-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 014 July 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 14 जुलाई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
- Written By: प्रिया सिंह , अक्षय साहू
Aaj Ki Taza Khabar: एजबेस्टन वनडे में इंग्लैंड 258 रन पर सिमटी। वहीं, अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ाने पर अदालत आज फैसला सुनाएगी।

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 258 रन पर सिमट गई। अयोध्या के चर्चित राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आज विशेष भ्रष्टाचार निवारण अदालत में महत्वपूर्ण सुनवाई होगी। अदालत आरोपी सुभाष श्रीवास्तव और राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू की पुलिस कस्टडी बढ़ाने की मांग पर फैसला सुनाएगी। जांच एजेंसियों ने आगे की पूछताछ के लिए कस्टडी बढ़ाने का अनुरोध किया है। इस फैसले के बाद मामले की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया की दिशा तय होगी।
सम्बंधित ख़बरें
14 Jul 2026 10:17 PM (IST)
14 Jul 2026 10:17 PM (IST)शिवसेना UBT के सांसदों के साथ अमित शाह से करेंगे मुलाकात
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दिल्ली पहुंच गए हैं। उनके साथ हाल ही में शिवसेना (यूबीटी) छोड़ने वाले सांसद भी जल्द ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं।
14 Jul 2026 10:13 PM (IST)
14 Jul 2026 10:13 PM (IST)फारूक अब्दुल्ला के भाई मुस्तफा कमाल का निधन
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता और फारूक अब्दुल्ला के भाई डॉ. मुस्तफा कमाल की नमाज-ए-जनाज़ा में हिस्सा लिया। डॉ. कमाल का श्रीनगर के पारस अस्पताल में निधन हो गया था।
#WATCH श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता और फारूक अब्दुल्ला के भाई डॉ. मुस्तफा कमाल की नमाज़-ए-जनाज़ा में हिस्सा लिया। डॉ. कमाल का श्रीनगर के पारस अस्पताल में निधन हो गया था। pic.twitter.com/Zoq0OSQYLR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2026
14 Jul 2026 09:31 PM (IST)
14 Jul 2026 09:31 PM (IST)बांकीपुर में हमारी प्रचंड जीत होने वाली है: BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा
बांकीपुर उपचुनाव पर बांकीपुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा ने कहा, मैं एक साधारण कार्यकर्ता हूं। कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिल रहा है। हमारी प्रचंड जीत होने वाली है। बांकीपुर में विकास की गति बढ़ती रहेगी।
#WATCH | पटना, बिहार: बांकीपुर उपचुनाव पर बांकीपुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा ने कहा, "मैं एक साधारण कार्यकर्ता हूं...कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिल रहा है...हमारी प्रचंड जीत होने वाली है...बांकीपुर में विकास की गति बढ़ती रहेगी..." pic.twitter.com/cxOamcML5b
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2026
14 Jul 2026 09:29 PM (IST)
14 Jul 2026 09:29 PM (IST)नितिन नवीन ने बांकीपुर में किया चुनाव प्रचार
बांकीपुर उपचुनाव पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, हमारे बूथ अध्यक्ष शायद सबसे अहम व्यक्ति होता है। बूथ अध्यक्ष की ताकत पर मंडल अध्यक्ष खड़ा होता है मंडल अध्यक्ष की ताकत पर ज़िला अध्यक्ष खड़ा होता है; ज़िला अध्यक्ष की ताकत पर प्रदेश अध्यक्ष खड़ा होता है; और प्रदेश अध्यक्ष की ताकत पर राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़ा होता है। आज हमारी पार्टी ने अपने ही एक समर्पित कार्यकर्ता को मौका दिया है। मुझे पूरा भरोसा और यकीन है कि बांकीपुर की जनता इस कार्यकर्ता, बांकीपुर के इस बेटे को पूरे दिल से अपना आशीर्वाद देगी।
#WATCH पटना, बिहार: बांकीपुर उपचुनाव पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, "हमारे बूथ अध्यक्ष शायद सबसे अहम व्यक्ति होता है। बूथ अध्यक्ष की ताकत पर मंडल अध्यक्ष खड़ा होता है मंडल अध्यक्ष की ताकत पर ज़िला अध्यक्ष खड़ा होता है; ज़िला अध्यक्ष की ताकत पर प्रदेश अध्यक्ष… pic.twitter.com/4QxhPN8RjG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2026
14 Jul 2026 08:31 PM (IST)
14 Jul 2026 08:31 PM (IST)छत्तीसगढ़ की शान थीं तीजन बाई: विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, आज पद्म विभूषण से सम्मानित और विख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई थी। हम सभी यहां आए। छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से हम तीजन बाई को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। वे हमारे छत्तीसगढ़ की शान थीं।
#WATCH | दुर्ग: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, "आज पद्म विभूषण से सम्मानित और विख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई थी। हम सभी यहां आए। छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से हम तीजन बाई को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। वे हमारे छत्तीसगढ़ की शान… pic.twitter.com/eDlDSwVisA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2026
14 Jul 2026 07:58 PM (IST)
14 Jul 2026 07:58 PM (IST)दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल मनीष भाटी ने की आत्महत्या
पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद फरार चल रहे दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल मनीष भाटी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मंगलवार शाम पुलिस को मयूर विहार, पूर्वी दिल्ली स्थित एक पार्क से आरोपी कांस्टेबल मनीष भाटी का शव बरामद हुआ।
14 Jul 2026 07:16 PM (IST)
14 Jul 2026 07:16 PM (IST)258 रनों पर ऑलआउट हुई इंग्लैंड
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज (14 जुलाई) बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जा रहा है। मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 258 रन पर सिमट गई।
14 Jul 2026 06:38 PM (IST)
14 Jul 2026 06:38 PM (IST)बंगाल पिछले 50 सालों से विकास के लिए इंतजार में था: BJP उमेश राय
पश्चिम बंगाल के मंत्री उमेश राय ने कहा, बंगाल पिछले 50 सालों से विकास के लिए इंतजार में था। केंद्र सरकार के साथ राज्य सरकार का सामंजस्य ना होने के कारण हर क्षेत्र में बंगाल पिछड़ा हुआ था। ऐसे में अब केंद्र सरकार का पूरा फोकस पश्चिम बंगाल को तेजी के साथ आगे ले जाने का है। डबल इंजन की सरकार तेजी से चलेगी। आने वाले समय में स्पष्ट रूप में यहां बदलाव देखने को मिलेगा।
#WATCH कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मंत्री उमेश राय ने कहा, "बंगाल पिछले 50 सालों से विकास के लिए इंतजार में था। केंद्र सरकार के साथ राज्य सरकार का सामंजस्य ना होने के कारण हर क्षेत्र में बंगाल पिछड़ा हुआ था। ऐसे में अब केंद्र सरकार का पूरा फोकस पश्चिम बंगाल को तेजी के साथ आगे ले… pic.twitter.com/tCqgYupSUQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2026
14 Jul 2026 05:38 PM (IST)
14 Jul 2026 05:38 PM (IST)एक देश एक चुनाव देश के हित में है: BJP नेता एके शर्मा
उत्तर प्रदेश के मंत्री एके शर्मा ने कहा, एक देश एक चुनाव' देश के हित में है, देश के लोगों के विकास के हित में है, देश को तेजी से प्रगति की ओर ले जाने की दिशा में लिया गया एक कदम है। यही बात हमने संसदीय समिति के समक्ष रखी है और इससे जल्दी से जल्दी लागू करना चाहिए।
#WATCH लखनऊ (उत्तर प्रदेश):उत्तर प्रदेश के मंत्री एके शर्मा ने कहा, "एक देश एक चुनाव' देश के हित में है, देश के लोगों के विकास के हित में है, देश को तेजी से प्रगति की ओर ले जाने की दिशा में लिया गया एक कदम है। यही बात हमने संसदीय समिति के समक्ष रखी है और इससे जल्दी से जल्दी लागू… pic.twitter.com/j2vdIOhTGp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2026
14 Jul 2026 04:59 PM (IST)
14 Jul 2026 04:59 PM (IST)कजाकिस्तान के राजदूत से मिले तमिलनाडु CM जोसेफ विजय
चेन्नई में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने सचिवालय में कजाकिस्तान के राजदूत अजमत यसकारयेव से मुलाकात की।
#WATCH चेन्नई (तमिलनाडु): तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने सचिवालय में कजाकिस्तान के राजदूत अज़मत यसकारयेव से मुलाकात की।
(सोर्स: TN DIPR) pic.twitter.com/dEzLouQ3IV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2026
14 Jul 2026 04:01 PM (IST)
14 Jul 2026 04:01 PM (IST)भारत टेक्स 2026 में बिहार पवेलियन का उद्घाटन
दिल्ली में भारत टेक्स 2026 में बिहार पवेलियन का उद्घाटन किया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बिहार उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह मौजूद रहे।
#WATCH दिल्ली: भारत टेक्स 2026 में बिहार पवेलियन का उद्घाटन किया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बिहार उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह मौजूद रहे। pic.twitter.com/Td3HuAimgm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2026
14 Jul 2026 02:56 PM (IST)
14 Jul 2026 02:56 PM (IST)उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया वृक्षारोपण
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योग गुरु बाबा रामदेव के साथ पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर स्थित श्री धन्वंतरि धाम, मालाकोट के परिसर में एक पौधा लगाया। वे हरेला पर्व के मौके पर आयोजित बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान और अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल हुए।
#WATCH उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योग गुरु बाबा रामदेव के साथ पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर स्थित श्री धन्वंतरि धाम, मालाकोट के परिसर में एक पौधा लगाया।
वे हरेला पर्व के मौके पर आयोजित बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान और अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल हुए। pic.twitter.com/kVBa2RBy50
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2026
14 Jul 2026 02:53 PM (IST)
14 Jul 2026 02:53 PM (IST)लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ हुआ है: कांग्रेस नेता रजनी पाटिल
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि महाराज के बयान पर कहा, सवाल पैसों का नहीं है। लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ हुआ है। लोगों ने बहुत आस्था के साथ अपनी क्षमता के अनुसार दान दिया था। चोरी होना ही हमें मंजूर नहीं है क्योंकि ये हमारे लोगों के साथ खिलवाड़ है। सबसे बड़ी बात है कि VHP-RSS और भाजपा के लोग राम के नाम पर तीन दशक से ज्यादा समय से राजनीति करते आ रहे हैं। हम इस तरह से भगवान राम के नाम पर खिलवाड़ सहन नहीं करेंगे।
#WATCH | मुंबई | हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि महाराज के बयान पर कहा, "...सवाल पैसों का नहीं है। लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ हुआ है। लोगों ने बहुत आस्था के साथ अपनी क्षमता के अनुसार दान… pic.twitter.com/MX3V92utCU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2026
14 Jul 2026 02:28 PM (IST)
14 Jul 2026 02:28 PM (IST)भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र-MP को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने धार स्थित विवादित भोजशाला-कमल मौला कॉम्प्लेक्स मामले में मुस्लिम पक्ष की अपीलों पर केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है। अदालत ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जाएगी। अंतरिम व्यवस्था के तहत मुस्लिम समुदाय को शुक्रवार को दोपहर 1 से 3 बजे तक परिसर के पास अलग खुली जगह पर नमाज़ पढ़ने की अनुमति देने का सुझाव दिया गया है। साथ ही, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बिना कोई भी संरचनात्मक बदलाव नहीं करने का निर्देश दिया गया है।
14 Jul 2026 02:23 PM (IST)
14 Jul 2026 02:23 PM (IST)नासिक छेड़छाड़ मामला: 9 आरोपी हिरासत में
महाराष्ट्र के नासिक में कथित यौन उत्पीड़न का विरोध करने पर एक परिवार का करीब 15 किलोमीटर तक पीछा किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि परिवार की एक महिला द्वारा विरोध जताने के बाद कुछ लोगों ने उनका पीछा किया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में नौ आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
#WATCH | नासिक, महाराष्ट्र | कुछ लोगों ने नासिक के एक परिवार का लगभग 15 किलोमीटर तक पीछा किया, क्योंकि परिवार की एक महिला ने कथित यौन उत्पीड़न का विरोध किया था।
मामले में 9 आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। https://t.co/OrWHpvLwSt pic.twitter.com/SVoDT6tztk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2026
14 Jul 2026 01:29 PM (IST)
14 Jul 2026 01:29 PM (IST)'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर भाजपा विधायक का समर्थन
लखनऊ में भाजपा विधायक पवन सिंह चौहान ने 'वन नेशन-वन इलेक्शन' का समर्थन करते हुए कहा कि देश में लगातार होने वाले चुनावों से प्रशासनिक व्यवस्था और विकास कार्य प्रभावित होते हैं। उन्होंने कहा कि एक चुनाव समाप्त होते ही दूसरे की तैयारियां शुरू हो जाती हैं, जिससे कई सरकारी विभागों का काम प्रभावित होता है। चौहान के अनुसार, एक साथ चुनाव होने से विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में मदद मिलेगी और विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में गति मिलेगी।
#WATCH | लखनऊ, उत्तर प्रदेश | भाजपा विधायक पवन सिंह चौहान ने 'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर कहा, "असल एक राष्ट्र-एक चुनाव इसलिए जरूरी है क्योंकि हिंदुस्तान में बहुत बड़ी आबादी निवास करती है और हर समय कहीं न कहीं चुनाव होते रहते हैं। एक चुनाव खत्म होते ही हम दूसरे चुनाव की तैयारियों में… pic.twitter.com/uMKi6M4JJB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2026
14 Jul 2026 01:27 PM (IST)
14 Jul 2026 01:27 PM (IST)दिल्ली को खेलों की राजधानी बनाएंगे: आशीष सूद
दिल्ली में कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 के आधिकारिक मैस्कॉट के अनावरण समारोह में मंत्री आशीष सूद ने कहा कि राजधानी को इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला है। उन्होंने बताया कि सरकार खेलों का मजबूत इकोसिस्टम तैयार करने के लिए स्टेडियमों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्य स्तर के खिलाड़ियों हेतु बेहतर सुविधाएं विकसित कर रही है। उनका कहना था कि सरकार का लक्ष्य दिल्ली को देश की खेल राजधानी के रूप में स्थापित करना है।
#WATCH दिल्ली: कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 के आधिकारिक मैस्कॉट के अनावरण समारोह पर दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने कहा, "दिल्ली को इस अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम को होस्ट करने का अवसर मिला है। सरकार की प्रतिबद्धता है कि हम खेलों के इको सिस्टम को तैयार करें। हर स्टेडियम… pic.twitter.com/JFAxOhIWXA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2026
14 Jul 2026 01:07 PM (IST)
14 Jul 2026 01:07 PM (IST)चंपत राय ने स्वेच्छा से इस्तीफा दिया: गोविंददेव गिरि
पुणे में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि महाराज ने कहा कि चंपत राय ने अपनी इच्छा से इस्तीफा दिया है और उन पर किसी प्रकार का दबाव नहीं था। उन्होंने कहा कि मामले में लापरवाही हुई, जिसका एहसास होने पर उन्होंने स्वयं पद छोड़ा। स्वामी गोविंददेव गिरि ने एसआईटी की जांच पर संतोष जताते हुए कहा कि ट्रस्ट जांच को प्रभावित करने का कोई प्रयास नहीं कर रहा है और दोषियों को कानून के अनुसार सजा मिलनी चाहिए।
14 Jul 2026 01:03 PM (IST)
14 Jul 2026 01:03 PM (IST)E20 पेट्रोल पर केजरीवाल ने पीएम को लिखा पत्र
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र सरकार से E20 पेट्रोल के रोलआउट पर पुनर्विचार करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसे वाहनों के लिए E20 ईंधन लागू करना उचित नहीं होगा, जिन्हें इस ईंधन के उपयोग के लिए डिज़ाइन नहीं किया गया है। केजरीवाल ने सरकार से वाहन मालिकों के हितों और तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए इस नीति पर दोबारा विचार करने का आग्रह किया।
AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र से उन वाहनों के लिए E20 पेट्रोल के रोलआउट पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया जो ईंधन का उपयोग करने के लिए डिज़ाइन नहीं किए गए हैं। pic.twitter.com/Y7e280aC7a
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2026
14 Jul 2026 01:00 PM (IST)
14 Jul 2026 01:00 PM (IST)केतन अग्रवाल की मां ने पीएम मोदी से लगाई गुहार
पुणे में केतन अग्रवाल की मां राखी अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ईमेल भेजकर अपने बेटे के लिए न्याय की मांग की है। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच और उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की है। राखी अग्रवाल का कहना है कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर भरोसा है और उन्हें उम्मीद है कि उनके बेटे के मामले में तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष फैसला होगा। इस घटनाक्रम के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
पुणे | केतन अग्रवाल की माँ, राखी अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ईमेल लिखकर अपने बेटे के लिए न्याय की गुहार लगाई है। pic.twitter.com/GAbHtCZoTe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2026
14 Jul 2026 12:19 PM (IST)
14 Jul 2026 12:19 PM (IST)बद्रीनाथ दान हेराफेरी केस में SIT की जांच तेज
बद्रीनाथ मंदिर में दान की कथित हेराफेरी के मामले में जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने जांच तेज कर दी है। टीम ने मंदिर परिसर में उस स्थान का निरीक्षण किया, जहां दान की राशि की गिनती की जाती है। इस दौरान कैश रजिस्टर और अन्य संबंधित रिकॉर्ड की भी जांच की गई। अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी साक्ष्यों का बारीकी से परीक्षण किया जा रहा है ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाई जा सके।
#WATCH | बद्रीनाथ मंदिर में दान की कथित हेराफेरी का मामला | मामले की जांच कर रही SIT ने बद्रीनाथ मंदिर में दान की गिनती वाली जगह पर कैश रजिस्टर की जांच की। pic.twitter.com/q6q6Sd5CX5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2026
14 Jul 2026 11:39 AM (IST)
14 Jul 2026 11:39 AM (IST)पीएम मोदी ने विकास और विरासत दोनों को बढ़ाया: अधिकारी
सॉल्ट लेक, पश्चिम बंगाल में विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में विकास के साथ-साथ विरासत के संरक्षण पर भी समान रूप से ध्यान दिया है। उन्होंने कहा कि 'स्वच्छ भारत अभियान', 'नमामि गंगे' और 'एक पेड़ मां के नाम' जैसे अभियान सामाजिक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। अधिकारी ने यह भी बताया कि पिछली रात केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से उनकी मुलाकात हुई थी।
Salt Lake, West Bengal: Chief Minister Suvendu Adhikari says, "...You all know that for the past few years, our Prime Minister Narendra Modi has brought not only development in India but has focused on both 'development and heritage'. He has also brought several social… pic.twitter.com/DFpz3acczq
— IANS (@ians_india) July 14, 2026
14 Jul 2026 10:41 AM (IST)
14 Jul 2026 10:41 AM (IST)भारत टेक्स 2026 का उद्घाटन, केंद्रीय मंत्री रहे मौजूद
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ग्लोबल टेक्सटाइल एक्सपो 'भारत टेक्स 2026' के उद्घाटन सत्र में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और पबित्रा मार्गेरिटा शामिल हुए। इस अवसर पर देश-विदेश के उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, निवेशकों और टेक्सटाइल क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने भी भाग लिया। एक्सपो का उद्देश्य भारत के वस्त्र उद्योग को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाना, निवेश को बढ़ावा देना और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के नए अवसरों का विस्तार करना है।
Delhi: Union Ministers Giriraj Singh and Pabitra Margherita attend the inaugural session of the Global Textile Expo, Bharat Tex 2026, at Bharat Mandapam pic.twitter.com/8VAbLUiAR6
— IANS (@ians_india) July 14, 2026
14 Jul 2026 10:36 AM (IST)
14 Jul 2026 10:36 AM (IST)भाजपा के वरिष्ठ नेता रामचंद्र गौड़ा का निधन
भाजपा के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मंत्री रामचंद्र गौड़ा का 88 वर्ष की आयु में बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने राज्य की राजनीति और संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन से भाजपा और कर्नाटक की राजनीति में शोक की लहर है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
भाजपा के वरिष्ठ लीडर और राज्य के पूर्व मंत्री रामचंद्र गौड़ा का 88 साल की उम्र में बेंगलुरु के एक प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया।
(तस्वीर: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का X हैंडल) pic.twitter.com/wbEneo1lrN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2026
14 Jul 2026 10:16 AM (IST)
14 Jul 2026 10:16 AM (IST)ताहिर हुसैन पर फैसले के बाद भाजपा का AAP पर हमला
दिल्ली दंगों के एक मामले में ताहिर हुसैन के दोषी करार दिए जाने के बाद भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली दंगे सुनियोजित थे और विपक्षी दलों ने आरोपियों को बचाने का प्रयास किया। पूनावाला ने कहा कि ताहिर हुसैन उस समय AAP के वरिष्ठ नेता थे और यह फैसला केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे राजनीतिक तंत्र की जवाबदेही से जुड़ा मामला है।
#WATCH | दिल्ली | भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने दिल्ली दंगों के मामले में ताहिर हुसैन दोषी करार दिए जाने पर कहा, "आज ये स्पष्ट हो चुका है कि दिल्ली में जो दंगे हुए वे 'हिंदू विरोधी नरसंहार' था... दुख की बात है कि इसमें कांग्रेस, AAP और उनका पूरा इकोसिस्टम शामिल था। ताहिर हुसैन, उस… pic.twitter.com/0N8EtSQqVk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2026
14 Jul 2026 09:57 AM (IST)
14 Jul 2026 09:57 AM (IST)कतर रवाना हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू दिल्ली एयरपोर्ट से कतर के लिए रवाना हुए। वह कतर के 'फ़ादर अमीर' शेख़ हमद बिन ख़लीफ़ा अल थानी के निधन पर भारत सरकार की ओर से शोक व्यक्त करेंगे। इस यात्रा के दौरान रिजिजू संवेदना प्रकट करने के साथ-साथ भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भी करेंगे। यह दौरा भारत और कतर के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण और रणनीतिक संबंधों को दर्शाने वाला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
#WATCH | केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना हुए। वे कतर के 'फ़ादर अमीर' शेख़ हमद बिन ख़लीफ़ा अल थानी के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए कतर जा रहे हैं। pic.twitter.com/45AmUoeDLA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2026
14 Jul 2026 09:53 AM (IST)
14 Jul 2026 09:53 AM (IST)वियतनाम हादसे के मृतकों के शव आंध्र प्रदेश पहुंचे
वियतनाम में नाव पलटने की दुर्घटना में जान गंवाने वाले आंध्र प्रदेश के तीन लोगों के पार्थिव शरीर हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय (RGI) एयरपोर्ट पहुंचे। अधिकारियों ने सभी शवों को आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया। आंध्र प्रदेश सरकार की ओर से पूरी प्रक्रिया में समन्वय किया गया। यह जानकारी राज्य के मंत्री कोंडापल्ली श्रीनिवास के जनसंपर्क अधिकारी (PRO) ने दी।
#WATCH वियतनाम में नाव पलटने से मारे गए आंध्र प्रदेश के तीन लोगों के पार्थिव शरीर RGI एयरपोर्ट पर पहुंचे और अधिकारियों ने उन्हें उनके परिवार वालों को सौंप दिया।
(सोर्स: PRO, कोंडापल्ली श्रीनिवास, आंध्र प्रदेश के मंत्री) pic.twitter.com/D8i1MLFzpz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2026
14 Jul 2026 09:50 AM (IST)
14 Jul 2026 09:50 AM (IST)21 जुलाई शहीद दिवस पर बोले दिलीप घोष
कोलकाता में पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने 21 जुलाई के शहीद दिवस कार्यक्रम को राज्य की राजनीति का महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल तृणमूल कांग्रेस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक ऐसी घटना की याद है जिसमें राजनीतिक आंदोलन के दौरान गोलीबारी हुई थी। घोष ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को शहीदों को श्रद्धांजलि देने का अधिकार है और इस दिन को किसी एक पार्टी तक सीमित नहीं किया जाना चाहिए।
14 Jul 2026 09:13 AM (IST)
14 Jul 2026 09:13 AM (IST)जगन्नाथ रथ यात्रा से पहले पुरी में सुरक्षा का रिहर्सल
ओडिशा के पुरी में 16 जुलाई से शुरू होने वाली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में NDRF, स्काउट एवं गाइड, अग्निशमन सेवा और अन्य संबंधित एजेंसियों ने संयुक्त रूप से बहु-एजेंसी मॉक ड्रिल का आयोजन किया।
#WATCH | Puri, Odisha: Multi-agency mock drill conducted by NDRF, Scout and Guide, Fire Service, and others, ahead of the grand Jagannath Rath Yatra, which is set to begin on Thursday, July 16. pic.twitter.com/60g4Ul6xxX
— ANI (@ANI) July 14, 2026
14 Jul 2026 07:37 AM (IST)
14 Jul 2026 07:37 AM (IST)हिमाचल में NSUI चुनाव प्रक्रिया का शुभारंभ
शिमला में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) की राज्य स्तरीय आंतरिक संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर कांग्रेस और एनएसयूआई के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त करने पर जोर दिया गया।
#WATCH शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला के राजीव भवन स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्य के लिए नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ़ इंडिया (NSUI) की आंतरिक संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत की। (13.07) pic.twitter.com/gWr35GfEFg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2026
14 Jul 2026 07:34 AM (IST)
14 Jul 2026 07:34 AM (IST)इंदौर में दंपत्ति की कार पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के इंदौर के रावजी बाजार क्षेत्र में एक दंपत्ति की कार पर कथित हमला करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। रावजी बाजार थाना प्रभारी उमेश यादव के अनुसार, व्यापारी पीयूष मनवानी अपनी पत्नी के साथ कार से जा रहे थे, तभी बाइक सवार दो युवकों ने उनकी कार को ओवरटेक कर उस पर हाथ मारा। विरोध करने पर एक आरोपी ने गाली-गलौज की और बोतल से कार के शीशे पर हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की पूछताछ व जांच जारी है।
14 Jul 2026 07:31 AM (IST)
14 Jul 2026 07:31 AM (IST)राम मंदिर चंदा चोरी केस में कस्टडी पर आज सुनवाई
अयोध्या के चर्चित राम मंदिर चंदा चोरी मामले में विशेष भ्रष्टाचार निवारण अदालत आज अहम सुनवाई करेगी। अदालत आरोपी सुभाष श्रीवास्तव और राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू की पुलिस कस्टडी बढ़ाने की अर्जी पर अपना फैसला सुनाएगी। जांच एजेंसियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और आरोपियों से पूछताछ के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता है। वहीं, इस मामले को लेकर मंदिर प्रशासन और श्रद्धालुओं के बीच भी काफी चर्चा है। अदालत के फैसले पर आगे की जांच की दिशा और पुलिस की कार्रवाई काफी हद तक निर्भर करेगी।
Aaj ki taaja khabar 014 july 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Raksha Bandhan: बहनें ट्राई करें ये 7 ट्रेंडी आउटफिट आइडिया, ट्रेडिशनल से इंडो वेस्टर्न तक हर लुक लगेगा खास
Aug 09, 2026 | 12:52 PMजल्द मिलेगा अयोध्या राम मंदिर को नया CEO! 5,300 आवेदन में से 18 नाम फाइनल, इस तारीख को होगा ऐलान
Aug 09, 2026 | 12:47 PMसरकार से बातचीत बेनतीजा, भूख हड़ताल पर छात्र नेता महतो को चढ़ा सलाइन; 10 अगस्त को विधानसभा घेराव
Aug 09, 2026 | 12:46 PMब्रेट ली ने बताया क्रिकेट का असली GOAT कौन? सचिन नहीं बल्कि इस दिग्गज को दी सबसे बड़ी उपाधि
Aug 09, 2026 | 12:44 PMबिहार से महाराष्ट्र तक पेपर लीक नेटवर्क! BARC टेक्नीशियन समेत 2 गिरफ्तार, फर्जी ID से सेटिंग
Aug 09, 2026 | 12:43 PMजांच की प्रगति और कड़े साक्ष्यों पर चर्चा: नागपुर में सोशल मीडिया क्राइम पर बाल अधिकार आयोग की पैनी नजर
Aug 09, 2026 | 12:34 PMगड़चिरोली में 11 घंटे के चक्काजाम के बाद झुका प्रशासन, 7 किसानों पर दर्ज मामले वापस लेने का आश्वासन
Aug 09, 2026 | 12:29 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














