- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 03 May 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 03 मई : एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
Aaj Ki Taza Khabar LIVE: आज देशभर में NEET यूजी 2026 की परीक्षा आयोजित होगी। NEET परीक्षा के लिए 22.79 लाख उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण कराया है। बिहार में निशांत कुमार सद्भाव यात्रा शुरु करेंगे।
- Written By: अक्षय साहू

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today Live: आज देशभर में NEET यूजी 2026 की परीक्षा आयोजित होगी। इस साल NEET परीक्षा के लिए लगभग 22.79 लाख उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण कराया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित होने वाले अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सोहेल अख्तर अंसारी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। जेडीयू नेता निशांत कुमार आज बिहार में सद्भाव यात्रा की शुरुआत करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज प्रयागराज पहुंच सकते हैं, जहां वे सेना के शौर्य प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
अब नहीं होगी LPG की कमी! यूएई में बड़ी ऊर्जा डील करेंगे पीएम मोदी, घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति में होगा सुधार
ब्रिक्स बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे रूसी विदेश मंत्री लावरोव, जयशंकर के साथ इन मुद्दों को लेकर होगी अहम चर्चा
46 साल बाद हुआ न्याय, पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को उम्रकैद की सजा; किस मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला?
पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड रेल परियोजना से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, मोदी कैबिनेट ने इन प्रस्तावों को दी मंजूरी
03 May 2026 09:45 PM (IST)
03 May 2026 09:45 PM (IST)एग्जिट पोल के आंकड़ों पर शशि थरूर का बयान
शशि थरूर ने कहा कि वह आमतौर पर एग्जिट पोल के आंकड़ों पर बहुत अधिक निर्भर नहीं रहते हैं, लेकिन इस बार का दृश्य बेहद अलग और दिलचस्प है। शशि थरूर ने आगे कहा, हमारे देश में एग्जिट पोल में अक्सर कई तरह की समस्याएं और खामियां होती हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से उन पर पूरी तरह भरोसा नहीं करना चाहता। लेकिन इस बार जो बात सबसे ज्यादा हैरान करने वाली और अद्भुत है, वह यह है कि सभी एग्जिट पोल के नतीजे एक-दूसरे से पूरी तरह सहमत नजर आ रहे हैं। यह एक सर्वसम्मत निष्कर्ष है।
03 May 2026 08:47 PM (IST)
03 May 2026 08:47 PM (IST)क्रूज हादसा: भोपाल में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
जबलपुर के बरगी डैम हादसे को लेकर सियासत तेज हो गई है। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पर्यटन मंत्री के बंगले का घेराव करने की कोशिश की, जहां बिना अनुमति प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने सख्ती दिखाई और कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया और कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
03 May 2026 08:38 PM (IST)
03 May 2026 08:38 PM (IST)अंबेडकरनगर चार मासूमों के बाद मां की भी मिली लाश
अंबेडकरनगर के अकबरपुर में दिल दहला देने वाला नरसंहार हुआ है, जहां चार सगे भाई-बहनों की बेरहमी से हत्या के बाद लापता मां गासिया खातून का शव भी घर से 100 मीटर दूर नाले के पास मिला। ड्रोन सर्च के दौरान बरामद हुए महिला के शव ने मामले में नया मोड़ ला दिया है।
03 May 2026 07:34 PM (IST)
03 May 2026 07:34 PM (IST)मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत
मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर की घटना है। कार और ट्रक की भीषण टक्कर में चार लोगों की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। कार में सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई है और स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी है।
03 May 2026 06:49 PM (IST)
03 May 2026 06:49 PM (IST)NEET UG 2026 परीक्षा का जायजा लेने NTA पहुंचे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज हो रही NEET UG 2026 परीक्षा के ऑन-ग्राउंड कंडक्ट का जायजा लेने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के मुख्यालय का दौरा किया।
03 May 2026 06:10 PM (IST)
03 May 2026 06:10 PM (IST)बलिया में गंगा स्नान के दौरान 4 लोग डूबे, CM योगी ने जताया दुख
बलिया में गंगा नदी में नहाते समय 4 लोगों की डूबकर मौत हो गई, जबकि दो लोगों को नाविकों ने बचा लिया है। CM योगी ने इस घटना पर दुख जताया है।
जनपद बलिया में नदी के घाट पर सेल्फी एवं रील बनाते समय हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद है।
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 3, 2026
03 May 2026 06:00 PM (IST)
03 May 2026 06:00 PM (IST)दिल्ली के शाहदरा अग्निकांड पर PM मोदी ने जताया दुख
PM मोदी ने कहा, दिल्ली के शाहदरा ज़िले में आग लगने की घटना में लोगों की जान जाने से गहरा दुख हुआ है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएँ। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। जिन लोगों की इस घटना में जान गई है, उनके परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएँगे।
The loss of lives due to a fire mishap in Delhi’s Shahdara district is extremely distressing. Condolences to those who have lost their loved ones. Praying for the speedy recovery of the injured.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each of…
— PMO India (@PMOIndia) May 3, 2026
03 May 2026 04:26 PM (IST)
03 May 2026 04:26 PM (IST)श्रृंगेरी सीट पर रिकाउंटिंग में कांग्रेस नेता की 3 साल बाद हार
कर्नाटक की श्रृंगेरी सीट पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद हुई पोस्टल बैलेट की री-काउंटिंग में बड़ा उलटफेर हुआ है। इसमें कांग्रेस विधायक टी.डी. राजेगौड़ा के 255 वोट अवैध पाए गए जिससे भाजपा प्रत्याशी डी.एन. जीवराज अब 52 वोटों से आगे हैं। कांग्रेस ने मतपत्रों में छेड़छाड़ का आरोप लगाकर पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल, राजेगौड़ा विधायक बने रहेंगे और अंतिम फैसला हाईकोर्ट के आदेश पर निर्भर करेगा।
03 May 2026 03:19 PM (IST)
03 May 2026 03:19 PM (IST)सिद्धार्थनगर में 16 घंटे से पानी की टंकी पर फंसे किशोरों को निकाला गया
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में पानी की टंकी पर फंसे किशोरों को करीब 16 घंटे बाद आखिरकार सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गोरखपुर से पहुंचे सेना के हेलिकॉप्टर ने रविवार सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया। सुबह लगभग 5 बजकर 20 मिनट पर हेलिकॉप्टर घटनास्थल पर पहुंचा और करीब 15 मिनट चले ऑपरेशन के बाद किशोरों को टंकी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
03 May 2026 02:24 PM (IST)
03 May 2026 02:24 PM (IST)संविधान मेरी रक्षा के लिए भी आगे आया: पवन खेड़ा
सुप्रीम कोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत दिए जाने पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। ये जमानत पूरे देश को एक साफ संदेश देती है। जब भी किसी सरकार द्वारा किसी आम नागरिक, यहां तक कि विपक्ष के भी अधिकारों का उल्लंघन किया जाएगा, तो बाबा साहेब अंबेडकर का संविधान निश्चित रूप से उनकी रक्षा के लिए आगे आएगा।
#WATCH दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत मिलने पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट ने मुझे जमानत दी। उस जमानत से पूरे देश को एक साफ़ संदेश जाता है कि जब भी किसी आम नागरिक के अधिकारों का हनन सरकार के द्वारा किया जाता है, तब बाबा साहेब अंबेडकर का संविधान उसकी… pic.twitter.com/UeBPlKnnvk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 3, 2026
03 May 2026 01:10 PM (IST)
03 May 2026 01:10 PM (IST)गृह मंत्री अमित शाह से मिले बिहार के CM सम्राट चौधरी
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। BJP और JDU के बीच 15-15 का फॉर्मूला लागू हो सकता है।
03 May 2026 12:50 PM (IST)
03 May 2026 12:50 PM (IST)पश्चिम बंगाल: चुनाव नतीजों से पहले विशालाक्षी मंदिर पहुंते BJP उम्मीदवार सीतल कपाट
पश्चिम बंगाल के घाटल विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सीतल कपाट ने चुनाव नतीजों से पहले विशालाक्षी मंदिर में पूजा-अर्चना की उन्होंने कहा, "हमने भगवान से यही प्रार्थना की है कि बंगाल में जो अंधकार छाया है, उसे दूर करना है। बंगाल के भविष्य के लिए भी हमने प्रार्थना की है।
#WATCH पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल: घाटल विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सीतल कपाट ने चुनाव नतीजों से पहले विशालाक्षी मंदिर में पूजा-अर्चना की।
उन्होंने कहा, "हमने भगवान से यही प्रार्थना की है कि बंगाल में जो अंधकार छाया है, उसे दूर करना है...बंगाल के भविष्य के लिए भी हमने… pic.twitter.com/mkfG5wAfhO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 3, 2026
03 May 2026 12:48 PM (IST)
03 May 2026 12:48 PM (IST)निशांत कुमार पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं: JDU नेता नीरज कुमार
पटना में JDU नेता नीरज कुमार ने सद्भावना यात्रा पर कहा, "निशांत कुमार पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं। 'तीर' उनके हाथ में दे दिया है। वे चंपारण से सद्भाव का संदेश दे रहे हैं। ये यात्रा बिहार की युवा पीढ़ी और JDU के लिए महत्वपूर्ण है।"
#WATCH पटना: JDU नेता नीरज कुमार ने सद्भावना यात्रा पर कहा, "निशांत कुमार पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं। 'तीर' उनके हाथ में दे दिया है। वे चंपारण से सद्भाव का संदेश दे रहे हैं। ये यात्रा बिहार की युवा पीढ़ी और JDU के लिए महत्वपूर्ण है।" pic.twitter.com/X7pEL8HKBP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 3, 2026
03 May 2026 12:10 PM (IST)
03 May 2026 12:10 PM (IST)कोलकाता: स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर टीएमसी का प्रदर्शन
कोलकाता में आज अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कल यहां विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती होनी है।
03 May 2026 11:49 AM (IST)
03 May 2026 11:49 AM (IST)दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने विवेक विहार आग हादसे पर शोक व्यक्त किया
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि विवेक विहार की एक इमारत में लगी आग की घटना अत्यंत दुखद है। इस हादसे में 9 लोगों की मृत्यु से मन व्यथित है। हादसे में घायल हुए लोगों का नजदीकी अस्पताल में उपचार चल रहा है, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूँ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएँ पीड़ित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें यह कठिन समय सहने की शक्ति प्रदान करें। स्थानीय प्रशासन, DDMA, दिल्ली फ़ायर सर्विस और दिल्ली पुलिस के सभी आला अधिकारी राहत और बचाव कार्यों में पूरी तत्परता से जुटे हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्रभावितों को हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है। हमारे स्थानीय विधायक और निगम पार्षद भी राहत कार्य में अपना सहयोग कर रहे हैं। दिल्ली सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ हर परिस्थिति में मजबूती से खड़ी है।
विवेक विहार की एक इमारत में लगी आग की घटना अत्यंत दुखद है। इस हादसे में 9 लोगों की मृत्यु से मन व्यथित है। हादसे में घायल हुए लोगों का नजदीकी अस्पताल में उपचार चल रहा है, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूँ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएँ पीड़ित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर…
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) May 3, 2026
03 May 2026 11:11 AM (IST)
03 May 2026 11:11 AM (IST)दिल्ली के LG तरनजीत सिंह संधू ने विवेक विहार हादसे पर दुख जताया
दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने ट्वीट किया, विवेक विहार में आग लगने की दुखद घटना से बहुत दुख हुआ। मेरी दुआएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने इस भयानक हादसे में अपने प्रियजनों को खो दिया है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि घायलों को सभी जरूरी मेडिकल मदद दी जाए, साथ ही प्रभावित लोगों को तुरंत राहत और मदद दी जाए। दिल्ली फायर सर्विस के कर्मचारी और इमरजेंसी टीमें मौके पर हैं और हालात को संभालने के लिए लगातार काम कर रही हैं।
Deeply saddened by the tragic fire incident in Vivek Vihar. My thoughts and prayers are with the families who have lost their loved ones in this devastating tragedy.
Authorities have been directed to ensure that all necessary medical assistance is provided to the injured, along…
— LG Delhi (@LtGovDelhi) May 3, 2026
03 May 2026 11:09 AM (IST)
03 May 2026 11:09 AM (IST)झारखंड: धनबाद में कोयले की स्लरी लोडिंग के दौरान हादसा, मलबे दबकर 4 मजदूरों की मौत
झारखंड के धनबाद में BCCL की मुनीडीह कोल वाशरी में भीषण हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई है। यह हादसा ट्रक में कोयले की स्लरी लोडिंग के दौरान हुआ, जब अचानक भारी मात्रा में मलबा गिरने से कई मजदूर उसके नीचे दब गए। कोयले में दबे लोगों की निकालने के लिए राहत बचाव कार्य जारी है।
03 May 2026 11:04 AM (IST)
03 May 2026 11:04 AM (IST)यूपी: कौशांबी में दर्दनाक हादसा, मिट्टी का टीला ढहने से 3 की मौत
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। थाना कोखराज/मंझनपुर क्षेत्र के थाभां (चक थांभा) गांव में तालाब से मिट्टी खोदते समय टीला ढह गया, जिससे तीन महिलाएं जिंदा दब गईं और उनकी मौत हो गई।
03 May 2026 10:42 AM (IST)
03 May 2026 10:42 AM (IST)पंजाब: गैस सिलेंडर दामों के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी AAP
आम आदमी पार्टी महंगाई को लेकर पूरे पंजाब में आज विरोध प्रदर्शन कर रही है। केजरीवाल की पार्टी बीजेपी की केंद्र सरकार के खिलाफ पूरे राज्य में प्रदर्शन करेगी। ये प्रदर्शन गैस सिलेंडरों के बढ़ रहे दामों को लेकर हो रहे हैं।
03 May 2026 10:18 AM (IST)
03 May 2026 10:18 AM (IST)एडमिरल दिनेश त्रिपाठी म्यांमार नौसेना के फ्रिगेट पर सवार
भारतीय नौसेना ने ट्वीट कर बताया कि म्यांमार की अपनी जारी यात्रा के तहत नौसेना प्रमुख (CNS) एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी 2 मई 2026 को म्यांमार नौसेना के फ्रिगेट UMS Kyan Sit Thar (F12) पर सवार हुए। जहाज पर उनका स्वागत म्यांमार नौसेना के नंबर-1 फ्लीट कमांडर कैप्टन Kyaw Thet Naing ने औपचारिक ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ के साथ किया।
Indian Navy tweets, "As part of the ongoing visit to Myanmar, Adm Dinesh K Tripathi, CNS, embarked the Myanmar Navy's Frigate UMS Kyan Sit Thar (F12) on 2nd May 2026. He was received onboard by Capt Kyaw Thet Naing, No.1 Fleet Commander, Myanmar Navy, with a ceremonial Guard of… pic.twitter.com/ongG0ygyYM
— ANI (@ANI) May 3, 2026
03 May 2026 09:41 AM (IST)
03 May 2026 09:41 AM (IST)कुछ पार्टियों ने मत की बजाय वंशवाद को लोकतंत्र के रूप में चुन लिया है: भाजपा नेता तरुण चुघ
भाजपा नेता तरुण चुघ ने पश्चिम बंगाल में मतगणना के लिए ECI द्वारा 242 अतिरिक्त प्रेक्षक तैनात किए जाने पर कहा, "निष्पक्ष चुनाव बहुत जरूरी है। जिस प्रकार चुनाव आयोग लगातार चुनाव की निष्पक्षता के लिए कदम उठाता है वो सराहनीय है। सभी राजनीतिक पार्टियों को उसका स्वागत करना चाहिए। कुछ पार्टियों ने मत की बजाय वंशवाद को लोकतंत्र के रूप में चुन लिया है और वे लोकतंत्र का गला दबाने की कोशिश कर रहे हैं।"
#WATCH दिल्ली: भाजपा नेता तरुण चुघ ने पश्चिम बंगाल में मतगणना के लिए ECI द्वारा 242 अतिरिक्त प्रेक्षक तैनात किए जाने पर कहा, "निष्पक्ष चुनाव बहुत जरूरी है। जिस प्रकार चुनाव आयोग लगातार चुनाव की निष्पक्षता के लिए कदम उठाता है वो सराहनीय है। सभी राजनीतिक पार्टियों को उसका स्वागत… pic.twitter.com/ltBtay28GD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 3, 2026
03 May 2026 09:40 AM (IST)
03 May 2026 09:40 AM (IST)बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी को बॉय-बॉय कर दिया है: भाजपा नेता राम कृपाल यादव
बिहार में भाजपा नेता राम कृपाल यादव ने कहा, कल बंगाल के चुनाव परिणाम आएंगे। वहां TMC (सत्ता से) जाएगी और भाजपा आएगी। वहां हमारी सरकार बनेगी। बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी को बॉय-बॉय कर दिया है। चुनाव आयोग ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराया है और मतगणना भी अच्छे से कराएंगे।
#WATCH पटना, बिहार: भाजपा नेता राम कृपाल यादव ने कहा, "कल बंगाल के चुनाव परिणाम आएंगे। वहां TMC(सत्ता से) जाएगी और भाजपा आएगी। वहां हमारी सरकार बनेगी...बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी को बॉय-बॉय कर दिया है...चुनाव आयोग ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराया है और मतगणना भी अच्छे से… pic.twitter.com/BXeyTJF4zE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 3, 2026
03 May 2026 08:40 AM (IST)
03 May 2026 08:40 AM (IST)दिल्ली: विवेक विहार में AC ब्लास्ट से चार मंजिला इमारत लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत
दिल्ली के शाहदरा इलाके के विवेक विहार में AC फटने से चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है।
03 May 2026 07:59 AM (IST)
03 May 2026 07:59 AM (IST)दिल्ली: शाहदरा के विवेक विहार में चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग
दिल्ली के शाहदरा इलाके के विवेक विहार में चार मंजिला इमारत में आग लगने की घटना सामने आई है। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
#WATCH दिल्ली: शाहदरा के विवेक विहार में चार मंजिला इमारत में आग लगने की घटना सामने आई है। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। pic.twitter.com/EwO9prNL6P
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 3, 2026
03 May 2026 07:35 AM (IST)
03 May 2026 07:35 AM (IST)पुणे: नसरपुर नाबालिग रेप और मर्डर केस मामले में लोगों ने पुणे-बेंगलुरु हाईवे जाम किया
महाराष्ट्र के पुणे में पुलिस ने नसरपुर नाबालिग रेप और मर्डर केस के विरोध में पुणे-बेंगलुरु हाईवे जाम करने वाले लोगों को हटाया। इस केस के 65 साल के आरोपी को पुणे, महाराष्ट्र के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास कोर्ट ने 7 मई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।
#WATCH पुणे, महाराष्ट्र | पुलिस ने नसरपुर नाबालिग रेप और मर्डर केस के विरोध में पुणे-बेंगलुरु हाईवे जाम करने वाले लोगों को हटाया।
इस केस के 65 साल के आरोपी को पुणे, महाराष्ट्र के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास कोर्ट ने 7 मई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। pic.twitter.com/crl0CEDCL9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 2, 2026
03 May 2026 07:02 AM (IST)
03 May 2026 07:02 AM (IST)दिल्ली: मुगल सोच ने भगवान परशुराम को बदनाम किया: मनोज तिवारी
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भगवान श्री परशुराम की जयंती पर आयोजित सम्मान समारोह में हिस्सा लिया। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "भगवान परशुराम का जन्मोत्सव अक्षय तृतीया के दिन पूरी दुनिया मनाती है। भगवान परशुराम बहुत प्रासंगिक हैं। भगवान परशुराम अन्याय के खिलाफ खड़े होने की प्रचंड प्रेरणा देते हैं। समय के साथ भगवान परशुराम को विवादित बनाने का भी मुगलिया प्रयास किया। मुगल सोच के लोग ही ऐसा कर सकते हैं। अब समय है जब भगवान परशुराम पर समाज चिंतन भी कर रहा है समीक्षा कर रहा है। बहुत आवश्यक है कि भगवान परशुराम को समझा जाए।
03 May 2026 06:46 AM (IST)
03 May 2026 06:46 AM (IST)शंघाई: चीन में भारत के नामित राजदूत विक्रम दोरैस्वामी का भव्य स्वागत
शंघाई में मौजूद भारतीय वाणिज्य दूतावास ने ट्वीट कर जानकारी दी कि चीन में भारत के नामित राजदूत विक्रम दोरैस्वामी के चीन पहुंचने पर शंघाई के पुडोंग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वाणिज्य दूतावास के प्रमुख प्रतीक माथुर ने उनका हार्दिक स्वागत किया।
03 May 2026 06:41 AM (IST)
03 May 2026 06:41 AM (IST)आज देशभर में नीट यूजी 2026 की परीक्षा होगी आयोजित
आज देशभर में नीट यूजी 2026 की परीक्षा आयोजित होगी। इस साल नीट परीक्षा के लिए लगभग 22.79 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है।
03 May 2026 01:12 AM (IST)
03 May 2026 01:12 AM (IST)गृह मंत्री अमित शाह से मिले बिहार के CM सम्राट चौधरी
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। BJP और JDU के बीच 15-15 का फॉर्मूला लागू हो सकता है।
Aaj ki taaja khabar 03 may 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब नहीं होगी LPG की कमी! यूएई में बड़ी ऊर्जा डील करेंगे पीएम मोदी, घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति में होगा सुधार
May 14, 2026 | 06:07 AMभारत पहुंचते ही अराघची का कुवैत पर वार! 4 ईरानियों को बंदी बनाने का आरोप, कड़े शब्दों में जताई नाराजगी
May 14, 2026 | 05:43 AMUber ड्राइवरों के लिए बड़ा बदलाव, केंद्र सरकार ने Electric Vehicles अपनाने को कहा
May 14, 2026 | 05:16 AMऐसा होगा आज के दिन जन्मे बच्चों का भविष्य: व्यवहारकुशलता और लेखन में पाएंगे ख्याति
May 14, 2026 | 05:00 AMPM मोदी की अपील के बाद बढ़ा Work From Home ट्रेंड, घर को ऑफिस बनाने के लिए तुरंत खरीद लें ये 5 जरूरी गैजेट्स
May 14, 2026 | 03:14 AMक्रिकेट जगत में कोहली के नाम दर्ज हुआ एक और ‘विराट’ रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज
May 14, 2026 | 01:13 AMरायपुर में KKR पर भारी पड़ा कोहली का शतक, ‘चेजमास्टर’ ने खेली नाबाद 105 रन की शतकीय पारी, 6 विकेट से जीता RCB
May 14, 2026 | 12:29 AMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM













