

Jabalpur Bargi Dam Cruise Accident Update: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। 30 अप्रैल की शाम हुए इस हादसे के करीब 48 घंटे बाद रेस्क्यू टीम को दो और बच्चों का शव मिला है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। मृतक बच्चों की पहचान 5 वर्षीय विराज सोनी, पिता कृष्णा सोनी के रूप में हुई है। बता दें कि विराज अपने पिता कृष्णा सोनी, मां नीतू सोनी के साथ गुरुवार शाम क्रूज पर सवार था
बता दें कि इस हादसे में जो दूसरे बच्चे का शव मिला है उसकी उम्र 5 साल बताई जा रही है। बच्चे का नाम तमिल है और उसके पिता का नाम आर. कामराज। बता दें कि तमिल के माता-पिता दोनों ही लापता हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरफ की टीम का लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है।
गौरतलब है कि, विराज का शव करीब शाम 6 बजे बांध के पानी में अचानक सतह पर आ गया। रेस्क्यू टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रशासन के मुताबिक, अभी भी तीन लोग लापता हैं और उनकी तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है। घटना स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर के बरगी डैम में पर्यटकों से भरी क्रूज बोट के डूबने से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। आज सर्च ऑपरेशन के दौरान दो बच्चों के शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान विराज और तमिल के रूप में हुई है, दोनों की उम्र 5 साल बताई जा रही है। बता दें कि हादसे के समय क्रूज में करीब 40 से 45 लोग सवार थे, जिनमें से 24 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, अभी भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं और उनकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।
30 अप्रैल 2026 की शाम बरगी डैम में पर्यटकों से भरी एक क्रूज बोट टापू के पास घूम रही थी। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ 60–70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने लगीं। कुछ ही मिनटों में हालात बेकाबू हो गए, क्रूज का संतुलन बिगड़ गया और वह पलटकर डैम में डूब गई।