोड़ की लागत से बने 2 लेन के ओवर-वाटर ब्रिज का उद्घाटन किया। pic.twitter.com/FRRdF0Nq16
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 5, 2026
05 May 2026 11:45 AM (IST)
05 May 2026 11:45 AM (IST)9 मई को होगा बंगाल में मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण समारोह
पश्चिम बंगाल के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य का बड़ा बयान। 9 मई को होगा पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह।
पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को होगा, ऐसा भाजपा के राज्य अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने ANI को बताया। pic.twitter.com/HlK2R31zES
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 5, 2026
05 May 2026 11:18 AM (IST)
05 May 2026 11:18 AM (IST)काली बाड़ी मंदिर पहुंचे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव मं प्रचंड जीत के बाद सीआर पार्क के काली बाड़ी मंदिर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन दर्शन करने पहुंचे। उनके साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा मौजूद रहे।
#WATCH दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सीआर पार्क के काली बाड़ी मंदिर में दर्शन किए। मंदिर में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत भाजपा के अन्य नेता भी मौजूद रहे। pic.twitter.com/IpjQZd2GhS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 5, 2026
05 May 2026 11:09 AM (IST)
05 May 2026 11:09 AM (IST)जीत के बाद RSS कार्यालय पहुंचे हिमंत बिस्वा सरमा
असम के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 126 सीटों में से 82 सीटों पर जीत दर्ज की है। इस बीच राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा गुवाहाटी में RSS हेडक्वार्टर भी गए।
#WATCH असम के केयर-टेकर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा गुवाहाटी में RSS हेडक्वार्टर से रवाना हुए।
भाजपा ने 126 सीटों में से 82 सीटों के साथ असम चुनाव जीता। pic.twitter.com/6nmGRK5XIQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 5, 2026
05 May 2026 09:51 AM (IST)
05 May 2026 09:51 AM (IST)केरलम के लोगों ने दिलाई बड़ी जीत: जेबी माथेर
कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने केरलम में पार्टी की शानदार जीत पर कहा कि हम बहुत खुश हैं क्योंकि केरलम के लोगों ने कांग्रेस और UDF को बड़ी जीत दिलाई है। केरलम के लोग यही नतीजा चाहते थे। हम अपनी जिम्मेदारियों और वादों को समझते हैं।
#WATCH तिरुवनंतपुरम, केरलम: कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने केरलम विधानसभा चुनाव 2026 में कांग्रेस की जीत पर कहा, "हम बहुत खुश हैं क्योंकि केरलम के लोगों ने कांग्रेस और UDF को बड़ी जीत दिलाई है। केरलम के लोग यही नतीजा चाहते थे। हम अपनी ज़िम्मेदारियों और वादों को समझते हैं..." pic.twitter.com/b8jKyDpj3m
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 5, 2026
05 May 2026 08:59 AM (IST)
05 May 2026 08:59 AM (IST)देश की बड़ी आबादी को प्रधानमंत्री पर विश्वास: चिराग पासवान
5 राज्यों के परिणाम ऐतिहासिक हैं। पश्चिम बंगाल में भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है। बंगाल, पुडुचेरी और असम को जीतना दर्शाता है कि देश की एक बड़ी आबादी प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास रखती है।
#WATCH खगड़िया, बिहार: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "5 राज्यों के परिणाम ऐतिहासिक हैं। पश्चिम बंगाल में भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है... बंगाल, पुडुचेरी और असम को जीतना दर्शाता है कि देश की एक बड़ी आबादी प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास रखती है..." pic.twitter.com/qZKEnKZ8hL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 5, 2026
05 May 2026 08:50 AM (IST)
05 May 2026 08:50 AM (IST)लोगों को पार्टी से बहुत उम्मीद: दिलीप घोष
पश्चिम बंगाल में शानदार जीत के बाद बीजेपी नेता ने कहा, पार्टी ने मुझे जब जो काम दिया है, मैंने उसे करने का प्रयास किया है। खड़गपुर की जनता ने मुझे आशीर्वाद दिया है। पार्टी इतने बड़े बहुमत के साथ जीती है। लोगों को पार्टी से बहुत उम्मीद है। जनता ने ममता बनर्जी को 15 साल मौका दिया मगर उन्होंने कोई काम नहीं किया।
#WATCH खड़गपुर, पश्चिम बंगाल: खड़गपुर से भाजपा के विजयी उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा, "पार्टी ने मुझे जब जो काम दिया है, मैंने उसे करने का प्रयास किया है... खड़गपुर की जनता ने मुझे आशीर्वाद दिया है। पार्टी इतने बड़े बहुमत के साथ जीती है। लोगों को पार्टी से बहुत उम्मीद है... जनता ने… pic.twitter.com/NafirgdtKA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 5, 2026
05 May 2026 07:05 AM (IST)
05 May 2026 07:05 AM (IST)राष्ट्रपति संविधान के संरक्षक: भगवंत मान
आप विधायकों के राष्ट्रपति से मुलाकात पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मुझे लगता है कि राष्ट्रपति हमारी बात सुनेंगे। राष्ट्रपति संविधान के संरक्षक हैं। वह देश के संवैधानिक हेड हैं।
#WATCH चंडीगढ़: AAP MLAs के राष्ट्रपति से मिलने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, "मुझे लगता है कि राष्ट्रपति हमारी बात सुनेंगे। राष्ट्रपति संविधान के संरक्षक हैं; वह देश के संवैधानिक हेड हैं।" pic.twitter.com/aQy0mTdmym
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 5, 2026
05 May 2026 07:01 AM (IST)
05 May 2026 07:01 AM (IST)अयोध्या के हनुमान गढ़ी में भक्तों की लगी भीड़
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में ज्येष्ठ महीने के पहले मंगलवार पर हनुमानगढ़ी मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे और पूजा-अर्चना की।
#WATCH अयोध्या, उत्तर प्रदेश: ज्येष्ठ महीने के पहले मंगलवार को अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों ने पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/bkwlasqE5c
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 5, 2026
05 May 2026 06:53 AM (IST)
05 May 2026 06:53 AM (IST)जबलपुर के कटंगी बाईपास पर गोदामों में लगी भीषण
मध्यप्रदेश के जबलपुर में कटंगी बाईपास पर गोदामों में भीषण आग लग गई। मौके पर फायर टेंडर मौजूद हैं। बचाव कार्य जारी।
#WATCH जबलपुर, मध्य प्रदेश: कटंगी बाईपास पर गोदामों में भीषण आग लग गई। मौके पर फायर टेंडर मौजूद हैं। pic.twitter.com/ts7epu4tge
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2026
Aaj ki taaja khabar 05 may 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
केंद्र ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण परियोजना प्रोत्साहन योजना को दी मंजूरी, CM बोले- पैदा होंगे 50 हजार रोजगार
May 14, 2026 | 12:19 PMछत्रपति संभाजीनगर: जलसंकट पर अंबादास दानवे का अल्टीमेटम; ‘पानी की व्यवस्था सुधारें वरना शिवसेना करेगी आंदोलन’
May 14, 2026 | 12:18 PMयूपी में तेज आंधी का कहर, टीन शेड संग हवा में उड़ा युवक; वीडियो वायरल
May 14, 2026 | 12:10 PMठाणे मनपा कर्मचारियों की लंबित मांगों पर महापौर सख्त, प्रशासन को तुरंत कार्रवाई के निर्देश
May 14, 2026 | 12:07 PMवीडी सतीशन बने केरलम के नए मुख्यमंत्री, कांग्रेस ने किया ऐलान, केसी वेणुगोपाल को लगा झटका
May 14, 2026 | 12:05 PMAaj Ka Rashifal: सिंह को मिलेगी नौकरी में अनुकूलता और मकर के सुलझेंगे प्रॉपर्टी विवाद, आप भी जानें अपना भाग्य
May 14, 2026 | 12:05 PMकिस फिल्म में Varun Dhawan की हुई NO ENTRY, इस एक्टर को मिला चांस, मेकर्स को लगा बड़ा झटका
May 14, 2026 | 12:04 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














