-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Rajasthan »
- Rajasthan Flood Alert Heavy Rain Orange Warning
कोटा से चित्तौड़ तक पूरा राजस्थान पानी-पानी, अगले 72 घंटे भारी बारिश की चेतावनी
- Written By: सौरभ शर्मा
राजस्थान के कोटा, चित्तौड़गढ़, हनुमानगढ़ व पाली में तेज बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों का संपर्क टूटा और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

कोटा, चित्तौड़गढ़, हनुमानगढ़, पाली और उदयपुर सहित अन्य जिलों में बारिश से बाढ़ जैसी स्थितियां (फोटो- सोशल मीडिया)
जयपुर: राजस्थान में मानसून की तेज बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कोटा, चित्तौड़गढ़, हनुमानगढ़, पाली और उदयपुर समेत कई जिलों में लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई गांवों का संपर्क कट गया है, पुल टूट चुके हैं और घरों में पानी भर गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिससे हालात और बिगड़ने की आशंका है।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के चलते राहत और बचाव कार्य में लगातार टीमें जुटी हैं। कोटा में मोड़क कस्बे की हालत गंभीर बनी हुई है, जहां घरों से लेकर अस्पताल तक जलमग्न हो गए हैं। कोटा बैराज के पांच गेट खोलने से जलस्तर और बढ़ गया है। वहीं चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा में गूंजली नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है, जिससे गांवों का संपर्क पूरी तरह टूट गया है।
हनुमानगढ़ में पुल धंसा, पाली में पारंपरिक संकेत
हनुमानगढ़ के पीलीबंगा क्षेत्र में एक पुराना पुल धंस गया है, जिससे यातायात बाधित हुआ है। वहीं, पाली के सोजत क्षेत्र में गुड़िया और लीलड़ी नदियों के जलस्तर में अचानक वृद्धि हुई है। लीलड़ी नदी में महिलाओं ने पारंपरिक तौर पर चुनरी चढ़ाई, जो क्षेत्र में बारिश रुकने का सांस्कृतिक प्रतीक माना जाता है। चित्तौड़गढ़ में जवाहर सागर बांध के गेट खोलने से 34,000 क्यूसेक पानी की निकासी हो रही है, जिससे बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है। कई ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा चुका है और गांवों में चेतावनी जारी कर दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
प्रसव के बाद 18 महिलाओं की मौत! क्या अस्पताल की लापरवाही छिपा रहे हैं स्वास्थ्य मंत्री? देखें VIDEO
राजस्थान में प्रसूताओं की मौत से मचा हड़कंप, भीलवाड़ा-बांसवाड़ा मामले में अशोक गहलोत ने मांगी केंद्रीय जांच
बारिश, आंधी और बिजली… अगले 6 दिन कैसा रहेगा पूरे देश का मौसम, जानिए IMD की भविष्यवाणी
PM मोदी आज जोधपुर को देंगे नया एयरपोर्ट टर्मिनल, क्षेत्रीय उड़ान योजना का भी होगा शुभारंभ
तीन दिन तक और तेज होगी बारिश, प्रशासन अलर्ट पर
मौसम विभाग के अनुसार, ट्रफ लाइन के सक्रिय रहने और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण बारिश और तेज हो सकती है। बुधवार को उदयपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा और ब्यावर में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। जैसलमेर को छोड़ बाकी सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के साथ BJP का सौतेला व्यवहार, खरगे बोले- मांगे 9000 मिले सिर्फ 433 करोड़
प्रशासन, एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें राहत कार्य में लगी हुई हैं। कई जगहों पर नावों और ट्रैक्टर की मदद से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने भी बचाव कार्यों में सहयोग करना शुरू कर दिया है।
Rajasthan flood alert heavy rain orange warning
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुरैना पुलिस पर बड़ा सवाल: थाने के भीतर गुंडा सूची के 17वें नंबर के बदमाश ने सरेआम लगाई पंचायत
Jul 15, 2026 | 03:39 PMWashim Crime: पत्नी की हत्या के बाद शव को कार में लेकर घूमता रहा पति, फिर पुलिस के सामने किया सरेंडर
Jul 15, 2026 | 03:39 PMममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED समन के बाद पूर्व मंत्री मदन मित्रा ने छोड़ा साथ; बागी गुट में हुए शामिल
Jul 15, 2026 | 03:39 PMसब्जियां बेच रहे हैं या सोना! नागपुर में बारिश से मंडियों में आवक घटी, अदरक-लहसुन और प्याज के दाम चढ़े
Jul 15, 2026 | 03:38 PM‘गौरी, रीना और किरण ने कभी धर्म नहीं बदला’, निकाह पर फतवे के बीच आमिर खान का दोटूक जवाब
Jul 15, 2026 | 03:32 PMअब आधी रात के बाद नहीं चलेगी सोशल मीडिया, बच्चों की डूमस्क्रॉलिंग रोकने के लिए इस देश ने बनाया बड़ा प्लान
Jul 15, 2026 | 03:24 PMबारुईपुर हिंसा केस में बड़ी कार्रवाई, मॉब लिंचिंग के एक और आरोपी को पुलिस ने दबोचा
Jul 15, 2026 | 03:24 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM














