-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Yoga Asanas To Relieve Neck Pain
रोजाना इन योगासन को अपने रूटीन में करें शामिल, गर्दन दर्द पर मिलेगा आराम, जानिए तरीका
- Written By: दीपिका पाल
Yogasan For Neck Pain: गर्दन की गतिविधि कम होती है और गर्दन और सिर से जुड़ी दिक्कतें परेशान करने लगती हैं। ऐसे में हल्के व्यायाम के जरिए गर्दन से जुड़ी परेशानियों से निजात पाया जा सकता है।

गर्दन दर्द पर मिलेगा आराम (सौ. डिजाइन फोटो)
Yogasan For Neck Pain: आजकल हर किसी की लाइफस्टाइल अनियमित होती जा रही है। इसमें ही ऑफिस में लंबे समय बैठे रहकर काम करना सेहत पर बुरा असर डाल रही है। इस जीवनशैली में सबसे ज्यादा परेशानी सिर्फ और सिर्फ गर्दन को झेलनी पड़ती है, क्योंकि सारा काम कंप्यूटर के जरिए होने लगा है, जिससे गर्दन की गतिविधि कम होती है और गर्दन और सिर से जुड़ी दिक्कतें परेशान करने लगती हैं। ऐसे में हल्के व्यायाम के जरिए गर्दन से जुड़ी परेशानियों से निजात पाया जा सकता है। इन आसनों से आपकी गर्दन लचीली और दर्द से दूर रहती है।
दिमाग का भार उठाती है गर्दन
यहां पर बात करें तो, हमारे शरीर का सबसे संवेदनशील हिस्सा गर्दन होती है। इसमें रीढ़ की हड्डी और दिमाग के बीच संचार को बनाए रखने में गर्दन काम करती है। शरीर को लचीलापन देने के लिए गर्दन का एक ही स्थिति में रहना दिक्कत का कारण बनता है। अगर आप गर्दन के दर्द से परेशान है तो, इसका असर सिर्फ गर्दन को प्रभावित नहीं करता है बल्कि सिर, कंधे और रीढ़ की हड्डी को परेशान करने का काम करता है। गर्दन के इन दर्द या बीमारियों में गर्दन में अकड़न, सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस, सर्वाइकल स्पाइनल स्टेनोसिस, चक्कर आना, गर्दन की डिस्क में परेशानी होना और रुमेटीइड गठिया शामिल होता है। कई स्थिति में गर्दन का दर्द काफी होती है जिसे मोड़ पाना और हाथों को हिला पाना भी मुश्किल होता है।
योग से गर्दन को मिलता है सहारा
अगर आप गर्दन के दर्द से जूझ रहे है तो आपके लिए योग सबसे सही तरीका है। योगासन करने से गर्दन की तकलीफ दूर होती है वहीं पर सिर व रीढ़ की हड्डी में रक्त का संचार अच्छा रहता है, तनाव कम होता है और कंधे के दर्द में भी आराम मिलता है।
सम्बंधित ख़बरें
बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: सरकारी डॉक्टर नहीं कर सकेंगे प्राइवेट प्रैक्टिस, राज्य सरकार को राहत
Raksha Bandhan Makeup: पिंपल्स वाली स्किन पर मेकअप करना है, तो इन बातों का रखें ख्याल, नहीं बढ़ेगा ब्रेकआउट
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर पैरों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये 8 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, जरूर ट्राई करें
Breastfeeding Week: शुरुआती महीनों में स्तनपान करने वाले बच्चों का दिमाग होता है ज्यादा तेज, मेमोरी भी शार्प
- इसके लिए आप सुबह के समय स्ट्रेचिंग का तरीका अपना सकते है। इसमें आप पहले गर्दन को धीरे-धीरे चारों दिशाओं की तरफ घुमाएं और फिर गोल घुमाने की कोशिश करें। अगर गोल घुमाने में चक्कर जैसा महसूस हो तो एक्सरसाइज न करें।
- आप गर्दन के दर्द को दूर करने के लिए भुजंगासन (कोबरा पोज़), कैट-काउ पोज, त्रिभुज आसन, चाइल्ड पोज या बालासन कर सकते हैं। इन एक्सरसाइज को करने से गर्दन के दर्द को आराम मिलता है। साथ ही आपके दिमाग औऱ गर्दन के बीच ब्लड सर्कुलेशन भी सुचारू रूप से काम करता है।
- गर्दन शरीर का सबसे संवेदनशील हिस्सा है, जो रीढ़ की हड्डी और मस्तिष्क के बीच संचार को बनाए रखने में मदद करता है। गर्दन मस्तिष्क का भार उठाती है और शरीर को लचीलापन देते हुए गतिविधि में मदद करती है, लेकिन ज्यादा समय तक गर्दन का एक ही स्थिति में रहना दिक्कत कर सकता है।
- इसका प्रभाव सिर्फ गर्दन तक सीमित नहीं रहता, बल्कि सिर, कंधे और रीढ़ की हड्डी को भी प्रभावित करता है। परेशानी होने पर गर्दन में अकड़न, सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस, सर्वाइकल स्पाइनल स्टेनोसिस, चक्कर आना, गर्दन की डिस्क में परेशानी होना और रुमेटीइड गठिया शामिल है। ज्यादा खराब स्थिति होने पर गर्दन का मोड़ पाना और हाथों को हिला पाना तक मुश्किल हो जाता है।थायरायड की ग्रंथि भी गर्दन के आगे वाले हिस्से गले में मौजूद है, जो शरीर के लगभग सारे हार्मोन और अंगों के सही संचालन में मदद करती है। गर्दन की एक्सरसाइज करने पर थायरायड ग्रंथि में रक्त का संचार अच्छा रहेगा और हार्मोन का सही उत्पादन होगा।
ये भी पढ़ें- ब्रह्म मुहूर्त में उठकर कर लें ये काम, दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक पाएगी सफल होने से
गर्दन की मालिश भी
एक्सरसाइज के साथ-साथ आप गर्दन दर्द की मालिश भी कर सकते है। यहां पर मालिश के जरिए भी गर्दन के दर्द और होने वाले रोगों से राहत पाई जा सकती है। गर्दन और कंधों के आस-पास गुनगुने तेल से मालिश करनी चाहिए। ऐसा करने से मांसपेशियों में जकड़न कम होगी और रक्त का संचार अच्छे से होगा। मालिश के लिए जैतून का तेल, बादाम का तेल और सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है।
आईएएनएस के अनुसार
Yoga asanas to relieve neck pain
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मंगलवार को चमकेगा इन राशियों का नसीब, खुलेगा किस्मत का बंद ताला
Aug 04, 2026 | 12:10 AMइंदौर में दतिया उपचुनाव की जीत का जश्न; कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे और बांटी मिठाइयां
Aug 03, 2026 | 11:41 PMमुरैना में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप; एसपी से मांगी निष्पक्ष जांच
Aug 03, 2026 | 11:23 PMवाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PMबांकीपुर तो कुछ नहीं…CM बनने के बाद ढह गया था योगी का किला, जानें भारतीय राजनीति के 5 बड़े उलटफेर
Aug 03, 2026 | 11:11 PMमायसा की शूटिंग में गंभीर रूप से घायल हुईं रश्मिका मंदाना, कूल्हे का टेंडन हुआ डैमेज, बोलीं- हिम्मत नहीं टूटी
Aug 03, 2026 | 11:02 PMमुरैना में दर्दनाक हादसा; सीवर लाइन के भारी पाइप के नीचे दबने से 4 साल की मासूम बच्ची की मौत
Aug 03, 2026 | 10:59 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM














