केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात, सरकार ने 30 दिन के बोनस का किया ऐलान; जानें किसे होगा फायदा

Central Employees: अर्धसैनिक बलों और सशस्त्र बलों के पात्र कर्मचारी भी इस बोनस के दायरे में आएंगे। केंद्र शासित प्रदेशों के वे कर्मचारी जो केंद्र सरकार के सैलरी पर काम करते हैं उन्हें भी लाभ मिलेगा।
Diwali Bonus for Central Employees
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, (फाइल फोटो)
Updated on

Central Employess Bonus: फेस्टिव सीजन के बीच केंद्र सरकरा ने अपने कर्मचारियों को एक बड़ी राहत दी है। दरअसल, सरकार ने ग्रुप C और गैर-राजपत्रित ग्रुप B कर्मचारियों को उत्पादकता- संबंधी बोनस (प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस) के रूप में 30 दिनों के सैलरी के बराबर एड-हॉक बोनस देने की घोषणा की है। सोमवार को वित्त मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि 2024-25 के लिए बोनस की राशि ₹6,908 तय की गई है।

बता दें कि यह बोनस उन सभी कर्मचारियों को मिलेगा जो 31 मार्च 2025 तक सेवा में रहे और जिन्होंने कम से कम लगातार छह महीने काम किया हो। यदि किसी ने पूरा साल काम नहीं किया है, तो उसे प्रो-राटा आधार पर (यानी जितने महीने काम किया है, उसके हिसाब से) बोनस दिया जाएगा।

सीएपीएफ कर्मियों को भी मिलेगा बोनस का लाभ

केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और सशस्त्र बलों के पात्र कर्मचारी भी इस बोनस के दायरे में आएंगे। केंद्र शासित प्रदेशों के वे कर्मचारी जो केंद्र सरकार के सैलरी स्ट्रक्चर पर काम करते हैं और किसी अन्य बोनस या एक्स-ग्रेशिया के पात्र नहीं हैं, उन्हें भी यह लाभ मिलेगा। एड-हॉक कर्मचारी, जिनकी सेवाव में कोई रुकावट नहीं है, भी पात्र होंगे। कैजुअल लेबरर, जिन्होंने पिछले तीन सालों में निर्धारित दिनों तक काम किया है, उन्हें भी बोनस दिया जाएगा। इनका बोनस 1,184 रुपये तय किया गया है।

बोनस पाने की पात्रता

  • केवल वही कर्मचारी पात्र होंगे, जो 31 मार्च 2025 तक सेवा में बने रहे।
  • जो कर्मचारी इस समय से पहले रिटायर, इस्तीफा या निधन के कारण सेवा से बाहर हो गए, उनमें से केवल वे ही पात्र होंगे जिन्होंने कम से कम छह महीने की सेवा की हो।
  • जो कर्मचारी डेप्युटेशन पर अन्य संगठनों में कार्यरत हैं, उन्हें बोनस उनकी वर्तमान संस्था द्वारा दिया जाएगा।
  • बोनस की राशि हमेशा निकटतम रुपये तक राउंड की जाएगी।

कैसे कैलकुलेट होगा बोनस?

बोनस की गणना अधिकतम 7,000 रुपये मासिक वेतन पर की जाएगी। उदाहरण 7,000 × 30 ÷ 30.4 = 6,907.89 (जिसे 6,908 रुपये तक राउंड किया गया है। सरकार के इस फैसले से लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और सुरक्षा बलों के जवानों को सीधे तौर पर लाभ पहुंचेगा। इस फेस्टिव सीजन में बोनस से उनके परिवारों को बड़ी राहत और खुशी मिलने की उम्मीद है।

Navbharat Live
navbharatlive.com