-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Why Eating Papaya Is Beneficial For Your Health
सुबह खाली पेट पपीता खाने के फायदे कर देंगे हैरान, जानिए क्या होते हैं सेहत को लाभ
- Written By: सीमा कुमारी
Benefits of Papaya:अगर आप रोजाना सुबह नाश्ते से पहले पपीता खाना शुरू कर देंगे, तो आपको खुद अपनी सेहत में कई ऐसे बदलाव दिखाई देंगे, जिन्हें देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

पपीता खाना क्यों आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है (सौ.सोशल मीडिया)
Health Benefits of Papaya: सेहतमंद रहने के लिए सही खानपान का होना बेहद जरुरी होता है। क्योंकि, सही खानपान और रहन-सहन हमें स्वस्थ और निरोग रखता है। हेल्दी रहना है तो हेल्दी ईटिंग हैबिट को भी अपनाना होगा। अगर आप रोजाना पपीता खाली पेट खाते हैं तो ना केवल सेहत दुरुस्त होगी बल्कि कई सारी बीमारियों से भी राहत मिलेगी।
पपीते को जरूरी न्यूट्रिएंट्स का पावर हाउस बोला जाता है। इसलिए पपीते को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
जी हां, अगर आप रोजाना सुबह नाश्ते से पहले पपीता खाना शुरू कर देंगे, तो आपको खुद अपनी सेहत में कई ऐसे बदलाव दिखाई देंगे, जिन्हें देखकर आप हैरान रह जाएंगे। आइए जानें रोज पपीता खाना क्यों आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Intimate Hygiene: महिलाओं को भूलकर भी नहीं करनी चाहिए ये गलतियां, बढ़ सकता है UTI का खतरा
Beauty Product Storage Tips: फ्रिज में रखें ये ब्यूटी प्रोडक्ट्स, बढ़ जाएगी शेल्फ लाइफ
Dessert Recipe: फटे हुए दूध का करें सही इस्तेमाल, मिनटों में तैयार होंगी ये 2 टेस्टी स्वीट डिश
World Music Day 2026: संगीत के सुरों में छिपा है बेहतर स्वास्थ्य का राज, म्यूजिक के हैं अनेकों फायदे
पपीता खाना क्यों आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है
इम्युनिटी पावर बढ़ाता
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, रोजाना पपीता खाने से इम्युनिटी पावर बढ़ती है। पपीता विटामिन-C का बेहतरीन सोर्स है। एक मध्यम आकार के पपीते में संतरे से तीन गुना ज्यादा विटामिन-सी पाया जाता है।
विटामिन-सी शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता को मजबूत बनाता है, जिससे सर्दी-जुकाम और इन्फेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है।
पाचन तंत्र के लिए वरदान
आपको बता दें, पपीता का सेवन पाचन तंत्र के लिए एक वरदान माना जाता है। इसमें पपैन एंजाइम पाया जाता है, जो प्रोटीन को पचाने में मदद करता है। इसके अलावा, पपीता में मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगार होता है। रोजाना पपीता खाने से पेट संबंधी समस्याएं जैसे अपच, गैस और एसिडिटी से छुटकारा मिलता है।
आंखों के लिए फायदेमंद
एक्सपर्ट्स बताते है कि, पपीता में विटामिन-ए और बीटा-कैरोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह मोतियाबिंद और उम्र बढ़ने के साथ होने वाले विजन लॉस के जोखिम को कम करने में मददगार साबित होता है।
इसलिए कमजोर आँखों के लिए पपीता बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें विटामिन ए, सी और ई, साथ ही लाइकोपीन, ज़ेक्सैंथिन और बीटा-कैरोटीन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो आँखों की रोशनी को बढ़ाते हैं, सूरज की तेज़ रोशनी से रेटिना को बचाते हैं और मोतियाबिंद और अन्य बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करते हैं।
वजन घटाने में कारगर
पपीता खाने से वजन घटाने में भी मदद मिलती हैं। कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर के कारण पपीता वजन घटाने में काफी मददगार साबित हो सकता है। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और अनहेल्दी स्नैकिंग से बचाता है।
ये भी पढ़ें- सर्दी-जुकाम की समस्या के लिए रामबाण है आयुर्वेदिक काढ़ा, जानिए इसे घर में बनाने का तरीका
स्किन के लिए फायदेमंद
पपीता खाने से वजन घटाने के अलावा, ये स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। पपीता में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। यह झुर्रियों को कम करने, त्वचा में कसावट लाने और रंगत निखारने में सहायक है। पपीते का फेस पैक लगाने से भी त्वचा में चमक आती है।
Why eating papaya is beneficial for your health
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NEET Re Exam 2026: छात्रों ने जताई बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद, बोले- अब परीक्षा दोबारा रद्द नहीं होनी चाहिए
Jun 21, 2026 | 03:53 PMजीतू पटवारी के वेयरहाउस में संजय नगायच का औचक निरीक्षण; नोटिस देने की चेतावनी- देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 03:52 PMआजम खान की बढ़ीं मुश्किलें, जौहर ट्रस्ट को आयकर विभाग ने भेजा नोटिस; 23 जून को होगी सुनवाई
Jun 21, 2026 | 03:50 PMसूखे की आशंका से बढ़ी किसानों की चिंता, बुआई को लेकर असमंजस में अहिल्यानगर के किसान
Jun 21, 2026 | 03:50 PM‘टाइगर अभी जिंदा है’: आढलराव पाटिल का शिरूर सांसद पर तीखा हमला, 2029 में लोकसभा चुनाव लड़ने का दिया संकेत
Jun 21, 2026 | 03:47 PMNagpur Station Alert: नागपुर रेलवे स्टेशन पर बढ़ा चोरों का आतंक, यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल
Jun 21, 2026 | 03:40 PMसुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामला, CJI से तत्काल हस्तक्षेप की मांग
Jun 21, 2026 | 03:39 PMवीडियो गैलरी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM














