-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- 14 Districts Of Rajasthan Received More Rain Than Normal There Will Be Heavy Rain On Monday Tuesday
राजस्थान के 14 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई, सोमवार-मंगलवार को होगी भारी वर्षा
- Written By: शुभम सोनडवले

File Photo
जयपुर. मानसून के आगमन से लेकर अभी तक राजस्थान के 33 में से 32 जिलों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, सिर्फ एक जिला ऐसा है जहां ‘अति अल्पवृष्टि’ हुई है। जल संसाधन विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार, जैसलमेर ‘अति अल्पवृष्टि’ की श्रेणी में है जहां सामान्य से 60 प्रतिशत या उससे भी कम बारिश हुई है।
जल संसाधन विभाग के अनुसार, राज्य की राजधानी जयपुर सहित 14 जिलों में असामान्य अतिवृष्टि हुई है जबकि इतने ही जिलों में अतिवृष्टि हुई है। चार जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज की गई है। वहीं, मूसलाधार बारिश के कारण राज्य के 690 बांधों में जल भंडारण 16 जुलाई को कुल क्षमता 12580.03 एमक्यूएम का 58.55 प्रतिशत है, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 44.54 प्रतिशत था।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सामान्य से 60 प्रतिशत से उससे ज्यादा बारिश को ‘असामान्य अतिवृष्टि’, सामान्य से 20 से 59 प्रतिशत बारिश को ‘अतिवृष्टि’, सामान्य से 19 प्रतिशत अधिक से लेकर सामान्य से 19 प्रतिशत कम बारिश को ‘सामान्य वृष्टि’, सामान्य से 20 से 59 प्रतिशत तक कम बारिश को ‘अल्पवृष्टि’ और सामान्य से 60 प्रतिशत या इससे भी कम बारिश को ‘अति अल्पवृष्टि’ की श्रेणी में माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
जल संसाधन विभाग के अनुसार, राजस्थान में एक जून से 16 जुलाई तक औसतन 154.11 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस साल इस अवधि में राज्य में 273.91 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 77.7 प्रतिशत अधिक है। इससे पूरा राज्य ‘असामान्य अतिवृष्टि’ की श्रेणी में आ रहा है।
जल संसाधन विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार, 14 जिलों अजमेर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, जयपुर, जालौर, जोधपुर, नागौर, पाली, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक और उदयपुर में “असामान्य अतिवृष्टि” वर्षा दर्ज की गई है। 14 जिलों अलवर, भरतपुर, बीकानेर, बूंदी, चूरू, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनू, करौली, कोटा और प्रतापगढ़ में ‘अतिवृष्टि’ हुई है। वहीं, जिन चार जिलों में सामान्य वर्षा हुई है वे हैं… बांसवाड़ा, बारां, डूंगरपुर और झालावाड़ जबकि जैसलमेर “अति अल्पवृष्टि” श्रेणी में है।
विभाग के अनुसार, रविवार सुबह 8.30 बजे समाप्त 24 घंटों की अवधि में राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई और कुछ इलाकों में भारी बारिश हुई। इस दौरान बूंदी के नैनवा में 11 सेमी, दौसा के लालसोट में 10 सेमी और कई अन्य स्थानों पर बारिश 10 सेमी से कम दर्ज की गई।
विभाग के अनुसार, रविवार सुबह से शाम तक कोटा में 35.3 मिमी बारिश दर्ज की गई, इसके बाद गंगानगर में 23.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। कुछ अन्य स्थानों पर 24 मिमी से कम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने सोमवार को बारां, बूंदी, झालावाड़, कोटा, सवाई माधोपुर और मंगलवार को झुंझुनू, सीकर और चूरू में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
14 districts of rajasthan received more rain than normal there will be heavy rain on monday tuesday
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उल्हासनगर को मिलेगा 500 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल, स्वास्थ्य मंत्री और सांसद श्रीकांत शिंदे का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026 | 03:41 PMसुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना पश्चिम बंगाल जैसा होगा हाल, परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान
Jul 15, 2026 | 03:39 PMमुरैना पुलिस पर बड़ा सवाल: थाने के भीतर गुंडा सूची के 17वें नंबर के बदमाश ने सरेआम लगाई पंचायत
Jul 15, 2026 | 03:39 PMWashim Crime: पत्नी की हत्या के बाद शव को कार में लेकर घूमता रहा पति, फिर पुलिस के सामने किया सरेंडर
Jul 15, 2026 | 03:39 PMममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED समन के बाद पूर्व मंत्री मदन मित्रा ने छोड़ा साथ; बागी गुट में हुए शामिल
Jul 15, 2026 | 03:39 PMसब्जियां बेच रहे हैं या सोना! नागपुर में बारिश से मंडियों में आवक घटी, अदरक-लहसुन और प्याज के दाम चढ़े
Jul 15, 2026 | 03:38 PM‘गौरी, रीना और किरण ने कभी धर्म नहीं बदला’, निकाह पर फतवे के बीच आमिर खान का दोटूक जवाब
Jul 15, 2026 | 03:32 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM














